फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For India Series Live: उद्योगपतियों ने नेताओं के सामने रखीं समस्याएं, सिंगल विंडो की मांग की

Mon, 15 Sep 2025 04:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

खास बातें

अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई उद्यमों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना और उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद होंगे।

 
विज्ञापन
एमएसएमई फाॅर भारत काॅन्क्लेव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:11 PM, 15-Sep-2025

एसएसपी मिश्रा ने बताई सिडकुल की सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि बिना सुरक्षा के किसी उद्यम का सफल होना नामुमकिन है। इसके लिए सिडकुल में जगह-जगह पुलिस चौकी बनाई गई। जगह-जगह कैमरे लगाकर वॉच किया जाता है। अंत में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, गदरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ व महामंत्री संदीप चावला ने समस्याएं रखीं।

02:42 PM, 15-Sep-2025

अधिकारियों ने उद्योगपतियों की समस्याओं का किया समाधान

एमएसएमई कॉन्क्लेव के तृतीय सत्र में एसएसपी, एडीएम, एसडीएम, जीएसटी और उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उद्योग जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया। इस सत्र में अधिकारियों ने उद्यमियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सीधे सुझाव दिए और कई समस्याओं का तत्काल निपटारा किया। 

01:54 PM, 15-Sep-2025
एमएसएमई कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला

उद्योगपतियों ने उठाई सिंगल विंडो की मांग

एमएसएमई कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र में स्थानीय उद्योगपतियों ने सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उद्योगपतियों ने सभी औद्योगिक अनुमतियों और स्वीकृतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की मांग की। 

विज्ञापन
01:34 PM, 15-Sep-2025
विधायक शिव अरोरा - फोटो : अमर उजाला

विधायक ने कहा देश के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा एमएसएमई

एमएसएमई कॉन्क्लेव में विधायक शिव अरोरा ने कहा कि एमएसएमई देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि एमएसएमई देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30% और निर्यात में 50% योगदान देता है। अरोरा ने कहा आज देश में एमएसएमई हर क्षेत्र में काम कर रहा है और देश के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है।

01:20 PM, 15-Sep-2025

मेयर ने कहा- एमएसएमई पलायन रोकने की कुंजी

काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में पलायन रोकने में एमएसएमई बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा एक लोहा मात्र लोहा होता है, पर इसी से रिवॉल्वर बनती है तो वह लाखों में बिकती है। आज एमएसएमई देश में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन
12:21 PM, 15-Sep-2025
सांसद अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर में एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

अमर उजाला के एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित क्षेत्रीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा और मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने अमर उजाला को एमएसएमई जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एमएसएमई कंपनियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और बड़ी कंपनियों जैसे टाटा में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है। कोविड काल के दौरान सरकार के एमएसएमई क्षेत्र के लिए बड़ी फंडिंग जारी किए जाने का भी उल्लेख किया। 

12:16 PM, 15-Sep-2025

इन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार 
उत्पादन उत्कृष्टता 
नवाचार, अनुसंधान एवं डिजिटल परिवर्तन 
गुणवत्ता एवं सतत विकास 
सेवा एवं ग्राहक प्रभाव 
अपव्यय पर विजय 
निर्यात एवं वैश्विक पहुंच 
महिला उद्यमी सम्मान (एमएसएमई) 
उभरता स्टार्टअप (एमएसएमई)
पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उद्यम 
उद्यमिता एवं कौशल विकास 
सामाजिक प्रभाव, ईवी/ सौर/ नवीकरणीय ऊर्जा
रोजगार सृजन 
इन पुरस्कारों के लिए अगर आपको भी आवेदन करना है, तो आप एमएसएमई फॉर भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

10:35 AM, 15-Sep-2025

MSME For India Series Live: उद्योगपतियों ने नेताओं के सामने रखीं समस्याएं, सिंगल विंडो की मांग की

एमएसएमई को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और राष्ट्रीय पहचान दिलाने को अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम शृंखला के तहत रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में क्षेत्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। क्षेत्रीय कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट होंगे।

इस कॉन्क्लेव के विशिष्ट अतिथि विधायक शिव अरोरा, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, काशीपुर महापौर दीपक बाली, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम वित्त एवं प्रशासन कौस्तुभ मिश्रा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी होंगे। इस दौरान पैनल चर्चा में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के उद्यमी, नीति निर्माता, विशेषज्ञ एक मंच पर एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों, समाधान और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें