फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:28 AM, 04-Nov-2026

एनसीआर में सांस लेना दूभर: बागपत की हवा रेड जोन में, एक्यूआई 308 पर पहुंचा; मेरठ-गाजियाबाद में भी बढ़ा प्रदूषण

एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से बागपत का एक्यूआई 308 पर पहुंच गया। मेरठ में 216 और गाजियाबाद में 236 एक्यूआई दर्ज हुआ। सुबह-शाम स्मॉग का असर बढ़ा।

और पढ़ें

10:27 AM, 04-Nov-2026

कानपुर: फेस्टिवल्स पर हवाई सफर को लगे महंगाई के पंख, बंगलूरू से घर वापसी 29 हजार की, जानिए क्या है नया रेट

Kanpur News: त्योहारों पर बंगलूरू, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े महानगरों से कानपुर घर लौटने वाली फ्लाइट्स का किराया सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने से तीन गुना तक बढ़ गया है। विशेष रूप से सात नवंबर को बंगलूरू से कानपुर की हवाई टिकट 29,311 तक पहुंच गई है। इसके विपरीत, कानपुर से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए किराया अपेक्षाकृत काफी कम है। और पढ़ें

10:26 AM, 04-Nov-2026

यूपी: घर से लापता बुजुर्ग महिला की खेत में मिली लाश, फंदे पर लटका था शव; परिवार में मचा कोहराम

घर से लापता बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव खेत में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 AM, 04-Nov-2026

बलिया पुलिस की कार्रवाई: छात्र की करंट से मौत में तीन शिक्षक गिरफ्तार, लौकी तोड़ने को स्कूल के छत पर भेजा था

बलिया जिले में स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई थी। मामले में स्कूल के तीन शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि लौकी तोड़ने के लिए छात्र को छत पर भेजा गया था। और पढ़ें

10:20 AM, 04-Nov-2026

यूपी: पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर से भिड़ेंगे बदायूं के अदनान, दुबई में होगा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

बदायूं के मुक्केबाज अदनान अहमद दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबू बकर शाक से भिड़ेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला छह नवंबर को दुबई में होगा। पाकिस्तानी मुक्केबाज ने उन्हें फेसबुक पर चुनौती दी थी।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:19 AM, 04-Nov-2026

बलिया: एआई से बनाई छात्रा की अश्लील तस्वीर, 25 साल की सजा; कोर्ट ने 55 हजार रुपये का लगाया अर्थदंड

बलिया जिले में एआई से छात्रा की अश्लील तस्वीर बनाने के आरोप में दोषी को कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई। साथ ही 55 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।  और पढ़ें

10:15 AM, 04-Nov-2026

कानपुर: डॉ. अनिल जोशी बोले- अल नीनो से बढ़ेंगी फ्लैश फ्लड और पॉकेट रेन की घटनाएं, दी ये बड़ी चेतावनी

Kanpur News: कानपुर पहुंची 3,000 किलोमीटर लंबी प्रकृति पथ साइकिल यात्रा के दौरान हेस्को के संस्थापक व पद्मश्री पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने जलवायु परिवर्तन और अल-नीनो के गंभीर खतरों पर चिंता जताई। और पढ़ें

10:11 AM, 04-Nov-2026

यूपी: सीएम योगी आज करेंगे पदयात्रा, बोले- इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है। इनके नेताओं में न क्षमता है और न ही विश्वसनीयता। और पढ़ें

10:11 AM, 04-Nov-2026

भयानक हादसा: आगरा में कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को नगर निगम के डंपर ने राैंदा, माैके पर ही माैत

आगरा में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को नगर निगम के डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की माैत हो गई।  और पढ़ें

10:07 AM, 04-Nov-2026

लालगंज में 'सत्ता का संग्राम': भाजपा सरकार के काम पर जनता से चर्चा, किसान-युवा और महिलाओं ने बताई मन की बात

उजाला का ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान जनता के दरवाजे तक पहुंच रहा है। टीम ने आजमगढ़ जिले के लालगंज विधासभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जाकर किसानों से खेत-खलिहान के मुद्दे समझे, बाजारों में व्यापारियों से कारोबार और सुरक्षा की स्थिति जानी, महिलाओं से उनके अनुभव पूछे और आम लोगों से विकास के कामकाज का हिसाब लिया। और पढ़ें

10:00 AM, 04-Nov-2026

VIDEO: राम की पैड़ी पर लेजर शो का रिहर्सल शुरू, दीपोत्सव पर दिखेगा रामायण का विहंगम दृश्य

VIDEO: राम की पैड़ी पर लेजर शो का रिहर्सल शुरू, दीपोत्सव पर दिखेगा रामायण का विहंगम दृश्य और पढ़ें

09:47 AM, 04-Nov-2026

उरई: कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस की कामयाबी, एक लाख का इनामी मोनू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार

उरई: कालपी बार अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस की कामयाबी, एक लाख का इनामी मोनू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार और पढ़ें

09:46 AM, 04-Nov-2026

कानपुर: 722 पेड़ कटान की मुख्य जिम्मेदार रहीं निदेशक, रिपोर्ट शासन को भेजी गई, अब तक नहीं आया है जवाब

Kanpur News: नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में 722 हरे और फलदार-छायादार पेड़ों के अवैध कटान मामले में वन विभाग ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में एनएसआई की निदेशक डॉ. सीमा परोहा को ही अवैध कटाई का मुख्य जिम्मेदार माना है। रिपोर्ट में निदेशक और अन्य अफसरों के नाम दर्ज कर कार्रवाई के लिए शासन को भेजा गया था, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद शासन की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।  और पढ़ें

09:45 AM, 04-Nov-2026

सिपाही ने दी जान: घर में फंदे से लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम; दो मासूमों से सिर से उठा पिता का साया

आगरा में यूपी पुलिस के सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। वह प्रतापगढ़ में तैनात थे। तबीयत खराब होने के चलते वर्तमान में अपने गांव में रह रहे थे। मंगलवार शाम उनका शव फंदे से लटका मिला। और पढ़ें

09:36 AM, 04-Nov-2026

गजब का हाल: ड्यूटी रोस्टर में मनमानी, रेलवे कंट्रोलरों को साप्ताहिक विश्राम नहीं, 23 कर्मचारियों ने की शिकायत

आगरा रेल मंडल के 23 सेक्शन कंट्रोलरों ने ड्यूटी रोस्टर में मनमानी और 30 घंटे का साप्ताहिक विश्राम नहीं मिलने की शिकायत की है। कर्मचारियों ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को पत्र सौंपकर रोस्टर सुधार, प्रशिक्षण और पदोन्नति की स्पष्ट नीति की मांग की है।
  और पढ़ें

09:35 AM, 04-Nov-2026

हमीरपुर: इलाही तालाब से मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Hamirpur News: इलाही तालाब में बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह दो नवंबर की शाम से लापता था और परिजन रातभर उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मौदहा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

09:35 AM, 04-Nov-2026

आगरा: सरकारी जमीन पर फर्जी एनओसी से पास कराया नक्शा, अब बिल्डर और इंजीनियर के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

फर्जी एनओसी से नक्शा पास कराने के मामले में अधिकारियों ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मामले में जिम्मेदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।  और पढ़ें

09:29 AM, 04-Nov-2026

VIDEO: आगरा में 940 किलो खोआ-पनीर कराया नष्ट

VIDEO: आगरा में 940 किलो खोआ-पनीर कराया नष्ट और पढ़ें

09:29 AM, 04-Nov-2026

VIDEO: वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने दिखाया दमखम, क्रिकेटर दीपक चाहर को देख झूम उठे विद्यार्थी

VIDEO: वार्षिक खेल दिवस में बच्चों ने दिखाया दमखम, क्रिकेटर दीपक चाहर को देख झूम उठे विद्यार्थी और पढ़ें

09:26 AM, 04-Nov-2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट और पढ़ें

09:20 AM, 04-Nov-2026

कालपी अधिवक्ता हत्याकांड: एक लाख का इनामी मोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, ये सामान बरामद

Orai News: कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी व एक लाख रुपये के इनामी शूटर मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

09:10 AM, 04-Nov-2026

एसएन में गार्डों की गुंडागर्दी: बेटी को दिखाने आए पिता से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, मासूम को लगी चोट

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में गार्डों की गुंडागर्दी का मामला एकबार फिर सामने आया है। बेटी को दिखाने आए पिता के साथ गार्डों ने बदसलूकी की। इस दाैरान मासूम को चोट लग गई। और पढ़ें

09:06 AM, 04-Nov-2026

NSI पेड़ कटान मामला: पहले अफसरों पर प्राथमिकी, अब चार्जशीट में क्लीन चिट, ठेकेदार-सुरक्षाकर्मी को बनाया दोषी

Kanpur News: कल्याणपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में जून 2026 के दौरान 722 हरे पेड़ काटे जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने कोर्ट में 19 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। खास बात यह है कि विवेचना के बाद पुलिस ने संस्थान की डायरेक्टर सीमा परोहा समेत अन्य अधिकारियों के नाम चार्जशीट से हटाकर उन्हें क्लीन चिट दे दी है, जबकि शुरुआती प्राथमिकी में इन्हीं अफसरों के नाम दर्ज थे। और पढ़ें

08:39 AM, 04-Nov-2026

यूपी: मोनू की तलाश में एसओजी का डेरा, साथी को उठाया...पूछताछ जारी, दो-दो लाख का था लालच, अधिवक्ता हत्याकांड

Kanpur News: कालपी अधिवक्ता हत्याकांड में फरार सुपारी किलर मोनू यादव की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने उसके एक साथी को उठाया है, जिससे पूछताछ जारी है। मोनू पर हत्या, गांजा तस्करी सहित कई मामले दर्ज हैं और उसका भाई भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। और पढ़ें

08:37 AM, 04-Nov-2026

रिटायर्ड आईएएस का हत्यारोपी गिरफ्तार: पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चलाया, मजदूर बने; तब दबोचा 50 हजार का इनामी

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश मे जुटी थी। 50 हजार के इनामी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, इस दाैरान वह गोली लगने से घायल हो गया।  और पढ़ें

08:31 AM, 04-Nov-2026

यूपी: आतंकी शहजाद भट्टी की धरपकड़ के लिए बढ़ा दायरा, पंजाब पहुंची एटीएस; सामने आया खालिस्तान कनेक्शन

जांच में सामने आया था कि गगनदीप और नाबालिग का आपराधिक इतिहास है। गगनदीप के खालिस्तानी संगठन से जुड़े होने की बात भी सामने आई थी। इसी कड़ी में एटीएस पुराने मुकदमों की जांच कर रही है। और पढ़ें

08:26 AM, 04-Nov-2026

अधिवक्ता हत्याकांड में नया खुलासा: पिता ने मोनू से कहा था- बड़े आदमी से मिलवा रहा हूं, काम कर देना, फायदा होगा

जालौन के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी के पिता ने बेटे से कहा था कि बड़े आदमी से मिलवा रहा हूं, उसका काम कर देना। अच्छा फायदा होगा और आगे भी मदद मिलती रहेगी। ठेकेदार इंद्रजीत ने मोनू को वकील की फोटो भेजकर कहा था कि इसे किसी भी कीमत पर हटाना है। अधिवक्ता की शनिवार को जमीन के विवाद में जालौन से कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। और पढ़ें

08:08 AM, 04-Nov-2026

यूपी: धनतेरस से प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगा उपमा और हलवा, जोड़ा गया मेन्यू में; जानिए डिटेल

Mid-day meal in UP: योजना के तहत हर महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा छात्रों को दिया जाएगा। वहीं दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को बच्चों को उपमा परोसा जाएगा। और पढ़ें

07:51 AM, 04-Nov-2026

लखनऊ: चार आवासीय योजनाओं में मिलेंगे दो लाख भूखंड, राजधानी में खुद का घर बनाने का सपना होगा पूरा

Plots available in Lucknow: लखनऊ में अपना खुद का घर बनाने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। एलडीए की चार आवासीय योजनाओं में दो लाख भूखंड मिलने वाले हैं।  और पढ़ें

03:07 AM, 04-Nov-2026

Basti News: पांच हजार शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति अभिलेखों की होगी जांच

परिषदीय विद्यालयों के पांच हजार से अधिक शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और नियुक्ति संबंधी अभिलेखों की जांच की जाएगी। और पढ़ें

03:06 AM, 04-Nov-2026

बस्ती सॉकर लीग : टांडा ने जीता खिताब, गोंडा को 2-1 से हरायाग

बस्ती सॉकर लीग के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में टांडा की टीम ने गोंडा को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। और पढ़ें

03:05 AM, 04-Nov-2026

Basti News: मिलावट के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, 840 किलो मिठाई नष्ट

मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। और पढ़ें

03:04 AM, 04-Nov-2026

Basti News: धनतेरस से शहर में बदलेगा रूट दो जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

धनतेरस और दिवाली पर्व के दौरान चार पहिया एवं अन्य बड़े वाहनों को भीड़भाड़ वाले हिस्से में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। और पढ़ें

03:03 AM, 04-Nov-2026

Basti News: अवैध पैथाेलॉजी पर छापा मारा, सील

जलेबीगंज में अवैध रूप से संचालित दो पैथोलॉजी सेंटर को शिकायत के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने सील कर दिया है। और पढ़ें

03:03 AM, 04-Nov-2026

Basti News: शिक्षकों ने दूसरे दिन भी जताया विरोध, पांच को भेजेंगे ज्ञापन

शिवहर्ष किसान और एपीएन पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। और पढ़ें

03:03 AM, 04-Nov-2026

Basti News: आशा पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने, व बकाया भुगतान की मांग

लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के यूनियन पदाधिकारियों और अन्य लोगों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग उठी है। और पढ़ें

03:02 AM, 04-Nov-2026

Basti News: दिवाली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर

दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। और पढ़ें

03:00 AM, 04-Nov-2026

Sant Kabir Nagar News: 40 साल पहले बन गई सड़क...अब तक नहीं मिला मुआवजा

तहसील क्षेत्र में बीएमसिटी मार्ग के बने 40 वर्ष गुजर गए, लेकिन अभी तक और पढ़ें

03:00 AM, 04-Nov-2026

Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में दाखिले के लिए प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा ब्योरा

परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत कराए गए नवीन नामांकि और पढ़ें

03:00 AM, 04-Nov-2026

Sant Kabir Nagar News: रेहड़ी, पटरी व्यवसायियों को ऋण दिलाने में अफसर सहयोग करें

अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना और पढ़ें

03:00 AM, 04-Nov-2026

Sant Kabir Nagar News: 86 आवेदन क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए स्वीकृत पाए गए

एडीएम वित्त व राजस्व जय प्रकाश की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री और पढ़ें

03:00 AM, 04-Nov-2026

Sant Kabir Nagar News: छूटी प्रयोगिक परीक्षा में शामिल हुए 177 बच्चे

संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर और पढ़ें

03:00 AM, 04-Nov-2026

Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम का संविदाकर्मी बता बिल जमा कराने के नाम पर 61 हजार हड़पे

महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी महिला से जालसाज ने खुद को बिजली और पढ़ें

03:00 AM, 04-Nov-2026

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइट

नगर पंचायत के मुख्य कस्बा धर्मसिंहवा में स्ट्रीट लाइट दिन में भी जल और पढ़ें

03:00 AM, 04-Nov-2026

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत नकहा और तेजपुर में शुक्रवार को ग्राम और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें