फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War LIVE: बाइडन ने दो-राष्ट्र समाधान की बात दोहराई, कहा- इस्राइली-फलस्तीनी शांति से रहने के हकदार

Tue, 24 Oct 2023 02:33 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

खास बातें

Israel Hamas War LIVE news and updates: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। दोनों ही तरफ से अब तक किए गए हमलों में मौतों का आंकड़ा अब 6000 के पार चला गया है। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1400 की जान गई है, वहीं गाजा पट्टी पर इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में मौतों का आंकड़ा 4600 के पार जा चुका है। दोनों तरफ से इस संघर्ष के बीच ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्ला ने भी इस्राइल पर हमले जारी रखे हैं, जिसे लेकर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी जारी की। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
लेबनान बॉर्डर पर हिज्बुल्ला के हमले रोकने के लिए तैयार इस्राइल। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:28 AM, 24-Oct-2023

इस्राइली-फलस्तीनी सम्मान और शांति से रहने के हकदार...

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दो-राष्ट्र समाधान की बात दोहराई है। बाइडन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कितना भी मुश्किल क्यों न हो। हम शांति के रास्त को नहीं छोड़ सकते। हम दो-राष्ट्र समाधान को नहीं छोड़ सकते। इस्राइली और फलस्तीनी समान रूप से सुरक्षा, सम्मान और शांति से रहने के हकदार हैं।

02:21 AM, 24-Oct-2023

हमास के खिलाफ इस्राइल को मजबूत बनाना अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता

व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता इस्राइल को हमास आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूत बनानान है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि गाजा के लोगों को मानवीय सहायता मिलती रहे। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी नागरिकों सहित उन निर्दोष लोगों को गाजा से सुरक्षित निकालना चाहते हैं जो गाजा छोड़ना चाहते हैं।
 

01:31 AM, 24-Oct-2023

हमास ने दो और बंधक छोड़े

इस्राइल से युद्ध के बीच फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने दो और बंधकों को रिहा कर दिया है। ये दोनों बुजुर्ग इस्राइली महिलाएं हैं। आतंकी समूह ने कहा कि मिस्र और कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर और खराब स्वास्थ्य को देखते दोनों को रिहा किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हमास की सैन्य इकाई के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा कि उसने पिछले शुक्रवार को ही इन दोनों महिलाओं को रिहा करने का फैसला किया था, लेकिन तब इस्राइल ने इन्हें लेने से मना कर दिया था।

हमास ने शुक्रवार को दो अमेरिकी बंधकों को रिहा किया था जो मां-बेटी हैं। सात अक्तूबर को हमले में इन्हें बंधक बनाकर आतंकी समूह अपने साथ गाजा लेते गया था। अभी उसके कब्जे में कम से कम 220 बंधक हैं।
 

विज्ञापन
10:26 PM, 23-Oct-2023

'अगर हम हमास को नहीं हराते हैं तो...', भारत में इस्राइल के राजदूत ने कही बड़ी बात

भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने एक बार फिर हमास को हराने के वैश्विक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद, विशेष रूप से हमास जैसे आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ाई अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोपरि चिंता बनी हुई है। राजदूत गिलोन ने कहा कि यहां बड़ी तस्वीर यह है कि अगर हम हमास को नहीं हराते हैं, तो दुनिया में चरमपंथी अपना सिर उठाने लगेंगे और यह जारी रहेगा। अगर ऐसा हुआ तो यह हम सभी के लिए असहनीय होगा।

09:47 PM, 23-Oct-2023

इस्राइल-हमास संघर्ष पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

इस्राइल-हमास संघर्ष पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सारे विश्व को एकजुट होना चाहिए, लेकिन इस बात की भी चिंता की जानी चाहिए कि निर्दोष लोग इससे प्रभावित न हों।

विज्ञापन
07:52 PM, 23-Oct-2023

हमास के हमले के दौरान इसराइल कई मोर्चों पर विफल रहा: आईडीएफ अफसर
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रतिनिधि मेजर डोरोन ने सोमवार को कहा कि हमास के सात अक्तूबर के हमले के दौरान इस्राइल खुफिया, सैन्य और कई अन्य सहित सुरक्षा के कई मोर्चों पर विफल रहा था। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस्राइल कई स्तरों पर विफल रहा है। एक देश के रूप में हम जांच करेंगे, लेकिन अभी नहीं। कुछ महीनों के बाद हम अपने दिल और दिमाग को परखेंगे। हम हर एक पहलू पर गौर करेंगे, ताकि हम बेहतर हो जाएं और फिर कभी ऐसा न होने दें।

06:58 PM, 23-Oct-2023

पीएम मोदी ने की जॉर्डन के राजा से बात

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र के हालात को लेकर जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला बिन अल हुसैन से बात की। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर कहा कि हमने आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि के संबंध में चिंताओं पर चर्चा की। हमने सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

06:44 PM, 23-Oct-2023

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हमारी सामान्य मानवता का अपमान: अफ्रीकी राष्ट्रपति

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा है कि इस्राइल-गाजा संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन आम मानवता का अपमान है। उन्होंने इस संघर्ष और दुश्मनी को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया। मिस्र की राजधानी में आयोजित काहिरा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए रामफोसा ने गाजा की घेराबंदी हटाने और एक मानवीय गलियारा खोलने का भी आह्वान किया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी द्वारा आमंत्रित रामफोसा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ मंच साझा किया।

02:49 PM, 23-Oct-2023

नेतन्याहू से मिलने इस्राइल पहुंचे ग्रीस के पीएम

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस सोमवार को इस्राइल पहुंचे। हमास से संघर्ष के बीच वे इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि फ्रांस के पीएम इमैनुएल मैक्रों भी जल्द इस्राइल पहुंच सकते हैं। 

02:17 PM, 23-Oct-2023

मिस्र से गाजा के लिए रवाना हुई मानवीय मदद का तीसरा जत्था

मिस्र के राफा बॉर्डर से मानवीय मदद का तीसरा जत्था रवाना हो गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस्राइल की आपत्तियों के बावजूद गाजा के लिए मदद का पहुंचना जारी है। 

01:15 PM, 23-Oct-2023

वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना का हमला, दो की मौत

इस्राइल ने गाजा पट्टी के साथ-साथ फलस्तीन के वेस्ट बैंक पर भी हमला बोला है। आतंकी ठिकानों को तबाह करने के मिशन के दौरान सेना ने रामाल्लाह में जलाजोन रिफ्यूजी कैंप में छापेमारी की, जहां मुठभेड़ में दो फलस्तीनी नागरिक मार गिराए गए। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी।

12:55 PM, 23-Oct-2023

'रैथ ऑफ गॉड' की तरह हमास के आतंकियों से चुन-चुनकर बदला लेगा इस्राइल

इस्राइल अपने दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेने के लिए जाना जाता है। बीते दिनों हमास के हमले में 1400 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई थी। अब खबर आ रही है कि इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद और शिन बेत ने हमास के हढमले का बदला लेने के लिए एक खास कमांडो यूनिट बनाई है। इस कमांडो यूनिट का उद्देश्य इस्राइल पर हमला करने वाले हमास के आतंकियों से बदला लेना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई यूनिट का नाम प्रथम विश्व युद्ध के समय खुफिया यहूदी संगठन 'निली' के नाम पर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

12:28 PM, 23-Oct-2023

गाजा में 222 लोग बंधक रखे गए: इस्राइली सेना का दावा

इस्राइल की सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमास ने गाजा पट्टी में 222 लोगों को बंधक बनाकर रखा है। इनमें इस्राइली नागरिकों के साथ-साथ कुछ और देश के लोग भी शामिल हैं।

11:57 AM, 23-Oct-2023

इस्राइल बोला- एक दिन में गाजा में 320 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्राइली सेना ने पिछले एक दिन में गाजा में 320 ठिकानों को निशाना बनाया है। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि उसने हमास की कई सुरंगों और हेडक्वार्टर को तबाह किया है। इतना ही नहीं सेना ने गाजा में पैदल सेना को भेजने के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

11:35 AM, 23-Oct-2023

हिज्बुल्ला के ठिकानों पर आईडीएफ का हमला

इस्राइली डिफेंस फोर्सेज ने एक ट्वीट में बताया कि सेना ने लेबनान में हिज्बुल्ला के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है। इनमें एक सैन्य कंपाउंड और एक निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पोस्ट शामिल है। आईडीएफ ने कहा कि सीमा पर ही हिज्बुल्ला आतंकियों के चार सेल को भी तबाह किया गया है। 

11:12 AM, 23-Oct-2023

गाजा में बंधकों की खोज में जुटे इस्राइली सैनिक की हत्या

इस्राइली सेना ने सोमवार को बताया कि गाजा में बंधकों की खोज में जुटी सैनिकों की एक टीम पर हमला हुआ है। इसमें एक जवान की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य घायल हुएं हैं। इनमें एक सैनिक की हालत गंभीर है। इस्राइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगरी ने कहा कि ये सैनिक नागरिकों की खोज में जुटे थे और इलाके को खाली करा रहे थे। इसी दौरान एक टैंक पर मारी गई एंटी टैंक मिसाइल से भी हमला किया गया। 

10:57 AM, 23-Oct-2023

दक्षिण गाजा में इस्राइली हमले में छह बच्चों की मौत

गाजा के गृह मंत्रालय ने कहा है कि उसके दक्षिणी क्षेत्र में इस्राइल की तरफ से किए गए हमले में छह बच्चों की मौत हुई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइल ने दक्षिणी फलस्तीन के एक घर पर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया।

10:38 AM, 23-Oct-2023

अमेरिका ने दुश्मनों को जारी की सीधी चेतावनी

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिका ने अपने दुश्मनों को सीधी चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को कहा कि यह तय है कि ईरान अपनी परोक्ष शक्तियों के जरिए इस्राइल और हमास के बीच जंग को भड़काना जारी रखेगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर इस दौरान किसी अमेरिकी सैनिक या सशस्त्र बल को निशाना बनाया जाता है, तो बाइडन प्रशासन दुश्मनों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...

10:12 AM, 23-Oct-2023

युद्ध के बीच इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने की बैठक

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। 7 अक्तूबर से लेकर अब तक 5000 से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। इस बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध कैबिनेट और वरिष्ठ सुरक्षा के अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। तेल अवीव में हुई इस बैठक में उन्होंने सुरक्षा का मूल्यांकन किया है। पढ़ें पूरी खबर...

09:43 AM, 23-Oct-2023

Israel Hamas War LIVE: बाइडन ने दो-राष्ट्र समाधान की बात दोहराई, कहा- इस्राइली-फलस्तीनी शांति से रहने के हकदार

Israel Hamas War LIVE news and updates: इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हुए अब दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। दोनों ही तरफ से अब तक किए गए हमलों में मौतों का आंकड़ा अब 6000 के पार चला गया है। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1400 की जान गई है, वहीं गाजा पट्टी पर इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में मौतों का आंकड़ा 4600 के पार जा चुका है। दोनों तरफ से इस संघर्ष के बीच ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्ला ने भी इस्राइल पर हमले जारी रखे हैं, जिसे लेकर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी जारी की। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट्स...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें