फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने काशी को दी 1775 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले- यहां एक प्रोजेक्ट खत्म होता है तो चार शुरू

Thu, 07 Jul 2022 05:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 

खास बातें

PM Modi UP Varanasi Visit Live News Update in Hindi: पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 1700 करोड़ से ज्यादा की सौगात दी है। सिगरा स्टेडियम से उन्होंने 43 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन और नई शिक्षा नीति पर आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:26 PM, 07-Jul-2022

गंगा जी का ध्यान रखने के लिए नावों को सीएनजी से जोड़ने का विकल्प

एक तरफ हम देश के शहरों को धुआं मुक्त करने के लिए सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों के लिए सुविधाओ का विस्तार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हम गंगा जी का ध्यान रखने वाले हमारे नाविकों की डीजल और पेट्रोल से चलने वाली नावों को सीएनजी से जोड़ने का भी विकल्प दे रहे हैं। 

05:16 PM, 07-Jul-2022

सरकार ने आपकी सेवा का कोई अवसर नहीं छोड़ा

हमारी सरकार ने हमेशा गरीब की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है, उसके सुख-दुख में साथ देने का प्रयास किया है। कोरोना की मुफ्त वैक्सीन से लेकर गरीबों को मुफ्त राशन की व्यवस्था तक, सरकार ने आपकी सेवा का कोई अवसर छोड़ा नहीं है। 

05:05 PM, 07-Jul-2022

विकास का अर्थ सिर्फ चमक-धमक नहींः पीएम मोदी

हमारे लिए विकास का अर्थ सिर्फ चमक-धमक नहीं है। हमारे लिए विकास का अर्थ है गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी, माताएं-बहनें, सबका सशक्तिकरण है। 

विज्ञापन
05:04 PM, 07-Jul-2022

विश्वनाथ धाम को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह

सावन बहुत दूर नहीं है। देश और दुनिया से बाबा भक्त भारी संख्या में काशी आने वाले हैं। विश्वनाथ धाम परियोजना पूरी होने के बाद ये पहला सावन उत्सव होगा। विश्वनाथ धाम को लेकर पूरी दुनिया में कितना उत्साह है ये आपने बीते महीनों में खुद अनुभव किया है। 

04:53 PM, 07-Jul-2022

शॉर्ट-कट से देश का भला नहीं हो सकताः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि काशी के जागरूक नागरिकों ने जिस तरह देश को दिशा देने वाला काम किया है, उसे देखकर मैं आनंदित हूं। काशी के नागरिकों ने पूरे देश को संदेश दे दिया है कि शॉर्टकट से देश का भला नहीं हो सकता। हां कुछ नेताओं का हो सकता है।

विज्ञापन
04:48 PM, 07-Jul-2022

पीएम मोदी ने यूपी वासियों का किया धन्यवाद

विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लोगों ने और मेरी काशी के लोगों ने जो समर्थन दिया, उमंग और उत्साह के साथ मेरा जो साथ दिया। इसलिए मैं आज जब चुनाव के बाद पहली बार आपके बीच आया हूं तो आदरपूर्वक काशीवासियों का, उत्तर प्रदेश के वासियों के धन्यवाद करता हूं।

04:42 PM, 07-Jul-2022

सात वार और नौ त्योहार वाले शहर काशी के सभी लोगों को मेरा प्रणामः पीएम मोदी

डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा से पहले पीएम मोदी ने काशीवासियों को दी 1775 करोड़ की सौगात दी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बाद भोजपुरी में भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सात वार और नौ त्योहार वाले शहर काशी के सभी लोगों को मेरा प्रणाम है। 

04:39 PM, 07-Jul-2022

काशी विश्वनाथ धाम ने लिखी विकास की नई ईबारतः सीएम योगी

पीएम मोदी संपूर्णानंद स्टेडियम पहुंचे चुके हैं। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, यूपी सरकार के 100 दिन और केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत है। आज पूरी दुनिया देख रही पुरानी काशी और आधुनिक काशी में अंतर। काशी विश्वनाथ धाम ने लिखी विकास की नई ईबारत।
 

04:23 PM, 07-Jul-2022

बच्चों ने प्रधानमंत्री को मंत्रोच्चारण सुनाया और योग करके दिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बच्चों के साथ बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री को मंत्रोच्चारण सुनाया और योग करके दिखाया।

04:16 PM, 07-Jul-2022

काशी की जनता को 1775 करोड़ की सौगात देंगें पीएम मोदी

शिक्षा समागम के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह काशी की जनता को 1775 करोड़ की सौगात देंगें। 

03:51 PM, 07-Jul-2022

पीएम मोदी बोले- नई नीति में पूरा फोकस बच्चों की प्रतिभा और चॉइस के हिसाब से उन्हें स्किलड बनाने पर

नई नीति में पूरा फोकस बच्चों की प्रतिभा और चॉइस के हिसाब से उन्हें स्किलड बनाने पर है। हमारे युवा स्किलड हों, कांफिंडेंट हों, प्रैक्टिकल और कलकुलेटिव हो, शिक्षा नीति इसके लिए जमीन तैयार कर रही है। आप सबको वर्तमान को संभालना है, आपके पहले जो करके गए हैं उसको आगे बढ़ाना है। लेकिन आज जो काम कर रहे हैं, उनको भविष्य के लिए ही सोचना होगा, व्यवस्थाएं भी भविष्य के लिए ही विकसित करनी होंगी।

03:47 PM, 07-Jul-2022

पीएम मोदी बोले- हम ऐसी व्यवस्था में रहे जहां पढ़ाई का मतलब नौकरी ही माना गया

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य आधार शिक्षा को संकुचित सोच के दायरे से बाहर निकालना और उसे 21वीं सदी के विचारों से जोड़ना है।  हमारे देश में मेधा की कभी कमी नहीं रही। लेकिन दुर्भाग्य से हमें ऐसी व्यवस्था बनाकर दी गई थी, जिसमें पढ़ाई का मतलब नौकरी ही माना गया। आजादी के बाद शिक्षा नीति में थोड़ा बहुत बदलाव हुआ, लेकिन बहुत बड़ा बदलाव रह गया था। अंग्रेजों की बनाई व्यवस्था कभी भी भारत के मूल स्वभाव का हिस्सा नहीं थी और न हो सकती।

03:38 PM, 07-Jul-2022

हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम

नए भारत के निर्माण के लिए नई व्यवस्थाओं का निर्माण, आधुनिक व्यवस्थाओं का समावेश उतना ही जरूरी है।  जो पहले कभी भी नहीं हुआ, जिनकी देश पहले कभी कल्पना भी नहीं करता था, वो आज के भारत में हकीकत बन रहे हैं। आज हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं। स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में जहाँ पहले केवल सरकार ही सब करती थी वहां अब प्राइवेट प्लेयर्स के जरिए युवाओं के लिए नई दुनिया बन रही है।

03:35 PM, 07-Jul-2022

स्पेस टेक्नोलॉजी में प्राइवेट प्लेयर्स के जरिए बन रही युवाओं के लिए नई दुनिया

स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में जहां पहले केवल सरकार ही सब करती थी वहां अब प्राइवेट प्लेयर्स के जरिए युवाओं के लिए नई दुनिया बन रही है। देश की बेटियों के लिए, महिलाओं के लिए भी जो क्षेत्र पहले बंद हुआ करते थे, आज वो सेक्टर बेटियों की प्रतिभा के उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैंः पीएम मोदी

03:29 PM, 07-Jul-2022

हम केवल डिग्री धारक युवा तैयार न करेंः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम केवल डिग्री धारक युवा तैयार न करें, बल्कि देश को आगे बढ़ने के लिए जितने भी मानव संसाधनों की जरूरत हो, हमारी शिक्षा व्यवस्था वो देश को दे। इस संकल्प का नेतृत्व हमारे शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों को करना है।

03:26 PM, 07-Jul-2022

मुक्ति का एकमात्र मार्ग ज्ञान: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल आधार, शिक्षा को संकुचित सोच के दायरों से बाहर निकालना और उसे 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ना है। पीएम मोदी ने कहा कि ये समागम आज ऐसे समय हो रहा है, जब देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत काल में देश के अमृत संकल्पों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी हमारी शिक्षा व्यवस्था और युवा पीढ़ी पर है। आगे कहा कि काशी को भी मोक्ष की नगरी इसलिए कहते हैं, क्योंकि हमारे यहां मुक्ति का एकमात्र मार्ग ज्ञान को ही माना गया है। इसलिए शिक्षा और शोध का, विद्या और बोध का मंथन, जब सर्व विद्या के प्रमुख केंद्र काशी में होगा, तो इससे निकलने वाला अमृत अवश्य देश को नई दिशा देगा।

03:23 PM, 07-Jul-2022

ज्ञान की नगर काशी में शिक्षा पर मंथन देश को नई राह दिखाएगा: पीएम

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में पीएम मोदी शिक्षाविदों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां का सांसद हूं तो आप हमारे मेहमान है। अगर कोई गलती रह गई हो तो मैं पहले से ही माफी मांग लेता हूं। होस्ट होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि आपको कोई दिक्कत नहीं हो। ज्ञान की नगर काशी में शिक्षा पर मंथन देश को नई राह दिखाएगा।

03:05 PM, 07-Jul-2022

सीएम योगी और राज्यपाल मौजूद

पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर-रुद्राक्ष पहुंचे। कुछ ही देर में वे जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

02:59 PM, 07-Jul-2022

सिगरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी रुद्राक्ष कनवेंशन सेंटर मंच पर मौजूद हैं। अखिल भारतीय शिक्षा समागम के बाद पीएम मोदी सिगरा स्टेडियम पहुंचेंगे। 1775 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान जनसभी को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए  स्टेडियम में बीड़ उमड़ी है। प्रदेश सरकार के कई मंत्री और कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं।

02:47 PM, 07-Jul-2022

रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, अखिल भारतीय शिक्षा समागम को करेंगे संबोधित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेशन सेंटर पहुंच चुके हैं। यहां वो तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंदेर प्रधान, यूजीसी के चेयरमैन और देशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद हैं।
 

02:37 PM, 07-Jul-2022

अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे पीएम

नगर निगम के द्वारा पूरे इलाके को सैनेटाइज किया जा रहा था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं दोपहर दो बजे तक कई मंत्री, भाजपा के पदाधिकारी, शिक्षक और पार्टी कार्यकर्ता पहुंच चुके थें। यहां प्रधानमंत्री मोदी 2:45 बजे कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।
 

02:25 PM, 07-Jul-2022

पीएम के रुद्राक्ष पहुंचने से पहले तैयारियां पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिगरा स्थित अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग और सम्मेलन केंद्र रुद्राक्ष पहुंचने से पहले सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। रुद्राक्ष कनवेंशन के अंदर जहां सारी कुर्सियां अथितियों से भर गई थी वहीं सिगरा सहित आसपास के इलाकों को पीएम मोदी के होर्डिंग और भाजपा के बैनर पोस्टर सजा दिया गया था। 
 

02:10 PM, 07-Jul-2022

पीएम मोदी ने एलटी कॉलेज में अक्षय पात्र किचन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्दली बाजार स्थित एलटी कालेज परिसर पहुंचे। पीएम मोदी ने अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। 

01:54 PM, 07-Jul-2022

पीएम का हेलीकॉप्टर पहुंचा पुलिस लाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन पहुंच गया है। पीएम मोदी पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से अर्दली बाजार स्थित एलटी कालेज परिसर जाएंगे और अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन करेंगे। यहां वे 20 छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और उनके साथ ही मिड डे मील का स्वाद भी चखेंगे।
 

01:50 PM, 07-Jul-2022

पीएम मोदी करेंगे अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सेना के हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन जाएंगे। यहां से सड़क मार्ग से अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर जाएंगे और अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन करेंगे। यहां वे 20 छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और उनके साथ ही मिड डे मील का स्वाद भी चखेंगे।
 

01:43 PM, 07-Jul-2022

कुछ देर में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से कुछ देर में कार्यक्रमस्थल के लिए रवाना होंगे। अक्षयपात्र किचन के बाहर सुरक्षा चाक चौबंद है। कुछ ही देर प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचेंगे।

01:36 PM, 07-Jul-2022

बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पर 1 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। कुछ देर में पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। 
 

01:35 PM, 07-Jul-2022

पीएम के मार्गदर्शन के बाद नई शिक्षा नीति पर मंथन

शिक्षा मंत्रालय की ओर से रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम में देशभर के संस्थान अपने संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करेंगे। तीन दिवसीय शिक्षा समागम में नौ विषयों पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के बाद नई शिक्षा नीति को शैक्षणिक संस्थानों में लागू करने पर मंथन किया जाएगा।
 

01:31 PM, 07-Jul-2022

रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर जाएंगे पीएम मोदी

यहां से वे सड़क मार्ग से ही सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर आएंगे और नई शिक्षा नीति पर आयोजित देशभर के शिक्षाविदों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले 12 सौ 20 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 553.76 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 

01:23 PM, 07-Jul-2022

कुछ देर में विशेष विमान से वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब दो बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सेना के हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से अर्दली बाजार स्थित एलटी कालेज परिसर जाएंगे और अक्षय पात्र किचन का उद्घाटन करेंगे। यहां वे 20 छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और उनके साथ ही मिड डे मील का स्वाद भी चखेंगे। 
 

12:54 PM, 07-Jul-2022

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने काशी को दी 1775 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले- यहां एक प्रोजेक्ट खत्म होता है तो चार शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई शिक्षा नीति की आधारशिला रखने के साथ ही बदलते बनारस को सौगात देने के लिए वाराणसी आने वाले हैं। करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम में 1774.34 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में देशभर के शिक्षाविदों के अखिल भारतीय शिक्षा समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। देर शाम वे यहां से रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें