फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:26 PM, 03-Sep-2026

कानपुर: एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में लगी भीषण आग, जरूरी दस्तावेज-सामान जलकर खाक

कानपुर: एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में लगी भीषण आग, जरूरी दस्तावेज-सामान जलकर खाक और पढ़ें

12:24 PM, 03-Sep-2026

यूपी: मायावती देश भर के पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर कर रही मंथन, पहले दिए गए काम का लिया फीडबैक

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज देश भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन कर रही हैं। बैठक में विभिन्न राज्यों के बसपा प्रमुख भी उपस्थित हैं। और पढ़ें

12:19 PM, 03-Sep-2026

बरेली: पिछड़े ही सही, सपा के पीडीए में पी का मतलब पंडित नहीं! 65 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

बरेली में समाजवादी पार्टी ने 65 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में 39 पिछड़ों को जगह दी है। कमेटी में सिर्फ तीन पंडित (ब्राह्मण) और 14 अल्पसंख्यक शामिल हैं। अनुसूचित जाति व सवर्ण समाज के छह-छह पदाधिकारी हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
12:15 PM, 03-Sep-2026

अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा बोले- देश सेवा के बाद राम भक्तों की सेवा का अवसर मिला

अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा बोले- देश सेवा के बाद राम भक्तों की सेवा का अवसर मिला और पढ़ें

12:13 PM, 03-Sep-2026

यूपी: 'हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे, क्योंकि...', मूंछों पर ताव देने वाले सीओ पर अखिलेश का पलटवार; पूरी कहानी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी सीओ पर पलटवार किया है। सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे। दरअसल, मैनपुरी में पुलिस अफसर का मूंछों पर ताव देते हुए वीडियो वायरल हुआ था। और पढ़ें

विज्ञापन
12:13 PM, 03-Sep-2026

बिजनौर: गंगा किनारे ढांग गिरने से किसान दंपती 35 फीट गहराई में गिरे, मिट्टी में दबकर घायल; जिला अस्पताल रेफर

बिजनौर के गौसपुर में गंगा किनारे खेत पर चारा काटते समय ढांग गिरने से किसान दंपती करीब 30 से 35 फीट गहराई में जा गिरे। मिट्टी में दबने से दोनों घायल हुए। ग्रामीणों ने बाहर निकाला, जिसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। और पढ़ें

12:09 PM, 03-Sep-2026

जन्माष्टमी: बाबा विश्वनाथ ने मथुरा भेजा लड्डू गोपाल को उपहार, 15 देशों के 100 से ज्यादा मंदिरों के भेजे संदेश

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्रीलड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री मथुरा भेजी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के बाद उपहार को मथुरा के लिए रवाना किया गया।  और पढ़ें

12:06 PM, 03-Sep-2026

वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली; मची अफरा-तफरी

यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, इस दौरान सड़क पर कुछ देर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
  और पढ़ें

12:05 PM, 03-Sep-2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली और पढ़ें

12:00 PM, 03-Sep-2026

कार्रवाई: बिजनौर में 400 से अधिक मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर, ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का अभियान जारी

बिजनौर में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। अब तक 400 से अधिक मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा चुके हैं। मंदिरों और मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों की भी जांच की जा रही है। और पढ़ें

12:00 PM, 03-Sep-2026

हाथरस: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज आएंगी, बालिका प्रेक्षागृह का करेंगे निरीक्षण

अर्पणा यादव आज हाथरस आ रही हैं। वह प्राचीन शिव मंदिर में राधा-कृष्ण एवं शनिदेव महाराज की मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी। और पढ़ें

11:56 AM, 03-Sep-2026

कन्नौज: पुलिस से बचकर भागा पॉक्सो आरोपी, सौरिख में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कन्नौज: पुलिस से बचकर भागा पॉक्सो आरोपी, सौरिख में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार और पढ़ें

11:53 AM, 03-Sep-2026

हरदोई: पति ने लाइसेंसी राइफल से पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर

हरदोई: पति ने लाइसेंसी राइफल से पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर और पढ़ें

11:52 AM, 03-Sep-2026

कन्नौज: पुलिस अभिरक्षा से भागा पॉक्सो आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Kannauj News: पुलिस अभिरक्षा से फरार पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सौरिख पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दानपुर गांव में पानी की टंकी के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। और पढ़ें

11:49 AM, 03-Sep-2026

बदायूं: लाइसेंस की क्षमता से अधिक गोदाम में मिला बारूद और पटाखों का जखीरा, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

उझानी में नविश इंटरप्राइजेज के गोदाम पर बुधवार देर शाम पुलिस-प्रशासन ने छापा मारा। यहां लाइसेंस में दर्ज क्षमता से अधिक बारूद और पटाखे मिले। एसडीएम सदर साई अश्रित साखमुरी के नेतृत्व में टीम ने गोदाम सील कर दिया। और पढ़ें

11:49 AM, 03-Sep-2026

मेरठ जेल में बढ़ेगा कारोबार और मजबूत होगी सुरक्षा, 20 लाख की बेकरी मशीन और हाईटेक एक्स-रे बैगेज मशीन लगाई जा रही

मेरठ जेल में बढ़ेगा कारोबार और मजबूत होगी सुरक्षा, 20 लाख की बेकरी मशीन और हाईटेक एक्स-रे बैगेज मशीन लगाई जा रही और पढ़ें

11:49 AM, 03-Sep-2026

मेरठ: बारिश भी नहीं रोक सकी खिलाड़ियों का हौसला, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नेशनल एथलेटिक्स मीट की प्रतिस्पर्धाएं जारी

मेरठ: बारिश भी नहीं रोक सकी खिलाड़ियों का हौसला, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नेशनल एथलेटिक्स मीट की प्रतिस्पर्धाएं जारी और पढ़ें

11:47 AM, 03-Sep-2026

हरदोई: पति ने लाइसेंसी राइफल से पत्नी पर झोंका फायर, पेट में गोली लगने से गंभीर, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर

Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। और पढ़ें

11:47 AM, 03-Sep-2026

हमीरपुर की गोशाला में पड़े मिले गोवंशों के शव, वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने चारा-पानी न मिलने का लगाया आरोप

Hamirpur News: गहरौली गांव स्थित गोशाला की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गोशाला परिसर में करीब आधा दर्जन मृत गोवंश पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ गोवंश कमजोर हालत में नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

11:46 AM, 03-Sep-2026

शिकोहाबाद में बारिश का कहर: कच्चे मकान की दीवार और छत गिरी, दब गया पूरा परिवार; मची अफरा-तफरी

शिकोहाबाद के डंडियामई गांव में तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार और दो कमरों की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर मकान मालिक घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी, बेटे, पुत्रवधू और दो वर्षीय नातिन को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। और पढ़ें

11:43 AM, 03-Sep-2026

अयोध्या: सीईओ चुने जाने के बाद राम नगरी पहुंचे जितेंद्र मिश्रा, एयरपोर्ट से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना

Jitendra Mishra CEO: राम मंदिर ट्रस्ट में जितेंद्र मिश्र पहली बार सीईओ चुने गए। यह पद मिलने के बाद वह राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं।  और पढ़ें

11:43 AM, 03-Sep-2026

VIDEO: हाईवे पर दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूटा, ग्रामीणों ने पीछा कर दो महिलाओं को पकड़ा

VIDEO: हाईवे पर दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूटा, ग्रामीणों ने पीछा कर दो महिलाओं को पकड़ा और पढ़ें

11:43 AM, 03-Sep-2026

मेरठ: स्कूल बस ने कुचला तीन साल का मासूम, मौके पर मौत; शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, जाम लगाकर जताया आक्रोश

मेरठ के परीक्षितगढ़ में स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय नवनीत की मौके पर मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए थाने के सामने जाम लगा दिया। और पढ़ें

11:40 AM, 03-Sep-2026

VIDEO: अग्रवाल समाज को अपशब्द कहने पर भड़का आक्रोश, थाने पर धरना; चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर

VIDEO: अग्रवाल समाज को अपशब्द कहने पर भड़का आक्रोश, थाने पर धरना; चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर और पढ़ें

11:40 AM, 03-Sep-2026

VIDEO: शिकोहाबाद में बारिश का कहर...कच्चे मकान की दीवार और छत गिरी, दब गया पूरा परिवार; मची अफरा-तफरी

VIDEO: शिकोहाबाद में बारिश का कहर...कच्चे मकान की दीवार और छत गिरी, दब गया पूरा परिवार; मची अफरा-तफरी और पढ़ें

11:36 AM, 03-Sep-2026

सहारनपुर अग्निवीर भर्ती रैली: तकनीकी पदों की दौड़ में 834 अभ्यर्थी सफल, 1052 ने लिया हिस्सा; कल अंतिम दिन

Agniveer Technical Recruitment: सहारनपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में तकनीकी पदों के लिए 1052 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जिनमें 834 सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। भर्ती का अंतिम दिन शुक्रवार है। और पढ़ें

11:35 AM, 03-Sep-2026

अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए 834 अभ्यर्थी दौड़ में सफल, सहारनपुर भर्ती रैली में 1052 ने लिया हिस्सा; कल अंतिम दिन

अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए 834 अभ्यर्थी दौड़ में सफल, सहारनपुर भर्ती रैली में 1052 ने लिया हिस्सा; कल अंतिम दिन और पढ़ें

11:25 AM, 03-Sep-2026

बिजनौर: बुलेट से पटाखे छोड़ने पर कार्रवाई, 50 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, रोलर से नष्ट कराए

बिजनौर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। 50 से अधिक साइलेंसर उतरवाकर उन्हें रोलर चलाकर नष्ट कराया गया। और पढ़ें

11:24 AM, 03-Sep-2026

काशीवासियों को राहत: बाढ़ से पहले पता चलेगा कौन सा इलाका डूबेगा, 3डी डिजिटल ट्विन से होगी तैयारी

वाराणसी में बाढ़ से पहले पता चलेगा कौन सा इलाका डूबेगा। थ्री-डी अर्बन स्पेशियल डिजिटल ट्विन के जरिये जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिल जाएगी। इससे जरूरत के अनुसार संसाधनों की तैनाती भी की जा सकेगी। और पढ़ें

11:22 AM, 03-Sep-2026

यूपी: वाराणसी से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान में बजा अलॉर्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Alarm on Air India plane: वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1253) की आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी। और पढ़ें

11:22 AM, 03-Sep-2026

औरैया: मेडिकल दवा लेने जा रहे साले को जीजा ने 20 साथियों संग उठाया, नीम के पेड़ से बांधा और बर्रबरता से पीटा

औरैया: मेडिकल दवा लेने जा रहे साले को जीजा ने 20 साथियों संग उठाया, नीम के पेड़ से बांधा और बर्रबरता से पीटा और पढ़ें

11:21 AM, 03-Sep-2026

फर्रुखाबाद में आज आएंगे सीएम योगी, बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री

फर्रुखाबाद में आज आएंगे सीएम योगी, बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री और पढ़ें

11:20 AM, 03-Sep-2026

चमरौआ में 'सत्ता का संग्राम': जनता ने बताए विधानसभा में क्या हैं चुनावी मुद्दे, जानें किस आधार पर करेंगे मतदान

अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के दौरान टीम ने रामपुर जिले की चमरौआ विधानसभा में अभियान चलाया। इस दौरान आम जनता से 2027 चुनाव के मुद्दों पर बात की गई। लोगों ने विकास, रोजगार, सुरक्षा, शिक्षा और सड़क जैसे मूलभूत मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। और पढ़ें

11:19 AM, 03-Sep-2026

अलीगढ़: खैर के जाम में फंसी बीमार मासूम, सीएचसी पहुंचने से पहले चाचा की गोद में तोड़ा दम, थम गई उर्मी की सांस

खैर कस्बा में सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्व से ही नो-एंट्री घोषित की गई है। इसके बावजूद दिन के समय भी भारी वाहन कस्बे से गुजरते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। और पढ़ें

11:15 AM, 03-Sep-2026

औरैया: पांडव नदी का पानी बढ़ने से किसान बेबस, खेतों में नौ इंच जलस्तर बढ़ा, फसलें पूरी तरह बर्बाद

औरैया: पांडव नदी का पानी बढ़ने से किसान बेबस, खेतों में नौ इंच जलस्तर बढ़ा, फसलें पूरी तरह बर्बाद और पढ़ें

11:12 AM, 03-Sep-2026

यूपी: लखीमपुर खीरी में बाढ़ से घिरे कई गांव, सड़कों पर पानी, फसलें डूबी, स्कूल बंद; तस्वीरों में देखें हालात

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पलिया, भीरा और बिजुआ क्षेत्र के कई गांवों में पानी घुस गया। कई रास्ते जलमग्न होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। उधर, तिकुनिया क्षेत्र में मोहाना और धौरहरा में घाघरा नदी का कटान तेज हो गया है। बाढ़ और कटान से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  और पढ़ें

11:12 AM, 03-Sep-2026

UP: फर्रुखाबाद में सीएम योगी आज बांटेंगे बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां वह पिछले दिनों गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। और पढ़ें

11:12 AM, 03-Sep-2026

स्वाभिमान रैली: सहारनपुर में परिवार सहित पहुंचेंगे जयंत चौधरी; 2027 की रणनीति पर नजर

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आज केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी की स्वाभिमान रैली होगी। गोचर कृषि इंटर कॉलेज मैदान में 50 हजार लोगों की क्षमता वाला पंडाल तैयार है। जयंत चौधरी परिवार के साथ पहुंचेंगे और रैली को 2027 की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। और पढ़ें

11:09 AM, 03-Sep-2026

हाईकोर्ट : पहली बार अपराध करने वालों को सजा देने से पहले सशर्त रिहाई पर विचार जरूरी, अन्यथा दर्ज हो विशेष कारण

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पहली बार अपराध करने वालों को सजा देने से पहले उनकी सशर्त रिहाई पर विचार किया जाना चाहिए। प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट, 1958 के तहत लाभ पाने के योग्य है तो लाभ मिलना चाहिए। और पढ़ें

11:08 AM, 03-Sep-2026

वाराणसी में बाढ़: पीएम मोदी ने डीएम से फोन पर ली जानकारी, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के डीएम से फोन पर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राहत शिविरों की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। और पढ़ें

11:01 AM, 03-Sep-2026

कानपुर: निजी भूमि पर बने पिलर जेसीबी से ढहाए, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाला भी गिरफ्तार, होगा वृक्षारोपण

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में प्रशासन ने भूमि विवाद और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार ओम प्रकाश ने मौके पर खड़े होकर जेसीबी से निजी भूमि पर बने पिलर हटवाकर जमीन स्वामी को कब्जा दिलाया। और पढ़ें

11:01 AM, 03-Sep-2026

कानपुर: घाटमपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जा मुक्त कराई गई जमीन

कानपुर: घाटमपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जा मुक्त कराई गई जमीन और पढ़ें

11:00 AM, 03-Sep-2026

प्रयागराज : कतवारूपुर में एक साल बाद फिर दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर; ग्रामीणों में दहशत

प्रयागराज : कतवारूपुर में एक साल बाद फिर दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर; ग्रामीणों में दहशत और पढ़ें

10:56 AM, 03-Sep-2026

यूपी: त्योहारी सीजन में बढ़े दालों के दाम, अरहर के साथ चने के दामों में आई तेजी; जानिए चीनी को लेकर अपेडट

Inflation in UP: सरकार की सख्ती से त्योहारी सीजन में चीनी के दाम तो कम हुए हैं लेकिन अरहर दाल और चना के दाम बढ़ गए हैं। और पढ़ें

10:53 AM, 03-Sep-2026

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव में मंगलवार रात करीब एक साल बाद फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत से नाले की ओर जाते तेंदुए की तस्वीर अधिवक्ता के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें