विश्वनाथ धाम में पीएम ने की पूजा
मां गंगा की आरती करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां विधिवत पूजन- अर्चन कर पीएम मोदी ने बाबा का आशीर्वाद लिया।
गंगा आरती के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षाकर्मियों की नजर आसपास की हर गतिविधि पर रही।
उत्तराखंड और कोलकाता के फूलों से हुई सजावट
दशाश्वमेधघाट के आरती स्थल को सूरजमुखी, रजनीगंधा, बेला और गेंदा की फूलों की माला से सजाया गया है। फूल उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मंगाए गए थे।
पांचवीं बार गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार आरती में शामिल हुए। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाएगा। उन्हें रुद्राक्ष की माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा दिया जाएगा। प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र होगा।
डमरू और घंटियों की धुन के बीच हो रही आरती
डमरू और घंटियों की धुन के बीच आरती जारी है। पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज गंगा आरती में शामिल हुए हैं।
ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद रहीं 18 कन्याएं
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चकों ने मां गंगा का पूजा कराया। 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद हैं। 10 क्विंटल फूलों से घाट को सजाया गया है। वहीं दीपों से घाट जगमग हो गया है।
दीपों से जगमग हुआ दशाश्वमेध घाट
राधे-राधे और अक्षतम केशवम, गोविंद बोले हरि गोपाल बोलो के धुन से पूरा दशाश्वमेध घाट गूंज उठा। पीएम मोदी के गंगा आरती में शामिल होने को लेकर घाट पर विशेष फूलों से सजावट की गई है। वहीं दीपों से पूरा घाट जगमग है।
गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में सामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा करने के बाद आरती उतारी। घाट पर हर-हर महादेव और मां गंगा के उद्घोष होते रहे।
पीएम के काफिले पर पुष्पवर्षा
पीएम मोदी के काफिले पर काशीवासियों ने फूलों की बारिश की। इस दौरान पीएम मोदी ने गाड़ी के अंदर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
पीएम के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश
पीएम मोदी के आगमन से पहले संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के सामने वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। वहीं बैरिकेड़िंग के अंदर भाजपा कार्यकर्ता पीएम का इंतजार रहे हैं।
वाटर स्प्रिंकलर से हो रहा पानी का छिड़काव
पीएम मोदी जिस सड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे वहां वाटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
जनसभा स्थल से रवाना हुए पीएम मोदी
मेहदीगंज सभा स्थल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर रवाना हुआ। थोड़ी देर में पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद गंगा आरती में शामिल होंगे।
तीसरी बार लगातार पीएम बनना सौभाग्य की बात: PM Narendra Modi
पीएम ने कहा कि इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है वह वाकई अभूतपूर्व है। एक नया इतिहास रचा। दुनिया के लोकतांत्रिक देश में ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करें। जनता ने यह भी करके दिखाया है। ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था तब से भारत में किसी सरकार ने इस तरह हैट्रिक नहीं लगे। आपने यह सौभाग्य हमें दिया अपने सेवक मोदी को दिया। भारत जैसे देश में जहां युवा आकांक्षा इतनी बड़ी है, जहां जनता के आधार सपने हैं वहां लोग अगर किसी सरकार को 10 साल के काम के बाद फिर सेवा का अवसर देते हैं। बहुत बड़ा वीजा है और बहुत बड़ा विश्वास है।
काशी के लोगों ने तो सिर्फ एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना: PM Modi
पीएम ने कहा कि इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया है। यह एक देश में महिला वोटर की संख्या के हिसाब से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। यह संख्या अमेरिका के पूरे आबादी के आसपास है। भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती यही ताकत पूरी दुनिया को आकर्षित भी करती है। प्रभावित भी करती है। मैं बनारस के हर मतदाता का भी लोकतंत्र की उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह बनारस के लोगों के लिए भी गर्भ की बात है काशी के लोगों ने तो सिर्फ एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है। इसलिए आपको डबल बधाई देता हूं।
मैं आपका ऋणी हूं: PM Narendra Modi
पीएम ने कहा कि मैं आपका ऋणी हूं। साथियों भारत में 18वीं लोकसभा के लिए हुआ यह चुनाव भारत के लोकतंत्र की विशालता को, भारत के लोकतंत्र के समर्थक को, भारत के लोकतंत्र की व्यापकता को, भारत के लोकतंत्र की जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने पूरे समर्थ के साथ प्रस्तुत करता है। इस चुनाव में देश के 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। पूरी दुनिया में इससे बड़ा चुनाव कहीं और नहीं होता है, जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग वोटिंग में हिस्सा लेते।
भारत के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा
जी 7 के सारे मतदाताओं को मिला दें तो भी भारत के वोटर की संख्या उनसे डेढ़ गुना ज्यादा है यूरोप के तमाम देशों को जोड़ दें यूरोपीय यूनियन के सारे मतदाताओं को जोड़ दें तो भी भारत के वोटर की संख्या उनसे ढाई गुना ज्यादा है।
अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है: पीएम मोदी
चुनाव के बाद आज हम पहली बार बनारस आयल हईं। काशी के जनता जनार्दन के हमार प्रणाम। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से काशी वासियों के, असीम से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। जैसे मुझे गोद ले लिया है। मैं यहीं का हो गया। इतनी गर्मी के बावजूद आप सभी यहां बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए हैं और आपके तपस्या देखकर के सूर्य देवता भी थोड़ा ठंडक बरसाने लग गया।
पीएम मोदी थोड़ी देर में जारी करेंगे किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने वाले हैं। इसके जरिये देश के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
दुनिया ने काशी को बदलते देखा: CM Yogi
सीएम योगी ने कहा कि नई काशी के कायाकल्प के लिए हजारों करोड़ रुपये लगे हैं। दुनिया ने काशी को बदलते देखा है। कहा कि जब तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ मोदी जी ने ली तो उन्होंने सबसे पहला कार्य और सबसे पहले किसी एक फाइल पर हस्ताक्षर किया तो किसानों के लिए किया। किसानों के लिए समर्पित और आज देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की नई सौगात के साथ अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है।
मां गंगा के पुत्र का स्वागत: सीएम योगी
सीएम योगी ने काशीवासियों के तरफ से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम अपने अन्नदाताओं के बीच पहुंचे हैं। इस अवसर पर मां गंगा के पुत्र का स्वागत करता हूं।
गंगा आरती से पहले घाट पर हो रही सफाई
दशाश्वमेघ घाट पर आज पीएम मोदी गंगा आरती देखेंगे। पीएम यहां पूजा भी करेंगे। ऐसे में गंगा में मशीन के जरिये कचरा साफ कराया जा रहा है।
शिवराज सिंह चौहान व सीएम योगी ने किया पीएम का स्वागत
पीएम मोदी का जनसभा स्थल पर भव्य स्वागत किया गया। शिवराज सिंह चौहान व सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंग वस्त्र देकर पीएम को सम्मानित किया। वहीं तीन किसानों ने भी पीएम मोदी को सम्मानित किया।
पीएम की सभा में उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी के मेहदीगंज जनसभा स्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। लाभार्थी किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
शंखनाद और जयकारे के साथ मोदी का स्वागत
पीएम मोदी का जनसभा स्थल पर शंखनाद व हर- हर महादेव के जयकारे के बीच स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।
जनसभा स्थल पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर जनसभा स्थल पहुंचा तो पूरा परिसर जयकारे से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं व दिग्गज मंत्रियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
आरती स्थल पर लोगों का आवागमन प्रतिबंधित
पीएम मोदी के आगमन से पहले आरती स्थल पर आम लोगों के आवागमन पर रोक लगाया गया है। गंगा आरती के लिए राजेंद्र प्रसाद घाट से ही कुछ दूर तक कुर्सियां लगाई गई हैंl
पीएम मोदी पहुंचे पीएम मोदी
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सभा स्थल के लिए रवाना हुए। वे सबसे पहले किसानों से संवाद करेंगे।
...जब मोदी के सभा स्थल पर पहुंचे हनुमान
वाराणसी के मेहदीगंज स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर हनुमान जी के वेश में पहुंचे बेगूसराय बिहार के श्रवण साहू आकर्षण का केंद्र बने रहे।
मंच पर पहुंचे सीएम योगी
मेहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। मंच पर कई मंत्री मौजूद हैं।
लाभार्थी ने की पीएम मोदी की तारीफ
पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची लाभार्थी किसान चंपा देवी कहती हैं, यह हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है। हम चाहते थे कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने हमारे लिए बहुत काम किया है। सरकार से जो पैसा मिलता है, उससे खेती में बहुत मदद मिलती है, राशन, गैस और शौचालय भी मिला है। कोई और क्या मांग सकता है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल होंगे। वह यहां 55 मिनट तक रुकेंगे। वह 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजेंगे। वहीं, 40 मिनट तक आरती देखेंगे।
पीएम के आगमन का इंतजार
पीएम मोदी के सभा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शंखनाद किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद जनसभा स्थल पर काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे लोग
मेहदीगंज स्थित प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर किसान परिवारों का जमावड़ा लगने लगा है। यहां भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की प्यास बुझाने के लिए 12 से अधिक प्याऊ टैंकर लगे हुए हैं। साथ ही जर्मन हैंगर पंडाल में लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है।
एयरपोर्ट से सीधे महंदीगंज जनसभा स्थल जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से मेहदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे। वहां 50 हजार से ज्यादा किसानों को संबोधित करेंगे। तीन किसानों को सम्मानित भी करेंगे। 10 किसानों से मुलाकात करेंगे। मंच से ही 167 महिला किसानों को किसान सखी प्रमाण पत्र देंगे।
पीएम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे दिग्गज
पीएम के आगमन को लेकर भारत सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा सुरेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सुधीर वर्मा, अनिल गुप्ता प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा/ क्षेत्र उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा शैलेश पांडेय रहे।
दुल्हन की तरह सजाया गया दशाश्वमेध घाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल होंगे। वह यहां 55 मिनट तक रुकेंगे। वह 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजेंगे। वहीं, 40 मिनट तक आरती देखेंगे।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा पोस्ट
काशी आगमन से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 'वाराणसी में आज शाम करीब 5 बजे अपने अन्नदाता भाई-बहनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। यहां 'पीएम-किसान' की 17वीं किस्त जारी करने के साथ ही कृषि सखियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करूंगा। इसके बाद गंगा आरती और दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा।'
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इसके जरिये देश के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये दिए जाने हैं। प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूह की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। फिर विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। गंगा पूजन करके आरती में शामिल होंगे।