आगरा-फिरोजबाद एमएलसी सीट पर 98.06 फीसदी मतदान
शाम चार बजे तक आगरा-फिरोजबाद एमएलसी सीट पर 98.06 फीसदी मतदान हुआ है। आगरा में 16 बूथों पर 98.88 और फिरोजबाद के नौ बूथों पर 96.87 फीसदी वोट पड़े हैं।
मेरठ में कुल 98.93 फीसदी मतदान हुआ।
विधान परिषद कानपुर-फतेहपुर में शाम चार बजे तक 97.38 फीसदी मतदान हुए। यहां कुल 1563 वोट पड़े, जिनमें 928 पुरूष और 634 महिला मतदान शामिल रहे।
जौनपुर में शाम चार बजे तक कुल 98.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
मेरठ में शाम चार बजे तक 98.93 प्रतिशत मतदान। 1678 में से 1660 वोट डाले गए हैं।
बलरामपुर में विधान परिषद चुनाव का मतदान संपन्न हो गया है। यहां 1913 वोटरों में से 1847 ने किया मतदान।
शाम चार बजे तक आगरा-फिरोजबाद एमएलसी सीट पर कुल 98.06% मतदान हुए हैं। आगरा में 16 बूथों पर 98.88 और फिरोजबाद के नौ बूथों पर 96.87% वोट डाले गए।
मुरादनगर ब्लॉक में एमएलसी चुनाव में शाम चार बजे तक 141 वोट पड़े।
एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के चलते अमरोहा ब्लाक मुख्यालय पर बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। जमकर हंगामा हुआ। मौके पर तैनात पुलिस ने हालात संभाले। बूथ पर भूपसिंह नाम चर्चित बना हुआ है। जिसे लेकर सपा एजेंट नाराज हैं। अन्य बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। सुबह दस बजे तक कुल 23.21 फीसदी मतदान हुआ है।
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए वोटिंग जारी है। 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दोपहर 2 बजे तक 90.42 प्रतिशत मतदान हो गया है।
मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 90.00 फीसदी मतदान
रामपुर बरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 89.30 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में में 85.42 फीसदी मतदान
सीतापुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 90.50 फीसदी मतदान
लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 93.31 प्रतिशत मतदान
रायबरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 88 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 86.70 फीसदी मतदान
सुल्तानपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 91.73 फीसदी
बाराबंकी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 84 प्रतिशत
बहराइच स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 92.84 फीसदी
गोंडा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 92.84 फीसदी
फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 89.30 प्रतिशत
बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 88.73 फीसदी
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 90 फीसदी
देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 90.93 फीसदी
आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 91.64 प्रतिशत
बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 93.79 प्रतिशत
गाजीपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 94.67 फीसदी
जौनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 88.41 प्रतिशत
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 93.41 प्रतिशत
प्रयागराज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 91.03 फीसद
झांसी-जालौन ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 91.50 प्रतिशत
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 91.41 फीसद
इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 90.02 प्रतिशत
मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 92.14 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 87.70 फीसदी
मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमलएलसी) के चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। दोपहर 2:00 बजे तक 90 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस सीट भाजपा के सत्यपाल सिंह और सपा के अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय मलिक के बीच सीधा मुकाबला है।
विधान परिषद की झांसी- ललितपुर -जालौन सीट पर शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। मतदान के लिए तीनों जनपदों में 37 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दोपहर दो बजे तक 93.86 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। बता दें कि तीनों जनपदों में 3828 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शाम 4:00 बजे तक होगा।
विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। शाहजहांपुर-पीलीभीत के 27 केंद्रों पर 4193 मतदाता मतदान कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से चल रहे मतदान में दोपहर दो बजे तक 85.42 फीसदी मतदान हो चुका है। शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। मतदान के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
गाजियाबाद के जावली गांव में रहने वाली सुनीता बीडीसी सदस्य एंबुलेंस के माध्यम से लोनी ब्लॉक में वोट डालने आई हैं। करीब 25 दिन पहले वह गिरने से घायल हो गईं थीं। वह चलने में असमर्थ थी इसलिए एंबुलेंस से आई हैं।
दोपहर दो बजे तक वाराणसी में 93.41 फीसदी मतदान हो गया है। वाराणसी जिले के दो बूथों रामनगर और सेवापुरी में 100 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए वोटिंग जारी है। 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दोपहर 12 बजे तक 60.92 प्रतिशत मतदान हो गया है।
मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 67.00 फीसदी मतदान
रामपुर बरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 55.75 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में में 58.00 फीसदी मतदान
सीतापुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 57 फीसदी मतदान
लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 68.34 प्रतिशत मतदान
रायबरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 59 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 50 फीसदी मतदान
सुल्तानपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 61.03 फीसदी
बाराबंकी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 54.64 प्रतिशत
बहराइच स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 58.14 फीसदी
गोंडा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 64.71 फीसदी
फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 51.18 प्रतिशत
बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 66.54 फीसदी
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 52 फीसदी
देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 53.19 फीसदी
आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 56.84 प्रतिशत
बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 63.02 प्रतिशत
गाजीपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 71.90 फीसदी
जौनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 52.00 प्रतिशत
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 64.94 प्रतिशत
प्रयागराज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 63.5 फीसद
झांसी-जालौन ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 63.64 प्रतिशत
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 63.17 फीसद
इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 63.23 प्रतिशत
आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 73.81 फीसदी
मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 71.92 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 59.87 फीसदी
रामपुर बरेली विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी के लिए मतदान चल रहा है। दोपहर 12:00 बजे तक 59.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विधान परिषद की झांसी- ललितपुर -जालौन सीट पर शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। मतदान के लिए तीनों जनपदों में 37 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर अब तक 63.64 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। बता दें कि तीनों जनपदों में 3828 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शाम 4:00 बजे तक होगा।
शाहजहांपुर में विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। शाहजहांपुर-पीलीभीत के 27 केंद्रों पर 4193 मतदाता मतदान कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से चल रहे मतदान में दोपहर 12 बजे तक 58.05 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुबह वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपना मत डाला। इस सीट के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से डॉ. सुधीर गुप्ता, सपा से अमित यादव रिंकू और नाजमा बेगम व विश्वदीपक किस्मत आजमा रहे हैं।
गोरखपुर में 12 बजे तक 55 फीसदी मतदान हुआ है। जिले शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। सीएम योगी ने नगर निगम में बने बूथ पर सुबह ही मतदान किया था। वहीं महराजगंज में 12 बजे तक 63.4 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
आजमगढ़ में एमएलसी मतदान में दोपहर 12 बजे तक 56 प्रतिशत मतदान हुआ। गाजीपुर में एमएलसी चुनाव में 12 बजे तक 71.90 प्रतिशत वोटिंग हुई। आगरा के पिनाहट ब्लॉक परिसर में बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने समर्थकों के साथ मतदान किया।
एमएलसी चुनाव में संभल जनपद के बूथों पर दोपहर 12:00 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत
ब्लॉक प्रतिशत
मनौटा 72. 09
संभल 64.72
पवासा 51.5
बहजोई 70.17
बनियाखेड़ा 50
रजपुरा 66.67
गुन्नौर. 60.89
जुनावई 54.11
कुशीनगर जिले में 12:00 बजे तक कुल पड़े वोट 51.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां कुल 1397 मत हैं जिसमें से खड्डा- 75, नेबुआ नौरंगिया -120, रामकोला -80, कप्तानगंज -90, मोतीचक- 80, सुकरौली -85, हाटा-85, कसया- 45, विशुनपुरा-153, पडरौना- 125, कुशीनगर- 05, दुदही -85, सेवरही- 120, तमकुही -123 और फ़ाज़िलनगर- 126 मत डाले जा चुके हैं।
मुरादाबाद के बनियाखेड़ा ब्लॉक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने मतदान किया। उनके साथ उनकी बेटी ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा भी थीं। मुरादाबाद के कांठ में एमएलसी चुनाव के लिए पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने वोट डाला।
एमएलसी चुनाव में फतेहपुर सीकरी के ब्लॉक सभागार स्थित मतदान केंद्र पर सांसद राजकुमार चाहर ने मतदान किया। वहीं जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेरठ में विधायक रफीक अंसारी ने मतदान किया।
आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए मतदान जारी है। जनपद में बनाए गए 24 बूथों पर कुल 4238 मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। एमएलसी चुनाव में जनपद के दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिसमें सपा विधायक और पूर्व सांसद रमाकांत यादव और पूर्व मंत्री यशवंत सिंह शामिल है।
भाजपा प्रत्याशी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सैफई ब्लॉक मतदान बूथ पर पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में बंपर जीत दर्ज करेगी। इससे बौखलाए प्रोफेसर रामगोपाल यादव हार से डरकर उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। यह लोग विधानसभा चुनाव में भी ईवीएम मशीन की चोरी का आरोप लगाकर डीएम व एसएसपी की गाड़ियां चेक कर रहे थे। जनता का जनाधार है हम 89 फीसदी वोट पा रहे हैं।
प्रसपा प्रमुख एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं आप लोगों के सामने सब कुछ आ जाएगा। मतदान गुप्त होता है जो हमने मतदान किया है।
मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमलएलसी) के चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मुरादाबाद जिले में 1897 मतदाताओं में से 619 मतदाता सुबह दस बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस तरह शुरू के दो घंटों में 32.6 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस सीट भाजपा के सत्यपाल सिंह और सपा के अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय मलिक के बीच सीधा मुकाबला है।
गाजियाबाद में कविनगर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में एमएलसी चुनाव के लिए सांसद वीके सिंह ने वोट डाला। एमएलसी दिनेश गोयल और पार्षद साक्षी नारंग ने भी मतदान किया। एमएलसी चुनाव को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। फरीदनगर में मतदान पूरा हो गया है। सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। मोदीनगर नगर पालिका परिषद का एसडीएम ने निरीक्षण किया।
मोदीनगर में भी मतदान संपन्न हो गया है।
विधान परिषद की झांसी-ललितपुर-जालौन सीट पर शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। मतदान के लिए तीनों जनपदों में 37 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर सुबह 11:00 बजे तक 16 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि तीनों जनपदों में 3828 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शाम 4:00 बजे तक होगा।
मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमलएलसी) के चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मुरादाबाद जिले में 1897 मतदाताओं में से 619 मतदाता सुबह दस बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस तरह शुरू के दो घंटों में 32.6 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस सीट भाजपा के सत्यपाल सिंह और भाजपा के अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय मलिक के बीच सीधा मुकाबला है।
वाराणसी के बड़ागांव स्थित स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर बनाए गए मतदान केंद्र पर अबतक 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। यहां कुल 198 मतदाता हैं। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने जिला पंचायत भवन में मतदान किया। सिगरा स्थित नगर निगम पोलिंग बूथ पर पूर्व एमएलसी व मौजूदा प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने निरीक्षण किया।
ललितपुर में विधान परिषद निर्वाचन में सुबह 10 बजे तक 19.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, संतकबीर नगर में सुबह 10:00 बजे तक 13.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी ने मतदान किया।
राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने एमएलसी चुनाव में मतदान किया। वहीं, विधान परिषद चुनाव में वोटिंग के लिए समाजवादी पार्टी विधायक अरमान खान और विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मतदान किया।
अमरोहा में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के चलते अमरोहा ब्लॉक मुख्यालय पर बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। सपा एजेंट ने भाजपा पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जमकर हंगामा हुआ। मौके पर तैनात पुलिस ने हालात संभाले। बूथ पर भूपसिंह नाम चर्चित बना हुआ है। जिसे लेकर सपा एजेंट नाराज हैं। अन्य बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। सुबह दस बजे तक कुल 23.21 फीसदी मतदान हुआ है।
एमएलसी चुनाव को लेकर आज हो रहे मतदान के दौरान जनपद बहराइच सदर विधायक पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनूपमा जयसवाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। नगर निगम मेरठ में बने बूथ पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजय पाल सिंह तोमर, कांता कर्दम सहित पार्षदों ने वोट डाला। सुबह दस बजे तक मतदान प्रतिशत 17.5 फीसदी रहा।
कुशीनगर में 10:00 बजे तक 13.09 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 2,727 के सापेक्ष 357 मत पड़े हैं। कुशीनगर में 15 मतदान केंद्र पर मतदान हो रहा है।
आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए शनिवार को सुबह 8 बजे से दोनों जिलों के 25 बूथों पर मतदान जारी है। 10 बजे तक आगरा में 16 बूथों पर 28.68 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यहां 16 बूथों पर 2323 मतदाताओं में से 660 में मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं फिरोजाबाद में 9 बूथों पर 29.8 फीसदी मतदान हो चुका है। यहां 1599 मतदाताओं में से 465 वोट डाल चुके हैं।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 के अंतर्गत चमरौआ ब्लॉक के बूथ पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, मिलक में रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में मतदान के लिए कतार लग गई।
विधान परिषद रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। सुबह 10:00 बजे तक 19 फीसदी मतदान हुआ है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रहे शेरगढ़ बीडीओ के अनुपस्थित होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार, शायर वसीम बरेलवी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक श्याम बिहारी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने अपने मत का प्रयोग किया।
हापुड़ जिले के सिंभावली ब्लॉक में मतदान के दौरान डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चेयरमैन गीता गोयल ने मतदान किया। इसके अलावा सभासदों ने भी मतदान किया।
गाजियाबाद के मुरादनगर ब्लॉक में एमएलसी चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है। मुरादनगर ब्लॉक में एमएलसी चुनाव को लेकर 10 बजे तक 25 मत पड़े हैं। वहीं, लोनी ब्लॉक में एमएलसी चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है।
गोरखपुर में एमएलसी चुनाव को लेकर दो घंटे में 21 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 697 वोट सुबह 10 बजे तक डाले गए। वहीं, फिरोजाबाद में एमएलसी के लिए ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने मतदान किया।
राजधानी लखनऊ में मेयर संयुक्ता भाटिया, विधायक सरोजनीनगर राजेश्वर सिंह और अन्य मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, उत्तर से भाजपा विधायक नीरज बोरा ने भी मतदान किया।
सीतापुर में एमएलसी चुनाव को लेकर जिला पंचायत गेट पर भारी पुलिस बल तैनात है। अयोध्या के विकासखंड पूरा बाजार के ब्लॉक परिसर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह 9:30 बजे तक 20 मत डाले जा चुके हैं। कुल मतों की संख्या 128 है।
मेरठ की खतौली नगर पालिका परिषद में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फोर्स लगाई गई है। एसपी क्राइम ने भी जायजा लिया है। एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह, बीडीओ रत्नाकर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार मतदान केंद्र पर मौजूद हैं। खतौली में नगर पालिका में बनाए गए बूथ पर एमएलसी के लिए सभासद गुरुदत्त अरोरा ने वोट डाला।
अयोध्या जिला पंचायत कार्यालय में सांसद लल्लू सिंह ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, अमेठी में विधान परिषद निर्वाचन के लिए विकास खंड कार्यलय जगदीशपुर में कुल 193 में से सुबह 9.43 बजे तक 17 वोट डाले गए। यहां पर 97 पुरुष और 96 महिला मतदाता है।
आगरा में खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने नगर निगम में मतदान किया। वहीं, फतेहपुर में इटावा सदर तहसील में विधायक सरिता भदौरिया मतदान के लिए पहुंची। भाजपा एमएलसी प्रत्याशी विजय शिवहरे आगरा नगर निगम पहुंचे हैं।
आगरा के एत्मादपुर विकास खंड पर एमएलसी के लिए मतदाता जारी है। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है। बूथ पर एसडीएम व पुलिस फोर्स मौजूद है। आगरा के पिनाहट ब्लॉक परिसर में एमएलसी के लिए भी वोटिंग हो रही है। कुल 113 वोट हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
सैफई में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुए तो समाजवादी पार्टी की सभी सीटें जीतेगी।
आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी सीट पर भी मतदान जारी है। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने विजय शिवह और समाजवादी पार्टी ने डॉ. दिलीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा निर्दलीय हस्नूराम अंबेडकरी समेत दो अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। नगर निगम समेत आगरा में 16 और फिरोजाबाद में 9 स्थानों पर वोटिंग हो रही है।
वाराणसी के चिरईगांव विकास खंड द्वार पर एमएलसी के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। केंद्र के बाहर समर्थक और मतदान करने वाले ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। चिरईगांव विकास खंड पर अब तक 3 वोट डाले गए हैं। पहला वोट बर्थरा कलां गांव के प्रधान व यूपी कालेज के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार सिंह सन्नी ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी डा. सुदामा पटेल भी चिरईगांव में बूथ पर पहुंचे। वहीं सपा प्रत्याशी उमेश यादव भी मतदान को लेकर अलर्ट हैं।
मेरठ में भी पार्षद मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे और वोट डाला। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी मतदान किया।
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद बूथ पर सपा प्रत्याशी हरीश कुमार यादव ने मतदान किया। वहीं, विधानसभा परिषद चुनाव में फतेहपुर कानपुर सीट के लिए जिले के 12 केंद्रों पर मतदान हो रहा है। इसमें जिले के 1605 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 108 मतदाता निरक्षर हैं।
बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतों की गिनती मंगलवार को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। बस्ती में कुल 14 मतदान केन्द्र बनाये गए है, जो सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में स्थापित है। बस्ती में कुल 2392 मतदाता है, जिसमें से 1126 महिला तथा 1266 पुरूष है। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के पश्चात तीनों जिलों की सील मतपेटिकाएं शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज में जमा की जाएंगी। सभी माइक्रो आब्जर्वर अपनी रिपोर्ट आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर को उपलब्ध कराएंगे। उन्होने स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्कतापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया है।
अमेठी के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत 116 मतों में सिर्फ चार अब तक चार वोट पड़े हैं। वहीं, बाराबंकी जिले की कुर्सी विधानसभा सीट से विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने भी मतदान कर दिया है। इनके अलावा गोंडा के बेलसर में पूर्व प्रमुख अजीत सिंह ने पहला वोट डाला।
गोंडा में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतदान कराया जा रहा है। हालांकि सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस मतदान में अपेक्षाकृत भीड़ कम दिखी। मतदान शाम 4 बजे तक होगा। दोनों जिलों में 4908 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव लड़ रहे तीन उम्मीदवारों के भाग का फैसला करेंगे। समाजवादी पार्टी के कब्जे वाली इस सीट पर इस बार सपा ने निवर्तमान एमएलसी महफूज खां के बदले बलरामपुर के डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं सत्ताधारी दल भाजपा ने पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर तीसरे उम्मीदवार के रूप में गोंडा के सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप और पप्पू यादव भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान के लिए 287 लोगों ने अपना सहयोगी भी लिया है। इनकी भी जांच पड़ताल करने के बाद ही मतदान केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। मतदाताओं को घर से लाने के लिए भी उम्मीदवारों के समर्थक जुटे हुए हैं।
अयोध्या में 21 मतदान केंद्र पर मतदान हो रहा है। फैजाबाद में 12 व अंबेडकरनगर में 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4042 मतदाता 3 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। भाजपा से डॉ हरिओम पांडे, सपा से निवर्तमान एमएलसी हीरालाल यादव व एक निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र देव तिवारी चुनाव मैदान में हैं। सुबह 8:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स तैनात है।
लखनऊ में विधान परिषद चुनाव के लिए लालबाग नगर निगम में वोट डालने के लिए सभासद पहुंचने लगे हैं। बाजार शुकुल में कुल 136 मतों के सापेक्ष सुबह 8.10 बजे दो मतदाताओं ने वोट डाला।
सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जिन लोगों ने अवैध रूप से शासकीय, सार्वजनिक, गरीबों और व्यापारियों की संपत्तियों पर कब्ज़ा किया हुआ है। 'एंटी भू माफिया टास्क फोर्स' पूरे प्रदेश में उन कब्ज़ों को मुक्त कराने के लिए कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। हमने अब तक पेशेवर माफियाओं की 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति को ज़ब्त किया है।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में MLC चुनाव में वोट डाला। मतदान के बाद सीएम योगी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में MLC सीटों पर चुनाव आयोजित किए गए हैं। मैं यहां अपना मतदान करने आया हूं। जो 36 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। इनमें से 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। 27 सीटों पर आज चुनाव हो रहे
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों के लिए मतदान जारी है। स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 27 सीटों के चुनाव में अधिकांश सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं प्रतापगढ़, वाराणसी और आजमगढ़ में निर्दलीय भी भाजपा का गणित बिगाड़ सकते हैं। परिषद में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा ने अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में से भाजपा ने 9 सीटें निर्विरोध जीती है। शेष 27 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। भाजपा ने हर सीट पर एक प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश सरकार के एक मंत्री को प्रभारी तैनात किया है। पार्टी ने मतदाताओं को ए, बी और सी श्रेणी में बांटा है। हर सीट के मतदाताओं से चार से पांच चरण में अलग-अलग स्तर से संपर्क किया गया है। सी श्रेणी में उन मतदाताओं को रखा गया है जो भाजपा के खिलाफ हैं।