फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने गोंडा और मिर्जापुर से उतारे उम्मीदवार

Sat, 04 Jan 2014 11:31 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा में प्रत्याशियों के बदलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पार्टी ने गोंडा और मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से नए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


गोंडा में केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के सामने अब पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी प्रत्याशी बनाए गए हैं तो मिर्जापुर में राम अधार जोसफ पार्टी का नया चेहरा होंगे। गोंडा से डंपी के नाम की चर्चा पहले से थी।

बसपा इस समय 15 जनवरी की सावधान रैली की तैयारियों में जुटी है। इस बीच पार्टी ऐसी सीटों पर प्रत्याशी भी बदल रही है जहां नए समीकरण बन रहे हैं।

गोंडा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में प्रत्याशी बनाए गए मसूद खां को पिछले दिनों पार्टी से निकाल दिया गया था। उनके पहले पूर्व सांसद रिजवान जहीर को पार्टी ने गोंडा का लोकसभा प्रभारी बनाकर चुनाव की तैयारी का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


लगातार दो मुस्लिम चेहरे बदलने के बाद बसपा के सामने तीसरा मुस्लिम चेहरा लाने की चुनौती थी। शनिवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अनुमान के अनुसार पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

मिर्जापुर लोकसभा सीट जब सामान्य थी तब बसपा ने पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया था। बाद में चुनाव आयोग ने इस सीट को एससी के लिए आरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की तो पार्टी ने त्रिपाठी को भदोही भेज दिया।
विज्ञापन


पार्टी भदोही से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर त्रिपाठी को आजमा रही है। अब डा. राम अधार जोसफ को पार्टी ने मिर्जापुर (सुरक्षित) सीट से उतारा है।

पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर आरके कुरील ने जोसफ को प्रत्याशी बनाने की पुष्टि की है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और सीटों पर फेरबदल संभव है लेकिन अब बदलाव सावधान रैली के बाद ही किए जाने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें