फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी बोले, यूपी ने सारी सीटें मोदी को देने का लिया निर्णय, नहीं बचेगी जमानत

Fri, 23 Feb 2024 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

PM Modi Varanasi Visit Live News in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पूर्वांचल वासियों को कई परियोजनाओं की सौगात मिली। पीएम ने काशी के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने काशी से लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी किया। कहा इस बार यूपी ने सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:36 PM, 23-Feb-2024

हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पीएम का संबोधन समाप्त

पीएम मोदी ने विपक्ष के गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि माल वही है, पैकिंग नई है। पीएम ने कहा कि इस बार जमानत नहीं बचेगी इनकी। पीएम मोदी ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ संबोधन समाप्त किया। 

03:33 PM, 23-Feb-2024

बाबा के आशीर्वाद से काशी के विकास को बढ़ा रहा हूं: पीएम मोदी
आने वाले पांच वर्षों में काशी का नेशनल परिसर तैयार हो जाएगा। जिससे युवाओं को काफी फायदा होगा। बुनकरों को भी संबल प्रदान किया जाएगा। एक नया मेडिकल कॉलेज बनने वाला है। आज कई करोड़ की मशीनों का लोकार्पण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। काशी का तेज विकास नहीं थमेगा। काशीवासियों और बाबा के आशीर्वाद पाकर विकास कार्यों को मैं आगे बढ़ा रहा हूं।

03:31 PM, 23-Feb-2024

भारत को विकसित भारत का इंजन बनाऊंगा: पीएम मोदी

यूपी ने सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय कर लिया है। मोदी का तीसरा कार्यकाल सबसे प्रखर कार्यकाल होने वाला है। भारत का आर्थिक, सामाजिक हर क्षेत्र बुलंदी पर होगा। भारत 11वें नंबर से ऊपर उठकर 5वें नंबर पर आया। अब तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की सबसे मजबूत शक्ति बनेगा। देश को चार लेन, छह लेन, आठ लेन की सड़कें बन रही है। वंदे भारत चल रहा है। ऐसे ही विकास कार्य आए दिन होंगे। देश का कायाकल्प होने वाला है। इस भारत को विकसित भारत का इंजन बनाऊंगा। यूपी और बिहार को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। भविश्य में बनारस से कोलकाता का समय करीब-करीब आधा होने वाला है। इन सड़कों पर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। काशी यूपी ही नहीं देश की भी एक महत्वपूर्ण नगरी बनेगी। आने वाले दिनों में काशी मेक इन इंडिया का ज्ञान देगी।

विज्ञापन
03:28 PM, 23-Feb-2024

नवजवानों पर फ्रस्टेशन निकाल रहे विपक्षी

जबसे काशी विश्वनाथ बना है तबसे 12 करोड़ लोग यहां दर्शन करने आ चुके हैं, जिससे छोटे व्यपारियों को काफी लाभ मिला है। परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को पीछे रखा। पहले की सरकार ने यूपी को बीमार बनाए रखा। आज जब यूपी बदल रहा है यहां के नौजवान अपना भविष्य लिख हैं तो यह परिवारवाद वाले चीढ़ रहे हैं। युवराज कह रहा यूपी के नौजवान नशेड़ी हैं। यह कैसी भाषा है। मोदी को गाली देते-देते अब यूपी के नवजवानों पर अपना फ्रस्टेशन निकाल रहे हैं। जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं ये लोग यूपी और काशी के मेरे बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं। यूपी का नौजवान परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहा है। एनडीए गठबंधन द्वारा यूपी के नौजवानों का यह अपमान यूपी के लोग कभी नहीं भुलेंगे। कहा कि सामान्य युवा को अगर मौका मिला तो वे पहले इनका ही विरोध करेंगे। 

03:24 PM, 23-Feb-2024

बनारस की जाम पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम ने कहा कि फ्लाईओवर के कारण लोगों को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने में समय की बचत हो रही है। सिगरा स्टेडियम के पहले चरण के काम का लोकार्पण किया गया है। इन सब कामों से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। पीएम ने कहा स्वदेशी नस्ल की गीर गाय का मकसद था कि पूर्वांचल में स्वदेशी गायों को लेकर जानकारियां बढ़े ताकि किसानों-पशुपालकों की आय बढ़े। आज यहां गीर गायों की संख्या 350 तक पहुंच चुकी है। 
बहनों ने बताया कि सामान्य गाय से पांच किलोमीटर दूध मिलता था, गीर गाय 15 लीटर दूध देती है। कुछ गायें तो 20-20 लीटर दूध दे रही हैं। इससे हमारी बहनों की आय बढ़ रही है। हमारी दीदी लखपति दीदी बन रही हैं। 

विज्ञापन
03:22 PM, 23-Feb-2024

राहुल गांधी के बयान पर मोदी का पलटवार

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो खुद होश में नहीं हैं, वह मेरे काशी के नवजवानों को नशेड़ी कह रहे हैं। ये अपने परिवार के बाहर नहीं देख सकते। 

03:17 PM, 23-Feb-2024

पहले की सरकार दूसरे देश पर थी निर्भर

पहले की सरकार और हमारी सरकार में यही अंतर है कि हम आत्मनिर्भर भारत बनाने का कार्य करते हैं और पहले की सरकारें हर जरूरत की चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे। इससे देश आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।  

03:14 PM, 23-Feb-2024

कचरे के निस्तारण का भी इंतजाम

600 डन कचरे को दो सौ टन चारकोल में बदलने वाले प्लांट का भी उद्घाटन किया गया है। पीएम ने कहा लोग कहते हैं 'मोदी की गारंटी' यानी गारंटी को पूरा करने की गारंटी।

03:11 PM, 23-Feb-2024

पीएम ने किया बनास डेयरी का उद्घाटन

बनास डेयरी का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी जनसभा के मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा इस योजना से हजारों महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। उन्होंने कहा पशुपालन को डबल इंजन की सरकार बढ़ावा दे रहे है। अन्नदाता को उर्वरकदाता बनाने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। गोबर से बायो सीएनजी बने इस पर काम हो रहा है। इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। 

02:30 PM, 23-Feb-2024

बनास डेयरी पूर्वांचल के लिए बड़ी सौगात

बनास डेयरी की सौगात को लेकर किसानों व गोपालकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अमूल के सबसे बड़े प्लांट बनास डेयरी संकुल के उद्घाटन को लेकर उत्साहित काशीवासियों ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। 
 

02:27 PM, 23-Feb-2024

जय श्री राम के जयकारों की गूंज

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान जय श्री राम के जयकारें गूंजते रहे। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश कर पीएम मोदी का स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। 

02:25 PM, 23-Feb-2024

पीएम का रोड शो जारी

करखियांव में जनसभा से पहले पीएम मोदी का रोड शो जारी है। आज पीएम कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।
 

01:32 PM, 23-Feb-2024

जनसभा स्थल पर उमड़ी भीड़

करखियांव में जनसभा स्थल पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। यहां पीएम मोदी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। तेज धूप के बीच लोग पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं। 

01:26 PM, 23-Feb-2024

जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

करखियांव स्थित जनसभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां आने वाले लोगों की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। 

01:21 PM, 23-Feb-2024

चिलचिलाती धूप में पीएम का इंतजार

करखियांव में आयोजित पीएम के जनसभा में खुले आसमान के नीचे तीखी धूप के बीच बैठने की व्यवस्था है। यहां धूप में लोग सिर पर दुपट्टा और गमछा रखकर बैठे दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो थोड़ी देर बैठने के बाद यहां से उठकर चलते बन रहे हैं। इस दौरान भाजपा के स्थानीय नेता, विधायक, मंत्री भी आमजन के बैठने वाली जगह में बैठे दिख रहे हैं। सभी का प्रयास है कि प्रधानमंत्री के आने से पहले कुर्सियां भर जाएं।

12:26 PM, 23-Feb-2024

सीरगोवर्धन से रवाना हुए पीएम

पीएम मोदी सीरगोवर्धन से निकलकर अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।  

12:12 PM, 23-Feb-2024

आप सभी की सुविधाओं का ख्याल रखना मेरी जिम्मेदारी: पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि काशी का जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी यह विशेष जिम्मेदारी बनती है कि मैं आप सभी की सुविधाओं का ख्याल रखूं, यह मेरा दायित्व है। इस पावन समय पर मुझे अपना दायित्व पूरा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी से हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है जिससे जनता को लाभ मिलेगा। इस योजना में रविदास मंदिर के लिए भी कार्य होगा। सड़कों से लेकर भजन-कीर्तन के लिए भी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि भक्तों को आध्यात्मिक लाभ मिले साथ ही उनकी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सके।

12:10 PM, 23-Feb-2024

रविदास की संकल्पों को आगे बढ़ा रहा हूं: पीएम मोदी

गुरु संत रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने बनारस को मिनी पंजाब कहा। कहा कि संत रविदास की कृपा से ही यह सम्भव है। मैं रविदास की संकल्पों को आगे बढ़ा रहा हूं। मुझे उन्होंने ही सेवा का अवसर दिया है। यह मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। पीएम मोदी ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे देश में जाति के नाम पर उकसाने और उन्हें लड़ाने में भरोसा रखने वाले इंडी गठबंधन के लोग दलित, वंचित के हित की योजनाओं का विरोध करते हैं। 
जाति की भलाई के नाम पर ये लोग अपने परिवार के स्वार्थ की राजनीति करते हैं।

11:36 AM, 23-Feb-2024

शंखवादन से पीएम का स्वागत

सीरगोवर्धन में शंखवादन से पीएम का स्वागत हुआ। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो तीसरी बार संत रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धन पहुंचे। यहां जनरल सेक्रेटरी सतपाल बिरदी ने गुरु दरबार की तरफ से पीएम मोदी को सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

11:33 AM, 23-Feb-2024

पीएम ने लोगों का किया अभिवादन

पीएम मोदी ने संत रविदास मंदिर से निकलकर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोग काफी उत्साहित दिखे।

11:23 AM, 23-Feb-2024

रविदास मंदिर पहुंचे पीएम

पीएम मोदी सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद हैं। जैसे ही पीएम का काफिला मंदिर पहुंचा आसपास मौजूद सभी लोग रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय जय गुरु देव धन गुरु देव का उद्घोष करने लगे। पीएम ने मंदिर से निकलकर सभी का हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

11:15 AM, 23-Feb-2024

बीएचयू में काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता टीम के सभी विजेताओं को पीएम मोदी ने सम्मानित किया। इसके बाद वे बीएचयू से रवाना हुए। 

11:13 AM, 23-Feb-2024

युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : PM मोदी

बीएचयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जिस काशी को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है। ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है, गौरव की अनुभूति भी कराता है और यह विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में सभी युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

11:08 AM, 23-Feb-2024

आपके साथ फोटो लेने की इच्छा है: पीएम मोदी

बहुत लोगों की इच्छा होती है मेरे साथ फोटो लेने की, लेकिन आज मेरा मन है आपके साथ फोटो लेने की। लेकिन मैं जब तक यहां से जाता नहीं हूं किसी को खड़े नहीं होना है। ठीक है! मैं यहां से पीछे आऊंगा। हमारे सारे फोटोग्राफर मंच पर आ जाएंगे। सारे फोटो हम ले जाएंगे, आपका क्या होगा क्या होगा। आपको बताएंगे... आप नमो ऐप पर जाएंगे। अपने मोबाइल पर डाउनलोड कीजिए और एक बटन दबाएंगे तो मेरे साथ कहीं पर भी जितनी भी फोटो आपकी निकली है सब आपके पास एआई के द्वारा आ जाएगी।

10:56 AM, 23-Feb-2024

देश सफलता के नए कीर्तिमान करेगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा काशी के बाद अब अयोध्या भी निखर रहा है। जिस तरह वेदों का पाठ काशी में होता है इस संस्कृत में हमें कांची में सुनाई देना पड़ता है, जिन्होंने हजारों वर्षों से भारत को राष्ट्र के रूप में एक बनाए रखा है। अगले पांच वर्षों में देश सफलता के नए कीर्तिमान करेगा। यह मोदी की गारंटी है। गारंटी पूरा होने की गारंटी है।

10:55 AM, 23-Feb-2024

पीएम का संबोधन जारी

वाराणसी में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 10 वर्षों में विकास ने काशी को सींचा। बोले कि मैंने कहा था काशी विश्वनाथ धाम देश को निर्णायक भविष्य की ओर ले जाने के लिए फिर से राष्ट्रीय भूमिका में लौट रहा है। परिसर में देश भर के विद्वान आ रहे हैं। 

10:34 AM, 23-Feb-2024

पीएम की गाड़ी के सामने आया कुत्ता

पीएम की गाड़ी के ठीक सामने कुत्ता आया। कुत्ते की वजह से गाड़ी की रफ्तार कम हुई। यह मामला लोगों में काफी चर्चा का विषय बना रहा। 

10:19 AM, 23-Feb-2024

नेवादा से ककरमत्ता पुल तक लगा जाम

पीएम का काफिला बढ़ा और आवागमन शुरू हुआ तो नेवादा से ककरमत्ता पुल तक भीषण जाम लग गया है। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

10:19 AM, 23-Feb-2024

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर पीएम मोदी के दौरे से पहले, भेलूपुर एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि 'हर जगह चाहे वह मंदिर हो, स्वतंत्रता भवन हो या पार्क, उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ सीएपीएफ के जवान भी तैनात हैं। कुछ स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है, हम यह सुनिश्चित करने के लिए भक्तों को नियंत्रित करेंगे कि चीजें सुचारू रूप से चलती रहें'
 

10:13 AM, 23-Feb-2024

बीएचयू स्वतंत्रता भवन पहुंचे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी बीएचयू स्वतंत्रता भवन पहुंच गए हैं। यहां शंखध्वनि से पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। 

10:07 AM, 23-Feb-2024

बीएचयू की ओर बढ़ा पीएम का काफिला

पीएम मोदी का काफिला सुंदरपुर से बीएचयू की ओर बढ़ गया है। पीएम मोदी यहां स्वतंत्रता भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही संस्कृत विद्यालय के बटुकों को वस्त्र, पुस्तिका और वाद्ययंत्रों का किट देंगे। 

10:01 AM, 23-Feb-2024

बीएचयू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में पीएम के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी पास की जांच कर प्रवेश दिया जा रहा है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

09:41 AM, 23-Feb-2024

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी बोले, यूपी ने सारी सीटें मोदी को देने का लिया निर्णय, नहीं बचेगी जमानत

पीएम के आगमन को लेकर बीएचयू परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां पीएम का पल-पल इंतजार हो रहा है। पीएम मोदी बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसी कार्यक्रम में संस्कृत विद्यालय के बटुकों को वस्त्र, पुस्तिका और वाद्ययंत्रों का किट देंगे। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें