फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham Mela Live: भक्ति का अद्भुत नजारा, एक घंटे में दस हजार से अधिक भक्तों ने लिया बाबा का आशीर्वाद

Mon, 15 Jun 2026 06:16 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

खास बातें

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। सोमवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को मालपुए के प्रसाद बंटने के साथ मेला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:57 PM, 15-Jun-2026
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

कैंची धाम में 45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार 

कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस पर दोपहर 1 बजे तक 45000 श्रद्धालुओं ने कैंची धाम में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। पिछले साल की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम देखने को मिल रही है। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं को लाइन के माध्यम से मंदिर भेज रहे हैं।

12:27 PM, 15-Jun-2026
कैंची धाम में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 

कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस पर 11 बजे तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की कतार बढ़ने लगी है। पुलिस कर्मियों की ओर से श्रद्धालुओं को बारी-बारी से मंदिर में भेजा जा रहा है।

08:27 AM, 15-Jun-2026
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

25 हजार से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं बाबा के दरबार में हाजिरी 

कैंची धाम में सोमवार 7.30 बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते हुए मालपुए का प्रसाद लेते हुए आ रहे हैं।

विज्ञापन
07:04 AM, 15-Jun-2026

यहां से मिलेगी शटल सेवा

  • सैनिटोरियम पार्किंग भवाली
  • ब्लॉक पार्किंग भीमताल
  • जंगलात  बैरियर भवाली
  • खैरना
  • पनीराम ढाबा
  • तल्लीताल टैक्सी स्टैंड
  • नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम
  • रेलवे स्टेशन काठगोदाम
  • रोडवेज, केमू स्टेशन हल्द्वानी
  • प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, गौलापार

07:01 AM, 15-Jun-2026
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

खैरना रूट पर खाली होने लगी कतार

कैंची धाम मंदिर के नीचे वाले मार्ग की तरफ से लगी श्रद्धालुओं की कतार कम होने लगी है। श्रद्धालुओं के लिए बनाए स्टैंड में श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम होने लगी है।

विज्ञापन
06:40 AM, 15-Jun-2026

भीमताल एवं बेतालघाट ब्लॉक के विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश

06:26 AM, 15-Jun-2026
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगी एक किमी लंबी कतार  - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं की लगी एक किमी लंबी कतार 

कैंची धाम में स्थापना दिवस पर सोमवार की सुबह छह बजे के बाद से भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ श्री राम के नारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते रह रहे हैं।

06:22 AM, 15-Jun-2026
Kainchi Dham Mela - फोटो : अमर उजाला

दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों के साथ सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।

 

06:09 AM, 15-Jun-2026

Kainchi Dham Mela Live: भक्ति का अद्भुत नजारा, एक घंटे में दस हजार से अधिक भक्तों ने लिया बाबा का आशीर्वाद

सोमवार की सुबह 5 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए के भोग लगाने के साथ कैंची धाम में स्थापना दिवस शुरू हुआ। रातभर कतार में लगे श्रद्धालुओं का मंदिर में बारी-बारी से प्रवेश शुरू हो गया है। बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालु महाप्रसाद लेते हुए वापस लौट रहे हैं। मंदिर समिति में लगे सेवादार श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद वितरित कर रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें