तावडू के आरोही मॉडल स्कूल में परीक्षा देते हुए छात्र छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
स्कूलों में चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण करने पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। मंगलवार के दिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव स्कूलों मैं चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण करने पहुंचे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि इस समय हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान विद्यालय की क्या तैयारियां हैं उसको लेकर निरीक्षण किया गया। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेवका, आरोही माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बावला व राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेवका आदि का दौरा किया। इस दौरान स्कूलों मैं छात्रों केलिए की गई व्यवस्था संतोषजनक साथ मिली। साथ ही अध्यापकों को निर्देश दिए कि महामारी के चलते लंबे अंतराल के बाद परीक्षाएं आयोजित की की गई है। ऐसे में परीक्षा के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाए तो वही उद्देश्य है कि नकल रहित परीक्षा रहे।
तावडू एक स्कूल में निरीक्षण के दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
तावडू एक स्कूल में निरीक्षण के दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी