105 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
लोहाघाट में 105 साल की बुजुर्ग महिला पार्वती उप्रेती पत्नी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. तारादत्त उप्रेती की धर्मपत्नी ने मतदान किया।
चंपावत में दोपहर 2 बजे तक में 42.22 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका चंपावत में 41.76 प्रतिशत
नगर पालिका लोहाघाट 41.28 प्रतिशत
नगर पालिका टनकपुर 38.24 प्रतिशत
नगर पंचायत बनबसा 47.61 प्रतिशत
नगर निकाय चुनाव बागेश्वर में दो बजे तब 42.57% मतदान हुआ
1- नगर पालिका बागेश्वर - 33.48%
2- नगर पंचायत कपकोट - 50.12%
3- नगर पंचायत गरुड़ - 49.66%
डीएम वंदना सिंह ने नैनीताल तल्लीताल में मतदान किया। लोगों से मतदान करने की अपील की।
विधायक शिव अरोरा ने मतदान किया
रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से वोट देने की अपील की।
चंपावत में पहले 2 घंटे में 12.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर पालिका चंपावत में 9.02 प्रतिशत
नगर पालिका लोहाघाट 11.05 प्रतिशत
नगर पालिका टनकपुर 11.34 प्रतिशत
नगर पंचायत बनबसा 16.7 प्रतिशत
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया
तल्लीताल लोक निर्माण विभाग बूथ पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की।
पिथौरागढ़ में मतदान करने पहुंची दुल्हन
नगर निकाय चुनाव के लिए पिथौरागढ़ में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह अधिकांश मतदान केंद्रों में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई। महिला मतदाताओं का कहना था कि पहले मतदान कर लें उसके बाद घर के अन्य कामकाज करेंगी। इसी बीच नवविवाहिता कविता पुनेठानिवासी कुजौली का बुधवार रात कहता निवासी रोहित के साथ विवाह हुआ। कविता अपनी ससुराल के लिए विदा होने से पहले जीआईसी मतदान केंद्र में पहुंची और उन्होंने मतदान किया। साथ ही लोगों से मतदान करने की अपील की।
भीमताल में मतदान करने के लिए लगी मतदाताओं की लाइन
भीमताल नगर पालिका में मेहरागांव मतदान केंद्र के बाहर मतदान करने के लिए मतदाताओं की लाइन लगी।
चंपावत जिले के लोहाघाट में निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया है। मतदाता बूथों में मतदान के लिए पहुंचने लगे है।
रामनगर में शुरू हुआ मतदान
रामनगर में निकाय चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। रामनगर में बनाए गए 44 बूथो पर सुबह से ही मतदान करने वाले की भीड़ लग गई। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लाइनों में खड़े हो गए हैं।
बागेश्वर में निकाय चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान
निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिले की तीन निकायों में 25321 मतदाता 57 अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। नगर पालिका बागेश्वर में 17801 नगर पंचायत कपकोट में 3402 और नगर पंचायत गरुड़ में 4118 मतदाता पंजीकृत हैं। तीनों निकायों में 36 बूथ पर मतदान चल रहा है। मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा। मतदान बूथ पर सुबह सुबह वोट देने के लिए लोग आने लगे हैं।
जिला निकाय मतदान केंद्र
अल्मोड़ा 05 33
उत्तरकाशी 05 49
यूएस नगर 17 232
चमोली 10 63
चंपावत 04 23
टिहरी 10 66
देहरादून 07 440
नैनीताल 07 164
पिथौरागढ़ 06 60
पौड़ी 07 129
बागेश्वर 03 24
रुद्रप्रयाग 05 26
हरिद्वार 14 208
कुल 100 1517
इन दस्तावेज को दिखाकर डाल सकेंगे वोट
आधार कार्ड, पैनकार्ड, दुकान पंजीकरण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशनकार्ड, भूमि की रजिस्ट्री या हाउसटैक्स का बिल, छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, एससी, एसटी या ओबीसी का प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे या बस का पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन ब्लू बुक, अन्नपूर्णा कार्ड योजना, परिवहन अधिकारियों से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर का सत्यापित दस्तावेज, निवास का प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र।