इंटरमीडिएट में वाराणसी के नमन टॉपर
वाराणसी जिले में इंटरमीडिएट के टॉप- 10 की सूची में 21 छात्र- छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। इनमें 15 छात्राएं शामिल हैं। टॉपर नमन गुप्ता हैं। नमन श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र हैं। उन्होंने 92.20 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
वाराणसी के टॉप-10 सूची में 14 परीक्षार्थी
वाराणसी जिले के टॉप-10 सूची में 14 परीक्षार्थी हैं। इसमें सबसे ज्यादा 9 छात्राएं हैं। परिणाम घोषित होने के बाद जिले के प्रमुख स्कूलों में जश्न का माहौल है।
वाराणसी की टॉपर ख्याति सिंह
वाराणसी की टॉपर ख्याति सिंह खुशहाल नगर की रहने वाली हैं। पिता संजय कुमार सिंह प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट हैं और मां कंचन सिंह गृहणी हैं। घर की इकलौती बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजन काफी खुश हैं।
जेल में बंद कैदी भी हुए पास
वाराणसी की सेंट्रल और जिला जेल में बंद 13 बंदियों में हाईस्कूल के तीन और इंटरमीडिएट के 10 बंदी पास हुए हैं।
UP Board Result: गाजीपुर की अनीता यादव टॉपर
गाजीपुर जिले के शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज की अनीता यादव ने 96.50 प्रतिशत हासिल कर प्रदेस के टॉप-10 लिस्ट में शामिल हुई हैं। उन्हें 600 में से 579 अंक मिले हैं।
चंदौली के अमन बने टॉपर
चंदौली के तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज नोनार तुलसी आश्रम चनऊ के अमन ने 10वीं में प्रदेश में टॉप- 10 सूची में जगह बनाई है। उन्होंने 600 में से 579 अंक प्राप्त किए हैं। 96.50 प्रतिशत पाकर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है।
भदोही के दीपक यादव टॉपर
भदोही जिले के विवेकानंद गोपीगंज कॉलेज 10वीं के छात्र दीपक यादव को 580 अंक मिले हैं। 96.67 प्रतिशत पाकर दीपक ने प्रदेश के टॉप- 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
वाराणसी की ख्याति सिंह को 96.67 प्रतिशत
वाराणसी जिले के विकास इंटर कॉलेज की ख्याति सिंह ने 10वीं में 600 अंकों में से 580 अंक पाकर टॉप- 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उनको 96.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। ख्याति की इस उपलब्धि से परिवार वालों में काफी खुशी का माहौल है।
UP Board Topper: बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित
बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने में व्यस्त हैं। जिन विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट चेक कर लिया है, उनके चेहरे की चमक देखने लायक है। परीक्षा में पास होने के बाद उनके चेहरे खिल उठे हैं।
UP Board Result: इंतजार खत्म, कुछ ही पल में जारी होगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट कुछ पल में ही जारी होगा। रिजल्ट आने को लेकर आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं की धड़कने बढ़ गई हैं। वहीं, छात्रों के अभिभावक भी अपने बच्चों के आने वाले रिजल्ट को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। इस वर्ष जिले से 1.80 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 45 हजार 115 बालक और 40 हजार 997 बालिका समेत कुल 86 हजार 112 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इंटर में बालकों की संख्या 48 हजार 91 और बालिकाओं की संख्या 45 हजार 921 थी। कुल 94 हजार 12 परीक्षार्थी थे।
मऊ में यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों की बढ़ी धुकधुकी
यूपी बोर्ड वर्ष-2025 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम कुछ ही पलों में जारी होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि परीक्षा परिणाम को लेकर बोर्ड की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित करने की सूचना पर परीक्षार्थियों में उत्साह का माहौल है। सुबह से परीक्षार्थियों की धुकधुकी बढ़ रही है।
गाजीपुर में 144372 परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने वाला है। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल में 67348 एवं इंटरमीडिएट में 77024 सहित कुल 144372 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए जिले में 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 12 राजकीय, 74 वित्त पोषित तथा स्व वित्त पोषित 110 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। बीते वर्ष हाईस्कूल में पंजीकृत 74314 में 65447 परीक्षा में बैठे थे, जिनमें 92.29 प्रतिशत यानी 60399 उत्तीर्ण हुए थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 74977 में 67753 ने परीक्षा दी थी जिसमें 75.42 प्रतिशत यानी 51099 पास हुए थे।
मिर्जापुर में परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह
यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम कुछ देर में घोषित किया जाएगा। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में 117 केंद्रों पर कुल 84886 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हाईस्कूल में 44010 तथा इंटरमीडिएट में 40876 परीक्षार्थी शामिल हुए।
UP Board Result 2025: सोनभद्र में 42 हजार विद्यार्थियों की बढ़ी धुकधुकी
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम कुछ ही देर में घोषित होगा। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 42203 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। हाईस्कूल के कुल 25579 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इसमें 12736 छात्र और 12843 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा के दौरान 2121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह हाईस्कूल में कुल 23458 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 9429 छात्र और 10291 छात्राओं सहित कुल 19720 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 975 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 18745 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
UP Board Result: भदोही में 55 हजार विद्यार्थियों का आएगा परिणाम
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी हो जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले 55 हजार विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला आज होगा। 2024 की परीक्षा पर नजर डालें तो जिले के होनहारों ने सूबे में अपना झंडा गाड़ा। 96.08 प्रतिशत सफलता के साथ जिला प्रदेश में अव्वल आया। 2025 में उस ओहदे को बरकरार रखना चुनौती भरा होगा।
चंदौली में 60,560 छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम कुछ ही देर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा। जिले के विद्यार्थियों की धुकधुकी बढ़ रही है। पिछले वर्ष 2024 में जनपद में हाईस्कूल के 86.60 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के 81.56 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित कर अपना लोहा मनवाया था, लेकिन देखना यह है कि वर्ष 2025 में कितने सफल होते हैं।
UP Board Result: नतीजों को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह
यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ विद्यार्थी सुबह से ही स्कूल जाने की तैयारी में जुट गए। उधर, बीएचयू के मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज तिवारी ने सुझाव दिए हैं।
क्षेत्रीय कार्यालय में तैयारी पूरी
शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तैयारी पूरी हो गई है। जैसे ही परिणाम जारी किया जाएगा, संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची भेजी जाएगी।
UP Board Result: परीक्षार्थियों की बढ़ी धुकधुकी
वाराणसी में बोर्ड परीक्षा देने वालों में हाईस्कूल में 45493 और इंटर में 47070 परीक्षार्थी रहे। 25 अप्रैल को परिणाम जारी करने की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को की गई। इसके बाद से ही परीक्षार्थियों की धुकधुकी बढ़ने लगी।
92563 विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार
वाराणसी जिले के 92563 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से कर रहे हैं। जिले में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 125 केंद्रों पर परीक्षा करवाई गई।
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा खत्म होने के 45 दिन बाद आज परिणाम आएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दोपहर में जारी होने वाले परिणाम का इंतजार वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, चंदौली समेत सभी जिलों के विद्यार्थी बेसब्री से कर रहे हैं।