फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कर्नल आशुतोष के परिजनों को 50 लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी देगी योगी सरकार

Sun, 03 May 2020 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

योगी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजनों को 50 लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी।

विज्ञापन


बता दें कि कर्नल आशुतोष शर्मा यूपी के बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना के रहने वाले थे। कर्नल के शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।



हंदवाड़ा में कर्नल आशुतोष के साथ एक मेजर और पांच सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हंदवाड़ा के चंजी मोहल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें