शासन ने मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटाए गए आलोक कुमार द्वितीय
को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद के पद पर तैनाती दी है।
प्रतीक्षारत
शुभ्रा सक्सेना को विशेष सचिव वाणिज्य एवं मनोरंजन कर बनाया गया है। शासन
ने कुछ अधिकारियों का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर दूसरे को सौंप दिया है तो
दो अधिकारियों के पुराने ट्रांसफर आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।
सोमवार
को शासन ने दस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया। इनमें वेटिंग में चल
रहे आलोक कुमार व शुभ्रा सक्सेना को जहां नई तैनाती दे दी गई वहीं राजस्व
परिषद के सचिव एवं आयुक्त अनिल कुमार द्वितीय को वेटिंग में डाल दिया गया
है।
इसके अलावा प्रमुख सचिव राजस्व किशन सिंह अटोरिया को राहत आयुक्त की
अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद एल वेंकटेश्वर लू के आयुक्त एवं
निदेशक उद्योग कानपुर बनाए जाने से खाली हुआ था।
सचिव आवास एवं शहरी नियोजन
राजीव अग्रवाल को मौजूदा पद के साथ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध
निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
एलडीए उपाध्यक्ष एमपी
अग्रवाल से सचिव संस्कृति एवं निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त कार्यभार ले
लिया गया है। वह अब केवल एलडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
निदेशक
संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव समन्वय एवं संस्कृति तथा
परियोजना समन्वयक डास्प राजन शुक्ला को सौंपी गई है।
निदेशक रेशम विष्णु
स्वरूप मिश्रा का सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद व संयुक्त आवास आयुक्त मेरठ
विमल कुमार शर्मा का अपर आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ के पद पर किया
गया स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है।
मिश्र निदेशक रेशम व शर्मा मेरठ के
संयुक्त आवास आयुक्त के पदों पर बने रहेंगे।