फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की मदद व पीड़ित के बेटे को नौकरी मिले : अजय राय

विज्ञापन
परिजनों से मिलते अजय राय।
विज्ञापन
मलिहाबाद। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को सरांवा गांव पहुंचकर बीएलओ विजय कुमार वर्मा के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बीएलओ विजय कुमार वर्मा (50) की शुक्रवार को ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन


इसके पहले अजय राय के गांव पहुंचते ही मृतक कि पत्नी संगीता फफक-फफक कर रो पड़ी। संगीता ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए उधार रुपये लेकर पति का इलाज कराया था। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी उन्हें नहीं बचा सकी। कहा, अगर सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली तो वह तहसील परिसर में आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगी। मृतक की पत्नी ने दुःख जताते हुए बताया कि समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है कि अधिकारी विजय कुमार वर्मा को कार्यमुक्त बता रहे हैं, जबकि एसआईआर के काम का अत्यधिक दबाव के चलते ही उनकी जान गई। इस दौरान विधानसभा प्रभारी शिवकुमार गौतम, ब्लाॅक अध्यक्ष हबीबुर्रहमान सिद्दीकी, परवेज रमजी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें