फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सालों से दो राज्यों में चल रहा था नकली आरटीए बनकर चूना लगाने का खेल, तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
सीआईए टीम द्वारा नकली आरटीए गैंग से बरामद किया गया सामान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नकली आरटीए गैंग द्वारा पिछले छह सालों से दो राज्यों में फर्जी पर्ची काटकर वाहन चालकों को चूना लगाया जा रहा था। सीआईए टीम द्वारा गिरफ्तार तीन आरोपियों से गाड़ी, दो राज्यों की आरटीए की नकली रशीद बुक , बुलेरो गाड़ी, आरटीए विभाग का बैज, ड्रेस, गाड़ी में प्रयोग की जाने वाली एलईडी नीली बत्ती बरामद की है। सीआईए टीम द्वारा इस गैंग के तीन लोगों को काबू किया जा चुका है। गिरफ्तारी आरोपियों में मुख्य आरोपी शक्ति सिंह निवासी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव कलोठड़ा को मंगलम सीटी जयपुर से काबू किया गया। वहीं भूपेंद्र उर्फ बब्लू राजस्थान के जिला नागौर तथा हरियाणा के जिला झज्जर निवासी धमेंद्र को पहले ही काबू किया जा चुका है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। ------------ - मुख्य आरोपी था राजस्थान आरटीए विभाग कर्मी इस गेंग का मुख्य आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव कलोठड़ा निवासी शक्ति सिंह ने राजस्थान के राजस्थान आरटीए विभाग में भी कुछ दिन काम किया था। इसके बाद स्वयं की टीम बनाकर छह सालों से दो राज्यों में सक्रिय रहा। यह खुलासा शुक्रवार को तीनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने के बाद हुआ है। सीआईए की टीम ने पिछले चार दिनों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ------------- - यूं चलता था नकली पर्ची बनाने का खेलः नकली आरटीए टीम द्वारा वाहन मालिकों को दबाव के बाद ही पर्ची काटकर दी जाती थी। अधिकांश मामलों में वाहन चालकों से नकदी ली जाती थी। आरोपी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर से लेकर हरियाणा के झज्जर, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में पर्ची काट वाहन चालकों को चूना लगा रहे थे। इसकी शिकायत एक सप्ताह पूर्व एमवीओ सुमन द्वारा महेंद्रगढ़ एवं कनीना थानों में दी गई थी। ----------- नकली आरटीए मामले में मुख्य आरोपी को वीरवार जयपुर के मंगलम सीटी से काबू किया गया है। जबकि दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस गेंग में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस जांच में अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है। आरोपियों पर राजस्थान व हरियाणा के अन्य थानों में पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं। गेंग में शामिल अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। --- सीआईए प्रभारी, उमर मोहम्मद
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नकली सीआईए गैंग के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
नकली सीआईए गैंग के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें