फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Protest Live: फिर खुला त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट; फंसे लोगों को निकालेंगी एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें

Wed, 10 Sep 2025 03:15 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

खास बातें

Nepal Unrest LIVE Updates: नेपाल के युवाओं के आक्रोश ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। आक्रोशित जेन-जी (युवाओं) की भीड़ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों को आग लगा दी। इसके अलावा देश की संसद, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी इमारतों में भी आगजनी की गई। भारत ने बिगड़ते हालात पर चिंता जाहिर की है। इस, बीच नेपाल ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को परिचालन की अनुमति दे दी है। नेपाल के संकट से जुड़े हर अहम अपडेट जानिए अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में
विज्ञापन
नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन को भी नहीं बख्शा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:30 PM, 10-Sep-2025

नेपाल संकट के बीच विशेष उड़ानों का संचालन करेगी एअर इंडिया

एअर इंडिया आज और कल दिल्ली से काठमांडू और फिर वापसी के लिए विशेष उड़ानों का संचालन कर रही है। यह व्यवस्था नेपाल में हाल के घटनाक्रम के चलते फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए की गई है। एयरलाइन ने कहा, हमारी नियमित उड़ान सेवाएं भी कल से दोबारा शुरू हो जाएंगी।

एयरलाइन ने कहा, हम सरकार और एजेंसियों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने यात्रियों के हितमें तेजी से समन्वय कर यह संभव बनाया। यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति यहां चेक करें- https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html। अधिक जानकारी या सहायता के लिए हमारे 24×7 कॉल सेंटर से संपर्क करें- 011-69329333 / 011-69329999
 

08:17 PM, 10-Sep-2025

चीन में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
चीन में भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया, चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में फंसे भारतीय नागरिकों को नेपाल के रास्ते निजी टूर ऑपरेटरों द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

07:21 PM, 10-Sep-2025

आंध्र प्रदेश: 200 लोग फंसे, आपात सेल बनाई गई
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि नेपाल में करीब 200 तेलुगू लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने एचआरडी मंत्री नारा लोकेश को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है। आंध्र भवन के आयुक्त अरजा श्रीकांत ने बताया कि नई दिल्ली स्थित आंध्र भवन में तेलुगू भाषी नागरिकों की सहायता के लिए एक आपातकालीन सेल स्थापित की गई है। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। कुछ तेलुगू परिवारों को, जिन पर आगजनी का खतरा था, उन्हें पास के गेस्ट हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
07:20 PM, 10-Sep-2025

कर्नाटक: 30 लोग हवाई अड्डे पर फंसे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अधिकारियों को नेपाल की राजधानी काठमांडू हवाई अड्डे पर फंसे 30 कन्नड़ भाषी लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि फंसे हुए सभी कन्नड़ भाषी लोग सुरक्षित हैं। राज्य सरकार के मुख्य सचिव और कर्नाटक भवन के रेजिडेंट कमिश्नर फंसे हुए 30 लोगों के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बात कर कन्नड़ भाषी लोगों को वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
 
नेपाल में कर्नाटक की पर्यटक गौरी के कहा, यहां चारों ओर अराजकता का माहौल है। हिंसा में कई इमारतों में आग लगा दी गई है और गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही हैं। अराजकता के चलते सभी एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं। यहां लगभग 150 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। 

07:20 PM, 10-Sep-2025

दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में बनाई गई हेल्पलाइन
तेलंगाना सरकार ने नई दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में विशेष हेल्पलाइन बनाई है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। हालांकि, अभी तक तेलंगाना के लोगों के घायल या लापता होने की खबर नहीं है, लेकिन सरकार एहतियातन कदम उठा रही है। परिवारजन दूतावास और हेल्पलाइन से मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
07:19 PM, 10-Sep-2025

गुजरात सरकार ने केंद्र से मांगी मदद
गुजरात सरकार ने नेपाल में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा की घटनाओं के बीच फंसे गुजराती पर्यटकों और छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य प्रशासन विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में है। राज्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने गुजरात को आश्वासन दिया है कि वहां फंसे सभी भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

07:19 PM, 10-Sep-2025

राजस्थान: पुलिस ने बनाई विशेष सेल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नेपाल में हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वहां फंसे राजस्थानियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर हालात की जानकारी ली है। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने एक विशेष सेल स्थापित की है। यह सेल वहां फंसे लोगों और उनके परिवार की सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम करेगी। एसपी गोवर्धन लाल सोकरिया को इस सेल का प्रभारी बनाया गया है। मदद के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 0141-2740832, 0141-2741807 या व्हाट्सएप नंबर 9784942702 पर संपर्क कर सकते हैं।

07:18 PM, 10-Sep-2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बोलीं- घबराएं नहीं,
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार हिंसाग्रस्त नेपाल में फंसे बंगाल के पर्यटकों को अगले कुछ दिनों में वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है। जलपाईगुड़ी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, ममता ने पर्यटकों से न घबराने की अपील की और कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि नेपाल में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

07:13 PM, 10-Sep-2025

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी किए आपातकालीन नंबर
भारत के विदेश मंत्रालय ने सहायता के लिए आपातकालीन नंबर भी साझा किए हैं। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से +977-980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल भी) और +977-981 032 6134 (व्हाट्सएप कॉल भी) पर संपर्क किया जा सकता है।

07:12 PM, 10-Sep-2025

30 कन्नड़ और 200 तेलुगू लोगों समेत कई फंसे
नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन हिंसक होने के बाद से नेपाल में कई भारतीय फंसे हुए हैं। इन सबके बीच भारत के कई राज्य अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास कर रहे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने काठमांडो हवाई अड्डे पर फंसे 30 कन्नड़ भाषी लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि लगभग 200 तेलुगू लोग फंसे हुए हैं और उनकी सरकार ने नई दिल्ली के आंध्र भवन में एक आपातकालीन सेल स्थापित की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर हालात का जायजा लिया है। दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के पर्यटक दो दिन में वापस लाए जाएंगे। और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी वहां फंसे लोगों को वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। तेलंगाना सरकार ने दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में हेल्पलाइन शुरू की है।

06:30 PM, 10-Sep-2025

डीटीसी ने दिल्ली-काठमांडू बस सेवा स्थगित की
नेपाल में अशांति के बीच दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली-काठमांडू बस सेवा स्थगित की। अधिकारियों ने पीटीआई को यह जानकारी दी। 

06:25 PM, 10-Sep-2025

सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री
नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की कमान सौंपी जा सकती है। जेन-जेड आंदोलन की एक बड़ी बैठक में पांच हजार से ज्यादा लोगों ने उनके नाम का समर्थन किया और उनका नाम तय किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

05:11 PM, 10-Sep-2025

खोला गया त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
हिंसक प्रदर्शन के कारण दो दिनों तक बंद रहने के बाद त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (टीआईए) बुधवार को आधिकारिक तौर पर फिर से खोल दिया गया है। मंगलवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद जब प्रदर्शनकारियों ने हवाई अड्डे के परिसर में घुसने की कोशिश की, तो प्रशासन ने हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं आंशिक रूप से निलंबित कर दी थीं।

03:13 PM, 10-Sep-2025

एअर इंडिया की काठमांडू जाने वाली उड़ानें रद्द

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, '10 सितंबर को काठमांडू आने-जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं क्योंकि हवाई अड्डा अभी भी बंद है। हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और आगे की जानकारी साझा करेंगे।'

जलपाईगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान नेपाल के हालात पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं नेपाल में फंसे पर्यटकों के मुद्दे को गंभीरता से ले रही हूं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि स्थिति सामान्य होने तक कुछ समय तक इंतजार करें। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और आप सभी को जल्द ही वापस लाएंगे।'
 

01:58 PM, 10-Sep-2025

नेपाल की जेल से भागे पांच कैदियों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाल की एक जेल से भागे पांच कैदियों को भारत में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के सिद्धार्थनगर इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर ये गिरफ्तारियां की गईं और बाद में कैदियों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

01:52 PM, 10-Sep-2025

नेपाल में फंसे आंध्र प्रदेश के लोगों को निकालने की तैयारी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, 'नेपाल में जारी अशांति के मद्देनजर, देश भर के विभिन्न स्थानों में फंसे 187 तेलुगु नागरिकों की पहचान की गई है। आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश व्यक्तिगत रूप से बचाव और सुरक्षा उपायों की देखरेख कर रहे हैं। वह अमरावती स्थित राज्य आरटीजी केंद्र जा रहे हैं, जहां वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी करेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार ने नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव को स्थिति के बारे में सूचित कर दिया है। फंसे हुए नागरिकों की शीघ्र निकासी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दूतावास को सूचित किया जा रहा है।'

01:16 PM, 10-Sep-2025

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, 'महासचिव गुटेरेस नेपाल की स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। उन्हें जानमाल के नुकसान का गहरा दुख है और वे पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। वे इन घटनाओं की गहन जांच की मांग करते हैं। महासचिव ने हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए संयम बरतने की अपील की।' गुटेरेस ने अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का पालन करने की अपील की। गुटेरेस ने इस बात पर जोर देते हैं कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए, जिनमें जान-माल का सम्मान हो।

12:41 PM, 10-Sep-2025

काठमांडू का हिल्टन होटल खाक

काठमांडू का हिल्टन होटल जलकर खाक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को होटल समेत कई संपत्तियों को आग लगा दी थी। 
 

12:39 PM, 10-Sep-2025

दिल्लीबाजार जेल से निकले कैदियों को सेना ने हिरासत में लिया

नेपाल की दिल्लीबाजार जेल से बाहर आने के बाद, बड़ी संख्या में कैदियों को काठमांडू में सेना ने हिरासत में ले लिया है। कैदी जेल से रिहाई की मांग कर रहे हैं। हाल ही में हुए हिंसक भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद, पुलिस मुख्यालय को छोड़कर, बाकी जगहों पर पुलिसकर्मी हट गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाली सेना को तैनात किया गया है।
 

12:12 PM, 10-Sep-2025

नेपाल में फंसे कन्नड़ लोग सुरक्षित

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को बताया कि हिंसाग्रस्त नेपाल में फंसे राज्य के लोग सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, 'नेपाल में फंसे कन्नड़ लोग सुरक्षित हैं। राज्य सरकार के मुख्य सचिव और दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के रेजिडेंट कमिश्नर विभिन्न टीमों में शामिल कन्नड़ लोगों के संपर्क में हैं।' राज्य सरकार के अधिकारी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देशानुसार कन्नड़ लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ नेताओं के आवासों में आग लगा दी, पार्टी कार्यालयों में घुस गए, संसद में तोड़फोड़ की और सत्तारूढ़ दल को हिलाकर रख दिया। इसकी शुरुआत ओली सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए विवादास्पद प्रतिबंध से हुई, जिसके बाद व्यापक जनाक्रोश फैल गया।
 

12:05 PM, 10-Sep-2025

नेपाल से सटी भारतीय सीमाओं पर सुरक्षा इंतजाम कड़े

नेपाल में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी के जवान नेपाल से आने-जाने वाले लोगों के सामान की सघन तलाशी ले रही है। डॉग स्कवॉड की भी मदद ली जा रही है। 

11:05 AM, 10-Sep-2025

नेपाली सेना का एलान-देशभर में लागू रहेगा कर्फ्यू

नेपाली सेना ने बुधवार को एक बयान जारी कर एलान किया कि बुधवार शाम से देशभर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। फिलहाल गुरुवार सुबह तक यह कर्फ्यू लागू किया गया है। सार्वजनिक सुरक्षा के लिए नेपाली सेना ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सेना ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व आंदोलन के नाम पर निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और शारीरिक उत्पीड़न की भी शिकायतें मिली हैं। सेना ने कहा है कि कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का फैसला हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। 

10:59 AM, 10-Sep-2025

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व पीएम के घर को फूंका

नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनल के घर की तस्वीर, जिसे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को आग लगा दी थी। इस आगजनी में पूर्व पीएम की पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार की जलकर मौत हो गई थी। 

 

10:26 AM, 10-Sep-2025

नेपाल में हिंसा के चलते फंसे भारतीय लोग

नेपाल में हिंसा के चलते उड़ान सेवाएं बाधित होने से सैंकड़ों भारतीय वहां फंसे हुए हैं। मुंबई के एक भारतीय नागरिक मयूर पाटिल ने कहा, 'हम भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और नेपाल के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आए थे। हम 8 सितंबर को यहां पहुंचे। हमने पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए, लेकिन अब हम विरोध प्रदर्शनों के कारण फंस गए हैं। हमने भारतीय दूतावास को फोन किया और उन्होंने हमें जहां भी हैं, वहीं सुरक्षित रहने को कहा। वे हमें आगे क्या करना है, इसके बारे में बताएंगे। हमने 8 दिनों के दौरे की योजना बनाई थी। हमारा 15 लोगों का एक समूह हैं।'
 

10:08 AM, 10-Sep-2025

काठमांडू की सड़कों पर नेपाली सेना

नेपाल की राजधानी काठमांडू में नेपाली सेना गश्त कर रही है, जहां पिछले दो दिनों से हिंसा जारी है और विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कल इस्तीफा दे दिया। भैरवा में अगले आदेश तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
 
 

10:04 AM, 10-Sep-2025

मीडिया समूह की इमारत में लगाई आग

नेपाली मीडिया कांतिपुर मीडिया समूह के मुख्यालय में भी मंगलवार को आग लगा दी गई है। इमारत से अभी भी धुआं उठ रहा है। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कल इस्तीफा दे दिया।
 

09:29 AM, 10-Sep-2025

इंडिगो ने काठमांडू के लिए उड़ान सेवाएं रद्द की

नेपाल में हालात को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने काठमांडू जाने वाली उड़ानें अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि काठमांडू से आने और जाने वाली सभी उड़ानें 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक रद्द रहेंगी। एयरलाइंस ने काठमांडू एयरपोर्ट के बंद होने को इसकी वजह बताया है। 

08:19 AM, 10-Sep-2025

चितवन जिले में जिला प्रशासन कार्यालय में लगाई आग

पुलिस ने बताया कि चितवन जिले में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को जिला प्रशासन कार्यालय और उससे सटे चुनाव कार्यालय में आग लगा दी। जिला न्यायालय, भू-राजस्व और सरकारी वकीलों के कार्यालयों में भी आग लगा दी गई, जिससे दस्तावेज नष्ट हो गए। भरतपुर और अन्य इलाकों में नगरपालिका और वार्ड कार्यालयों पर भी हमला किया गया। नेपाली कांग्रेस, यूएमएल और माओवादी केंद्र पार्टियों के स्थानीय कार्यालयों में आग लगा दी गई। भरतपुर के भटभटेनी सुपरमार्केट में मंगलवार शाम लगी आग बुधवार सुबह भी काबू से बाहर थी।

07:54 AM, 10-Sep-2025

पूर्व उप प्रधानमंत्री लामिछाने को छुड़ाया
नक्खू जेल में भ्रष्टाचार के आरोप में बंद राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व उप प्रधानमंत्री रबि लामिछाने को प्रदर्शनकारियों ने जेल से छुड़ा लिया। उन्हें बीते साल 18 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। छात्रों के आंदोलन के बाद जेल प्रशासन ने लामिछाने की सुरक्षा सुनिश्चित करने से मना कर दिया। इसके बाद, उनकी पत्नी निकिता पौडेल ने व्यक्तिगत तौर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें जेल से बाहर निकाला। लामिछाने की रिहाई के बाद नक्खू जेल से सभी कैदी बाहर निकल गए। इस जेल में लगभग 1,500 कैदी बंद थे। बदले हालात में लामिछाने भी प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं।

07:45 AM, 10-Sep-2025

पार्टियों के दफ्तर-जेल पर हमला, कैदी भागे
आंदोलनकारियों ने नेताओं के घरों के साथ ही नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल समेत कई राजनीतिक दलों के दफ्तरों में भी आग लगा दी। सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं व उनके परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश की। धनगढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने जेल का फाटक तोड़ दिया, जिसके बाद सैकड़ों कैदी जेल से फरार हो गए। काठमांडो में जगह-जगह सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका गया।

07:34 AM, 10-Sep-2025

2015 से सक्रिय है हामी नेपाल संगठन
हामी नेपाल नामक संगठन वैसे तो 2015 से सक्रिय है लेकिन इसे 2020 में पंजीकृत कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, इसका असल मुखिया संदर्क रूइट नामक एक सर्जन है। उसे हामी नेपाल ने अपना मेंटर बताया है। एनजीओ के 1600 से ज्यादा सदस्य हैं। हामी नेपाल ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटाने के लिए इंस्टाग्राम और डिस्कोर्ड एप का इस्तेमाल किया जिसमें ग्रुप चैट में लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। 

07:27 AM, 10-Sep-2025

आंदोलनकारियों को एकजुट करने में जुटे
गुरुंग लगातार आंदोलनकारियों को एकजुट करने में लगे हैं। वह लगातार वीडियो जारी कर कर रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने हमारे कई भाइयों और बहनों को मार डाला है। इसलिए इस सरकार को काबिज रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

07:21 AM, 10-Sep-2025
नेपाल में जेन-जी आंदोलन का चेहरा 36 वर्षीय सुदन सुरुंग बने - फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

सुदन गुरुंग बने आंदोलन का चेहरा
नेपाल में आंदोलन भड़कने के बीच एक ही नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ रहा है, वो है 36 वर्षीय सुदन गुरुंग का। गुरुंग को ही जेन-जी के इस आंदोलन का चेहरा माना जा रहा है। वह हामी नेपाल नामक एक एनजीओ के कर्ताधर्ता हैं। उनका संगठन नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं में मदद करने का दावा करता है। यह संगठन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, यही वजह है कि उनकी एक आवाज पर हजारों युवा सड़कों पर उतर आए।

07:15 AM, 10-Sep-2025

नेपाल में पीएम ओली के इस्तीफे पर चीन ने साधी चुप्पी
चीन ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे और नेपाल में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ओली का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उन्होंने हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लिया तथा चीन की जापान पर विजय की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित सैन्य परेड में शामिल हुए। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ओली के इस्तीफे और सोमवार को काठमांडो व अन्य क्षेत्रों में हुए विरोध प्रदर्शन की संक्षिप्त जानकारी दी। ओली दूसरे दक्षिण एशियाई नेता हैं, जिनका इस्तीफा उच्चस्तरीय चीन दौरे के बाद विद्रोह के बीच हुआ है इससे पहले बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के साथ भी ऐसा हो चुका है।

07:11 AM, 10-Sep-2025

राष्ट्रपति और सेना प्रमुख ने की संयम बरतने व वार्ता की अपील
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण समाधान के लिए संयम बरतने और वार्ता में शािमल होने की अपील की है। उन्होंने कहा, देश कठिन हालात से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, इसलिए गतिरोध का समाधान खोजने के लिए देश, लोगों और लोकतंत्र से प्रेम करने वाले सभी पक्षों के सहयोग की जरूरत है।

06:47 AM, 10-Sep-2025

Nepal Protest Live: फिर खुला त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट; फंसे लोगों को निकालेंगी एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें

नेपाल के काठमांडू में चल रहे उग्र प्रदर्शन की आग से भारत भी अलर्ट हो गया है। काठमांडू जाने वाले तमाम विमानों को रद्द कर दिया गया है। देश में सियासी संकट गहराने के बीच काठमांडो के युवा मेयर बालेंद्र शाह बालेन का नाम चर्चा में आ गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे जेन-जी के बीच लोकप्रिय बालेन को पीएम बनाने की मांग तेज हो गई है। सिविल इंजीनियर और रैपर रहे बालेन काठमांडो के 15वें मेयर हैं। लोगों का मानना है कि, उनके कार्यकाल में काठमांडो में कई बड़े सुधार किए गए है। बालेन की बड़ी ताकत उनकी बेदाग छवि और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है।


नेपाल में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एअर इंडिया, इंडिगो की अतिरिक्त उड़ानें: नायडू
 नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि एअर इंडिया और इंडिगो नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेंगी। उन्होंने कहा कि एयरलाइनों को किराया उचित रखने की सलाह दी गई है।

नायडू ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, नेपाल में हवाई अड्डे बंद होने के कारण, कई यात्री काठमांडू से वापस नहीं लौट पाए। काठमांडू में हवाई अड्डे के खुलने के साथ ही, उड्डयन मंत्रालय ने एअर इंडिया और इंडिगो के साथ समन्वय करके, बुधवार शाम और अगले कुछ दिनों में अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की है। बृहस्पतिवार से निर्धारित सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। एअर इंडिया ने भी कहा कि वह नेपाल में हाल की घटनाओं के कारण फंसे यात्रियों की मदद के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली से काठमांडू और वापस विशेष उड़ानें संचालित कर रही है। नेपाल में अशांति के बाद, काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा मंगलवार को बंद कर दिया गया था, जो बुधवार से फिर खुल गया है।

भारत से लगी 1,751 किमी लंबी सीमा पर हाईअलर्ट
भारत ने नेपाल के साथ लगी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम और पश्चिम बंगाल की 1,751 किमी लंबी बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पड़ोसी देश में अशांति के मद्देनजर अपनी सभी सीमा चौकियों व संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। एसएसबी के सभी फील्ड कमांडरों को मौके पर मौजूद रहने और कड़ी निगरानी बनाए रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें