फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath Shapath Live: योगी कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, सतीश महाना बनाए जा सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

Fri, 25 Mar 2022 11:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

UP CM Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony Live: योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। पढ़ें इस समारोह की पल-पल की अपडेट... 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 25-Mar-2022

सीटें घटीं तो घटा मंत्रिमंडल में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का रुतबा

  • कानपुर नगर से सात विधायक पर मंत्री एक भी नहीं
  • कानपुर देहात से चार विधायक और तीन बने मंत्री

10:33 PM, 25-Mar-2022

शपथ ग्रहण समारोह के बाद लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा हुआ है। भारी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।



 

09:35 PM, 25-Mar-2022

सतीश महाना हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

योगी कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे सतीश महाना को इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
09:21 PM, 25-Mar-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, 'नए उत्तर प्रदेश को विकास के सुपथ पर गतिमान रखने के लिए आपकी शुभकामनाएं हमें ऊर्जा प्रदान करेंगी। आपकी शुभकामनाओं हेतु आभार।' इसके बाद योगी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ट्वीट किया। योगी आदित्यनाथ ने आभार जताते हुए लिखा, आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नित नवीन ऊंचाइयों का स्पर्श कर रहा है। विकास की यह यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी।

09:13 PM, 25-Mar-2022

सदर विधायक संजय गंगवार राज्यमंत्री बने
भाजपा ने पीलीभीत जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतीं। सदर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने संजय सिंह गंगवार को मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। इससे जिले में उत्साह और उमंग का माहौल है।

संजय सिंह गंगवार 

  • उम्र- 47
  • शिक्षा- बीएससी
  • जाति- कुर्मी
  • पैतृक गांव- कुकरीखेड़ा 
  • 2005 में ब्लॉक प्रमुख बने
  • 2012 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़े
  • 2017 में भाजपा से विधायक चुने गए
  • 2022 में भाजपा से विधायक चुने गए

विज्ञापन
08:15 PM, 25-Mar-2022

मोदी के खास अरविंद शर्मा बने कैबिनेट मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी अफसर रहे अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। बीते करीब डेढ़ वर्ष से ही चर्चा हो रही थी कि वह योगी कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वाराणसी व आसपास के क्षेत्र में उनके कुशल प्रबंधन की काफी तारीफ हुई थी।

एके शर्मा 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसर रहे हैं। मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एके शर्मा ने उनके साथ 2001 से 2013 तक काम किया। इसके बाद मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद डेप्यूटेशन पर पीएमओ में आ गए। केंद्र सरकार में वह ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर रहे और 2017 में एडिशनल सेक्रेटरी बनाए गए। उन्हें बीते वर्ष योगी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी देने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

07:54 PM, 25-Mar-2022

चुनाव हारने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य बनाए गए उप-मुख्यमंत्री
प्रदेश की सियासत में पिछड़ों को भाजपा के पाले में करने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बाजीगर निकले। सिराथू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद भी शीर्ष नेतृत्व ने केशव के कुशल चुनाव प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए फिर से डिप्टी सीएम की कमान सौंपी है।
 
2012   में सपा की आंधी में बने थे विधायक
सपा की आंधी में भी केशव मंडल की सभी विधानसभा सीटों पर इकलौते कमल खिलाने वाले विधायक बने थे। इसके बाद केशव का राजनीतिक सितारा बुलंदियों को छूता गया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने केशव पर भरोसा करके उन्हें प्रयागराज की फूलपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया और वह पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे। वह जीत हासिल कर लोकसभा पहुंचे। वर्ष 2017 के विधान चुनाव के बाद जब भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई तो केशव प्रसाद प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया गया। इस दौरान उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना पड़ा। माना गया कि केशव प्रसाद मौर्य अपनी हिंदुत्ववादी छवि के साथ ही पिछड़ों का एकमुश्त वोट भाजपा के लिए लेकर आए थे।

07:39 PM, 25-Mar-2022

भाजपा सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने 
चौधरी लक्ष्मी नारायण 2002 के चुनाव में रालोद प्रत्याशी तेजपाल सिंह से हार गए। तीसरी बार 2007 में लक्ष्मी नारायण फिर छाता से बसपा के टिकट पर विधायक बने। इस बार उन्होंने रालोद के तेजपाल सिंह को हराया। 2012 का चुनाव वह रालोद के तेजपाल सिंह से हार गए। इस बार भी वह बसपा प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव में मैदान में थे। 2017 और 2022 में चौधरी लक्ष्मी नारायण भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। दोनों बार जीते। 

 

चौधरी लक्ष्मी नारायण पहली बार 1996 में उद्यान मंत्री बने। दो बार कारागार मंत्री रहे। 2017 में पशु पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री बने। 2022 में फिर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। एलएलबी पास चौधरी लक्ष्मी नारायण की पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा ने उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री बनाकर जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया। 

07:28 PM, 25-Mar-2022

छठी बार कैबिनेट मंत्री बने चौधरी लक्ष्मी नारायण
योगी आदित्यनाथ सरकार में मथुरा के छाता विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण छठी बार मंत्री बने हैं। उनकी पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा से पहले वह बसपा शासन में भी मंत्री रह चुके हैं।

07:08 PM, 25-Mar-2022

योगेंद्र ने जीत की लगाई है हैट्रिक
छात्र राजनीति से पार्षद और विधायक तक का सफर तय करने वाले विधायक योगेंद्र उपाध्याय को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वह वर्ष 2012 में आगरा दक्षिण से पहली बार विधायक बने। उन्होंने इस बार दक्षिण विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई। उनके पास शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आवास से बुलावा आया था।

06:57 PM, 25-Mar-2022

मेयर से मंत्री तक का सफर
उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकीं बेबीरानी मौर्य ने मेयर से मंत्री तक सफर तय किया है। वह 1995 में आगरा की मेयर बनी थीं। इसके बाद भाजपा में कई बड़े पदों पर रहीं। अगस्त 2018 में उन्हें उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था। 8 सितंबर 2021 को उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब उन्हें मंत्री बनाया गया है। 

06:54 PM, 25-Mar-2022

योगी राज पार्ट-2 में अलीगढ़ को और ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान
जिले के दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। अतरौली विधायक संदीप सिंह को फिर से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। खैर से विधायक अनूप प्रधान को राज्य मंत्री बनाया गया है।

    खैर विधायक अनूप प्रधान                        अतरौली विधायक संदीप सिंह

06:43 PM, 25-Mar-2022

सीएम योगी और मंत्रियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने उन्हें व उनके मंत्रिमंडल को बधाई दी है। पीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई। पिछले पांच वर्षों में राज्य की विकास यात्रा ने कई अहम पड़ाव तय किए हैं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा।

06:40 PM, 25-Mar-2022

शाम सात बजे कैबिनेट की पहली बैठक

शपथ ग्रहण के बाद शाम सात बजे योगी कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसके साथ ही सीएम आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। जिसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों और अतिथियों को खाने पर बुलाया गया है। इसके साथ ही संगठन के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। 

06:24 PM, 25-Mar-2022

आगरा से दो कैबिनेट मंत्री
सरकार में इस बार आगरा का प्रतिनिधित्व दमदार है। जिले के दो विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में आगरा के दो विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया था। आगरा ग्रामीण की विधायक बेबी रानी मौर्य और दक्षिण विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण ली है। लोगों का कहना है कि दोनों कैबिनेट मंत्री रोजगार दिलाने और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने में कवायद करें। 

06:12 PM, 25-Mar-2022

बुंदेलखंड से दो विधायक बने राज्यमंत्री और स्वतंत्र देव बने कैबिनेट मंत्री
बुंदेलखंड से इस बार योगी कैबिनेट में दो विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसमें ललितपुर की महरौनी विधानसभा से विधायक मनोहर लाल पंथ और बांदा की तिंदवारी विधानसभा से विधायक रामकेश निषाद शामिल हैं। इसके अलावा स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मूलत: मिर्जापुर निवासी होने के बावजूद झांसी मंडल के जालौन जनपद को उनकी कर्मभूमि माना जाता है।

06:09 PM, 25-Mar-2022

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सियासी सफर
हरदोई जिले के मूल निवासी एवं लखनऊ जिले से भाजपा विधायक ब्रजेश पाठक का कद योगी सरकार 2.0 में बढ़ गया है। पिछली सरकार में वह कानून मंत्री थे। इस बार उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। ब्राह्मण समाज में उनकी पकड़ काफी अच्छी है। यह वजह है कि उनको ब्राह्मणों का चेहरा माना जाता है। पाठक पहली बार अपने गृह जनपद से 2002 में विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे।

हालांकि बेहद मामूली अंतर से चुनाव हार गये थे। इसके बाद वह बसपा के टिकट पर उन्नाव जिले से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। लोकसभा के साथ ही वह राज्यसभा सांसद भी रहे। सियासी हवा भांपते हुए बाद में वह भाजपा में शामिल हो गये थे। 2017 में लखनऊ से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके साथ ही योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे। आज उनके डिप्टी सीएम बनने पर लखनऊ के साथ ही उन्नाव और हरदोई जिले में हर्ष की लहर है। उनके भाई राजेश पाठक जिले की राजनीति में सक्रिय हैं। घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

05:44 PM, 25-Mar-2022

सोमेंद्र तोमर ने कैंपस राजनीति से तय किया मंत्री तक का सफर
मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (कैंपस) की राजनीति से शुरू हुआ सोमेंद्र तोमर का सफर मंत्री पद पहुंच गया है। मेरठ की दक्षिण सीट से लगातार दो बार विधायक चुने जाने के बाद उन्हें योगी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मेरठ के लिए खुशी की बात है कि सोमेंद्र तोमर को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को लखनऊ में राज्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

05:13 PM, 25-Mar-2022

भारत माता की जय, वंदे मातरम और  योगी-मोदी जिंदाबाद से गूंजा स्टेडियम
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने सभी नेताओं से मुलाकात की। साथ ही नेताओं के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। स्टेडियम में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान पूरा स्टेडियम भारत माता की जय, वंदे मातरम, योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजता रहा।

05:04 PM, 25-Mar-2022

योगी मंत्रिमंडल में इन विधायकों को बनाया गया राज्यमंत्री

  • मयंकेश्वर सिंह
  • दिनेश खटीक
  • संजीव गोंड
  • बलदेव सिंह ओलख
  • अजीत पाल
  • जसवंत सैनी
  • रामकेश निषाद
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी
  • संजय गंगवार
  • बृजेश सिंह
  • के पी मलिक
  • सुरेश राही
  • सोमेंद्र तोमर
  • अनूप प्रधान 'वाल्मीकि'
  • प्रतिभा शुक्ला
  • राकेश राठौर गुरु
  • रजनी तिवारी
  • सतीश शर्मा
  • दानिश आजाद अंसारी
  • विजय लक्ष्मी गौतम

04:51 PM, 25-Mar-2022

योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • नितिन अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • कपिल देव अग्रवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • रवींद्र जायसवाल -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • संदीप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • गुलाब देवी -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • गिरीश चंद्र यादव -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • धर्मवीर प्रजापति -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • असीम अरुण -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • जेपीएस राठौर -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • दयाशंकर सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • नरेंद्र कश्यप -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • दिनेश प्रताप सिंह -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • अरुण कुमार सक्सेना -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • दयाशंकर मिश्र 'दयालु' -राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

04:50 PM, 25-Mar-2022

संजय निषाद को योगी मंत्रिमंडल में जगह
निषाद समाज में अच्छी पैठ रखने वाले संजय निषाद को मंत्री बनाया गया है। उनकी निषाद पार्टी भी है।

04:49 PM, 25-Mar-2022

आशीष पटेल को भी मिली मंत्रिमंडल में जगह
आशीष पटेल को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वर्तमान में वह एमएलसी हैं।

04:47 PM, 25-Mar-2022

मंत्री बने योगेंद्र उपाध्याय
योगेंद्र उपाध्याय को मंत्री पद मिला है। उपाध्याय आगरा दक्षिण सीट से विधायक चुने गए हैं। लगातार तीसरी वह विधानसभा पहुंचे हैं। पश्चिमी यूपी के ब्राह्मण समाज में उनकी अच्छी पैठ है।

04:46 PM, 25-Mar-2022

अरविंद कुमार शर्मा को योगी सरकार में बनाया गया मंत्री
पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले अरविंद कुमार शर्मा को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। मूल रूप से वह मऊ के रहने वाले हैं।

04:44 PM, 25-Mar-2022

राकेश सचान बने मंत्री

राकेश सचान को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। सचान कानपुर की भोगनीपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। सचान कांग्रेस और सपा सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। कुर्मी बिरादरी में उनकी अच्छी पैठ है।

04:43 PM, 25-Mar-2022

जितिन प्रसाद को मंत्रिमंडल में मिली जगह
कांग्रेस से भाजपा में आए और ब्राह्मण समाज में पैठ रखने वाले जितिन प्रसाद को भी योगी के मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

04:41 PM, 25-Mar-2022

अनिल राजभर को मंत्रिमंडल में जगह
राजभर समाज में पैठ रखने वाले अनिल राजभर को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। पूर्वांचल में राजभर समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।

04:40 PM, 25-Mar-2022

भूपेंद्र सिंह चौधरी बने मंत्री
भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी मंत्री बनाया गया है। वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। जाट समाज में उनकी अच्छी पैठ है।

04:38 PM, 25-Mar-2022

नंद गोलाप नंदी को मंत्रिमंडल में जगह

नंद गोलाप नंदी को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जगह मिली है। नंदी प्रयागराज दक्षिण सीट से विधायक चुने गए हैं। नंदी तीसरी बार विधायक बने हैं।

04:37 PM, 25-Mar-2022

धर्मपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह
धर्मपाल सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। धर्मपाल बरेली की आंवला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। सिंह की पिछड़े वर्ग में अच्छी पकड़ है।

04:35 PM, 25-Mar-2022

जयवीर सिंह को मंत्रिमंडल में जगह

जयवीर सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह मैनपुरी विधानसभा से विधायक हैं। जयवीर मुलायम और मायावती सरकार में भी मंत्री रहे हैं। 

04:33 PM, 25-Mar-2022

लक्ष्मी नारायण चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह

लक्ष्मी नारायण चौधरी को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वह मायावती सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। छाता विधानसभा से पांच बार चौधरी विधायक रह चुके हैं। चौधरी जाट समाज से आते हैं।

04:32 PM, 25-Mar-2022

योगी मंत्रिमंडल में बेबी रानी मौर्य को मिली जगह

बेबी रानी मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

04:30 PM, 25-Mar-2022

स्वतंत्र देव सिंह बने मंत्री
स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है। वह यूपी भाजपा अध्यक्ष हैं।

 

04:29 PM, 25-Mar-2022

सूर्य प्रताप शाही बने मंत्री
योगी सरकार में सूर्य प्रताप शाही को भी जगह मिली है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। शाही को भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है।

04:28 PM, 25-Mar-2022

मंत्री बने सुरेश कुमार खन्ना 
सुरेश कुमार खन्ना को योगी कैबिनेट में जगह मिली है।

04:26 PM, 25-Mar-2022

ब्रजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री
योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

04:23 PM, 25-Mar-2022

केशव प्रसाद दोबारा बने उप-मुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य ने दोबारा सूबे के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने उन पर भरोसा बनाए रखा है।

04:20 PM, 25-Mar-2022

यूपी में दोबारा योगी राज
यूपी में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

04:17 PM, 25-Mar-2022

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओं ने उनका स्वागत किया।

04:12 PM, 25-Mar-2022

जाम में फंसा उमा भारती का काफिला 
योगी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर लखनऊ में भव्य तैयारियां की गई हैं। राजधानी की कई सड़कों पर जाम लगा हुआ है। इसी जाम में उमा भारती का काफिला फंसा हुआ है।

04:02 PM, 25-Mar-2022

प्रधानमंत्री के आगमन का इंतजार

योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच चुके हैं। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुराग ठाकुर, बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, सुनील बंसल, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का इंतजार है।

03:46 PM, 25-Mar-2022

पीएम मोदी पहुंचे लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर लखनऊ पहुंच चुका है। थीड़ी देर में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

03:31 PM, 25-Mar-2022

कुल 52 मंत्री लेंगे शपथ

योगी आदित्यनाथ के साथ कुल 52 मंत्री शपथ लेंगे जिनकी अंतिम सूची सामने आ चुकी है। 52 में से दो उपमुख्यमंत्री और 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री होंगे।

03:10 PM, 25-Mar-2022

आशीष पटेल के गांव में मन रहा जश्न

अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल के उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की खुशी में आशीष पटेल के गांव चित्रकूट के हनुमानगंज (लोरी) में मां कालका मंदिर में पूजन व अनुष्ठान शुरू है। एमएलसी आशीष पटेल के भाई अरुण सिंह पटेल (प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि,रामनगर) ने बताया कि शाम को हवन व प्रसाद वितरण की तैयारी भी है।

02:56 PM, 25-Mar-2022

एयरपोर्ट पहुंचे सीएम योगी

अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

02:38 PM, 25-Mar-2022

मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रस्तुति करते कलाकार

मुख्यमंत्री आवास के बाहर कलाकार लगातार प्रस्तुति दे रहे हैं। वहीं सड़कों पर लोगों का हुजूम नजर आ रहा है, सभी लोग एतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के भागीदार बनना चाह रहे हैं।

02:30 PM, 25-Mar-2022

सीएम आवास से एयरपोर्ट के लिए निकले योगी

कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास से पीएम के स्वागत को निकलते हुए। पीएम मोदी के स्वागत के लिए उनका काफिला कुछ ही समय के बाद एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।

02:24 PM, 25-Mar-2022

दानिश आजाद होंगे मंत्रिमंडल का मुस्लिम चेहरा

लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता रहे और वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल का मुस्लिम चेहरा होंगे।

02:07 PM, 25-Mar-2022

भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे लखनऊ

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच चुके हैं। कुछ अन्य के जल्द ही पहुंचने की संभावना है। 

01:42 PM, 25-Mar-2022

दिनेश शर्मा को संगठन में मिल सकती है जिम्मेदारी

दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

01:18 PM, 25-Mar-2022

गोरखपुर मंदिर में किया विशेष पूजा का आयोजन

गोरखपुर मंदिर के मुख्य महंत ने योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया।



 

12:55 PM, 25-Mar-2022

सीएम आवास से निकल रहे संभावित मंत्री

योगी के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची आ गई है। यह सूची अंतिम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि जो विधायक व नेता सीएम आवास पर योगी आदित्यनाथ से मिले हैं उनका मंत्री बनना तय है। निम्न नामों की सूची आई सामने-

केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्य, विजय लक्ष्मी गौतम, कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह, कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय, जयवीर सिंह, अनूप वाल्मीकि, एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल नंदी, नितिन अग्रवाल, जितिन प्रसाद, ब्रजेश पाठक, संजय गंगवार, रजनी तिवारी, आशीष पटेल, राकेश राठौर, प्रतिभा शुक्ला, असीम अरुण, कुंवर बृजेश सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, सतीश शर्मा, जेपीएस राठौर, बलदेव औलख, दिनेश खटीक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, केपी मलिक, गिरीश यादव, रविंद्र जायसवाल, संजीव गौड़, धर्मवीर प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी, पूरन प्रकाश, दयाशंकर सिंह, सलिल विश्नोई, योगेंद्र उपाध्याय, पूरन प्रकाश, जयवीर, सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, जसवंत सैनी, सोमेंद्र तोमर, दानिश आजाद।

12:43 PM, 25-Mar-2022

श्रीकांत शर्मा अब तक नहीं पहुंचे सीएम आवास

डिप्टी सीएम के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे श्रीकांत शर्मा को अब तक सीएम आवास से बुलावा नहीं आया है। वह अब तक सीएम आवास नहीं पहुंचे हैं जिससे उनका योगी 2.0 मंत्रिमंडल में पत्ता कटना तय माना जा रहा है।

12:27 PM, 25-Mar-2022

मंत्रियों की चाय पर बैठक रद्द

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ भावी मंत्रियों की होने वाली चाय पर बैठक रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर जिन मंत्रियों को शपथ लेना है वह सीएम आवास पर योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंच रहे हैं।

12:20 PM, 25-Mar-2022

ये नेता भी पहुंच रहे सीएम आवास

मुख्यमंत्री आवास पहुंचने वाले नेताओं में कुंवर बृजेश सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, सतीश शर्मा, जेपीएस राठौर, बलदेव औलख, दिनेश खटीक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, केपी मलिक, गिरीश यादव, रविंद्र जायसवाल, संजीव गौड़, धर्मवीर प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी,  भी शामिल हैं।

12:13 PM, 25-Mar-2022

सीएम आवास पहुंचने वाले विधायकों का मंत्री बनना लगभग तय

आज सुबह से ही कई विधायकों का मुख्यमंत्री आवास पहुंचना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि जो विधायक या नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं, उनका मंत्री बनना लगभग तय है। उन्हें आलाकमान से फोन आया है जिसके बाद ही वह सीएम आवास पहुंच रहे हैं। इन नेताओं में केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्य, विजय लक्ष्मी गौतम, कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह, कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय, जयवीर सिंह, अनूप वाल्मीकि, एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल नंदी, नितिन अग्रवाल, जितिन प्रसाद, ब्रजेश पाठक, संजय गंगवार, रजनी तिवारी, आशीष पटेल, राकेश राठौर, प्रतिभा शुक्ला, असीम अरुण भी शामिल हैं।

11:52 AM, 25-Mar-2022

70 नेताओं की हो रही कोरोना जांच

शपथ ग्रहण से पहले उन नेताओं की कोरोना जांच चल रही है जो मंच पर मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार लगभग 70 लोगों की कोरोना जांच लखनऊ में चल रही है, ये वही लोग हैं जो मंच पर मौजूद रहेंगे। दरअसल अटल स्टेडियम में बने मंच पर कुल 70 कुर्सियां लगी हैं। इस तरह से मंच पर बैठने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है ताकि संक्रमण का कोई खतरा न रहे।

11:48 AM, 25-Mar-2022

कैबिनेट के लिए 70 नामों की बनी थी सूची

योगी मंत्रिमंडल में किसे मंत्री बनाया जाए और किसे नहीं इसके लिए पार्टी ने 70 नामों की सूची तैयार की थी। इसमें से लगभग 50 नाम तय किए गए और उनके नाम देर रात राजभवन को भेजे गए हैं।

11:42 AM, 25-Mar-2022

सिद्धार्थनाथ सिंह फिर बनेंगे मंत्री

सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे सिद्धार्थनाथ सिंह इस बार भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं निषाद पार्टी के संजय निषाद के भी मंत्री बनाए जाने की खबर है।

11:16 AM, 25-Mar-2022

भूपेंद्र सिंह और स्वतंत्र देव सिंह भी बन सकते हैं मंत्री

नंद गोपाल नंदी, भूपेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह के भी मंत्री बनाए जाने की खबर है।

11:06 AM, 25-Mar-2022

अपना दल के आशीष पटेल भी बनेंगे मंत्री

कपिल देव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, जेपीएस राठौर, अपना दल के आशीष पटेल, असीम अरुण भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इन लोगों का नाम बीती रात राजभवन भेजी गई सूची में शामिल है।



 

10:57 AM, 25-Mar-2022

दूसरे डिप्टी सीएम की रेस में ब्रजेश पाठक सबसे आगे

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम की रेस में ब्रजेश पाठक सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वहीं पहले डिप्टी सीएम के रूप में केशव प्रसाद मौर्य का नाम लगभग तय है।

10:52 AM, 25-Mar-2022

पांच महिलाएं बनेंगी मंत्री, 22 पुराने मंत्री होंगे बाहर

खबर है कि योगी के नए मंत्रिमंडल में पांच महिलाओं को जगह मिलेगी। इनमें अंजुला माहौर, बेबी रानी मौर्य, सरिता भदौरिया के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं 22 पुराने मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी जाएगी ऐसी खबरें हैं।

10:45 AM, 25-Mar-2022

दिनेश शर्मा नहीं होंगे मंत्रिमंडल में शामिल!

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने की खबरें आ रही हैं। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार योगी 2.0 में दिनेश शर्मा को जगह नहीं मिलेगी।

10:34 AM, 25-Mar-2022

सुनील बंसल ने कई विधायकों को भाजपा कार्यालय बुलाकर मुलाकात की

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कई लोगों को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय बुलाकर मुलाकात की। इनमें नंद गोपाल नंदी भी शामिल रहे। सुनील बंसल ने कुछ विधायकों को भाजपा कार्यालय बुलाकर उन्हें समारोह के पास दिए। सुनील बंसल से मिलने के बाद नंद गोपाल नंदी सीएम आवास पहुंचे हैं।

10:16 AM, 25-Mar-2022

मंत्रिमंडल से पूर्वांचल की जातीय सियासत को साधने की होगी कवायद

तमाम मिथक और रिकार्ड तोड़कर दोबारा सत्ता में आई प्रदेश की योगी सरकार के शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर पूर्वांचल की खास निगाह टिकी है। कई सीटों के नुकसान के बाद अब यहां सरकार मंत्रिमंडल के जरिए पूर्वांचल की जातीय सियासत को भी साधने की पूरी कोशिश करेगी। फिलहाल पूर्वांचल के 10 जिलों से दस से ज्यादा विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने की उम्मीद है। इसमें वाराणसी के चार विधायकों में दो को कैबिनेट, एक को स्वतंत्र प्रभार और एक को राज्यमंत्री का तोहफा मिल सकता है।

10:05 AM, 25-Mar-2022

उप मुख्यमंत्री की नहीं हुई घोषणा

भाजपा विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री को लेकर घोषणा नहीं की गई है। 2017 में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी ने सरकार में सहयोग के लिए दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था। उसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। गुरुवार को विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन पार्टी ने फिलहाल उप मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है।

चाय पर बुलाए जाने की चर्चा
चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ शपथ लेने वाले मंत्रियों को शुक्रवार सुबह अपने सरकारी आवास पर चाय पर बुला सकते हैं।

09:57 AM, 25-Mar-2022

ये नए चेहरे भी पा सकते हैं मौका

अरविंद कुमार शर्मा, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अश्वनी त्यागी, शलभमणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह रावत, दयाशंकर सिंह, राजेश चौधरी, दीनानाथ भास्कर, और प्रतिभा शुक्ला।

इन महिलाओं को भी मिल सकती है जगह
नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ. सुरभि, अंजुला माहौर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया।

09:40 AM, 25-Mar-2022

आशीष पटेल और संजय निषाद की भी चर्चा

योगी मंत्रिमंडल में अपना दल (एस) के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। निषाद पार्टी और अपना दल से एक-एक राज्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। 

09:35 AM, 25-Mar-2022

थोड़ी देर में अटल स्टेडियम पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुछ ही देर में अटल स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम में इस वक्त तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

09:32 AM, 25-Mar-2022

इन पुराने चेहरों को फिर मिल सकता है मौका

स्वतंत्रदेव सिंह, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, आशुतोष टंडन, भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल, अशोक कटारिया, रविंद्र जायसवाल, अतुल गर्ग, मोहसिन रजा, बलदेव सिंह औलख, गिरीश चंद्र यादव, संदीप सिंह और जयकुमार जैकी। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीएस धर्मेश, रमाशंकर पटेल, दिनेश खटीक, संजीव गोंड को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

09:30 AM, 25-Mar-2022

युवाओं की ऊर्जा, महिला शक्ति और अनुभव का संगम होगा योगी मंत्रिमंडल

प्रदेश की नई सरकार का मंत्रिमंडल युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की शक्ति और दिग्गज नेताओं के अनुभव का संगम होगा। उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य और देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश की नई सरकार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। मंत्रिमंडल के जरिये भाजपा की कोशिश मिशन 2024 के तहत क्षेत्रीय संतुलन के साथ सामाजिक समीकरण साधने की भी होगी।

09:26 AM, 25-Mar-2022

योगी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी के साथ करीब 47 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इकाना स्टेडिमय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल योगी और मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। यूपी में बीते 37 वर्षों में पहला मौका होगा जब किसी एक दल की सरकार दोबारा सत्ता संभालेगी।

09:23 AM, 25-Mar-2022

योगी सर्वसम्मति से गुरुवार को चुने गए विधायक दल के नेता

गुरुवार शाम लोक भवन में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक गृहमंत्री अमित शाह, सह पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में एनडीए के विधानमंडल दल की बैठक हुई। भाजपा के वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा। सूर्य प्रताप शाही, बेबीरानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राम नरेश अग्निहोत्री और सुशील शाक्य ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद योगी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अपना दल (एस) के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी योगी के नेतृत्व को समर्थन देने की घोषणा की।

08:50 AM, 25-Mar-2022

Yogi Adityanath Shapath Live: योगी कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, सतीश महाना बनाए जा सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

भाजपा के विधानमंडल दल की बृस्पतिवार को लोकभवन में हुई बैठक में योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में योगी आदित्यनाथ के नाम एक रिकार्ड दर्ज हो गया। योगी एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो अपना पांच वर्ष कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें