फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital-Almora Chunav Result 2024: नैनीताल सीट पर अजय भट्ट के सिर सजा ताज, अल्मोड़ा में भी भाजपा आगे

Tue, 04 Jun 2024 06:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

खास बातें

उत्तराखंड की नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट और अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ सीट पर अब तक मिले रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे है। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...
विज्ञापन
ajay bhatt - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:31 AM, 05-Jun-2024

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अपना सांसद चुना है। इस सीट पर अजय भट्ट के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, बसपा के अख्तर अली, यूकेडी के शिव सिंह समेत दस उम्मीदवार मैदान में थे। नैनीताल लोकसभा सीट पर शुरुआती चुनावी रुझान से ही भाजपा आगे चल रही थी। अजय भट्ट की जीत के साथ ही यहां कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया

02:08 AM, 05-Jun-2024

नौंवे राउंड तक की मतगणना, बागेश्वर विधानसभा
अजय टम्टा (बीजेपी)          29292
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)       12622
नोटा                             1057

नौंवे राउंड तक की मतगणना कपकोट विधानसभा 
अजय टम्टा (बीजेपी.           24279
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)       9781
नोटा                              853

नौवें राउंड तक (बागेश्वर)
भाजपा -  53571
कांग्रेस -  224030 
भाजपा - 31168 

12:24 AM, 05-Jun-2024

नैनीताल सीट पर अजय भट्ट, टिहरी गढ़वाल सीट पर माला राज्यलक्ष्मी, हरिद्वार सीट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी और अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा सीट पर आगे चल रहे हैं।

12:09 AM, 05-Jun-2024

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की रामनगर विधानसभा सीट में छठे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को कुल 24392 और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को  कुल 20098 मत प्राप्त हुए।

विज्ञापन
11:59 PM, 04-Jun-2024

चौथे राउंड में भाजपा ने बनाई 19039 मतों से बढ़त
पिथौरागढ़ विधानसभा की चारों विधानसभा में चौथे राउंड तक भाजपा ने 19039 मतों से बढ़त बना ली है। चौथे राउंड में भाजपा को 11319 मत और कांग्रेस को 6153 मत मिले। चौथे राउंड में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 3282 मत और कांग्रेस को 1905मत मिले। इस राउंड में भाजपा ने 1377 मतों की बढ़त बनाई। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 2749और कांग्रेस को 1384 मत मिले। यहां भाजपा 1365 मतों से आगे रही। गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 2787और कांग्रेस को 1845 मत मिले। यहां भाजपा ने 942मतों से बढ़त बनाई। वहीं डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2501और कांग्रेस को 1019मत मिले। यहां भाजपा ने 1482 मतों की बढ़त बनाई।

11:49 PM, 04-Jun-2024

अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा को बढ़त
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा संसदीय सीट के बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 13945 मतों से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड तक इन दोनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 23306 और कांग्रेस प्रत्याशी  प्रदीप टम्टा को 9361 मत मले हैं।

11:37 PM, 04-Jun-2024

Nainital-Almora Chunav Result 2024: नैनीताल सीट पर अजय भट्ट के सिर सजा ताज, अल्मोड़ा में भी भाजपा आगे

उत्तराखंड की नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अब तक मिले रुझानों में भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट 306275 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी मैदान में हैं।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें