फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Uttarakhand Visit Live: पिथौरागढ़ को मिली 4200 करोड़ की सौगात, पीएम बोले- आज दुनिया भारत की ताकत को देख रहा

Thu, 12 Oct 2023 04:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

खास बातें

PM Modi In Amlora: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने गुंजी में रं समाज के स्टाल में पारंपरिक वस्तुएं और उत्पाद देखे। साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल भी बजाया। लोगों का हाथ हिलाकर स्वीकार अभिवादन किया। पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:15 PM, 12-Oct-2023

हमारा तिरंगा हर जगह ऊंचाइयों पर उड़ रहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज हमारा तिरंगा हर जगह ऊंचाइयों पर उड़ रहा है। हमारा चंद्रयान तीन चांद पर पहुंचा। जहां दुनिया में अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। भारत ने चांद की जमीन पर उतरे चंद्रयान तीन मिशन को शिव शक्ति नाम दिया। आज दुनिया भारत की ताकत को देख रहा है।

04:14 PM, 12-Oct-2023

हमारी सरकार माताओं-बहनों की हर मुश्किल दूर करने को प्रतिबद्ध

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार माताओं-बहनों की हर मुश्किल को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साल लाल किले से मैंने महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन देने की घोषणा की है। ड्रोन के माध्यम खेतों में दवा, खाद, बीज पहुंचाए जा सकेंगे।

04:08 PM, 12-Oct-2023

वन रैंक-वन पेंशन की दशकों पुरानी मांगी की पूरी

पिथौरागढ़ में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन की उनकी दशकों पुरानी मांग को हमारी ही सरकार ने पूरा किया है। अब तक वन रैंक-वन पेंशन के तहत 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हमारी सरकार पूर्व सैनिकों को दे चुकी है। इसका लाभ उत्तराखंड के भी 75 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों के परिवार को मिला है।

विज्ञापन
04:07 PM, 12-Oct-2023

भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिएः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में एशियन गेम्स समाप्त हुए हैं। इसमें भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहली बार भारत के खिलाड़ियों ने शतक लगाया। 100 से अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इस खेल में उत्तराखंड की बेटियां और बेटे भी शामिल थे।  

03:04 PM, 12-Oct-2023

4200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 4200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
02:48 PM, 12-Oct-2023

पहाड़ी टोपी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पहुंच गए हैं। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंडी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित नारायण आश्रम की कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गई।
 

02:37 PM, 12-Oct-2023

नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से वह सीधे सभा स्थल पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह छलिया नृत्य से पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है।
 

02:40 PM, 12-Oct-2023

पूरा स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा

पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। पूरा स्टेडियम लोगों से खचाखच भर चुका है। पिथौरागढ़ के साथ ही अल्मोड़ा बागेश्वर चंपावत जनपदों से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री जनसभा से पहले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए 50,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पूर्व सीएम सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज, अजय भट्ट, रेखा आर्या,गणेश जोशी सहित उत्तराखंड के सभी प्रमुख नेता यहां पहुंचे हैं।

02:09 PM, 12-Oct-2023

पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर लिया भगवान जागनाथ का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। पिथौरागढ़ में पार्वती कुंड में दर्शन कर गुंजी में सेना के जवानों व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद पीएम जागेश्वर के लिए रवाना हुए। दोपहर 12.10 बजे पीएम हेलीकाप्टर से शौकियाथल पहुंचे। जिसके बाद वह कार से जागेश्वर के लिए रवाना हुए। पनुवानौला तिराहे के पास स्थानीय लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। पीएम ने अपनी कार से बाहर निकल भीड़ की ओर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद पीएम जागेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए गए। यहां उन्होंने महामृत्युंजय सहित अन्य मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। यहां उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

01:48 PM, 12-Oct-2023

सीएम धामी ने पीएम को आदि कैलाश और आसपास के क्षेत्र के बारे में दी जानकारी

पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि के मंदिर आस्था ही नहीं आर्थिकी का भी केंद्र हैं। इन मंदिरों से हजारों लोगों की आर्थिकी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़ी है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी मंदिरों को एक सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आदि कैलाश और आसपास के क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री के भ्रमण से चीन सीमा  पर तैनात सेना के जवानों के साथ ही सीमा पर बसे गांव कुटी, नाबि, रोंगकांग, गुंजी, नपल्चयू, गर्व्यांग, बूंदी के ग्रामीणों में गजब उत्साह देखने को मिला। आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ज्योलिंगकांग हैलीपेड से गुंजी के लिए रवाना हुए। 

प्रधानमंत्री मोदी आदि कैलाश की यात्रा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री भी बन गए है। तीन देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगी इस भूमि से प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को अध्यात्म और वैश्विक क्षेत्र में उभरती भारत की शक्ति का संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन की संभावनाएं बढ़ गई है।

पिथौरागढ़ जनपद में आदि कैलाश 14 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर चीन और नेपाल की सीमा से सटा है। भारत की आध्यात्मिक भूमि है। आदि कैलाश के बारे में मान्यता है कि यह स्थान भगवान शिव के परिवार का निवास स्थान है। आदि कैलाश मार्ग पर मुख्य आकर्षण ओम पर्वत है। इस पर्वत पर ओम की आकृति उभरी हुई है। ओम पर्वत कैलाश यात्रा मार्ग में नावीढांगा में स्थित है। ओम पर्वत को आदि कैलाश का छोटा कैलाश भी कहा जाता है।

01:37 PM, 12-Oct-2023

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा

आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की आध्यात्मिक भूमि आदि कैलाश पहुंचे। यहां शिव मंदिर में पूजा करते हुए प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश के विराट दर्शन किए और देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। शिव धाम आदि कैलाश आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
 
प्रधानमंत्री मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह 8.45 बजे हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ में ज्योलिंगकांग हेलीपैड पर उतरे। यहां से करीब डेढ़ किमी की दूरी कार से तय करते हुए हिमालय की चोटी पर स्थित पार्वती सरोवर और शिव मंदिर पहुंचे। करीब 25 मिनट तक शिव की पूजा और ध्यान किया। आदि कैलाश मंदिर में रं-समुदाय के लामा पुजारियों ने पौराणिक काल से प्रसिद्ध शिव-पार्वती की 'माटी पूजा' पूरे विधि विधान के साथ संपन्न की।

इसके बाद पीएम मोदी ने आदि कैलाश पर्वत और पार्वती सरोवर के दर्शन भी किए। आदि कैलाश और पार्वती सरोवर के दर्शन कर प्रधानमंत्री अभीभूत हो उठे। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन कर उनका मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। यहां कण-कण में देवी देवताओं का वास है। भगवान आदि कैलाश के दर्शन कर उन्हें परम आनंद की अनुभूति हुई है। 

01:24 PM, 12-Oct-2023

प्रधानमंत्री के आगमन पर लोगों में दिखा गजब का उत्साह

सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह दिखा। कैलाश आगमन पर पीएम का जोरदार स्वागत किया गया।

12:55 PM, 12-Oct-2023

जागेश्वर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:50 बजे शौकियाथल हेलीपैड पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से जागेश्वर के लिए रवाना हुए।

12:27 PM, 12-Oct-2023

बीआरओ, आईटीबीपी और सेना के अधिकारियों से मिले पीएम

गुंजी में रं समाज के स्टाल में पारंपरिक वस्तुएं और उत्पाद देखी। पीएम मोदी ने बीआरओ, आईटीबीपी और सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही जवानों का हौंसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में पहुंचे रं समाज के बच्चाें से भी मिले। लगभग 10:45 बजे पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से जागेश्वर के लिए रवाना हो गए।

11:40 AM, 12-Oct-2023

पीएम ने की गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में स्थानीय लोगों से बातचीत की।
 

10:59 AM, 12-Oct-2023

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र पर हाथ आजमाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र पर हाथ आजमाया। पीएम मोदी स्थानीय कलाकारों, भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ भी बातचीत की।
 
 

10:32 AM, 12-Oct-2023

ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश के दर्शन के बाद ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंच गए हैं। यहां पर रं समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं।

10:20 AM, 12-Oct-2023

पिथौरागढ़ पहुंची कांग्रेस की महिला अध्यक्ष नजरबंद

पिथौरागढ़ पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। ज्योति रौतेला का कहना है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं वहां विपक्ष नहीं हो सकता है क्या। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। गुरुवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के घर पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नजरबंद कर दिया। ज्योति रौतेला का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर नजरबंद किया है। पुलिस को अंदेशा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विरोध किया जा सकता है। ज्योति रौतेला का कहना है कि क्या जहां प्रधानमंत्री होंगे वहां विपक्ष के नेता नहीं जा सकते हैं। वह सुबह घर में सोए हुए थे अचानक पुलिस का इस तरह से आकर कार्रवाई करना गलत है।
 

10:07 AM, 12-Oct-2023

पीएम मोदी की आराधना का वीडियो

10:04 AM, 12-Oct-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी का पिथौरागढ़ में नैनी सैनी एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम तक भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह छलिया, कलाकारों के दल मौजूद हैं। नैनी सैनी से सभा स्थल तक दीवारों में कुमाऊनी संस्कृति से संबंधित आकृतियां उकेरी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कला और संस्कृति को भी देखेंगे।
 

09:49 AM, 12-Oct-2023

पीएम मोदी ने डमरू बजाकर की भगवान शिव की आराधना

 पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शंख ध्वनि कर पूजा अर्चना की। डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल से ध्यान भी लगाया। इसके बाद गुंजी के लिए रवाना हुए। पीएम गुंजी में रं समाज के लोगों से बातचीत करेंगे और स्टाल का निरीक्षण करेंगे।

09:43 AM, 12-Oct-2023

आदि कैलाश पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश पहुंचे। प्रधानमंत्री का बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर रंगा समाज के लोगाें ने पीएम को पारंपरिक परिधान रंगा व्यंथला पहनाया।

09:30 AM, 12-Oct-2023

पीएम ने की पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए गुंजी गांव भी जाएंगे।
 

09:23 AM, 12-Oct-2023

PM Uttarakhand Visit Live: पिथौरागढ़ को मिली 4200 करोड़ की सौगात, पीएम बोले- आज दुनिया भारत की ताकत को देख रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री सेना, ITBP और BRO कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए गुंजी गांव का दौरा करेंगे। वह जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। वे पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें