यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम आने में अब कुछ ही मिनटों का समय बचा है। ऐसे में बच्चों की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।
139 केंद्रों पर परीक्षा, 4 पर जांची गईं कॉपियां
जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 139 केंद्रों पर कराई गई। 18 मार्च से चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह के निर्देशन में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, प्रभुनारायण इंटर कॉलेज रामनगर, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में मूल्यांकन हुआ।एक लाख 59 हजार 65 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे
जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा सत्र 2022-23 में जनपद से एक लाख 59 हजार 65 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 77,307 एवं इंटर में 81,758 विद्यार्थी शामिल हैं। वर्ष 2022 की परीक्षा की अपेक्षा इस बार करीब 24 हजार परीक्षार्थी ज्यादा रहे। 16 फरवरी से आरंभ हुई बोर्ड परीक्षा चार मार्च तक चलीं और जिले के 168 केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से आरंभ होकर 27 मार्च तक चला,जिसमें जिले में चार मूल्यांकन केंद्रों पर करीब पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था। समय से पहले मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस बार समय से पहले घोषित किया जाएगा।
बलिया के आकड़े
यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करने की तिथि का ऐलान कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव दिव्यकान्त शुक्ला ने सोमवार को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। बोर्ड के सचिव के मुताबिक मंगलवार को दिन में 1.30 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट तथा एनआईसी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने से पहले बच्चों से रिएक्शन आमने आ रहे हैं। वाराणसी की छात्राओं ने कहा- थोड़ा डर लग रहा है लेकिन खुद पर भरोसा है और अभिभावकों तथा अध्यापकों का आशीर्वाद साथ है।
मऊ के आंकड़े
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम मंगलवार को दोपहर में जारी होगा। इस वर्ष जिले के 92181 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 73781 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जिले में परीक्षा के लिए 130 केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 47770 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 35955 परीक्षार्थी ही परीक्षा दिए। वहीं, इंटरमीडिएट में 44411 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 37826 परीक्षार्थी ही परीक्षा में हिस्स लिए थे। बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से चार मार्च तक हुई। दो मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हुआ। इस बार 4.50 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक अप्रैल तक कराना था।
16 फरवरी से शुरू हुई थी बोर्ड परीक्षा
बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हुई थी और चार मार्च को समाप्त हुई थी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए अति संवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखी गई थी। केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, वाहृय केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। स्ट्रांग रूम में डबल लाक की दो आलमारी, सीसीटीवी कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और जिला कंट्रोल रूम से उसकी कनेक्टिविटी तथा परीक्षा कक्षों में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था।
जौनपुर में इतने बच्चे परीक्षा में हुए थे शामिल
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। बोर्ड परीक्षा में 178261 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिले के 253 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। हाईस्कूल में 90340 और इंटर में 87921 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इस प्रकार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 178261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 11057 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया था। परीक्षा में 167204 परीक्षार्थी कुल परीक्षा में शामिल हुए थे।
कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे
2023 में जनपद में कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें हाईस्कूल और इंटर के कुल 67180 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिये थे। जिसमें हाई स्कूल के 34733 परीक्षार्थी है। इसमे 18260 छात्र और 16473 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 32447 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।इसमें 17547 छात्र और 14900 छात्राएं परीक्षा में भाग शामिल हुए थे।
जिले से हाईस्कूल के 34733 और इंटर के 32447 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी होंगे। चंदौली में हाईस्कूल के 34733 और इंटर के 32447 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
एक माह 20 दिन बाद घोषित हो रहा यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा मंगलवार को होगी। परिणामों को लेकर परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई है। इस परीक्षा में जनपद में कुल 206305 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें हाई स्कूल में कुल 106254 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 48987 बालक व 57267 बालिकाएं पंजीकृत थीं। इंटरमीडिएट में कुल 100051 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें बालकों की संख्या 54296 और बालिकाओं की संख्या 45755 थी।
भदोही यूपी बोर्ड इनपुट्स
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022-23 में भदोही जिले से कुल 60015 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें छात्रों की संख्या 31901 और छात्राओं की संख्या 28114 रही। जिले में 105 केन्द्रों पर हुई परीक्षा में 10वीं के 16416 छात्र और 15089 छात्राएं शामिल हुई। इसी तरह 12वीं में 15485 छात्र और 13025 छात्राओं ने परीक्षा परीक्षा दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम आज आएगा। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।