फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Nomination Live: पीएम ने पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को बताया संगठन की मजबूत इकाई, दिया जीत का मंत्र

Tue, 14 May 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

PM Modi Nomination from Varanasi Lok Sabha Live Updates : पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा। कई राज्यों के मुख्यमंत्री व बड़ी हस्तियां नामांकन में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:36 PM, 14-May-2024

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकले पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

02:30 PM, 14-May-2024

PM Narendra Modi: पीएम बोले संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख
रूद्राक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख व हमारे बूथ समिति हैं। आप लोग अपनी जिम्मेदारी के तहत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करें। 

02:20 PM, 14-May-2024

पीएम मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल करने के बाद सोशल मीडिया के एक्स साइट पर पोस्ट कर एनडीए के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि 'आज काशी में हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों की उपस्थिति से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हम आने वाले वर्षों में भारत की प्रगति के लिए मिलकर काम करेंगे।'
 

विज्ञापन
02:18 PM, 14-May-2024

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस ऐतिहासिक सीट के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात है। जनता के आशीर्वाद से पिछले दशक में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। आने वाले समय में काम की यह गति और भी तेज होगी।
 

02:14 PM, 14-May-2024

PM Modi Nomination: काशी के मेरे परिवारजनों का हृदय से आभार! 
नामांकन के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा 'वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं। बीते 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है। आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से मैं अपने तीसरे टर्म में भी नई ऊर्जा-शक्ति के साथ यहां के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटा रहूंगा। जय बाबा विश्वनाथ!' 
 

विज्ञापन
02:04 PM, 14-May-2024

पीएम मोदी की झलक पाने को उत्साहित रहे लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया। पीएम की एक झलक पाने के लिए लोग सड़क किनारे चिलचिलाती धूप के बीच खड़े रहे। 

01:41 PM, 14-May-2024

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में गूंजा जय श्री राम
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। 

 

01:34 PM, 14-May-2024

PM Modi Nomination: उपेन्द्र कुशवाहा बोले बिहार में भी हम जीतेंगे
प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि NDA 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और बिहार में भी हम सभी 40 सीटें जीतेंगे।

01:25 PM, 14-May-2024

PM Modi Nomination: पीएम के नामांकन पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस समय भारत में 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना नामांकन पत्र भरा है। हमारा तीसरा कार्यकाल आने वाला है। आने वाले दो-तीन साल में हमारी अर्थव्यवस्था विश्व भर में तीसरे स्थान पर आएगी और हमारे विकास के आंकड़े 2024 में और तेजी से आगे बढ़ेंगे।

01:24 PM, 14-May-2024

PM Modi in Varanasi: जनशक्ति पार्टी प्रमुख बोले आज का दिन बहुत शुभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। प्रधानमंत्री का आज नामांकन हुआ है, वे बहुत अधिक मतों से जीतेंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

01:23 PM, 14-May-2024

PM Modi Nomination : 'पीएम मोदी की जीत का प्रतीक है मतदान का माहौल'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि राहुल गांधी या विपक्ष के नेता जो भी बोलें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता जिस खुशी के साथ मतदान कर रही है और जो माहौल है वह PM मोदी और NDA की विजय का प्रतीक है।

01:20 PM, 14-May-2024

PM Modi Nomination: 'हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया '400 पार' का लक्ष्य हम बहुत ही सरलता से हासिल करेंगे। एक तरफ NDA जहां एकजुट है और एक साथ प्रचार कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर, विपक्ष पूरा बंटा हुआ नजर आ रहा है।

01:15 PM, 14-May-2024

PM Narendra Modi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बोले, टूटेंगे पिछले रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'आज का दिन ऐतिहासिक दिन है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पत्र दाखिल करने के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका हमें मिला। आज आप देख रहे हैं कि चुनाव को लेकर लोग इतने उत्साहित हैं कि कब वोटिंग की जाए। पीएम मोदी के लिए मतदान किया जाए इसलिए 2014 और 2019 के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे और ये आंकड़ा 400 पार जाएगा।'

01:13 PM, 14-May-2024

PM Modi in Varanasi: पीएम के नामांकन पर बोले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'ये हम लोगों का सौभाग्य है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के शुभ अवसर पर यहां आए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं और उनके लिए सुंदर भविष्य की कामना करते हैं कि इस बार वे 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करें और तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे...'

01:11 PM, 14-May-2024

PM Modi Nomination: पवन कल्याण बोले, पीएम मोदी का करता हूं सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर जन सेना पार्टी (JSP) प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि मैं NDA का भागीदार बनने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी का सम्मान करता हूं... 

01:09 PM, 14-May-2024

PM Narendra Modi : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले 400 पार सीटें जीतेंगे   
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम 400 पार सीटें जीतेंगे। हमें जनता पर बहुत विश्वास है। INDIA गठबंधन को बहुत बड़ा धक्का लगने वाला है और हमें बहुत बड़ी सफलता मिलेगी। 

01:05 PM, 14-May-2024

कार्यकर्ताओं से भरा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सीएम योगी और जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। 

01:00 PM, 14-May-2024

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले द्रविड़ बने प्रस्तावक
प्रधानमंत्री के नामांकन में चार प्रस्तावक शामिल रहे। इसमें गणेश्वर शास्त्री द्रविड़,  बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा व दलित समाज के संजय सोनकर रहे। गणेश्वर शास्त्री ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था, जबकि बैजनाथ पटेल जनसंघ के समय के कार्यकर्ता हैं। 

12:56 PM, 14-May-2024

पीएम मोदी पहुंचे रुद्राक्ष 
पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं। उनके साथ देख के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। 

12:54 PM, 14-May-2024

योगी समेत कई राज्यों के सीएम व केंद्रीय मंत्री पहुंचे काशी 
पीएम के नामांकन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, असम के सीएम हेमंता विश्व सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा,  यूपी में एनडीए के घटक लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी,  अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस आदि की मौजूदगी रही।

12:52 PM, 14-May-2024

पीएम मोदी के नामांकन में शामिल हुए देश के दिग्गज
पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता पवन कल्याण, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद व विधायक शामिल हुए।  

12:38 PM, 14-May-2024

कचहरी से रुद्राक्ष के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन दाखिल कर कचहरी से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हुए। यहां कार्यकर्ता पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

12:33 PM, 14-May-2024

तेज धूप में उत्साह से लबरेज रहे समर्थक
पीएम मोदी के नामांकन के दौरान तेज धूप में भी कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग व्याकुल दिखे। हर-हर मोदी का नारा लगाते रहे। इस दौरान पीएम ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।  

12:22 PM, 14-May-2024

पीएम की बैठक को लेकर कड़ी सुरक्षा 
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा हो गया है। पीएम थोड़ी देर में कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी के बैठक को लेकर कन्वेंशन सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चारों तरफ सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

12:18 PM, 14-May-2024

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच रहे कार्यकर्ता व दिग्गज नेता
नामांकन के बाद पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इससे पहले भाजपा के दिग्गज कन्वेंशन सेंटर पहुंचने लगे हैं। 

12:13 PM, 14-May-2024

पीएम के चेहरे पर दिखा उत्साह
पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पीएम के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला।
 

12:10 PM, 14-May-2024

पीएम ने भरा नामांकन का पर्चा
वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के समक्ष पीएम मोदी ने नामांकन का पर्चा भरा।

12:07 PM, 14-May-2024

पीएम मोदी ने भरा नामांकन का पर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। यहां से वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जाएंगे। 

12:00 PM, 14-May-2024

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बैठक करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों व जीत के लिए रणनीति बनाएंगे। 

11:59 AM, 14-May-2024

विशेष संयोग में नामांकन कर रहे पीएम मोदी
आज गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य का संयोग है। इसके साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम इस विशेष संयोग में ही अपना नामांकन करेंगे।

11:44 AM, 14-May-2024

पीएम मोदी ने बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वाद
काल भैरव का पूजा- अर्चना कर पीएम मोदी नामांकन स्थल पहुंचे। वे तीसरी बार वाराणसी से नामांकन कर रहे हैं। 
 

11:34 AM, 14-May-2024

पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा करने के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हुए। पीएम गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

11:24 AM, 14-May-2024

नमो घाट से काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हुए पीएम
नमो घाट से काल भैरव मंदिर के लिए निकले पीएम मोदी का काफिला रवाना हुआ। पीएम मोदी बाबा काल भैरव की पूजा कर उनसे अनुमति लेंगे। इसके बाद नामांकन के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी का काफिला लहुराबीर से आगे बढ़ गया है।

11:21 AM, 14-May-2024

नामांकन स्थल पर उमड़े लोग
पीएम मोदी के नामांकन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तेज धूप के बीच भी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। साथ ही नामांकन में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। कुछ ही देर में पीएम काल भैरव मंदिर से नामांकन स्थल पहुंचेंगे। 

11:00 AM, 14-May-2024

क्रूज से नमो घाट पहुंचे पीएम मोदी
क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी नमो घाट पहुंचे। कुछ देर में सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर पहुंचेंगे। 

10:57 AM, 14-May-2024

बिहार से नंगे पांव काशी पहुंचा पीएम मोदी का समर्थक
पीएम मोदी का एक समर्थक ऐसा जो, बेगूसराय बिहार से नंगे पांव काशी पहुंच गया। पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए बिहार के श्रवण नंगे पांव ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। 

10:54 AM, 14-May-2024

मुस्लिम समुदाय के लोगों में दिखा उत्साह
काशी में मुस्लिम समुदाय के लोगों में पीएम मोदी के नामांकन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस लाइन पर खड़े लोग पीएम के काफिले का इंतजार कर रहे हैं।

10:38 AM, 14-May-2024

कलेक्ट्रेट पर दिग्गजों का जमावड़ा
गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता पवन कल्याण, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट पहुंचे। 
 

10:36 AM, 14-May-2024

रोड शो में काशीवासियों ने जो स्नेह बरसाया, वह अविस्मरणीय क्षण बन गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है। 
 

10:31 AM, 14-May-2024

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा देश को पीएम की जरूरत
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का काशी में पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है। काशी पवित्र स्थान है। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। देश को उनकी जरूरत है। भारत विश्व स्तर पर एक प्रमुख भूमिका निभाने जा रहा है।
 

10:31 AM, 14-May-2024

काशी पहुंचे चिराग पासवान
पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। थोड़ी देर में गंतव्य के लिए रवाना होंगे। 

10:13 AM, 14-May-2024

जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी
पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए दिग्गजों का जमावड़ा लगने लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री समेत सांसद व विधायक काशी पहुंचे हैं। इसी क्रम में वाराणसी आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम योगी ने मुलाकात की। हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। 

10:09 AM, 14-May-2024

मां गंगा का आशीर्वाद लेकर निकले पीएम मोदी
पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन-अर्चन करने के बाद रवाना हुए। उनके आगमन से पहले नमो घाट से भदऊचुंगी मार्ग पर यातायात रोका गया है। कुछ देर में सड़क मार्ग से पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचेगे।   

10:07 AM, 14-May-2024

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर किया पोस्ट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी में पीएम मोदी के नामांकन से पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को तैयार है। 
 
 

10:02 AM, 14-May-2024

पीएम ने किया लोगों का अभिवादन
पीएम नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने हूटिंग करते हुए पीएम का स्वागत किया। 
 

09:58 AM, 14-May-2024

पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम किया। पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
   

09:24 AM, 14-May-2024

दशाश्वमेघ घाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9:29 पर दशाश्वमेघ घाट पहुंचे। यहां मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद बाबा काल भैरव के मंदिर जाएंगे। 

09:21 AM, 14-May-2024

कांग्रेस नेता अजय राय ने किया गंगा स्नान
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने अस्सी घाट पर गंगा स्नान किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने जयकारे भी लगाए। 

09:19 AM, 14-May-2024

बरेका से रवाना हुआ पीएम का काफिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बरेका से 9 बजकर 11 मिनट पर रवाना हुआ। पीएम दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजा करेंगे। यहां क्रूज पर भी सवार होंगे।  

08:47 AM, 14-May-2024

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे काशी
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए मंगलवार की सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद शहर के लिए रवाना हुए। 

08:30 AM, 14-May-2024

काशी से मेरा अद्भुत रिश्ता: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन के पूर्व सोशल मीडिया के एक्स साइट पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि 'अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!'
 

 

08:12 AM, 14-May-2024

बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का पूजा करेंगे। बाबा से अनुमति लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे।
 

08:08 AM, 14-May-2024

दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे पीएम
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पीएम मोदी मां गंगा का पूजन अर्चन करेंगे। पीएम मोदी गंगा स्नान करने के साथ ही यहां क्रूज पर भी सवार होंगे। यहां से पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट के लिए नामांकन के लिए रवाना होंगे।  
 

07:36 AM, 14-May-2024

गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
शीतला घाट पर गंगा सप्तमी के अवसर पर मंगलवार की सुबह गंगा स्नान के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। काशी के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। 

07:28 AM, 14-May-2024

पीएम के नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर गोदौलिया चौराहे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं।

06:54 AM, 14-May-2024

काशी पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 
पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए मंगलवार की सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दारा सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी व शैलेश पांडेय, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।




06:45 AM, 14-May-2024

मां गंगा को नमन कर स्नान करेंगे पीएम मोदी
नामांकन के पहले प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पीएम दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को नमन कर पूजन सकते हैं। यहीं स्नान भी करेंगे। यहां क्रूज से नमो घाट तक जाना भी प्रस्तावित है। फिर काल भैरव मंदिर जाकर वहां फिर नामांकन करने कलेक्ट्रेट जाएंगे।

06:35 AM, 14-May-2024

PM Modi Nomination Live: पीएम ने पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को बताया संगठन की मजबूत इकाई, दिया जीत का मंत्र

बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर नामांकन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नामांकन करेंगे। वह वाराणसी से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। तीसरी बार नामांकन भी करेंगे। वे गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में 11 बजे के बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें