फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: आम तोड़ने पर चले लाठी-डंडे, छह घायल, दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोग गिरफ्तार

Sun, 03 May 2020 07:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

बहराइच जिले के जरवल थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोदौरा में आम का बाग धनलाल पुत्र अंगनू का है। इसमें इस समय फल लगे हुए हैं। इनको तोड़ने के लिए गांव निवासी मतलूब का पुत्र पहुंच गया। आम तोड़ते देख धनलाल और मतलूब में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर मारपीट करने लगे। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक वेदराम यादव, देशदीप गिरि, अतिउल्ला, अखिलेश कुमार, प्रदीप यादव, संजय पाल, विनोद कुमार व महिला कांस्टेबिल पप्पी चौधरी मौके पर पहुंचे। सभी ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मतलूब अहमद की तहरीर पर पंकज समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। धनलाल की ओर से मतलूब समेत छह लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष के 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें