फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:00 PM, 25-Nov-2026

नौकरी: यूपी के विश्वविद्यालय में 180 से अधिक फैकल्टी पदों पर भर्ती, एक लाख तक वेतन, कौन कर सकता है आवेदन?

प्रयागराज के प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय में 180 से अधिक संविदा फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 6 दिसंबर 2026 तक चलेगी। चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा। पदवार 57 हजार से लेकर 1 लाख तक वेतनमान निर्धारित है।
  और पढ़ें

01:56 PM, 25-Nov-2026

बदायूं: सात माह के मासूम बच्चे के गले में फंसा गुब्बारा, तड़प-तड़पकर हुई मौत

फैजगंज बेहटा कस्बे में एक गुब्बारा सात माह के मासूम के लिए काल बन गया। खेलते समय गुब्बारा मासूम के गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।  और पढ़ें

01:51 PM, 25-Nov-2026

यूपी: योगी सरकार ने कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च की नहीं दी अनुमति, 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

यूपी सरकार ने कांग्रेस के 26 नवंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च की अनुमति नहीं दी। अब कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में होगा। कार्यक्रम में 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
01:48 PM, 25-Nov-2026

अयोध्या में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अयोध्या में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक और पढ़ें

01:48 PM, 25-Nov-2026

आगरा: दीवानी में नौकरी का झांसा देकर तीन लाख ठगे, रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

आगरा में दीवानी न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। नौकरी नहीं मिलने पर रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
01:45 PM, 25-Nov-2026

आगरा: राजामंडी बाजार में फुटपाथ पर फिर कब्जा, नगर निगम की चेतावनी बेअसर; सड़क तक सज रहीं दुकानें

आगरा के राजामंडी बाजार में नगर निगम की चेतावनियों के बावजूद फुटपाथों पर दोबारा अतिक्रमण हो गया है। ठेल-ढकेल, अस्थायी दुकानें और खड़े वाहन राहगीरों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। सड़क पर पैदल चलने से जाम और हादसों का खतरा बना हुआ है।
  और पढ़ें

01:45 PM, 25-Nov-2026

बदायूं का अधूरा पुल: 10 किमी जाने के लिए लगा रहे 60 किमी की दौड़, जान खतरे में डाल नदी पार करते हैं लोग

बरेली और बदायूं जिले की सीमा पर रामगंगा नदी पर बने मुढ़ा पुल आज भी अधूरा है। इससे करीब 100 गांव के लोगों को परेशानी उठनी पड़ रही है। दो साल पहले इस अधूरे पुल से नदी में कार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद पुल का सर्वे हुआ, लेकिन निर्माण नहीं हो सका।  और पढ़ें

01:44 PM, 25-Nov-2026

बदायूं: रामगंगा पर अधूरा पुल, सौ गांवों के लोगों के लिए बना मुसीबत

बदायूं: रामगंगा पर अधूरा पुल, सौ गांवों के लोगों के लिए बना मुसीबत और पढ़ें

01:43 PM, 25-Nov-2026

मऊ: जाति प्रमाणपत्र की मांग पर छठवें दिन भी धरना, पानी की टंकी पर चढ़ीं महिलाएं

मऊ के मधुबन तहसील में गोंड़ जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग पर छह दिन से धरना चल रहा है। बुधवार को एसडीएम से वार्ता के बाद कुछ महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। प्रदर्शनकारियों ने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित होने की बात कही। और पढ़ें

01:42 PM, 25-Nov-2026

आगरा मेट्रो अपडेट न्यूज: सुल्तानगंज क्रॉसिंग पर स्टेशन का ढांचा तैयार, यमुना पर पुल का काम तेज

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुल्तानगंज क्रॉसिंग स्टेशन का कॉनकोर्स ढांचा तैयार हो चुका है, जबकि यमुना पर मेट्रो पुल के सभी पाइल और पाइल कैप का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
  और पढ़ें

01:36 PM, 25-Nov-2026

आगरा न्यूज: रोजगार सेवकों की हड़ताल, 1.24 लाख मजदूरों को नहीं मिला काम; विशेष अभियान भी ठप

आगरा में 434 ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल से 1.24 लाख मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। 23 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित विशेष रोजगार अभियान भी शुरू नहीं हो सका।
  और पढ़ें

01:34 PM, 25-Nov-2026

यूपी: सीएम ग्रिड की खोदाई बनी आफत, तालाब बना 100 फुटा मार्ग; स्मार्ट आगरा के नरक जैसे हालात

आगरा के 100 फुटा मार्ग पर सीएम ग्रिड योजना के तहत पाइपलाइन की खोदाई से जलनिकासी बाधित हो गई है। नाले ओवरफ्लो होने से सड़क, घरों और दुकानों के सामने गंदा पानी भर गया है।
  और पढ़ें

01:31 PM, 25-Nov-2026

अयोध्या में आर्य समाज के 118वें वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

अयोध्या में आर्य समाज के 118वें वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा और पढ़ें

01:28 PM, 25-Nov-2026

पुलिस मुठभेड़ में दो गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, दो सरगना घायल

पुलिस मुठभेड़ में दो गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, दो सरगना घायल और पढ़ें

01:28 PM, 25-Nov-2026

अर्जुन छठ घाट पर देव दीपावली की धूम

अर्जुन छठ घाट पर देव दीपावली की धूम और पढ़ें

01:28 PM, 25-Nov-2026

देव दीपावली पर पड़ाव से भदऊ चुंगी तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

देव दीपावली पर पड़ाव से भदऊ चुंगी तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन और पढ़ें

01:28 PM, 25-Nov-2026

बिहार से वाराणसी जाने वाले यात्रियों से खचाखच भरे रहे जनरल

बिहार से वाराणसी जाने वाले यात्रियों से खचाखच भरे रहे जनरल और पढ़ें

01:28 PM, 25-Nov-2026

शिवाजी तालाब पर बिखरी अलौकिक छटा, गंगा आरती ने मोहा मन

शिवाजी तालाब पर बिखरी अलौकिक छटा, गंगा आरती ने मोहा मन और पढ़ें

01:28 PM, 25-Nov-2026

भाई के लगाए आरोपों पर पूर्व विधायक कैलाश नाथ चौरसिया का आया बयान

भाई के लगाए आरोपों पर पूर्व विधायक कैलाश नाथ चौरसिया का आया बयान और पढ़ें

01:24 PM, 25-Nov-2026

रायबरेली में कनेक्शन के इंतजार में धीमी हो गई पीएनजी की लौ

रायबरेली में कनेक्शन के इंतजार में धीमी हो गई पीएनजी की लौ और पढ़ें

01:23 PM, 25-Nov-2026

आगरा न्यूज: कुचले जा रहे मासूम, कुंभकर्ण की तरह सो रहा सिस्टम; हादसों के बाद भी अधिकारी बेपरवाह

आगरा में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के भारी वाहनों से आठ वर्षों में छह लोगों की जान जा चुकी है। मासूम बच्चों और छात्र-छात्राओं की मौत के बाद भी वाहनों की गति, चालकों की ट्रेनिंग और अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
  और पढ़ें

01:20 PM, 25-Nov-2026

आगरा: सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने वाले तीन गिरफ्तार, कुबेरपुर कट पर हुई थी वारदात; जेल भेजा

आगरा के कुबेरपुर कट के पास सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अटैची, 2,110 रुपये, पेंशन के कागजात, कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
  और पढ़ें

01:17 PM, 25-Nov-2026

बस्ती: ढाई माह से लापता युवक का नदी किनारे मिला कंकाल, कपड़ों से भाई ने की पहचान

आठ अक्तूबर से लापता युवक का कंकाल बुधवार भोर में नदी किनारे मिला। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई। मौके पर पहुंचे युवक के भाई ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान रोहित के रूप में की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:13 PM, 25-Nov-2026

वाराणसी: एडीसीपी नीतू कादयान का गौतमबुद्धनगर तबादला, सोनभद्र और आजमगढ़ में भी बदले पुलिस अधिकारी

उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वाराणसी की एडीसीपी नीतू कादयान को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। सोनभद्र के अनुप कुमार और माविस टॉक समेत आजमगढ़ के कई अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। और पढ़ें

01:11 PM, 25-Nov-2026

यूपी चुनाव 2027: संविधान दिवस पर कल घोषणा पत्र जारी करेगी सपा; केंद्र में होंगी महिलाएं, युवा और पीडीए

समाजवादी पार्टी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन अपना घोषणा पत्र जारी करने का एलान किया है। घोषणा पत्र में महिला, युवा और पीडीए पर मुख्य रूप से जोर दिया जाएगा। और पढ़ें

01:10 PM, 25-Nov-2026

अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: दो गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, बिहार-बंगाल तक नेटवर्क; बैंक के बाहर ठगी का खेल

आजमगढ़ जिले में पुलिस मुठभेड़ में दो गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए। वहीं मुठभेड़ में दो सरगना घायल हुए। पुलिस ने जहानागंज में अंतरराज्यीय गो-तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। वहीं जीयनपुर में बैंक ग्राहकों को कागज की गड्डी थमाकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। और पढ़ें

01:08 PM, 25-Nov-2026

यूपी: 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले, आगरा मंडल के तीन जिलों में हुआ बड़ा फेरबदल

प्रदेश में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के तहत आगरा, मैनपुरी और मथुरा में नई तैनाती की गई है। आईपीएस शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
  और पढ़ें

01:07 PM, 25-Nov-2026

हाईकोर्ट : अंतरिक्ष अपार्टमेंट एसोसिएशन का चुनाव आठ सप्ताह में कराएं, डीएम नामित करेंगे चुनाव अधिकारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गौतमबुद्धनगर स्थित अंतरिक्ष अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के प्रबंधन मंडल का चुनाव आठ सप्ताह के भीतर कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के सात दिन के भीतर एसडीएम या उससे वरिष्ठ अधिकारी को चुनाव अधिकारी नामित करेंगे। और पढ़ें

01:02 PM, 25-Nov-2026

हाईकोर्ट : कर्ज वसूली के लिए दूसरे के मकान पर कब्जा नहीं कर सकती फाइनेंस कंपनी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कर्ज वसूली के लिए दूसरे व्यक्ति की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि याची महिला का कर्ज की वसूली की कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है बावजूद इसके उसकी आवासीय संपत्ति के हिस्से पर कब्जा कर लिया गया। और पढ़ें

01:00 PM, 25-Nov-2026

बस्ती: ढाई माह से लापता युवक का नदी किनारे मिला कंकाल

बस्ती: ढाई माह से लापता युवक का नदी किनारे मिला कंकाल और पढ़ें

12:56 PM, 25-Nov-2026

आगरा न्यूज: यूरिया समाप्त होने से थमी रोडवेज बसों की रफ्तार, 28 बीएस-6 बसें नहीं निकल सकीं बाहर

यूरिया की आपूर्ति ठप होने से आगरा के ईदगाह और फोर्ट डिपो की 28 बीएस-6 बसें तीन दिन से खड़ी हैं। बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही है और उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
  और पढ़ें

12:55 PM, 25-Nov-2026

हाईकोर्ट : आरोपी पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए बिना समन जारी करना गलत, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 223 के प्रथम परंतुक के तहत आरोपी को सुनवाई का अवसर दिए बिना मजिस्ट्रेट संज्ञान नहीं ले सकते। और पढ़ें

12:49 PM, 25-Nov-2026

यूपी: 'पापा जल्दी लौटेंगे...' इंतजार करते रहे भाई-बहन, घर पहुंची मां-पिता की मौत की खबर; हादसे से बेहाल मासूम

आगरा के अर्जुन नगर में टैंकर की टक्कर से पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी रेखा की मौत हो गई। घर पर माता-पिता का इंतजार कर रहे 13 वर्षीय माही और उसके छोटे भाई आरव को जब मौत की खबर मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच
  और पढ़ें

12:45 PM, 25-Nov-2026

पीएसी जवान को 10 साल का कारावास: दहेज के लिए पत्नी की हत्या, कोर्ट ने सुना दी सजा; जुर्माना भी लगाया

आगरा की अदालत ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या के मामले में पीएसी कर्मी पति को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साक्ष्यों के अभाव में ससुर और दो अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।
  और पढ़ें

12:43 PM, 25-Nov-2026

कन्नौज: 'प्रेमी को बुलाओ वरना...', दूसरी शादी की खबर पर टॉवर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा

Kannauj News: छिबरामऊ में प्रेमी की दूसरी शादी की भनक लगते ही युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी। करीब ढाई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा है। और पढ़ें

12:43 PM, 25-Nov-2026

यूपी: मुस्लिम वोट व 'हाथ' पकड़कर सीटें नहीं छोड़ना चाहती है सपा; इस मंडल में कांग्रेस को सिर्फ इतनी सीट का ऑफर

सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर घमासान जारी है। सपा ने सहारनपुर मंडल की 16 सीटों में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट का ऑफर दिया है। मुजफ्फरनगर और शामली में सपा का कोई सीट देने का मूड नहीं है। और पढ़ें

12:43 PM, 25-Nov-2026

आदेश देकर सोए पुलिस अफसर: कागजों में डायवर्जन, हाईवे पर दौड़ते रहे ट्रक, गुरु का ताल पर मंडराता रहा खतरा

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के आसपास भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया था, लेकिन हाईवे पर दिनभर ट्रक और डंपर दौड़ते रहे। पुलिस की निगरानी में चूक से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहा और सिकंदरा में जाम लगा।
  और पढ़ें

12:43 PM, 25-Nov-2026

यूपी चुनाव 2027: 'राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय', गठबंधन पर योगी का तीखा हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए और पीडीए को 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' करार दिया। साथ ही प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण, युवाओं को रोजगार और सख्त कानून-व्यवस्था जैसी अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां भी गिनाईं। और पढ़ें

12:43 PM, 25-Nov-2026

टिकट पर भरोसा, गठबंधन पर दावा: आशु मलिक बोले- कांग्रेस पर नकारात्मक बात नहीं करेंगे, उमर अली ने कही ये बात

समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर देहात से आशु मलिक और बेहट से विधायक उमर अली को टिकट देने की घोषणा की है। आशु मलिक ने कांग्रेस की तल्खी पर नकारात्मक टिप्पणी से परहेज किया और कहा कि गठबंधन में सभी फैसले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। और पढ़ें

12:41 PM, 25-Nov-2026

नए सर्किल रेट लागू: बदायूं में अब जमीन खरीदना हुआ महंगा, 22 प्रतिशत तक बढ़ी दरें

बदायूं जिले में बुधवार को नए सर्किल रेट लागू हो गए। नए सर्किल रेट से जमीन, प्लॉट, मकान और कृषि भूमि की निर्धारित कीमतों में 5 से 22 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे जमीनें सबसे ज्यादा महंगी हुई हैं।  और पढ़ें

12:41 PM, 25-Nov-2026

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने खोल दिए पत्ते, इन दो विधानसभा पर चला ब्राह्मण-ओबीसी कार्ड; भाजपा-सपा की बढ़ी टेंशन?

आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं। बसपा ने खेरागढ़ में ब्राह्मण और एत्मादपुर में ओबीसी कार्ड खेलते हुए प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन में टिकटों पर मंथन जारी है।
  और पढ़ें

12:40 PM, 25-Nov-2026

क्रैश बैरियर से लैस होने वाला गाजीपुर का पहला सेतु बनेगा हमीद सेतु

क्रैश बैरियर से लैस होने वाला गाजीपुर का पहला सेतु बनेगा हमीद सेतु और पढ़ें

12:40 PM, 25-Nov-2026

यूपी: पुलिस कर्मी ने कर लिया सरकारी जमीन पर कब्जा, नोटिस के बाद भी रातोंरात खड़ी कर दी दीवार; FIR के आदेश

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में नोटिस और रोक के बावजूद सरकारी जमीन पर दोबारा दीवार खड़ी कर लेंटर डालने का मामला सामने आया है। एडीएम ने निर्माण ध्वस्त कराने और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
  और पढ़ें

12:40 PM, 25-Nov-2026

मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी

मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी और पढ़ें

12:37 PM, 25-Nov-2026

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

कासगंज में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे किनारे करीब 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के हाथ में मिले बीयर के कैन की जांच में उसके बदायूं के सहसवान क्षेत्र से खरीदे जाने का पता चला है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें