पीएम मोदी ने गंगा आरती के बाद घाट पर ही लेजर शो का भी आनंद लिया।
काशी में आज सुबह से ही आस्था का उत्सव चल रहा है। पीएम मोदी नाव पर बैठकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे हैं और उसी से गंगा आरती देख रहे हैं। 21 देव कन्याएं और 9 अर्चक इस वक्त गंगा आरती कर रहे हैं। इसके साथ ही घाटों पर 11 हजार दीप जलाए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौका से ही गंगा आरती देख रहे हैं। उनके साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हैं।
अस्सी घाट पर गंगा आरती देखने के लिए इस वक्त हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। उनमें पीएम मोदी को देखने का उत्साह है।
पीएम मोदी कुछ देर में गंगा आरती में शामिल होंगे। इससे पहले भी वह कई बार गंगा आरती में शामिल हो चुके हैं लेकिन इस बार इसे लेकर लोगों में भी खासा उत्साह दिख रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुलसी घाट से बरेका गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए हैं जहां वह विश्राम करने के बाद शाम की गंगा आरती में शामिल होंगे।
नाव से सैर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ललिता घाट से लेकर रविदास घाट तक नाव से सैर की।
प्रधानमंत्री ने मजदूरों के साथ भोजन किया
पीएम ने जनता से मांगे तीन संकल्प
काशी में तो एक ही सरकार है वो सरकार है बाबा की
पीएम बोले- बुजर्गों को अब दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़ेगा
बाबा अपने भक्तों की सेवा से प्रसन्न हुए हैं, इसीलिए उन्होंने आज के दिन का आशीर्वाद दिया है। बाबा का धाम हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता का परिचय कराता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर हर कोई आसानी से बाबा के दर्शन कर सकेगा। हमारे दिव्यांग भाई बहनों और बुजर्गों को अब दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़ेगा।
पीएम ने कहा, आज की तिथि एक नया इतिहास रच रही
साथियों हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है सभी पापों से मुक्त हो जाता है। आज बनारस में ऐसा लग रहा है कि सभी देवी देवता बाबा के धाम में आए हुए हैं। साथियों आज भगवान शिव का प्रिय दिन सोमवार है। आज की तिथि एक नया इतिहास रच रही है। हमारा सौभाग्य है कि हम आज विश्वनाथ धाम का वैभव विस्तार ले रहा है।
देश दुनिया के उन लोगों का आभार व्यक्त किया जोकि दूर होकर भी इस पल के साक्षी बन रहे
पीएम ने कहा कि देश वासियों के लिए काशी के कोतवाल से आशीर्वाद लेकर आया हूं। उन्होंने देश दुनिया के उन लोगों का आभार व्यक्त किया जोकि दूर होकर भी इस पल के साक्षी बन रहे हैं। साथियों हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है सभी पापों से मुक्त हो जाता है।
पीएम मोदी ने किया विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण
पीएम मोदी ने किया विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर दिया है। हर-हर-महादेव, हर-हर-महादेव, नमः पार्वती पतये हर हर महादेव के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। संतों, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, अन्य राज्यों से आए नेताओं के साथ ही देश के लोगों को पीएम ने धन्यवाद दिया। पीएम ने अपने संबोधन में सीएम योगी को कर्मयोगी बताया।
सीएम योगी ने किया संबोधित
सीएम ने कहा कि पूज्य संतों के आशीर्वाद और पीएम मोदी का मार्गदर्शन के चलते हम अपने पथ पर अग्रसर हैं। योगी ने संतों और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। थोड़ी देर बाद होगा कॉरिडोर का लोकार्पण।
प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा कर रहे हैं। मंत्रोच्चार से मंदिर का परिसर गूंज रहा है।
क्रूज से ललिता घाट की ओर प्रधानमंत्री मोदी
रेवती नक्षत्र में होगा धाम का लोकार्पण
पीएम की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री
22 मिनट में संपन्न हो जाएगा अनुष्ठान
करीब 12 बजे पीएम काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगे। अनुष्ठान 22 मिनट में संपन्न हो जाएगा। मंगलाआरती के बाद वैदिक विद्वान चारों वेदों की ऋचाओं और मंत्रों का पारायण शुरू हो जाएगा।
241 साल बाद बाबा के धाम का नया स्वरूप
गंगा तट से मंदिर के गर्भगृह तक बने काशी विश्वनाथ धाम का यह नया स्वरूप 241 साल दुनिया के सामने आ रहा है। इतिहासकारों के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर वर्ष 1194 से लेकर 1669 तक कई बार हमले हुए। 1777 से 1780 के बीच मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। ढाई दशक बाद पीएम मोदी ने आठ मार्च 2019 को मंदिर के इस भव्य दरबार का शिलान्यास किया था।
सेना के हेलीकॉप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे पीएम
पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी कार्यक्रम में स्थान ग्रहण करेंगे
अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री मोदी और देश की जनता को दी बधाई
संतों की मौजूदगी में महादेव का अनुष्ठान
गंगा जल लेकर पीएम मोदी महादेव के भक्त के रूप में गर्भगृह पहुंचेंगे। जहां प्रमुख संप्रदायों के संतों की मौजूदगी में महादेव का अनुष्ठान होगा।काशीपुराधिपति का अभिषेक कर पीएम मोदी मुख्य यजमान बनेंगे
आम लोगों के लिए चार बजे तक बंद रहेगा धाम
काशी विश्वनाथ के अलौकिक परिसर के स्वागत में पूरी काशी शिव दीपावली की तैयारी में है। धाम आम लोगों के लिए सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।