फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit Live: सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम, बोले- देश के विकास में बाधक हैं ये पार्टियां

Sun, 20 Oct 2024 06:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

खास बातें

PM Narendra Modi in Varanasi Today Live News in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद सपा और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इन लोगों ने देश के विकास को आगे ही नहीं बढ़ने दिया। आज भी विकास कार्यों में रोढ़ा डालने का काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को सम्मान देने का काम भाजपा ने ही किया है।
विज्ञापन
वाराणसी स्पोर्ट्स स्टेडियम के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:06 PM, 20-Oct-2024
सिगरा स्टेडियम में मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी का उत्साहवर्धन करते दिखे युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के समाप्त होते ही मौजूद पब्लिक हर-हर महादेव और मोदी का उद्घोष लगाने लगी। भीड़ में मौजूद महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा आकर्षक पेंटिंग लेकर पीएम का उत्साहवर्धन कर रहे थे। प्रधानमंत्री का भाषण खत्म होते ही लोग तेजी से सिगरा स्टेडियम से बाहर निकलने लगे। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में लगी रही।

05:51 PM, 20-Oct-2024

देश के युवा बनें राजनीति का हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्य में एक लाख युवाओं को राजनीति का हिस्सा बनाया जाएगा। युवाओं से आह्वान किया कि इसके लिए वे आगे आएं और देश की तरक्की का हिस्सा बनें। पीएम ने कहा कि देशवासियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने इसी के साथ अपने शब्दों को विराम दिया।

वहीं, वाराणसी शहर से निकलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह बजकर 18 मिनट पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित विभिन्न नेताओं ने उनके साथ मुलाकात की।

05:47 PM, 20-Oct-2024

राम भक्तों को मिल गया राम मंदिर
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत तमाम विपक्षी पार्टियां देश के विकास में भी परिवारवाद कर रही थीं। भाजपा जो कहती है वह डंके के चोट पर करती है। अयोध्या में राम मंदिर का सपना भाजपा ने ही पूरा किया। महिलाओं को विधान और लोकसभा में आरक्षण की बात कही गई थी, जिसे हमने ही पूरा किया। कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया। तीन तलाक के नाम पर वे न जानें कितने वर्षों से प्रताड़ित थीं। अंधकारमय जिंदगी जी रही थीं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सिर ऊंचा कर चलने की हिम्मत दी है।

विज्ञापन
05:43 PM, 20-Oct-2024
मंच पर पीएम का स्वागत करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

काशी में बोले PM- नई सरकार के बनते ही एक बार फिर विकास कार्यों की शुरुआत होने लगी

पीएम मोदी ने अपने संबोधित के दौरान कहा कि देश में भाषाओं का भी विकास किया जा रहा है। पाली भाषा का विकास किया जा रहा है। मैं विकास की इन सभी योजनाओं के लिए देश के सभी नागरिकों के साथ काशीवासियों को धन्यवाद देता हूं।

05:39 PM, 20-Oct-2024

विकास और विरासत का रोल मॉडल बनेगी काशी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल देश के एक दर्जन एयरपोर्ट के सुधार भी किए जा रहे हैं। अयोध्या में एक भव्य इंटरनेशल एयरपोर्ट राम भक्तों का स्वागत कर रहा है। एक समय था यूपी की सड़कें खस्ताहाली के लिए जानी जाती थी। 2014 के बाद यूपी की सड़कें बन रही हैं। सड़कें चमचमा रही हैं। काशी नगरी के विकास और विरासत को लेकर काम किया जा रहा है। यहां गलियों से लेकर सुंदर घाट लोगों का मन मोह रहे हैं।

काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए सात एयरपोर्ट से जुड़े 6100 करोड़ रुपये के अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कहा कि यूपी के सहारानपुर, मध्य प्रदेश के रीवा, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
05:37 PM, 20-Oct-2024

काशी में बढ़ रही हैं आधुनिक सुविधाएं
आज देश में विकास कार्यों की बहार आ गई है। देश के युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधा बढ़ते ही यहां के लोगों को रोजगार मिलने लगे। आज बनारस आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां पर्यटकों और व्यापारियों के आने की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

05:29 PM, 20-Oct-2024
मंच पर पीएम मोदी के साथ मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हरियाणा की ऐतिहासिक जीत के बाद मैं काशी की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं। दीपावली के पूर्व काशीवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमल से 6700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का सौगात दी जा रही है। 

बोले- हम सभी जानते हैं कि पिछले 10 सालों में हमने नई बदलते भारत को देखा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को भाजपा सरकार और मूर्त रूप देगी। यहां विकास के नए नित्य कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। 

05:23 PM, 20-Oct-2024

मुझसे भी ज्यादा युवा है पीएम मोदी : उड्डयन मंत्री

मंच से जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी विकास और बदलाव का प्रतीक भी बन गई है। मैं समझता हूं कि यह सौभाग्य की बात है कि पीएम मोदी द्वारा काशी के तीर्थ स्थल से 6100 करोड़ से ज्यादा की राशि की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा रहा है।

कहा कि अलग-अलग राज्यों के विभिन्न एयरपोर्ट का शिलान्यास हो रहा है। गर्व की बात है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर जहां लगभग 30 लाख सालाना यात्रियों का स्वागत किया जाता है, 2028 तक यह संख्या 40 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद है।

कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से मैं सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बना हूं। चार महीने के कार्यकाल के बाद मुझे यह एहसास हो गया है कि मेरे से भी ज्यादा युवा देश के प्रधानमंत्री हैं। 

05:07 PM, 20-Oct-2024
मंच पर पीएम मोदी के साथ मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला

गूंजा- हर हर मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही पूरा सिगरा स्टेडियम मोदी मोदी के नारों से गूंज उठा। स्कूल के बच्चे, कार्यकर्ता और आम लोगों ने खड़े होकर पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, मोदी ने भी दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मोदी करीब 30 सेकेंड तक सिगरा स्टेडियम में बैठे करीब 20 हजार लोगों को निहारा। स्टेडियम के चारों ओर की बिल्डिंगों पर कमांडो, आर्मी और पुलिस के जवान भी  मुस्तैद दिखाई दिए।

05:01 PM, 20-Oct-2024

दस वर्षों में सुधरा है देश का स्वास्थ्य: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के साथ छोटे शहरों में अस्पताल खोले गए हैं। मेडिकल कॉलेज में नई सीट भी जोड़ी गई है। आने वाले सालों में 75,000 नई मेडिकल की सीट जुड़ेंगे। लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जा रही है।



ई-संजीवनी में 30 करोड़ लोग ऑनलाइन परामर्श ले चुके हैं। द्रोण टेक्नोलॉजी से भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं। बिहार में भी एक शंकरा आई हॉस्पिटल खोलना चाहिए इससे यहां के रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।

04:48 PM, 20-Oct-2024

टीकाकरण के ग्राफ को बढ़ाया गया, ताकि बच्चे कम बीमार हों: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीमारी गरीब को और गरीब बनाती है। 10 साल में 25 करोड़ लोग बीमारी से बाहर निकले। बीमारी हो ही नहीं, इसके लिए सरकार जोर दे रही है। सरकार योग, साफ-सफाई पोषण, खान-पान पर विशेष ध्यान दे रही है। टीकाकरण को भी ज्यादा से ज्यादा घरों तक ले जाया जा रहा है। 10 साल पहले देश में टीकाकरण का ग्राफ 60% तक की थी। बहुत से बच्चे टीकाकरण के दायरे में नहीं थे।



कहा कि हर साल टीकाकरण का ग्राफ 1 प्रतिशत बढ़ रहा था, अगर ऐसा ही रहता तो बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाने में 40 से 50 साल लग जाते। यह देश की नई पीढ़ी के साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा था। अब सरकार की ओर से बच्चों का टीकाकरण का कवरेज बढ़ाया दिया गया है। मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया गया। इसमें एक साथ कई मंत्रालयों को भी लगाया गया। 

बीमारी से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि समय से बीमारी का पता चल जाए। इसके लिए क्रिटिकल केयर ब्लॉक और आधुनिक लैब भी बनाए जा रहै हैं। इससे लाखों लोगों की जान बच रही है।सस्ता इलाज और सस्ती दवा भी लोगों को मिल रही है। देश में लोगों की बीमारी पर खर्च होने वाले रुपये का 25% औसत खर्च कम हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कैंसर की दवाओं के साथ ही स्टंट, इंप्लांट का दाम भी कम कर दिया गया। गरीबों को मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान योजना संजीवनी साबित हो रही है। मुफ्त इलाज का लाभ 7:50 करोड़ लोग लाभ ले चुके हैं।

04:37 PM, 20-Oct-2024
सिगरा की ओर रवानगी से पहले पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

कुछ ही देर में सिगरा पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में शिवपुर होते हुए सिगरा पहुंचेंगे। इसको लेकर शिवपुर वाया सिगरा मार्ग को खाली करवाने की कवायद चल रही है। सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। बैरिकेटिंग के बाहर आने वाले लोगों को अंदर किया जा रहा है।

04:21 PM, 20-Oct-2024
सिगरा क्षेत्र में यातायात को किया गया ठीक। - फोटो : अमर उजाला

सिगरा में सड़कों से हटाई गई भीड़

सिगरा स्टेडियम के बाहर पुलिस प्रशासन ने भीड़ को हटा दिया गया है, क्योंकि कुछ ही देर में पीएम मोदी के यहां आने के संकेत मिल रहे हैं। रूट को शून्य कर दिया गया है। सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

04:15 PM, 20-Oct-2024
अस्पताल का उद्घाटन करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

बोले PM, तमसो मा ज्योतिर्गमय... का समय चल रहा है

पीएम मोदी ने हर हर महादेव के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि इस पावन महीने में काशी आना एक पुण्य अनुभूति का अवसर होता है। यहां काशीवासियों के साथ ही संत जनों और परोपकारी लोग भी हैं। इस सुखद सहयोग भला क्या हो सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि शंकराचार्य के आशीर्वाद से ही काशी से पूर्वांचल को एक और आधुनिक अस्पताल मिल गया। भगवान शंकर की नगरी में शंकरा आई हॉस्पिटल आज से जन-जन के लिए समर्पित है। मैं वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी परिवारीजनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
 

शास्त्रों में कहा गया है कि तमसो मा ज्योतिर्गमय... यानी अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। यह हॉस्पिटल वाराणसी और इस क्षेत्र के आने वाले लोगों के जीवन से अंधकार दूर करेगा, उन्हें प्रकाश की ओर ले जाएगा। अभी अस्पताल एक प्रकार से आध्यात्मिकता आधुनिकता का संगम है।



अस्पताल बुजुर्गों को भी सेवा करेगा और बच्चों को भी नई रौशनी देगा। बड़ी संख्या में बच्चों को निशुल्क इलाज मिलने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी लेकर आया है। 
मेडिकल कॉलेज के छात्र इंटर्नशिप कर पाएंगे। प्रेक्टिस करने का भी अवसर मिलेगा। 

04:02 PM, 20-Oct-2024
ये दो चित्र काफी वायरल हो रहे हैं - फोटो : अमर उजाला

एआई से बनाई गई पीएम की फोटो हुई वायरल

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एआई से बनाए गए दो चित्र काफी वायरल हो रहे हैं। चित्र में प्रधानमंत्री मोदी काशी के घाट पर खड़े हैं। वे मां गंगा का देख रहे हैं।

03:58 PM, 20-Oct-2024

अच्छे नेता ईश्वर की कृपा से मिलते हैं : शंकराचार्य

शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने कहा कि समाज में व्यक्ति भी मुख्य है और व्यक्तित्व भी मुख्य है और सबको जोड़ने का नेता भी चाहिए। विश्व में बहुत बड़ा प्रजातंत्र है। अच्छे नेता अभी ईश्वर कृपा से मिलते हैं। ईश्वर की कृपा की वजह से ही नरेंद्र दामोदरदास मोदी मिले हैं। शंकराचार्य ने एनडीए को नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन बताया।

सभी की सुरक्षा के रूप में काम कर रहा है विश्व में एक आदर्श सरकार के रूप में काम कर रहा है। इलेक्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ जनता के साथ ही सबके प्रति श्रद्धा, प्रेम, दया प्रेम भाव के साथ काम कर रहे हैं। सामान्य व्यक्ति को क्या जरूरत है उनकी क्या पीड़ा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझते हैं। उनके पास काम करने का अनुभव है।

कल्याणकारी योजनाएं सजा साकार हो रही है। भारत की विशेषता के लिए धर्म और संस्कृति का भी विकास होना बहुत जरूरी है। बहुमुखी प्रदेश के उज्जवल के लिए यह सब जरुरी है। इसके लिए यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शांति के लिए बेहतर काम कर रहे हैं।

03:48 PM, 20-Oct-2024

CM Yogi के मिट्टी में मिला दूंगा... वाला डॉयलॉग काफी पसंद करता है ये शख्स

सिगरा स्टेडिमत के बाहर पीएम मोदी और सीएम योगी के स्टीकर का कुर्ता पहनकर पहुंचे व्यक्ति ने सभी का ध्यान आकर्षित कर दिया। यह सेवापुर ब्लाक का रहने वाला है।



उसने कहा कि मुझे पीएम मोदी और सीएम योगी का हर काम पसंद है। सीएम के मिट्टी में मिला दूंगा.... वाला डॉयलॉग मुझे बहुत पसंद है। जब वह चैनल पर बोलते हैं तो मुझे भी जोश आ जाता है।

03:40 PM, 20-Oct-2024

यूपी में शिक्षा और स्वास्थ्य का स्तर काफी मजबूत हुआ है: सीएम योगी

सीएम ने कहा कि काशी की सेवा और विकास के अभियान में एक नई कड़ी जुड़ गई है। इसके लिए पीएम का अभिनंदन है। एक नया संकरा आई फाउंडेशन देश के अंदर नेत्र रोगियों को एक नया जीवन देने का एक प्रतिष्ठित अभियान है। जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज की प्रेरणा से 1977 से शुरू हुआ अभियान देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने का काम कर रहा है।



कहा कि पिछले 10 वर्ष में काशी में विकास का नया रूप हमें देखने को मिल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नए प्रतिमान बन रहे हैं। विकास और सेवा के क्षेत्र में नए-नए प्रकल्प यहां जुड़े हैं। ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत से केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में यहां पर कार्य संपन्न हुआ है। बीएचयू में 430 बेड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और ईएसआईसी हॉस्पिटल में 150 बेड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करके उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की कार्रवाई यहां पर आगे बढ़ी है।

03:29 PM, 20-Oct-2024

महिलाएं बोलीं- हर हर मोदी

महिला कार्यकर्ताओं ने भी सिगरा स्टेडिम के बाहर जमकर डांस किया। हर कोई हर-हर मोदी के नारे लगा रहा था। हाथों में भाजपा का झंडा लेकर महिलाएं डीजे की धुन पर डांस कर रही थी।

03:19 PM, 20-Oct-2024
कार्यक्रम की ओर जाते संत समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

संत समाज भी बनेगा पीएम के कार्यक्रम का हिस्सा

काशी का संत समाज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए सिगरा स्टेडियम की ओर निकल पड़ा है। रास्ते में शंखध्वनि और डमरू की आवाज गूंजती रही। 
 

03:04 PM, 20-Oct-2024
सिगरा स्टेडियम के बाहर जुटने लगे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

डीजे की धुन और गूंजा जय श्री राम...

सिगरा स्टेडियम के बाहर डीजे की धुन पर जय श्रीराम... का नारा गुंजायमान होने लगा है। कार्यकर्ताओं की भीड़ अब बढ़ने लगी है। वाराणसी के कई बड़े नेताओं का भी यहां जमावड़ा दिखने लगा है।

03:01 PM, 20-Oct-2024

मोदी जी मुझे अच्छे लगते हैं...

सिगरा स्टेडियम में एक स्कूल से आई छात्रा प्रिंसी गुप्ता ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री बहुत अच्छे लगते हैं। यहां सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचे हैं। प्रिंसी ने बताया कि हम लोग स्कूल की तरफ से मोदी जी का प्रोग्राम देखने आए हैं। सिगरा स्टेडियम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे आए हैं। उनका कहना है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए आए हैं। इन्होंने काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की थी। जिन बच्चों को जीत मिली, उन्हें ही यहां पर पीएम मोदी को सुनने का मौका मिला है।

02:58 PM, 20-Oct-2024

भाजपा कार्यकर्ता का फोन चोरी

रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता का फोन चोरी हो गया। शोर सुनकर उसके पास आए बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एलाउंस करके खोजने की अपील की।

02:50 PM, 20-Oct-2024
कुछ इस तरह हुआ मेहमानों का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

सिगरा पहुंचने लगे खिलाड़ी, शंखनाद से स्वागत

सिगरा स्थित वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर भाजपा कार्यकर्ता खुशी की मुद्रा में डांस करते दिखे। हर-हर मोदी के नारे के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। वहीं, सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस संदिग्ध लोगों की नजर रखे हुए है। यहां खिलाड़ी भी पहुंचने लगे हैं।

02:45 PM, 20-Oct-2024
PM ने स्वामीजी से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा - फोटो : अमर उजाला

हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं स्वामीजी से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

02:43 PM, 20-Oct-2024

शंखनाद से होगा पीएम मोदी का स्वागत
वाराणसी स्पोर्टर्स कॉम्प्लेक्स में पीएम मोदी लगभग साढ़े चार बजे तक पहुंचेंगे। इससे पहले कॉम्प्लेक्स के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी है।



भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी तरह चप्प-चप्पे पर मुस्तैद हो गए हैं। पीएम के आते ही शंखनाद से उनका स्वागत किया जाएगा। 

02:22 PM, 20-Oct-2024
आरजे शंकरा अस्पताल में बसों से पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी को सुनने बसों से पहुंचे लोग

आरजे शंकरा अस्पताल में कायक्रम का शुभारंभ हो चुका है। यहां लगभग तीन सौ बसों से लोग पहुंचे थे। लोगों की जुबान पर हर-हर मोदी का नारा था। पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षाकर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हैं। उधर, वाराणसी एयरपोर्ट पर एक बड़ा टीवी डिस्प्ले लगाया दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लाइव कवरेज को दिखाया जा रहा है।

02:12 PM, 20-Oct-2024

आम जनता को सेफ जर्नी उपलब्ध कराना ही हमारी जिम्मेदारी

पीएम की अगवानी करने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सड़क बनाने में पूरे देश में नंबर वन पर चल रही है। सड़क सुरक्षा के माध्यम से हम लोगों को आगाह और अपील भी कर रहे हैं। कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। अन्य विकल्पों पर विचार किए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हम लोगों को सेफ जर्नी दें।
 

01:58 PM, 20-Oct-2024

आरजे शंकरा अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

बाबतपुर वाराणसी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहीं, दूसरी बार काशी को 3200 करोड़ से अधिक की बड़ी सौगात देने के लिए रविवार को एयरपोर्ट पर दोपहर 13:31 बजे पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 2870 करोड़ रुपये की सौगात देने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री दोपहर 13:40 बजे सड़क मार्ग द्वारा शहर के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान उन्होंने कार्यरताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

01:51 PM, 20-Oct-2024
कांग्रेसजनों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को रोका गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान मौजूद पुलिस अफसरों को कांग्रेस के लोगों ने ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि वे काशी की मूलभूत मुद्दों को बताना चाह रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने मिलने नहीं दिया। प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया है।

01:44 PM, 20-Oct-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा 13:40 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

01:43 PM, 20-Oct-2024

सिगरा स्टेडियम की अंदर की तस्वीरें आई सामने

प्रबंधन ने सिगरा स्टेडियम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। स्टेडियम का नयापन और खूबसूरती देखने लायक है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

01:28 PM, 20-Oct-2024
डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

डॉ. सम्पूर्णानन्द खेल स्टेडियम में तैयारियां पूर्ण

आज वाराणसी के डॉ. सम्पूर्णानन्द खेल स्टेडियम, सिगरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इस अवसर पर, वाराणसी, आगरा, दरभंगा और बागडोगरा हवाई अड्डों के नए टर्मिनल भवन सहित संबद्ध कार्यों का शिलान्यास होगा। सरसावा, रीवा और अम्बिकापुर के नए हवाई अड्डों का उद्घाटन।

01:20 PM, 20-Oct-2024

शंकरा अस्पताल के लिए योगी और राज्यपाल रवाना

बाबतपुर एयरपोर्यट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व साथ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व एयरपोर्ट पर 12:50 बजे पहुंचे गए थे। यहां से जेआर शंकरा अस्पताल के लिए रवाना हो गए। यहां आयोजित कार्यक्रम में लोग भी पहुंचने लगे हैं।

01:15 PM, 20-Oct-2024

सिगरा स्टेडियम के लिए भी पहुंचने लगे खिलाड़ी

सिगरा स्टेडियम में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में हॉकी, हैंडबॉल और रग्बी की बालिका खिलाड़ी सभी पहुंचने लगे हैं। सभी खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। यह खिलाड़ी परमानंदपुर से सिगरा स्टेडियम आई हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से लखनऊ से वाराणसी पहुंचे हैं। दोनों डिप्टी सीएम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा, सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के स्वागत में शामिल होंगे।

01:11 PM, 20-Oct-2024

PM Modi Varanasi Visit Live: सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम, बोले- देश के विकास में बाधक हैं ये पार्टियां

सुरक्षा को लेकर तैनात है फोर्स
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहुंच चुके हैं। इसके पहले उनकी अगवानी के लिए कई दिग्गज नेता भी जिले में पहुंच चुके थे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ भारी मात्रा में फोर्स भी तैनात हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य राजकीय विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे।



केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू भी रविवार की दोपहर काशी पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। डीएम एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एयरपोर्ट मेन गेट से बाबतपुर ब्रिज तक सुरक्षा व्यस्था का जायजा लेते हुए लाइनअप में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली। वहीं, बैरिकेडिंग का सीपी ने जायजा लिया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें