फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, 37 जिलों में हुई वोटिंग, पढ़ें- कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

Thu, 04 May 2023 10:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

खास बातें

UP Nikay Chunav Municipal Election 2023 Voter List, Voting Percentage: नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद होगा। मतदान जारी है। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइनें लगीं हैं। निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:49 PM, 04-May-2023

हरदोई में मतदान का हाल

हरदोई जिले की सात नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में 62.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले निकाय चुनाव 2017 से 1.52 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। 2017 में 64.14 प्रतिशत मतदान हुआ था।

08:46 PM, 04-May-2023

जनपद रामपुर में किस नगर निकाय  में कितना हुआ  मतदान 

1-रामपुर नगर पालिका 38.91%
2- नगर पालिका स्वार  70.00%
3- नगर पंचायत मसवासी 72. 47%
4- नगर पंचायत नरपत नगर 60.79%
5- नगर पालिका मिलक 68.63%
6- नगर पालिका बिलासपुर 65.25%
7- नगर पंचायत कैमरी 64.83%
8- नगर पालिका टांडा 77.08%
9- नगरपालिका दढ़ियाल 66.02%
10-नगर पंचायत शाहबाद 63.78%  
11-नगर पंचायत सैफ़नी 55.23
 जिले का कुल 52.77%
महिला वोट 145738
पुरुष वोट   126575
कुल वोट पोल हुआ
272313

07:46 PM, 04-May-2023

उन्नाव में मतदान प्रतिशत

निकाय चुनाव में उन्नाव जिले में कुल 58.96 फीसदी मतदान हुआ। पिछले 2017 के चुनाव से तीन प्रतिशत वोटिंग कम रही।

05:47 PM, 04-May-2023

गोरखपुर में भाजपा-सपा समर्थकों में झड़प, पुलिस ने खदेड़ा

गोरखपुर में नार्मल रोड स्थित तुलसीदास इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्ष में झड़प होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने की कोशिश करने लगी, लेकिन लोग उग्र होने लगे। बाद में एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। जानकारी के मुताबिक, रायगंज वार्ड के मतदान केंद्र तुलसीदास इंटर कॉलेज में शाम चार बजे के करीब भाजपा और सपा के समर्थक आमने सामने हो गए। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि सेटिंग करके फर्जी वोट डलवाए जा रहे है। इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और मामला तूल पकड़ने लगा। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया।

विज्ञापन
05:37 PM, 04-May-2023

रुद्रपुर में भाजपा और सुभासपा प्रत्याशी के पति में मारपीट

रुद्रपुर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छठेलाल निगम और सुभासपा के प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति लल्लन गुप्ता के बीच मारपीट हो गई। दोनों समर्थकों के साथ जामुनी चौराहे पर आपस में भिड़ गए। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस को सड़क पर डंडा पटक हंगामा कर रहे लोगों को अलग करना पड़ा।

05:35 PM, 04-May-2023

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 05: 00 बजे तक

नगर निगम - 28.59%
नगर पंचायत - 49.93%
नगर पंचायत सिरसा - 57.13%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 46.16%
नगर पंचायत फूलपुर - 48.68%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 45.14%
नगर पंचायत कोरांव - 54.92%
नगर पंचायत हंडिया - 50.31%
नगर पंचायत भारतगंज - 53.86%
नगर पंचायत मऊआइमा - 49.85%

05:24 PM, 04-May-2023

लखीमपुर खीरी में शाम पांच बजे तक 52.17 प्रतिशत मतदान

निकाय                       -मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर  - 40.42
नगर पालिका गोला -        49.27
नगर पालिका मोहम्मदी -   63.20
नगर पालिगा पलिया -       54.35
नगर पंचायत खीरी -         56.34
नगर पंचायत धौरहरा -      61.12
नगर पंचायत निघासन -     60.65
नगर पंचायत भीरा -          58.46
नगर पंचायत सिंगाही -      70.35
नगर पंचायत मैलानी -       57.26
नगर पंचायत बरबर -        74.82
नगर पंचायत ओयल -       66.91
कुल मतदान प्रतिशत -      52.17

04:38 PM, 04-May-2023

झांसी में फर्जी वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

झांसी के वार्ड नंबर 34 उन्नाव गेट वार्ड में फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी भिड़ गए। वहां जमकर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर के वहां से लोगों को खदेड़ा। इस वजह से काफी देर तक वहां हंगामा रहा। सीओ सिटी राजेश राय जी मौके पर पहुंच गए भाजपा उम्मीदवार के घर में 3 दर्जन से अधिक लोग थे पुलिस ने उन सभी को बाहर निकाला। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच द्वारा मतदान शुरू कराया गया है।

04:27 PM, 04-May-2023

कुशीनगर के निर्वाचन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध

कुशीनगर के पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के जहाज चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगा बैलेट पेपर वायरल हो रहा है। इसे लोग फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर शेयर कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

03:34 PM, 04-May-2023

वाराणसी में फर्जी मतदान करने को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने

वाराणसी में फर्जी मतदान करने को लेकर चितईपुर के सुसुवाही पंचायत भवन पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए है। इसके बाद नोकझोंक गाली-गलौज शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोग और पुलिस कर्मी मामले को शांत कराने में जुट गए, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर पहुंची चितईपुर पुलिस ने सभी को खदेड़ कर भगाया।

03:24 PM, 04-May-2023

पहले ही डाल दिया महिला का वोट

निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच वाराणसी से एक हैरान करनी वाली बात सामने आई है। सनबीम स्कूल भगवानपुर में महिला वोट करने पहुंची तो पता चला कि उसके नाम का वोट किसी और ने डाल दिया है। महिला ने कहा- 'मेरे नाम का वोट किसी और ने डाल दिया है। 'मेरा नाम यहां से कटा हुआ है। वाराणसी में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने धूप एवं गर्मी में मतदान करने आयी वृद्ध महिला को गाड़ी से घर भिजवाया।

03:19 PM, 04-May-2023

आधा घंटा तक बाधित रहा मतदान

कुशीनगर तमकुहीराज नगर पंचायत के कोइन्दी बुजुर्ग के बूथ संख्या 18 और 19 पर गलत मतदान को लेकर भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जेपी गुप्ता और पुलिस में झड़प हो गई। पोलिंग एजेंट का भी कहना था कि गलत मतदान हुआ है। इस वजह से तकरीबन आधा घंटा तक मतदान बाधित रहा।

03:09 PM, 04-May-2023

भाजपा विधायक पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप, हंगामा

प्रयागराज उत्तरी से भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी पर लगा फर्जी वोट दिलवाने का आरोप। इसको लेकर काफी हंगामा किया गया। आरोप है कि विधायक ने फर्जी वोट डलवाया और विरोध करने पर निर्दल प्रत्याशी को धमकी भी दी। इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुटने लगी। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। उधर, यादगार हुसैनी कालेज में फर्जी वोटिंग को लेकर थोड़ी देर तक हंगामा हुआ। एक प्रत्याशी के पक्ष में हिस्ट्रीशीटर द्वारा धमका कर वोट डलवाने का लोगों ने आरोप लगाया। अल्लापुर के सरदार पटेल स्कूल में हो रही फर्जी वोटिंग को लेकर भी हंगामा हुआ। मौके पर आई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सत्यप्रकाश का आरोप है कि उसके बूथ पर फर्जी वोटिंग हो रही है इसका विरोध करने पर पुलिस उनके भतीजे को ही पकड़ ले गई।

03:05 PM, 04-May-2023

हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कालेज के बाहर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक

वाराणसी में कोतवाली जोन के अन्तर्गत लोहटिया स्थित हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज के बाहर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने जब कोतवाली थाने की फोर्स और पीएसी के जवानों पहुंचे तो देखा कि वार्ड नंबर 66 मध्यमेश्वर के भाजपा पार्षद प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर अपने समर्थकों के साथ खड़े थे इस पर पुलिस ने पार्षद प्रत्याशी को मतदान केंद्र परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। जिसपर पार्षद प्रत्याशी अपने समर्थकों से साथ पुलिस से उलझ गए। करीब दस मिनट तक पुलिस और नेता के बीच वाद-विवाद चलता रहा। बाद में मौके पर मौजूद मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी और वोट देने आए लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं भाजपा पार्टी के नेता और पुलिस के बीच हुई नोंक झोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पार्षद प्रत्याशी एक राज्य मंत्री का नाम लेकर पुलिस को अपने अरदब में ले रहे हैं।

 

02:53 PM, 04-May-2023

रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया

शामली में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को सीओ सिटी ने लिया हिरासत में ले लिया। बताया गया कि पुलिस फोर्स फर्जी मतदान की सूचना पर वीवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंची थी और रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, जिला अध्यक्ष वाजिद अली को मतदान केंद्र से कोतवाली शामली लेकर गए हैं। वहां कोतवाली परिसर में सभी को बैठाया गया है। विधायक प्रसन्न चौधरी का कहना था कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया। वह कोतवाली आए हैं। कोतवाली परिसर में लोगों का आना शुरू हुआ है, जिसमें गठवाला खाप के श्याम सिंह वीर सिंह मलिक व अन्य मौजूद रहे।

02:51 PM, 04-May-2023

गोरखपुर नगर पंचायत में दोपहर एक बजे तक 36.4 प्रतिशत मतदान

गोरखपुर नगर पंचायत में दोपहर एक बजे तक 36.4, जबकि नगर निगम में 23.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कुशीनगर: 01 बजे तक मतदान प्रतिशत 39.90%
देवरिया नगर निकायः एक बजे तक 36.209 का मतदान प्रतिशत
फतेहपुर जिले में अब तक 53.94 प्रतिशत मतदान।

02:48 PM, 04-May-2023

महराजगंज जिले में दोपहर एक बजे तक मतदान- 37.84

नगर पालिका महराजगंज-- 36.25%
नगर पालिका नौतनवां--37.39%
नगर पंचायत आनंदनगर--33.95%
नगर पंचायत घुघली---41.90%
नगर पंचायत निचलौल--39.77%
नगर पंचायत सोनौली---42.29%
नगर पंचायत पनियरा---40.57%
नगर पंचायत परतावल--37.77%
नगर पंचायत बृजमनगंज--41.90%
नगर पंचायत चौक बाजार---37.28%

 

02:46 PM, 04-May-2023

जनपद शामली में 1:00 बजे तक कुल 41.08 प्रतिशत वोटिंग

नगर पालिका परिषद कांधला- 43.56 %
नगर पालिका परिषद कैराना- 42.33 %
 नगर पालिका परिषद शामली-36.68 %
नगर पंचायत एलम- 43.50 %
नगर पंचायत जलालाबाद- 48.71 %
नगर पंचायत ऊन- 37.90 %
नगर पंचायत गढ़ी पुख़्ता- 45.65 %
नगर पंचायत बनत- 42.46 %
नगर पंचायत झिंझाना- 40.00 %
नगर पंचायत थानाभवन- 42.78 %
 

02:42 PM, 04-May-2023

85 वर्षीय बीमार बुजुर्ग ने किया मतदान

वाराणसी में नगर पंचायत गंगापुर के बलवंत नगर स्थित वार्ड नंबर 7 के मतदान केंद्र पर 85 वर्षीय बीमार बुजुर्ग मोतीलाल मतदान के लिए पहुंचे।
 

02:36 PM, 04-May-2023

तीन युवकों को फर्जी मतदान करते पकड़ा

मुजफ्फरनगर में दोपहर 1:00 बजे तक 35.23 फीसदी मतदान हुआ। उधर, मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के गोमती कन्या इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में पुलिस ने दो युवकों को फर्जी मतदान करते हुए पकड़ लिया। इसके अलावा डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में भी एक युवक को पुलिस ने फर्जी मतदान करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

02:33 PM, 04-May-2023

आंगनबाड़ी कार्यकत्री को डयूटी से हटाया

मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ विकासखंड में मतदान केंद्र के अंदर फोन पर बात करती हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेशमा पर प्रत्याशियों ने मतदान में बाधा डालने का आरोप लगाया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ शकील अहमद पुलिस बल के साथ विकासखंड परिसर स्थित बूथ संख्या 9 पर पहुंचे और डयूटी पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेशमा को डयूटी से हटाया।

02:28 PM, 04-May-2023

चौधरी नरेश टिकैत ने सिसौली में परिवार के साथ मतदान किया

मुजफ्फरनगर में नगर पंचायत सिसौली के लिए टिकैत परिवार ने मतदान नहीं किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सभी प्रत्याशी हमारे परिवार से हैं। ऐसे में तय किया गया कि जनता जो फैसला करेगा, उसमें ही हमारी सहमति होगी। बृहस्पतिवार को नगर निकाय के लिए पहले चरण का मतदान हुआ। कसबे में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह रहा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही रही। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि तय किया गया कि कसबे में किसी के लिए मतदान नहीं करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण चल रहे हैं। आसपास के जिलों में शांति है, यह बेहद अच्छी बात है। भाईचारा कायम रहना चाहिए, किसी तरह का माहौल खराब नहीं होना चाहिए। नगर पंचायत के चुनाव में सिसौली की जनता के फैसले में ही हमारी सहमति होगी। जनता शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से अपना मतदान करें। उधर, दिनभर भाकियू अध्यक्ष अपने आवास पर ही रहे।
 

02:22 PM, 04-May-2023

लखीमपुर खीरी में दोपहर एक बजे 34.13 प्रतिशत मतदान

निकाय                           - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर - 27.05
नगर पालिका गोला -        32.00
नगर पालिका मोहम्मदी -  43.17
नगर पालिगा पलिया -      36.28
नगर पंचायत खीरी -         37.84
नगर पंचायत धौरहरा -      40.01
नगर पंचायत निघासन -    38.34
नगर पंचायत भीरा -          36.34
नगर पंचायत सिंगाही -      39.75
नगर पंचायत मैलानी -       38.34
नगर पंचायत बरबर -         44.16
नगर पंचायत ओयल -        42.98
कुल मतदान प्रतिशत -       34.13

02:18 PM, 04-May-2023

ललितपुर में एक बजे तक 38.18 फीसदी मतदान

तीसरा चरण दोपहर एक बजे तक
ललितपुर-36.55
तालबेहट- 44.00
महरौनी - 40.71
पाली- 51.52
कुल 38.18 प्रतिशत वोट पड़े।
कुल वोटों के सापेक्ष 63109 वोट डले।

02:16 PM, 04-May-2023

झांसी में दोपहर एक बजे तक 30.5% हुआ मतदान

झांसी नगर निकाय के चुनाव में झांसी में शुरुआत में धीमी गति से मतदाता मतदान केंद्रों की ओर पहुंच रहे थे। लेकिन, दोपहर 12 बजे के बाद काफी संख्या में भीड़ मतदान केंद्रों में नजर आने लगी। दोपहर 1बजे तक 30 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि इस दरमियान कई वार्डों में हंगामे की सूचना आई। वार्ड नंबर 56 में निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी आमने-सामने की स्थिति में आ गए थे। सूचना पाकर भारी पुलिस बल पहुंचा और लोगों को तितर-बितर किया। इसी तरह वार्ड नंबर 59 में एक निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस कोतवाली ले आई थी। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं। 
 

02:12 PM, 04-May-2023

कमल के फूल पर मोहर लगाने के लिए दवाब बना रहे पीठासीन अधिकारी

अमरोहा में एसएसबी को लगाया है। गजरौला नगरपालिका में अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी उर्वशी ने वीडियो वायरल करके भाजपाइयों पर वोट नहीं पड़ने देने का आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को मतदान कराने की क्या आवश्यकता है, वह भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दें। उधर अमरोहा नगर के वार्ड संख्या 27 से  सपा से सभासद पद की प्रत्याशी अंशु ने मतदान केंद्र के भीतर मतदान कार्मिकों पर वोटरों से कमल के फूल पर मोहर लगाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह खुद वोट डालने पहुंची तब भी पीठासीन अधिकारी ने कमल के फूल पर मोहर लगाने के लिए दवाब बनाया।
 

02:08 PM, 04-May-2023

नौगांवा सादात विधानसभा सीट से सपा विधायक भी रालोद प्रत्याशी के समर्थन में आए

वहीं अमरोहा नगर के मोहल्ला पटवाल स्थित एमकेयूएम बूथ पर वार्ड सभासद पद के रालोद प्रत्याशी ने भाजपाइयों पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जिससे हंगामा हो गया। भाजपाई और रालोद समर्थक आमने-सामने आ गए। पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे नौगांवा सादात विधानसभा सीट से सपा विधायक समरपाल सिंह भी रालोद प्रत्याशी के समर्थन में बोलने लगे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और  बिगड़ते हालात को संभाला। चुनाव के दौरान अमरोहा और गजरौला के कई बूथों पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। 

02:04 PM, 04-May-2023

गजरौला में पुलिस ने वोटरों को खदेड़ा

अमरोहा के गजरौला नगर पालिका में मतदान के दौरान भाजपाइयों पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाकर बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस बसपा प्रत्याशी के पति हरपाल सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस पर समर्थकों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए समर्थकों ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में पोलिंग पार्टी के लिए लगाई गई दो बसों के शीशे टूट गए। जबकि एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव और भगदड़ के दौरान कई लोग चोटिल हुए हैं। 
 

02:00 PM, 04-May-2023

मुरादाबाद में 37.42 प्रतिशत मतदान

मुरादाबाद जिले में नगर निकाय चुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 37.42 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, रामपुर में 27.36 प्रतिशत वोटिंग हुई

01:59 PM, 04-May-2023

11 बजे तक प्रयागराज में मतदान की स्थिति

नगर निगम - 8.82 प्रतिशत
नगर पंचायत सिरसा - 19.28 प्रतिशत
नगर पंचायत हंडिया - 17.22 प्रतिशत
नगर पंचायत भारतगंज - 16.18 प्रतिशत
नगर पंचायत कोरांव - 14.57 प्रतिशत
नगर पंचायत शकरगढ़ - 17.63 प्रतिशत
नगर पंचायत लालगोपालगंज - 20.55 प्रतिशत
नगर पंचायत मऊआइमा - 17.84 प्रतिशत
नगर पंचायत फूलपुर - 17.86 प्रतिशत

01:54 PM, 04-May-2023

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर मतदाता परेशान

इसी तरह कई बूथों पर वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर मतदाता परेशान होकर इधर-उधर भटकते नजर आए। इसी तरह अतीक अहमद के गढ़ चकिया के अल हमरा गर्ल्स इंटर कॉलेज के बूथ पर उत्साह फीका रहा। यहां न पहले की तरह कतारें लगीं ना ही मतदान केंद्र के बाहर ही लोग जमा नजर आए। इसी तरह कसारी-मसारी के श्यामलाल इंटर कॉलेज के बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। बुर्के में मतदान के लिए पहुंचने वाली महिलाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। करेली में लेखपाल प्रशिक्षण संस्थान मतदान केंद्र में तीन नकाबपोश महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि वह बिना किसी आईडी के ही मतदान की कोशिश कर रही थीं। सुबह नौ बजे तक शहर के बूथों पर 5.30 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। पुराने शहर के यादगारे हुसैनी इंटर कॉलेज और दौलत हुसैन मुस्लिम इंडियन इंटर कॉलेज के बूथों पर भी मतदान की रफ्तार धीमी रही। दिन के 11 बजे तक 8.82 प्रतिशत वोट पड़े थे।
 

01:52 PM, 04-May-2023

मधवापुर के बूथ संख्या 385 पर ईवीएम में आई खराबी

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ। पहली बार नगर निगम की सीमा वाले विस्तारित क्षेत्र नैनी, झूंसी और फाफामऊ में मतदान के प्रति शुरुआती दौर में उत्साह देखा गया। झूंसी के छतनाग में सुबह ही बूथ पर कतार लग गई। मधवापुर के बूथ संख्या 385 पर ईवीएम में खराबी आने की वजह से मतदान बाधित हो गया। इस तरह तीन स्थानों पर ईवीएम में खराबी के कारण कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा, लेकिन कंट्रोल रूम को जानकारी मिलते ही मशीनें बदल दी गईं। राजकीय इंटर कॉलेज के अलावा नवीन महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज के बूथ पर मतदान कुछ देर प्रभावित रहा। वार्ड-13 जयंतीपुर के बूथ पर अजय कुमार का नाम मतदाता सूची से गायब रहा, जबकि2018 में दिवंगत हुए उनके पिता चंद्रशेखर गौड़ का नाम मतदाता सूची में होने को लेकर लोगों में आक्रोश था। 

01:47 PM, 04-May-2023

अतीक के गढ़ में चौकसी, कुछ बूथों पर सन्नाटा भी

प्रयागराज में निकाय चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को प्रयागराज नगर निगम के महापौर के अलावा आठ नगर पंचायतों के अध्यक्षों व पार्षद समेत कुल 1541 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ हुआ। दिन के 11 बजे तक नगर निगम में 8.82 प्रतिशत वोट पड़े थे। बूथों पर कई जगह भीड़ लगी रही, तो कुछ स्थानों पर सन्नाटा भी छाया रहा। कहीं ईवीएम की खराबी तो कहीं वोटरलिस्ट में नाम न होने की शिकायतें की जाती रहीं। उधर, माफिया अतीक के गढ़ में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
 

01:44 PM, 04-May-2023

चंदौली में धरने पर बैठे लोग 

चंदौली नगर पंचायत के बूथ नंबर-पांच पर दस बजे के करीब प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज पर वोट डालने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच महिलाओं और चार पुरुषों को हिरासत में ले लिया है। वहीं इसको लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। लोग धरने पर बैठ गए हैं।

01:36 PM, 04-May-2023

मैनपुरी के कुसमरा में बूथ कैप्चरिंग, जिलाधिकारी से सपा प्रत्याशी ने की शिकायत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बूथ कैप्चरिंग की सूचना से अधिकारियों के पसीने छूट गए। जिलाधिकारी मैनपुरी से नगला भूपति  में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत करने सपा प्रत्याशी संजय गुप्ता व निर्दलीय प्रत्याशी आलोक अग्निहोत्री पहुंचे हैं।
 

01:28 PM, 04-May-2023

सभासद प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा

नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड संख्या 23 राघव नगर पश्चिमी की निर्दल सभासद प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. दिग्विजय की तहरीर पर की गई है। वार्ड संख्या 23 राघव नगर पश्चिमी के मतदान केंद्र 45 के बूथ संख्या 132 परिसर के बाहर दीवारदीवारी पर निर्दल प्रत्याशी ममता यादव पत्नी आलोक यादव के चुनाव चिह्न आम का पोस्टर बृहस्पतिवार की सुबह चिपका मिला। जबकि बुधवार की रात में नहीं था। इसे प्रशासन ने गंभीर से लिया। इसके बाद नगर पालिका देवरिया के सेक्टर मजिस्ट्रेट-7 डॉ. दिग्विजय ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

01:19 PM, 04-May-2023

फर्जी वोट डलवाने को लेकर बसपा और भाजपा समर्थकों में मारपीट

हरदोई में चुनाव के संवेदनशील बूथ संख्या तीन में बसपा के बस्ते पर फर्जी वोट डलवाने को लेकर बसपा और भाजपा समर्थको में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर थानाध्यक्ष राजदेव मिश्रा और अर्द्धसैनिक बल पहुंचने से मांमला शांत हो गया। वहीं एसडीएम बिलग्राम नारायण थारू ने घटना की जांच की। वहीं बूथ के बाहर बसपा और भाजपा के बीच गाली गलौज हुई। खालसा बूथ से 100 मीटर दूरी पर आत्माराम वर्मा के मकान के सामने प्रदीप कोटेदार के घर के बाहर बसपा का बस्ता है, जहां पर्ची काटी जा रही थी। वहां भाजपा कार्यकर्ता खड़े थे। देखते ही देखते कहासुनी के बाद अचानक मारपीट होने लगी। जिसकी सूचना पहुंचते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक भाजपा के लोग भाग निकले। आरोप है कि बसपा के बस्ते पर फर्जी वोट डलवाने के मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

01:14 PM, 04-May-2023

बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार दुबे को पुलिस हिरासत में

गोरखपुर के गोला कस्बे के वार्ड संख्या आठ में बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार दुबे को पुलिस ने हिरासत में लिया, आरोप है कि किसी मतदाता के साथ मारपीट कर रहे थे। 11:00 बजे तक ओवरऑल जिलों में लगभग 20 फीसदी मतदान हुआ है।

01:08 PM, 04-May-2023

प्रयागराज में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

नगर निगम - 8.82%
नगर पंचायत - 17.91%
नगर पंचायत सिरसा - 19.28%
नगर पंचायत हंडिया - 17.22%
नगर पंचायत भारतगंज - 16.18%
नगर पंचायत कोरांव - 14.57%
नगर पंचायत शकरगढ़ - 17.63%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  - 20.55%
नगर पंचायत मऊआइमा - 17.84%
नगर पंचायत फूलपुर - 17.86%

01:02 PM, 04-May-2023

आगरा में 24 जगह पर ईवीएम हुईं खराब 

आगरा में आज निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही 24 जगह पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इनको तुरंत बदलवा दिया गया। सभी बूथ पर मतदान चल रहा है। जिले में सुबह नौ बजे तक 11.91 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इनमें नगर निगम के लिए 11.30 प्रतिशत, समस्त नगर पालिकाओं में 13.07 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 11.37 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

12:59 PM, 04-May-2023

बिजनौर में पिंक बूथ पर मतदाता ने फाड़ा अपना बैलट पेपर

बिजनौर के नहटौर में एचएमआई इंटर कॉलेज मैं बूथ संख्या एक पिंक बूथ पर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति से कहासुनी होने पर अपना बैलेट पेपर फाड़ दिया। जिसके चलते करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मतदान कार्य शुरू कराया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त व्यक्ति पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारी है।

12:58 PM, 04-May-2023

शामली में भिड़े समर्थक

शामली के सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र के बाहर वार्ड 16 के सभासद प्रत्याशी अनिल उपाध्याय और भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। भाजपा समर्थक सुभाष मलिक घायल हो गए। मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने सभासद प्रत्याशी अनिल उपाध्याय समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
 

12:52 PM, 04-May-2023

बारिश से बचने का जुगाड़

लखीमपुर खीरी की भीरा नगर पंचायत में मतदान के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। एक मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने बारिश से बचने के लिए कुर्सी अपने सिर पर रखी ली।

12:36 PM, 04-May-2023

पर्ची के साथ सिंबल लगा कर मतदाताओं को दे रहे एजेंट

वाराणसी के कटिंग मेमोरियल से मतदान केंद्र पर आम आदमी पार्टी से महापौर प्रत्याशी शारदा टंडन ने मतदान किया। वाराणसी के कई केंद्रों से शिकायत भी आ रही हैं कि लोग वोट डालने तो जा रहे हैं लेकिन लिस्ट में उनका नाम नहीं होने की वजह से निराश वापस लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि कबीर मठ लहरतारा बूथ पर दर्जनों मृत लोगों के नाम वोटर लिस्ट में है। वहीं सैकड़ों मतदाताओं के नाम ही नहीं है। साथ ही काफी संख्या में वोटर लिस्ट में नाम, पिता, पति के नाम में गड़बड़ी भी पाई गई है। लोगों का आरोप है कि पर्ची के साथ सिंबल लगा कर मतदाताओं को दिया जा रहा है। पोलिंग एजेंट ने पकड़ा है। पर्ची के साथ सिंबल लगा कर मतदाताओं को दिया जा रहा है।

12:31 PM, 04-May-2023

देवरिया सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जिला पंचायत परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मतदान किया।

12:26 PM, 04-May-2023

आगरा में  राम नाम की पट्टिका को लेकर विवाद, भिड़े भाजपा और सपा प्रत्याशी 

मुफीद ए आम इंटर कॉलेज में भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच राम नाम की पट्टिका को लेकर विवाद हो गया। यहां भाजपा प्रत्याशी ने गले में राम नाम की पट्टिक पहनी थी जिस पर सपा प्रत्याशी ने अपना विरोध जताया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

12:24 PM, 04-May-2023

मथुरा में पकड़े गए फर्जी वोटर

मथुरा के चौमुंहा में दूसरे गांव से फर्जी वोट डालने आ रहे लोगों को समर्थकों ने पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। इनसे भारी मात्रा में आधार कार्ड व रुपए बरामद हुए हैं।
 

12:19 PM, 04-May-2023

लखीमपुर खीरी में 22.13 प्रतिशत मतदान

निकाय                    - मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर - 17.29
नगर पालिका गोला -        19.42
नगर पालिका मोहम्मदी -  29.24
नगर पालिगा पलिया -      24.20
नगर पंचायत खीरी -         27.28
नगर पंचायत धौरहरा -      25.29
नगर पंचायत निघासन -    24.52
नगर पंचायत भीरा -          24.19
नगर पंचायत सिंगाही -      23.43
नगर पंचायत मैलानी -       22.70
नगर पंचायत बरबर -         29.50
नगर पंचायत ओयल -        29.53
कुल मतदान प्रतिशत -        22.13
 

12:18 PM, 04-May-2023

ललितपुर में दूसरे राउंड में 24.87 फीसदी हुआ मतदान

ललितपुर में निकाय चुनाव में एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में दूसरे राउंड में 24.87 फीसदी मतदान हो गया। इसमें ललितपुर नगर पालिका में 24.61, नगर पंचायत तालबेहट में 25.59 फीसदी, नगर पंचायत महरौनी में 22 फीसदी और नगर पंचायत पाली में 33 फीसदी मतदान हुआ है।

12:15 PM, 04-May-2023

चुनाव में बैलट पेपर का फोटो वायरल

लखीमपुर खीरी के गोला नगर पालिका परिषद के चुनाव में बैलट पेपर का फोटो वायरल हुआ है। हालांकि यह फोटो किस मतदान केंद्र का है। यह अभी नही पता चला है।

12:08 PM, 04-May-2023

फर्जी मतदान के शक में 10 महिलाओं और चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा

सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस में मोहल्ला छत्ता जंबू दास स्थित जेवी जैन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र से 10 महिलाओं और चार युवकों को फर्जी मतदान करने के शक के आधार पर पकड़ा है। इन सब को कोतवाली मंडी पुलिस ने हिरासत लिया है, जिनको थाने पर बिठाया गया है  मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इन लोगों के आधार कार्ड में कुछ खामियां सामने आई थी। इसीलिए फिलहाल मतदान करने से इन्हें रोक दिया गया है। मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।अगर यह फर्जी मतदान करने आए होंगे तो इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
 

12:00 PM, 04-May-2023

102 साल की बुजुर्ग ने किया मतदान

गोरखपुर के पीपीगंज में 102 साल की बेला देवी ने अपने नाती संग मतदान किया। 



 

11:57 AM, 04-May-2023

मुजफ्फरनगर के सिसौली में दो पक्षों के बीच नोकझोंक

पश्चिमी यूपी में शामली मुजफ्फरनगर सहारनपुर व बिजनौर में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मुजफ्फरनगर के सिसौली में जहां दो पक्षों के बीच नोकझोंक हुई तो सहारनपुर में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसएसपी से लोगों ने शिकायत कर आरोप लगाया कि उन्हें आधार कार्ड होने के बावजूद वोट नहीं डालने दिया गया। हालांकि इस संबंध में एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि कुछ मतदाताओं के आधार कार्ड भीग गए थे इससे फोटो व नंबर साफ नजर नहीं आ रहे थे। इसी तरह बिजनौर के नगीना के सैनी मोहल्ले में वोट कटने से नाराज लोग शिकायत करने अधिकारियों के पास पहुंचे। आरोप लगाया कि बीएलओ ने जानबूझकर उनके वोट काट दिए। शामली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में कम और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है। मुस्लिम क्षेत्रों में लगी लंबी कतारें बूथों पर लगी हैं।

11:53 AM, 04-May-2023

सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने डाला वोट

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद सर माउंट स्कूल में (जीडीए ऑफिस के पास) मतदान कर बाहर आती हुईं।

11:51 AM, 04-May-2023

बिजनौर में युवाओं में वोट डालने को लेकर उत्साह

धामपुर में निकाय चुनाव मतदान के साथ ही रोमांचक होता जा रहा है। सवेरे नौ बजे तक धामपुर में 12. 35% मतदान रिकॉर्ड किया गया। युवाओं में मतदान को लेकर जोश देखा जा रहा है। युवा मतदाता नगर की सरकार बनाने के लिए घरों से निकलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं मुस्लिम बूथों पर युवाओं की भी भारी भीड़ देखी जा रही है। शुरुआती दौर में मतदान धीमी गति से चलता हुआ नजर आया। जैसे ही जैसे सूरज चढ़ता गया मतदान बढ़ता चला गया। चाय नाश्ता करने के बाद मतदाता मतदान केंद्रों की तरफ रुख करने लगे। भीड़ तेजी से बढ़ती चली गई। धामपुर में एसडीएम मनोज कुमार के मुताबिक, सवेरे नौ बजे तक 12.35 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। मुस्लिम बूथों पर मतदाताओं में वोट डालने के प्रति उत्साह देखा गया। मुस्लिम बूथों पर सवेरे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। जबकि अन्य बूथों पर करीब 10:00 बजे के बाद भीड़ का आंकड़ा बढ़ना शुरू हुआ। युवा मतदाता नगर की सरकार बनाने के लिए उत्साह के साथ वोट डालने निकले। 
 

11:50 AM, 04-May-2023

झांसी में 11 बजे तक 17.90 फीसदी मतदान

मुरादाबाद जिले में नगर निकाय चुनाव में सुबह 11:00 बजे तक 25.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। झांसी में 11 बजे तक 17.90 फीसदी मतदान हुआ है। जिले भर में पोलिंग शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

11:44 AM, 04-May-2023

मतदान को लेकर उत्साह

सहारनपुर के नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज पर बने मतदान केंद्र पर मतदान को अपनी मां को ले जाते युवक

11:41 AM, 04-May-2023

राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने परिवार के साथ किया मतदान

राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने परिवार के साथ वाराणसी के हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज में बने बूथ पर मतदान किया।  भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सेंट्रल हिंदू स्कूल, कमच्छा में मतदान किया।


 

11:38 AM, 04-May-2023

बुजुर्गों मं मतदान को लेकर उत्साह

वाराणसी के मढ़वां निवासी 89 वर्षीय लौटन राम ने नगर निगम  के लिए पहली वोट डाली। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से जो काम नहीं हुए, वो अब हो जाएंगे, इसी उम्मीद से वोट डाला है। वहीं लालपुर की रहने वाली 67 वर्षीय दुलारी देवी ने  मतदान कर खुशी जताई। बोलीं बूथ घर से आधा किलोमीटर दूर बनता है, दिक्कत होती है लेकिन फिर भी वोट देते हैं। मतदान सबको करना चाहिए।

11:30 AM, 04-May-2023

ललितपुर में पहले राउंड में 11.41 फीसदी हुआ मतदान

अमरोहा में नौ बजे तक 12.3 प्रतिशत मतदान हुआ। झांसी में सुबह 9 बजे तक 7.58 प्रतिशत मतदान हुआ। ललितपुर जिले की एक नगर पालिका और तीन नंगर पंचायतों में बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। पहले राउंड में 11.41 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम आलोक सिंह, एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल के अलावा प्रेक्षक भी मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।

11:28 AM, 04-May-2023

मुरादाबाद में नौ बजे तक 11.36 फीसदी मतदान

रामपुर में पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी डॉ मशर्रत मुजीब ने वोट डाला। मुरादाबाद में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक 11.36 फीसदी मतदान हुआ। शुरुआत में कुछ जगह ईवीएम में खराबी आई। एक जगह ईवीएम बदलनी पड़ी।जबकि कुछ जगह दूसरी मशीनें लगाई गई। नगर निगम के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज बूथ पर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई थीं। यहां आदर्श बूथ भी बनाया गया है, मतदान के बाद युवाओं सेल्फी भी ले रहे हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त हैं। डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसएसपी हेमराज मीना बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। मुरादाबाद के अलावा पाकबड़ा, भोजपुर, उमरी कलां, ठाकुरद्वारा, कांठ, कुंदरकी, बिलारी, महमूदपुर माफी और ढकिया डिलारी में भी मतदान चल रहा है।

11:23 AM, 04-May-2023

मुरादाबाद में सुबह 9:00 बजे तक 11.36 फीसदी मतदान

मुरादाबाद के मतदान केंद्र लाकडी फाजलपुर में मतदान करने के लिए मतदाता पहुंचे। मुरादाबाद जिले में नगर निकाय चुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 11.36 फीसदी मतदान हुआ है।

11:20 AM, 04-May-2023

चंदौली में दिव्यांग लड़की ने डाला वोट

चंदौली में दिव्यांग लड़की किरण कुमारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने बूथ तक पहुंची और वोट डाला। ये तस्वीर वाकई में प्रभावित करने वाली है।

11:19 AM, 04-May-2023

कैम्पस में धरने पर बैठे  निर्दलीय प्रत्याशी अनुराग मिश्र और अन्य

हरदोई के माधोगंज में भाजपा के निष्कासित और निर्दलीय प्रत्याशी अनुराग मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के कैंपस से बाहर किए जाने को लेकर कैम्पस में ही धरना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी वोट डालने वालों पर अपने पक्ष में वोट करने के लिए बूथ पर दबाव बना रहे थे, इसको लेकर वहां मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोटर पर दबाव न बनाने की चेतावनी दी। इसको लेकर अनुराग मिश्रा ने कैंपस में ही धरना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद अनुराग मिश्रा ने धरना समाप्त कर अपने साथियों को बाहर भेज दिया।

11:16 AM, 04-May-2023

जालौन में 09:00 तक मतदान प्रतिशत

नगर पालिका परिषद उरई- 6.7%
नगर पालिका परिषद कालपी- 09%
नगर पालिका परिषद कोंच-10.49%
नगर पालिका परिषद जालौन-7.5%
नगर पंचायत ऊमरी- 12%
नगर पंचायत एट- 09.1%
नगर पंचायत कदौरा- 8 %
नगर पंचायत कोटरा-11.77%
नगर पंचायत नदीगांव- 20.5%
नगर पंचायत माधौगढ़-6.9%
नगर पंचायत रामपुरा- 8.2%

11:08 AM, 04-May-2023

मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों की भरमार

आगरा में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों की भरमार है। वोट डालने को लेकर मतदान केंद्रों पर हुज्जत हो रही है। किसी मतदाता का नाम गलत तो किसी के पिता का नाम गलत है। किसी के पते में गड़बड़ियां हैं। नए परिसीमन के बाद बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिसके कारण कई बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो रहे हैं। मतदान प्रतिशत कम रहने के आसार हैं।

10:59 AM, 04-May-2023

शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में 10 बजे तक बूथ खाली

मुज़फ्फरनगर में नौ बजे तक कुल 10.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में 10 बजे तक बूथ खाली पड़ा रहा। एक दो मतदाता ही यहां मतदान करने पहुंचा। वहीं, चिलकाना के वार्ड नं. पांच में 107 वर्ष के दिलाराम सैनी ने मतदान किया। 


 

10:54 AM, 04-May-2023

लखीमपुर के सभी निकायों में 9 बजे तक 9.87 प्रतिशत मतदान

लखीमपुर खीरी जिले के सभी निकायों में सुबह नौ बजे तक कुल 9.87 प्रतिशत मतदान हो चुका है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चल रहा है।
 

10:52 AM, 04-May-2023

वोट नहीं डाल पा रहे हैं मतदाता 

गोरखपुर के पोलिंग बूथ सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में मतदाता वोट नहीं डाल पा रहे हैं। आरोप है की मतदाता सूची में नाम नहीं है। गलत नाम होने से पीठासीन अधिकारी वोट नहीं देने दे रहे हैं। बीएलओ ने भी बताया कि बाहर के रहने वाले हैं। तैनाती कर दी गई। नाम में गड़बड़ी होने की गुंजाइश बनीं है।

10:46 AM, 04-May-2023

फिरोजाबाद में पकड़े गए फर्जी मतदाता

फिरोजाबाद के हेम कॉन्वेंट इंटर कॉलेज परिसर के अंदर से नौ लोगों को मतदान करने से पहले पकड़ा गया। इसमें पांच महिलाएं, चार पुरुष शामिल थे। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए। सभी लोग सविता नगर के रहने वाले हैं। यह लोग श्रीराम कॉलोनी में वोट डालने गए थे। पकड़े गए सभी लोगों के दो से तीन दिन पहले नए आधार कार्ड बनाए गए थे। उसी से चिहिंत किए गए। इसके साथ ही एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने आदर्श नगर स्थित राष्ट्रीय विद्यालय में दो फर्जी मतदाताओं को पकड़ा। इसके बाद कई मतदाताओं के आधार कार्ड स्कैन किए गए।

10:43 AM, 04-May-2023

लखीमपुर में BJP प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़

लखीमपुर में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ की बात सामने आ रही है। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी रमा के पति मोहन वाजपेई के लोगों उनकी गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया है। हालांकि डीएम ने घटना से साफ इनकार किया है। डीएम का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

10:38 AM, 04-May-2023

दो घंटे में 19.52 प्रतिशत मतदान

फतेहपुर जिले की दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत में सात से नौ बजे तक दो घंटे में 19.52 प्रतिशत मतदान हुआ। हरदोई की सात नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में सुबह 9 बजे तक करीब 13 फीसदी मतदान हुआ।

10:35 AM, 04-May-2023

आगरा में दो घंटे में जमकर पड़े वोट, 11.91 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निगम में 11.30 फीसदी
नगर पालिका 13.07 फीसदी
नगर पंचायत 11.91 प्रतिशत

10:29 AM, 04-May-2023

जौनपुर में 9 बजे तक 8.51 फीसदी मतदान

जौनपुर जिले के सभी नगर निकायों में सुबह 7:00 बजे से शुरू हुए मतदान की गति बढ़ने लगी है। सुबह 9:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 12 नगर निकायों में कुल मिलाकर औसतन 8. 51 फ़ीसदी मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मतदान मछलीशहर नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 11 फ़ीसदी हुआ है।

10:27 AM, 04-May-2023

सहारनपुर में सुबह 9:00 बजे तक 11 फीसदी मतदान

मुजफ्फरनगर के भोपा/भोकरहेडी में 9:30 बजे तक लगभग 15 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सहारनपुर जनपद के सभी नगरीय निकायों में सुबह 9:00 बजे तक 11 फीसदी मतदान हुआ। 

10:24 AM, 04-May-2023

उन्नाव के लोगों में मतदान को लेकर उत्साह

निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। उन्नाव में लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है। उन्नाव में पहले दो घंटे में उन्नाव में 9.40 फीसदी मतदान हुआ। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। उन्नाव की तीन नगर पालिका परिषद और 16 नगर पंचायत में मतदान हो रहा है।

10:22 AM, 04-May-2023

पुलिसकर्मियों ने फर्जी मतदाता पकड़ा

देवरिया के रुद्रपर नगर पंचायत में नौ बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ है।नगर पंचायत रुद्रपुर में जूनियर हाई स्कूल बूथ पर मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों ने फर्जी मतदाता पकड़ लिया। 

 

10:19 AM, 04-May-2023

मथुरा: महिलाएं बोलीं-  न जाने किसने डाल दिया वोट, अधिकारी लौटा रहे हैं वापस

मथुरा के चौमुंहा के सर्वोदय इंटर पर महिलाएं पहले से ही वोट डलने का आरोप लगा रही हैं। काफी महिलाएं निराश होकर लौट रही हैं। उनका कहना है कि अंदर बैठे अधिकारी बोल रहे हैं कि उनका वोट पहले ही डल गया है।

10:13 AM, 04-May-2023

राजनाथ सिंह ने जनता से की मतदान की अपील

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। मतदान के बाद राजनाथ सिंह ने जनता से मतदान की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ के सभी मतदाताओं से यूपी नगर पालिका चुनाव 2023 के लिए वोट डालने की अपील करता हूं। 
 

10:11 AM, 04-May-2023

हमारी पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी-मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश नगरपालिका चुनाव 2023 के लिए वोट डाला। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस चुनाव को बिना किसी अन्य पार्टी के समर्थन के अकेले लड़ रही है। हमें उम्मीद है कि हमारी पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मैं चाहती हूं कि राज्य के सभी नागरिक इस चुनाव में अपना वोट डालें। 

 

10:08 AM, 04-May-2023

दूल्हा-दुल्हन ने भी किया मतदान

वाराणसी के सिगरा महमूरगंज में बूथ संख्या 52 और बूथ संख्या 54 की ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित है। वहीं खोजवा में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने पहुंचे।

10:06 AM, 04-May-2023

गोरखपुर के नगर निगम चुनाव में मतदान की शुरुआत धीमी

गोरखपुर के नगर निगम चुनाव में मतदान की शुरुआत धीमी है। सुबह 9 बजे तक लगभग 5.4 प्रतिशत मतदान हुआ। 

10:03 AM, 04-May-2023

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने मतदान किया।

10:01 AM, 04-May-2023

पत्नी के साथ स्वतंत्र देव सिंह ने डाला वोट

जालौन के उरई के राजकीय इंटर कॉलेज में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वोट डालने के लिए लाइन में लगे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जीआईसी स्कूल में वोट डालने के लिए अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। 

10:00 AM, 04-May-2023

कैराना के आर्यपुरी देहात में पहली बार वोट डालते मतदाता

शामली जनपद के कैराना के आर्यपुरी देहात में मतदाता पहली बार वोट डालने पहुंचे। दरअसल सीमा विस्तार के बाद आर्यपुरी देहात को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। ऐसे में क्षेत्र के मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।

 

09:57 AM, 04-May-2023

कांग्रेस प्रत्याशी बिल्किस चौधरी ने किया मतदान

मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप भी मतदान करने पहुंची। वहीं भोकरहेड़ी में मतदान के लिए लंबी कतार में स्थानीय निवासी खड़े हुए हैं। पुलिस मतदाताओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है और लगातार गश्त की जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी बिल्किस चौधरी भी मतदान करने पहुंचीं।

09:54 AM, 04-May-2023

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

शामली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान  जारी है। जनपद के मुस्लिम क्षेत्रों में मतदान के लिए लगी लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

09:52 AM, 04-May-2023

खतौली में बूथों पर लगी कतार

मुजफ्फरनगर के खतौली पालिका के लिए सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह है। यहां 25 वार्डों के लिए 18 मतदान केंद्र और 68 मतदेय स्थल हैं।  कुल 63130 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए दो जोन और छह सेक्टर बनाए गए हैं।

09:51 AM, 04-May-2023

आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुई वोटिंग

सहारनपुर के एसएएम इंटर कॉलेज में सुबह ईवीएम खराब होने के कारण आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय कोरी माजरा के पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। बेहट के मंडी रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। सीओ मुनीशचंद्र बेहट के जनता इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बेहट के जनता इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोटरों की लाइन लगी है। सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज में नगर विधायक राजीव गुंबर वोट डालने पहुंचे।
 

09:49 AM, 04-May-2023

मैनपुरी के भोगांव में बसपा प्रत्याशी के पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

मैनपुरी के भोगांव से बसपा प्रत्याशी निशायरा बेगम के पति इबराज मंसूरी और निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन नसरीन बानो के पति अकबर कुरैशी को पुलिस ने थाने में बैठाया। पुलिस ने अपनी हिरासत में वोट डलवाया।

09:45 AM, 04-May-2023

उरई में वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग को एएसपी असीम चौधरी ने दिया सहारा


09:44 AM, 04-May-2023

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में दिव्यांगों को मतदान के लिए ले जाते हुए



09:42 AM, 04-May-2023
UP Nikay Chunav - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर के सदर बूथ पर महिला मतदाताओं की कतार

लखीमपुर के सदर बूथ पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। मतदान को लेकर खासा उत्साह है।

09:39 AM, 04-May-2023

चंदौली में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

चंदौली में मतदान के लिए युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज में पिंक बूथ पर महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली। वहीं युवा भी मतदान के बाद सेल्फी लेते नजर आए। अलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदौली में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी अंकुर अग्रवाल ने मतदाताओं से जानकारी ली।

09:37 AM, 04-May-2023

वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर आए दिव्यांग शिक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी

फतेहपुर जिले में दिव्यांग शिक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने वोट डाला। वैसे तो ये चलने फिरने में असमर्थ है, लेकिन व्हील चेयर से बूथ तक मतदान करने गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और प्रदेश की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिए।

09:35 AM, 04-May-2023

बुजुर्ग पिता को वोट डलवाने के लिए लेकर गए बेटे

महराजगंज के बृजमनगंज कस्बे के वार्ड नंबर एक के रहने वाले सालीक चलने फिरने में असमर्थ है, इनके बेटे मोहन और रामकृष्ण दोनों तरफ से सहारा देकर बूथ तक मतदान कराने ले गए। मतदान को लेकर यह बेहद उत्साहित दिखे।

09:32 AM, 04-May-2023

मैनपुरी: सपा प्रत्याशी का आरोप-सेक्टर मजिस्ट्रेट वोट डालने से रोक रहे

मैनपुरी में नगर पालिका परिषद के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मतदेय स्थल पर सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा और सेक्टर मजिस्ट्रेट हिमालय सिंह में कहासुनी हो गई। सपा प्रत्याशी का आरोप था कि जनता को वोट डालने से रोका जा रहा है। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

09:31 AM, 04-May-2023

निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान

कुशीनगर में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। जिले के 5,49,607 मतदाता आज अपना मत देकर शहर की सरकार चुन रहे हैं।  सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा। 3 नगरपालिका एवं 10 नगर पंचायतों में अध्यक्ष की 13 और सभासद 235 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिले में कुल 271 मतदान केंद्र  बनाए गए हैं। जिले में 678 मतदान बूथ हैं। कुल 61 संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को किया गया है चिंहित , सभी 13 नगरों में 5 आदर्श मॉडल मतदान केंद्र भी बनाये गए है , पोलिंग पार्टियों के साथ सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगी है।
 

09:29 AM, 04-May-2023

सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी

सहारनपुर में नगर निकाय के चुनाव को लेकर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिले को 23 जोन और 66 सेक्टर में बैठकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

नगर निगम सहित जनपद में 12 निकायों में नई सरकार के गठन के लिए मतदान हो रहा है। जिले में 9, 15,160 मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता सहारनपुर नगर निगम में 6,21,450 है। महापौर समेत सभी 12 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 106 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, इनमें सबसे अधिक 23 प्रत्याशी देवबंद नगर पालिका परिषद में है, जबकि सबसे कम 2 प्रत्याशी चिलकाना सुल्तानपुर में है। नगर निगम में महापौर के चुनाव में 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।  70 पार्षदों के चुनाव के लिए 461 प्रत्याशी है। सभी 12 निकायों में पार्षद और वार्ड सदस्यों के 265 पद के लिए 1387 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं।

09:23 AM, 04-May-2023

निचलौल कस्बे में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़े

महराजगंज के निचलौल कस्बे में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। लोगों ने किसी तरह समझा का मामला शांत कराया। बताया गया कि भाजपा और कांग्रेस समर्थकों की आपस में नोकझोंक हुई। दोनों एक दूसरे पर रकम बांटने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही समर्थक वहां से निकल गए।
 

09:21 AM, 04-May-2023

लोस, विस चुनाव में भी बूथ के पहले वोटर बने थे सीएम योगी

नगर निगम चुनाव में अपने बूथ के पहले मतदाता बनने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में भी मतदान करने वाले पहले वोटर बने थे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को लेकर वह न केवल सतत लोगों को जागरूक करते हैं बल्कि स्वयं भी इसके लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। लगातार तीन चुनाव में बूथ का वोटर नम्बर वन बनना इसका प्रमाण है।

09:18 AM, 04-May-2023

2 करोड़ 40 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे-CM

मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए तथा इस उत्सव में सबका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज गुरुवार को 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिकाओं व 276 नगर पंचायतों में कुल 7288 बूथों पर मतदान हो रहा है। इसमें 2 करोड़ 40 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है। साथ ही ईश्वर की विशेष कृपा है कि मौसम इतना सुहावना हो गया है। 4 मई को प्रायः इतना सुहावना मौसम नहीं देखा जाता रहा है। 

09:13 AM, 04-May-2023

सीएम योगी ने किया 'पहले मतदान फिर जलपान' के मंत्र का अनुसरण

नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 'पहले मतदान फिर जलपान' के मंत्र का पालन करते हुए गोरखनाथ स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय (कन्या) के बूथ संख्या 797 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर लौटे और जलपान किया। 

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया गया लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। नगर निकाय के चुनाव में इस अधिकार का बेहतर उपयोग करते हुए हम नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मतदान के अधिकार को कर्तव्य मानकर इसका बेहतर उपयोग करें। 
 

09:12 AM, 04-May-2023

लखीमपुर खीरी जिले में चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायत

लखीमपुर खीरी जिले में चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायत हैं। इन सभी में 215 वार्ड हैं। अध्यक्ष से लेकर सदस्य पद के लिए 1363 दावेदार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला 444799 मतदाता करेगें। इनमें पुरूष वोटरों की संख्या 232367 और महिला मतदाताओं की संख्या 211532 हैं।

09:10 AM, 04-May-2023

शहर पालिका में 55 वार्ड और 126 मतदान केंद्र

मुजफ्फरनगर शहर नगरपालिका के विस्तार के बाद इस बार 55 वार्ड में चुनाव हो रहा है। भाजपा की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप और गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। यहां 126 मतदान केंद्रों के 437 मतदेय स्थलों पर 421420 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर सीट को आठ जोन और 27 सेक्टरों में बांटा है।

09:08 AM, 04-May-2023

सभासद के प्रत्याशियों को दिशा-निर्देश

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी खीरी जे पी इंटर कॉलेज में अध्यक्ष पद सभासद के प्रत्याशियों को एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने दिशा निर्देश दिए। 

09:07 AM, 04-May-2023

मैनपुरी: एएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मैनपुरी में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने को एएसपी राजेश कुमार निरीक्षण पर निकले। आगरा रोड स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्र के आसपास मौजूद अनावश्यक लोगों को वहां से हटाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। कहा की मतदान केंद्र के आसपास कोई अनावश्यक व्यक्ति अंदर या बाहर नजर न आए। इसके बाद एएसपी पुलिस बल के साथ अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकल गए।

09:06 AM, 04-May-2023

लखीमपुर के निघासन पंचायत में बुजुर्ग मतदाता को पोलिंग बूथ तक लेकर जाता पुलिसकर्मी

09:03 AM, 04-May-2023

मतदाताओं की लगी लाइन

लखीमपुर नगर पालिका चुनाव के लिए गांधी विद्यालय में मतदाताओ की लाइन लगी।

08:58 AM, 04-May-2023

देवरिया जिलाधिकारी ने किया मतदान



देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राघव नगर स्थित मतदान केंद्र स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

08:54 AM, 04-May-2023

पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी हसीना बेगम


रामपुर के टांडा में व्हीलचेयर पर वोट डालने जाती पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी हसीना बेगम

08:53 AM, 04-May-2023

वोटिंग की रफ्तार सुस्त

रामपुर में मतदान केंद्रों पर लंबी कतार लगी है। वोटिंग की रफ्तार सुस्त चल रही है।

08:51 AM, 04-May-2023

मतदाताओं की लंबी लाइन



बिलासपुर में गन्ना समिति मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की लंबी लाइन

08:50 AM, 04-May-2023

रामपुर के मतदान केंद्रों पर कतार लगी

निकाय चुनाव में वोट डालने के रामपुर के मतदान केंद्रों पर कतार लगी हैं। सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

08:48 AM, 04-May-2023

मतदान के लिए मतदाताओं की लगी लाइन

महाराजगंज में पहली बार नगर पंचायत बने पनियरा कस्बे में बूथ पर वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदाता लाइन लगाकार खड़े हो गए।

08:39 AM, 04-May-2023

मतदान करने के लिए बुजुर्गों में खासा उत्साह

कुशीनगर जिले के सेवरही नगर पंचायत के शिवशक्ति नगर में मतदान करने के लिए बुजुर्गों में खासा उत्साह है। 95 वर्षीय मुयली देवी और 70 बर्षीय रुखिया देवी ने मतदान किया।

08:37 AM, 04-May-2023

मतदान के लिए मतदाताओं की लगी लाइन

महाराजगंज में पहली बार नगर पंचायत बने पनियरा कस्बे में बूथ पर वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदाता लाइन लगाकार खड़े हो गए।
 

08:33 AM, 04-May-2023

आगरा में ईवीएम खराब होने से बाधित हुआ मतदान

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में बूथ संख्या-648 और 659 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। ईवीएम को बदला जा रहा है। वहीं मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन लग गई है।
 

08:32 AM, 04-May-2023

पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात-एसएसपी

गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि आज एक नगर निगम और 11 नगर पंचायतों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है। सभी जगहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। PAC और BSF भी तैनात है। CCTV द्वारा निगरानी की जा रही है। 

08:28 AM, 04-May-2023

भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी ने किया मतदान

गोरखपुर के वार्ड संख्या 80 शाहपुर थाने के पास एसडी एकेडमी में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मतदान किया। मतदान के बाद समर्थकों के साथ बूथ से बाहर आए। 

08:25 AM, 04-May-2023

मुजफ्फरनगर में पुलिस के कड़े पहरे में मतदान जारी

वेस्ट यूपी के 4 जिलों में आज प्रथम चरण में महापौर और पार्षद के लिए मतदान हो रहा है। शामली, मुजफ्फरनगर सहारनपुर और बिजनौर में आज मतदाता अपने मत का प्रयोग कर कस्बे की सरकार चुनेंगे।

08:23 AM, 04-May-2023

जनता एक अच्छी सरकार चुने-सीएम

सीएम योगी ने कहा कि आज मौसम भी सुहाना है, ऐसे में जनता एक अच्छी सरकार चुने। ऐसा मैं मानता हूं। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करे। हर हाल में मतदान करे। मुझे विश्वास है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। मतदान हमारा कर्तव्य है जिसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए इसलिए मेरी प्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि मतदान अवश्य करें।

 

08:15 AM, 04-May-2023

नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए मतदान करेंगे

मतदान के बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव के प्रथम चरण का आज मतदान प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश में 4.32 करोड़ से अधिक मतदाता भाग ले रहे हैं और वह नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को सकुशल कराने की सारी व्यवस्थाएं की हैं। 

07:58 AM, 04-May-2023

एक नजर में

निकाय वार्ड मतदान केंद्र मतदान स्थल मतदाता प्रत्याशी अध्यक्ष सभासद
नपाप बहराइच 34 50 179 192245 11 232
नपाप नानपारा 25 15 51 42594 08 130
नपं रिसिया 11 05 11 11474 08 59
नपं जरवल 13 07 17 15763 13 56
नपं पयागपुर 15 09 21 21436 13 103
नपं कैसरगंज 16 12 29 27395 26 100
नपं मिहींपुरवा 15 08 26 24253 1 132
नपं रूपईडीहा 15 15 24 21547 08 90

07:55 AM, 04-May-2023

इस बार 1,005 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के संपन्न कराने की कवायद में जुटे डीएम डा. दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा लगातार भृमण कर रहे है। डीएम ने चुनाव ड्यूटी में नामित अधिकारियों का आह्वान किया कि चुनाव के दौरान वह चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव आयोग की तरफ से जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन पूरी सख्ती के साथ सुनिश्चित कराए। चुनाव प्रचार करने वालेजिले के दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में इस बार 1,005 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 902 प्रत्याशी सभासद पद पर अपना भाग्य अजमा रहे हैं।

07:47 AM, 04-May-2023

शुरू हुआ मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बहराइच के जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में गुरुवार 4 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन पूरी मतदान प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ चाक चौबंद सुरक्षा निगरानी में कराने कलमे जुटा है। जिले के 3,56,707 मतदाता 121 मतदान केंद्रों के 358 मतदेय स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे है।

07:28 AM, 04-May-2023

मुजफ्फरनगर में पुलिस के कड़े पहरे में शुरू हुआ मतदान

पुलिस के कड़े पहरे के बीच निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिले को 20 जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका के अलावा नगर पंचायत चरथावल, पुरकाजी, जानसठ, मीरापुर, भोकरहेड़ी, बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली की कुर्सी के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुल 195 वार्ड के चुनाव में 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। छह लाख 47 हजार 588 मतदाता अध्यक्ष पद के 118 प्रत्याशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। शहर नगर पालिका में इस बार 421420 मतदाता हैं।

07:27 AM, 04-May-2023

मैनपुरी में शुरू हुआ मतदान

मैनपुरी में नगर निकाय के पहले चरण की वोटिंग बृहस्पतिवार की सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई। पुलिस और प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील मतदेय स्थलों का चिह्नांकन कर लिया था। तीन श्रेणियों में रखे गए संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ के हाथ में है। वहीं पीएसी के जवान में मुस्तैद  नजर आ रहे हैं।  जिले के दस नगर निकायों में मतदान के लिए सौ मतदान केंद्र और 281 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

07:25 AM, 04-May-2023

जौनपुर के 12 निकायों में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नगर निकाय के पहले चरण की वोटिंग बृहस्पतिवार की सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गई। जिले के कुल 12 निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतदान कराया जा रहा है। चुनावी मैदान में 12 अध्यक्ष व 208 सभासद पदों के लिए कुल 1380 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए कुल 488 मतदान स्थल बनाए गए हैं। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक 4 लाख 35000 से ज्यादा मतदाता शहर की सरकार चुनने के लिए घरों से निकलेंगे और बूथ पर पहुंचकर अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। सुबह हल्की बारिश के दौरान मतदान स्थलों पर भीड़ तो कम थी, लेकिन सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे। पुलिसकर्मियों ने एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए रखा है।

07:08 AM, 04-May-2023

सीएम योगी ने वोट डाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान शुरू होते ही गोरखपुर में अपना वोट डाला। सीएम योगी ने सबसे पहले मतदान किया। 

07:04 AM, 04-May-2023

भाजपा का बड़ा लक्ष्य

भाजपा ने निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगम में जीत के साथ 60 प्रतिशत तक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। लिहाजा भाजपा के सामने सभी सीटों पर जीत के साथ जीत का अंतर बढ़ाने की भी चुनौती है। 

06:38 AM, 04-May-2023

थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन और झांसी नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। 2017 में इन सभी दस नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 

05:29 PM, 03-May-2023

Nikay Chunav: पहले चरण का मतदान हुआ खत्म, 37 जिलों में हुई वोटिंग, पढ़ें- कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। मतदान के लिए जहां पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थलों पर पहुंच गई हैं तो सभी पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां चुस्त दुरुस्त कर ली गई हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें