जिला पंचायत की रामड़ी आन सिंह सीट से विजयी रही छवि कांडपाल बोरा का कहना है कि चुनाव के दौरान ही उनके क्षेत्र की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी थी। ऐसे में प्रलोभन हावी नहीं हो पाता है। भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान वह कभी भी भाजपा से अलग नहीं रही हैं। पति प्रमोद बोरा 22 साल से भाजपा के सिपाही हैं। हम हमेशा भाजपा के साथ थे और भाजपा के साथ ही रहेंगे। कहा कि चुनाव के दौरान कुछ चीजें हुई हैं। उसके बारे में कुछ नहीं कहना है। छवि ने सीएम धामी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि अब भी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन्हें जैसा आदेश देगा वैसा किया जाएगा। कहा कि वह मन से भाजपा के साथ हैं और उनके संस्कारों में बीजेपी है।
1.वीरप्रीत कौर (हजीरों) 382
2.सत्येन्द्र कुमार (वीरपुरी) 345
3.हरिओम सिंह (पतरामपुर) 815
4.बलविन्दर कौर (मनोरथ प्रथम) 579
5.राजवीर कौर (भोगपुर जसपुर) 199
6.रूहीना परवीन (आमका) 312
7.रणजीत सिंह (बढ़ियोंवाला) 429
8.प्रदीप (मेघावाला) 517
9.जितेन्द्र सिंह (रामनगरवन) 882
10.रेशमा परवीन/मुजाहिद हुसैन(भगवन्तपुर)
11.राजेश्वरी देवी (निवारमण्डी) 331
12.दीपक कुमार (मण्डुवाखेड़ा) 424
13.रिंकी (उमरपुर) 815
14.आरती (गुलरगोजी) 463
15.सीमा देवी (अगदपुर) 1188
16.दिलशाद शाह (रायपुर पट्टी दिल्ला) 1514
नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्य की 27 सीटों के लिए चुनाव परिणाम आने लगे हैं। धारी ब्लॉक की चौखुटा जिला पंचायत सदस्य से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बिष्ट ने भाजपा से समर्थित गौरव सिंह बिष्ट को 900 वोटों से हराकर जीत हासिल की। वहीं ओखलकांडा ब्लॉक की ढोलीगांव जिला पंचायत सदस्य पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी बहादुर सिंह सिंह नगदली ने 20 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी योगराज बिष्ट को हराकर जीत हासिल की।
बजुनियाहल्दू - मिनीता जोशी
तलिया - राहुल पंत
नोदा - विनीता बिष्ट
विदरामपुर -मनीषा जंतवाल
नाथुनगर - गीता तिवारी
ओखलढुंगा - रेखा
डॉन परेवा - विनोद चंद्र
बगड़ - दीप चंद्र आर्या,
सोड - शुभम बिष्ट
अमोठा - राजेंद्र नैनवाल
घुघुसिगडी - मोहन सिंह अधिकारी
पतलिया - तरुण कुमार
रामनगर में अब तक ये ग्राम प्रधान जीते
1-क्यारी -नवीन सती
2-टेडा -राशि रावत
3-भलोन- धर्मेंद्र कुमार
4-पाटकोट- रमेश चंद्र
5-चुकुम -सौरभ कुमार
6-नाथूपुर -इंदु लटवाल
7-गजपुर छोई -सुरेश बिष्ट
8- पूछड़ी- नरगिस
9- मंगलार- हेमंत बिष्ट
10- ढिकुली - खष्टी देवी
11- कठियापुल - जसकरण सिंह
12-चिलकिया तनुप्रिया
अब तक ये बीडीसी जीते
1- भूपेंद्र कुमार- किशनपुर छोई
2- मोरध्वज लटवाल - नाथूपुर छोई
3- भावना रावत - पूछड़ी
4 - जस्सागांजा- रामसिंह जलाल
5 - हंसी जलाल- दयारामपुर टांडा
6- सुमन रावत - ढिकुली
7- अजय - पाटकोट
8- संजय नेगी- टेढ़ा
9- श्वेता बिष्ट शंकरपुर भूल
1.वीरप्रीत कौर (हजीरों) 382
2.सत्येन्द्र कुमार (वीरपुरी) 345
3.हरिओम सिंह (पतरामपुर) 815
4.बलविन्दर कौर (मनोरथ प्रथम) 579
5.राजवीर कौर (भोगपुर जसपुर) 199
6.रूहीना परवीन (आमका) 312
7.रणजीत सिंह (बढ़ियोंवाला) 429
8.प्रदीप (मेघावाला) 517
कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र के लाथी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुंजर सिंह कोरंगा और ग्राम प्रधान के पद पर से उनकी पत्नी रजनी कोरंगा ने जीत हासिल की है। कुंजर कोरंगा इस सीट से दूसरी बार क्षेपं सदस्य चुने गए हैं। क्षेपं सदस्य के लिए लाथी से चार उम्मीदवार मैदान में थे। कुंजर को 354 मत मिले। उनके निटकतम प्रतिद्वंदी पुष्कर सिंह को 207 वोट प्राप्त हुए। 183 मत के साथ जोगा सिंह तीसरे और 165 वोट के साथ केदार सिंह चौथे नंबर पर रहे। कुंजर की पत्नी रजनी को ग्राम प्रधान लाथी पद के लिए 195 वोट मिले। दूसरे नंबर पर चंपा देवी 138 मत और तीसरे नंबर पर किरन देवी 78 वोट के साथ रहीं। दंपती ने भगवान और जनता को जीत का श्रेय दिया और गांव व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।
1- विजयनगर प्रथम मंजू मंडल
2- विजयनगर द्वितीय गुरप्रीत सिंह
3-बुक्सौरा निशित विश्वास
4- श्रीरामपुर विनोदिनी गायन
5- आनंद खेड़ा रीना बाइक
6- खानपुर पूर्व किरण रानी
7- बराखेड़ा सचिन बजाज
गदरपुर में जीते हुए ग्राम प्रधान
1.विजयनगर मीना विश्वास
2- बुक्सौरा मनप्रीत कौर
3- श्रीरामपुर ललिता विश्वास
4- आनंद खेड़ा चंचल देवी
5- अमरपुर राम सिंह
6- रायपुर
7- खानपुर
8- लंबाखेड़ा दिलशाद
9 - बूरानगर सुमित्रा देवी
10- पिपलिया कानन देवी
11- अफसाना बी
12- अलखदेवी मनोज शाह
13- अलखदेवा प्रदीप सिंह फौजी
14- बराखेड़ा आयुष ग्रोवर कोचर
15- लखनऊ गगनदीप सिंह
16- गदरपुरी नमिता प्रसाद
पंचायत चुनाव के काशीपुर ब्लॉक से पहले चरण का मतों की गणना पूरी हो चुकी है। क्षेत्र से प्रधान पद के लिए गुलजारपुर से करनजीत कौर 258 वोट, खरमासी से विनय कुमार भारती 314 वोट, गोपीपुरा से विनीता चौधरी 62 वोट, कट्टैया से इकरा 512 वोट, गुलड़िया से तब्बुस्सम वारसी 552 वोट, कनकपुर से सुखविंदर कौर 556 वोट, खरमासा से हंसी पंत 447 वोट और चांदपुर से तारावती 488 वोटों से विजयी हुईं। वहीं, काशीपुर में मतगणना स्थल पर बारिश भी शुरू हो गई है।
गदरपुर में मतगणना स्थल के बाहर निर्वाचित प्रत्याशी को उठाने को लेकर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और रुद्रपुर भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के समर्थक आपस में भिड़े। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों की भीड़ को तीतर भीतर किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों को लेकर खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रुद्रपुर ब्लॉक के शांतिपुरी न.3/4 से ग्राम प्रधान पद पर बचुली देवी ने जीत दर्ज कर अपने समर्थकों के साथ जोरदार जश्न मनाया।
चंपावत जिले के चारों ब्लॉकों से परिणाम आने शुरू हो गए हैं। प्रथम चरण की मतगणना में क्षेत्र पंचायत सदस्य विविल से ममता ने जीत दर्ज की है। ममता को 442 मत पड़े। उनके प्रतिद्वंदी दीपा को 405। क्षेत्र पंचायत जाखजिंड से लक्ष्मण चंद ने 290 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। उनके विपक्षी दीपक चंद को 187 मत पड़े। ग्राम पंचायत बसकुनी में नीतू ने 390 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंदी भगवती देवी को 375 मत पड़े। ग्राम पंचायत जाखजिंड में गुमान राम 231 मत प्राप्त कर प्रधान बने हैं। उनके विपक्षी बसंत कुमार को 220 और रेवती देवी को 90 मत पड़े। ग्राम पंचायत पम्दा में ललित प्रसाद 270 मत प्राप्त कर प्रधान बने। ग्राम पंचायत फरतोला में उमा पांडेय, बिसराड़ी में निर्मल नाथ, झिरकुुनी में उमेश चंद्र, टुनकांडे में मीनाक्षी, गोशनी मेंरेनू वर्मा, सिरतोला मे सरिता, बांजगांव में नंदी देऊपा, जनकांडे में मुन्नी देवी, त्यारसौं में राहुल कुमार, तपनीपाल में पुष्पा देवी प्रधान बनीं हैं।
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। 1421 ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों की किस्मत का आज फैसला होना है। बागेश्वर ब्लॉक के पंडित बीडी पांडे परिसर कपकोट और गरुड़ ब्लॉक के विकासखंड सभागार में मतगणना की जा रही है। बागेश्वर में 24 जबकि कपकोट और गरुड़ में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना में रिजर्व समेत 118 पर्यवेक्षक और 472 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं।
जवाहर नगर ग्रामसभा _ तारा पाण्डेय
शांतिपूरी न.1 ग्रामसभा _ दीपा कांडपाल
शांतिपूरी न.2 ग्रामसभा _कविता तिवारी
शांतिपुरी न.3/4 ग्रामसभा _बचुली देवी बिष्ट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरु होने के साथ ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य पदों के प्रत्याशी जीत हासिल करने लगे हैं। भीमताल की ग्राम पंचायत डहरा से मनोज चनौतिया, ग्राम पंचायत मलुवाताल से लक्ष्मण सिंह गंगोला, ग्राम पंचायत जंगलियागांव से राधा कुल्याल, ग्राम पंचायत पस्तोला से खष्टी राघव, ग्राम पंचायत पिनरों से लीला पलड़िया ने ग्राम प्रधान के पद पर जीत हासिल की। वहीं पिनरों क्षेत्र पंचायत से बीडीसी प्रत्याशी उमेश पलड़िया ने जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद प्रत्याशियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
रुद्रपुर के पंचायत चुनाव में पहला परिणाम आ गया है। शांतिपुरी के खमियां नंबर 2 से ग्राम प्रधान पद पर कविता तिवारी ने दीपा कोरंगा को 45 वोटों से हराया।
उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में जोर-आजमाइश करने वाले 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। मतगणना शुरू हो गई है। 11,082 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।