प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से वाराणसी एयरपोर्ट पर 4: 14 बजे पहुंचे। थोड़ी देर बाद विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बनारस के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिले, इसके लिए यहां सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। अब वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बनने जा रहा है। आज यूपी विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कल यानी 25 मार्च को योगी जी की दूसरी पाली का पहला साल पूरा होने जा रहा है। दो/तीन दिन पहले ही योगी जी ने यूपी में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ अपने भाषण को विराम दिया।
सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की भावना के साथ सरकार काम कर रही है। सबका साथ और सबका विश्वास के नारे के साथ देश में काम हो रहा है। दूसरी तरफ वह लोग हैं, जो गरीब, वंचित और पिछड़े के बेटे को देश के सर्वोच्च पद पर नहीं बैठने देखना चाहते हैं। देश के गरीब, वंचित, शोषित और पिछड़े लोग कांग्रेस से बदला जरूर लेंगे। आने वाले समय में देश की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार में नहीं करेगी। सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उन्हें माफी मांगने के लिए कहा गया तो मना कर दिया।
पीएम मोदी ने वाराणसी में 'स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी' योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ संपूर्णानंद विश्वविद्यालय पहुंचे। पीएम यहां 17,80 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। पीएम के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जय जय श्री राम के जयघोष से स्वागत किया। मंच पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल , कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र दयालु, विधायक नीलकण्ठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टीराम, डॉ सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मौजूद हैं।
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां सुबह से ही उनका इंतजार हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित किया। पीएम ने कहा- हमने टीबी से लड़ने किए लोगों से नि-क्षय मंत्र बनने को कहा। पीएम बोले- काशी नगरी, वो शाश्वत धारा है, जो हजारों वर्षों से मानवता के प्रयासों और परिश्रम की साक्षी रही है। कुछ समय पहले ही भारत ने ‘One Earth, One Health’ के विजन को भी आगे बढ़ाने की पहल की है और अब, ‘One World TB Summit’ के जरिए भारत एक और संकल्प को पूरा कर रहा है।
टीबी के खिलाफ लड़ाई में, भारत ने जो बहुत बड़ा काम किया है, वो जनभागीदारी है। एक देश के तौर पर भारत की विचारधारा का प्रतिबिंब 'वसुधैव कुटुंबकम्' यानी- 'Whole world is one family' की भावना में झलकता है।
वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सीएम योगी ने वन वर्ल्ड टीबी समिट में अपना संबोधन दिया। सीएम ने कहा- प्रदेश में सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। यूपी में मृत्युदर में कमी आई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2025 तक टीबी हारेगा और भारत जीतेगा। सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं और काशी के कायाकल्प को लेकर निरंतर संकल्पबद्ध हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- भारत में हर साल 24 लाख टीबी के केस पाए जाते हैं। पीएम मोदी ने देश और दुनिया के सामने 2025 के अंत तक भारत को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर जैसे ही पुलिस लाइन में उतरा तो हर-हर महादेव के नारों से उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं। यहां पीएम वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। पीएम के कार्यक्रम के लिए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का सभागार सुबह से ही खचाखच भरा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम योगी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। एयरपोर्ट पर आगवानी करने वालों में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सह संगठन मंत्री सुनील ओझा, सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, ब्रिगेडियर राजीव नाग्याल, 39 जी टी सी एयर कोमोडोर अनुज गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी तीन सड़क मार्ग से गुजरे। पीएम की अगवानी और स्वागत के लिए काशी के लोग सड़क किनारे मौजूद रहे। इस दौरान जगह-जगह शंखनाद और पुष्पवर्षा से पीएम का स्वागत हुआ।