फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 07-Nov-2025

Sheopur News: सरकारी स्कूल में बच्चों को रद्दी पर रखकर दिया खाना, स्कूल प्रभारी सस्पेंड, बीआरसी-सीएसी को नोटिस

श्योपुर के विजयपुर स्थित हुल्लपुर माध्यमिक स्कूल में बच्चों को रद्दी कागज पर खाना परोसने के मामले में स्कूल प्रभारी भोगीराम धाकड़ को सस्पेंड किया गया। मिड-डे मील सप्लाई करने वाले स्व-सहायता समूह का टेंडर रद्द कर दिया गया। कलेक्टर ने सभी स्कूलों में भोजन व्यवस्था की सख्त जांच के निर्देश दिए। और पढ़ें

11:16 PM, 07-Nov-2025

MP News: सिविल जज भर्ती 2022 के रिजल्ट जारी करने के निर्देश, पर हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए, लेकिन नियुक्तियां याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेंगी। मामला 21 नवंबर को फिर सुना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति पर इंटरव्यू पूरे हुए थे। भर्ती प्रक्रिया तीन साल के अनुभव नियम विवाद के कारण अटकी थी।  और पढ़ें

10:58 PM, 07-Nov-2025

Bhopal News: भोपाल में 70 साल की बुजुर्ग को बेटे-बेटी ने ढाई साल से कमरे में बंद कर रखा, पुलिस ने छुड़ाया

भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे-बेटी ने ढाई साल तक कमरे में कैद कर रखा था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने महिला को खराब हालत में रेस्क्यू कर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। पति के निधन के बाद दोनों संतानें भीख मांगकर जी रहे थे।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:49 PM, 07-Nov-2025

Himachal News: युवती के शारीरिक शोषण मामले में चुराह के विधायक हंसराज पर FIR दर्ज, पॉक्सो एक्ट में हुआ केस

चुराह के विधायक हंसराज के खिलाफ युवती ने महिला थाना चम्बा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ बीएनएस व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  और पढ़ें

10:43 PM, 07-Nov-2025

Sidhi News: 'आठ घंटे तक बेल्ट-चाकू से टॉर्चर किया..' सुधीर ने बताई आपबीती; सांसद मिश्रा ने दिया नौकरी का भरोसा

सूरत में चाकू की नोक पर प्रताड़ित सीधी निवासी सुधीर पांडे घर लौटे तो मां से मिलकर भावुक हो गए। सुधीर ने बताया कि उसे 8 घंटे बेल्ट और चाकू से यातना दी गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। सांसद राजेश मिश्रा ने इलाज व नौकरी की घोषणा की। 

और पढ़ें

विज्ञापन
10:34 PM, 07-Nov-2025

Hathras: बच्ची ने हटाया कार का हैंडब्रेक, मची भगदड़, युवक हुआ चोटिल, बाल-बाल बची फूल वाले की दुकान

बताते हैं कार में बच्ची सहित चार बच्चे मौजूद थे। तीन बच्चे पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। इन बच्चों के पिता कार के हैंड ब्रेक लगाकर चाभी निकालकर बाजार में सामान लेने चले गए थे। और पढ़ें

10:31 PM, 07-Nov-2025

Bihar Election : डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-लक्ष्मीजी लालटेन पर नहीं, कमल पर आती हैं; पढ़ें पूरा बयान

यूपी के उप मुख्यमंत्री मौर्य बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2025 में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है और मोतिहारी से कमल खिलाना है। और पढ़ें

10:30 PM, 07-Nov-2025

Balaghat News: चार लाख के कर्ज में डूबे भतीजे और पोते ने की दंपती की हत्या, अंतिम संस्कार में भी हुए थे शामिल

कटंगी में रिटायर्ड कर्मचारी रमेश हाके और पत्नी पुष्पकला की हत्या उनके भतीजे दुलीचंद और पोते सचिन ने की। दोनों पर चार लाख का कर्ज था और सट्टे में पैसा डूब गया था। नकदी-जेवर के लालच में हत्या कर लूट की। पुलिस ने 1.85 लाख और ज्वेलरी बरामद की।  और पढ़ें

10:23 PM, 07-Nov-2025

UP : साक्ष्यों के अभाव में बरी किए गए आजम खां, फरवरी 2019 में दर्ज कराई गई थी एफआईआर; जानें पूरा मामला

वादी और पीड़ित ने बयान दिया कि आरोपी आजम के प्रेस रिलीज से शिया सुन्नी धर्म और पीड़ित का कोई नुकसान नहीं हुआ बल्कि कौम की तारीफ हुई है। और पढ़ें

10:17 PM, 07-Nov-2025

Bhopal Crime: ट्रेन के रुकने और फिर चलने के वक्त यात्रियों को निशाना बना रहे बदमाश, बैग और मोबाइल फोन झपट रहे

मंगला एक्सप्रेस, सोमनाथ और इंटरसिटी एक्सप्रेस में बदमाशों ने यात्रियों को निशाना बनाकर बैग और मोबाइल चोरी किए। महिला यात्री का जेवर व 30 हजार रुपये वाला बैग लूटा गया। जीआरपी-आरपीएफ के अभियान के बावजूद वारदातें जारी हैं। बदमाश ट्रेन की धीमी रफ्तार का फायदा उठाकर भाग निकलते हैं।  और पढ़ें

10:13 PM, 07-Nov-2025

Ratlam News: सड़क हादसे में घायल सैलाना के पूर्व विधायक लाहलिंग देवड़ा की मौत, बाइक वाले ने मारी थी टक्कर

सैलाना के पूर्व कांग्रेस विधायक लाहलिंग देवड़ा (70) की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले टहलते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मारी थी। वडोदरा अस्पताल में निधन हुआ। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। अंतिम संस्कार 8 नवंबर को होगा।  और पढ़ें

10:01 PM, 07-Nov-2025

Ujjain News: कचरा गाड़ी में लटकी महिला, कर्मियों के स्वास्थ्य की नगर निगम को नही चिंता, महापौर बोले देंगे ध्यान

उज्जैन में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा अलग करने की व्यवस्था के बीच एक महिला के कचरा गाड़ी में बैठकर कचरा डालते वीडियो ने सवाल खड़े किए। लोग स्वास्थ्य जोखिम पर चिंता जता रहे हैं। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि अब गाड़ियों पर कोई नहीं बैठेगा, कर्मचारियों को सुरक्षा संसाधन दिए जाएंगे।  और पढ़ें

09:59 PM, 07-Nov-2025

Indore News: दिल्ली के एटीसी सिस्टम की दिक्कत के कारण इंदौर से दिल्ली जाने वाली चार उडानें लेट

इंदौर से चंडीगढ़ की फ्लाइट चार घंटे देरी से इंदौर आई। इसके अलावा जयपुर की उड़ान भी दोपहर के बजाए ढाई घंटा देरी से शाम पांच बजे इंदौर पहुंची। जम्मू से दिल्ली होकर इंदौर आने वाली उड़ान भी तीन घंटे देरी से पहुंची। शनिवार को भी इसका असर देखा जा सकता है। और पढ़ें

09:56 PM, 07-Nov-2025

सौरभ हत्याकांड: साहिल और मुस्कान के लिए किया हाईकोर्ट में प्राइवेट वकील, जेल में ये काम कर रहे दोनों हत्यारोपी

Meerut News: ब्रह्मपुरी में सौरभ की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी शाहिल शुक्ला जेल में बंद हैं। कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसी बीच हाईकोर्ट में प्राइवेट वकील हायर किया गया है।  और पढ़ें

09:48 PM, 07-Nov-2025

MP News: भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्मदिन पर 24 जिलों से निकलेगी जनजातीय गौरव यात्रा

भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में 11 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव यात्राएं निकाली जाएंगी। इनका समापन जबलपुर और अलीराजपुर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे।

 

और पढ़ें

09:45 PM, 07-Nov-2025

UP : लखनऊ में सात फीसदी बढ़ीं दुर्घटनाएं...16 प्रतिशत मौतें, 1207 से बढ़कर 1292 हो गए सड़क हादसे; जानें वजह

लखनऊ सहित सभी जिलों में हादसों, मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ी है। इसमें रायबरेली टॉप पर है। जहां मृतकों की संख्या 58.9 प्रतिशत बढ़ी है। यह 397 से बढ़कर 631 हो गई है और पढ़ें

09:41 PM, 07-Nov-2025

Exclusive: दालमंडी में रहता था दाराशिकोह, यहीं थी पुरानी अदालत; काशी में सीखी थी संस्कृत; पढ़ें- अनसुने किस्से

Varanasi News: दाराशिकोह दालमंडी के पुरानी अदालत की मरम्मत कराकर यहीं रहता था। उसने बनारस में ही संस्कृत सीखी थी। उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया था। आइए इस खबर के जरिए दालमंडी के किस्से जानते हैं।   और पढ़ें

09:41 PM, 07-Nov-2025

Gwalior News: नगर निगम के पांच अफसरों के खिलाफ EOW ने की FIR, 54 लाख की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप

ग्वालियर नगर निगम और दीपक एडवरटाइजर्स की मिलीभगत से 54 लाख की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज की। 2017 में जारी शौचालय विज्ञापन टेंडर में अनुबंध की शर्तें फर्जी पाई गईं। निगम अधिकारियों और फर्म संचालक दीपक जेठवानी समेत कई पर केस दर्ज हुआ।  और पढ़ें

09:39 PM, 07-Nov-2025

MP News: 877 लोक सेवकों को वन और स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियां दीं, सीएम बोले- रोजगार का वादा निभा रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को वन और स्वास्थ्य विभाग में 877 लोक सेवकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को लगातार पूरा कर रही है।

 

और पढ़ें

09:33 PM, 07-Nov-2025

Panna News: पन्ना की धरती ने फिर बदली किस्मत, किसान ब्रजेन्द्र को मिले पांच हीरे, बन गए लखपति

पन्ना जिले के सिरस्वाहा गांव के किसान ब्रजेन्द्र कुमार शर्मा और उनके छह साझेदारों को खदान से पांच हीरे मिले, जिनका कुल वजन 5.79 कैरेट है। इनमें 2.29 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा शामिल है। हीरों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है और वे नीलामी में रखे जाएंगे। और पढ़ें

09:28 PM, 07-Nov-2025

UP : महिला की बर्बर हत्या, पहचान छिपाने को चेहरा बिगाड़ा...चादर में लपेटकर शव फेंका; सामने आई ये बात

पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। और पढ़ें

09:27 PM, 07-Nov-2025

Lakhimpur Kheri: होटल मालिक ने 20 रुपये के विवाद में युवक को पीटा, उपचार के दौरान मौत; हाईवे पर हंगामा

आक्रोशित परिजनों ने लखीमपुर-खुटार हाइवे किया जाम, पुलिस को करना पड़ा हल्का बल का प्रयोग और पढ़ें

09:26 PM, 07-Nov-2025

Road Accident: मथुरा के सड़क हादसे में अलीगढ़ के दो युवकों की मौत, एक साथी घायल

अविवाहित परमवीर अपने परिवार का इकलौता पुत्र था उनकी एक बहन है, हादसे की खबर पर उसके पिता बॉबी को अलीगढ़ जेल से पैरोल पर बुला लिया गया है। और पढ़ें

09:18 PM, 07-Nov-2025

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 07 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News | Live News

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 07 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News | Live News और पढ़ें

09:11 PM, 07-Nov-2025

Indore News: अब इंदौर में रात में भी हो रहा मेट्रो का ट्रायल रन, छह माह बाद 17 किलोमीटर तक संचालन की तैयारी

अभी दस से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से ट्रायल किया जा रहा है। जब पहली बार मेट्रो ट्रेन गांधी नगर स्टेशन से 17 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर रेडिसन चौराहा तक पहुंची थी। डेढ़ घंटे का समय लिया था।  और पढ़ें

09:07 PM, 07-Nov-2025

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम, राहगीरों से मारपीट

कांट थाना क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी शिवम वर्मा की 22 वर्षीय पत्नी एकता का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कांट-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान कुछ राहगीरों से भी मारपीट की गई।  
  और पढ़ें

08:56 PM, 07-Nov-2025

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल की पदोन्नति परीक्षा पर रोक, अब 9 नवंबर को नहीं होगी; कोर्ट ने 10 दिन में मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस विभाग ने हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए 9 नवंबर को होने वाली परीक्षा (बी-1 टेस्ट) रद्द कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:41 PM, 07-Nov-2025

Neemuch News: टर्की और चीन से पोस्तादाना आयात पर प्रतिबंध का असर, नीमच में 2.10 लाख प्रतिक्विंटल पहुंचा भाव

The price of poppy seeds (khus khus) has skyrocketed at the Neemuch Agricultural Produce Market in Madhya Pradesh. Record-breaking gains were recorded on Friday. और पढ़ें

08:34 PM, 07-Nov-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- अब चिट्टे के खिलाफ अभियान बनेगा जन आंदोलन

15 नवंबर को शिमला में प्रस्तावित एंटी चिट्टा वॉकथॉन की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ अभियान को अब जन आंदोलन बनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:31 PM, 07-Nov-2025

MP News: MLA निर्मला सप्रे ने थाम लिया BJP का दामन, स्पीकर नहीं कर रहे विधायकी निरस्त; हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

कांग्रेस से जीतकर भाजपा में शामिल हुई बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता रद्द न करने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष और विधायक को नोटिस जारी किया। 16 माह से लंबित दल-बदल याचिका पर अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। और पढ़ें

08:30 PM, 07-Nov-2025

एक और कातिल बेटा: पत्नी पर जादू-टोने के शक में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, करतूत छिपाने दफना दिया शव

शहडोल जिले के कुटेला गांव में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर शव को खेत में दफनाया। बेटे को शक था कि मां ने उसकी पत्नी पर जादू टोना किया है। हत्या में भतीजा और अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने बेटे और भतीजे को हिरासत में लिया, बाकी आरोपी फरार हैं। और पढ़ें

08:21 PM, 07-Nov-2025

Rampur Court: अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में 17 को फैसला संभव, बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी

सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई। अब अदालत 17 नवंबर को फैसला सुना सकती है। यह मामला वर्ष 2019 में विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज हुआ था। और पढ़ें

08:16 PM, 07-Nov-2025

Himachal News: डिजिटल साइन और क्यूआर कोड सहित होंगी ऑनलाइन जमाबंदी, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन जमाबंदी में डिजिटल हस्ताक्षर और क्यूआर कोड को शामिल किया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:13 PM, 07-Nov-2025

Amroha: पांच बहनों के इकलाैते भाई की हत्या, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, जमकर हंगामा.. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

गजरौला क्षेत्र के गांव चौबारा में युवक आकाश कुमार की हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  और पढ़ें

07:53 PM, 07-Nov-2025

Indore News: ऑडियो कांड मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर से भी गायब रहे शहर अध्यक्ष

कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने प्रदेश व केंद्रीय पदाधिकारियों से ऑडियो  मामले मे शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे की शिकायत की है। यादव शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है। उन्हें  जान से मारने की धमकी मिली है। यादव ने पढ़रीनाथ थाने  में शिकायत की है।  और पढ़ें

07:53 PM, 07-Nov-2025

MP: कैमिस्ट्री लैब में हुआ हादसा, प्रयोग के दौरान बीकर फटने से पांच छात्र घायल; इंदौर के एक स्कूल का मामला

MP: इंदौर के एक स्कूल की लैब में हाइड्रोक्लोरिक एसिड से प्रयोग के दौरान बीकर फट गया। कांच के टुकड़ों और रसायन के छींटों से पांच छात्र घायल हुए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
  और पढ़ें

07:32 PM, 07-Nov-2025

MP News: हमीदिया में अब किडनी मरीज भी निश्चिंत होकर करा सकेंगे हार्ट की जांच, सीएम कैथ लैब का किया शुभारंभ

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सबसे आधुनिक कैथ लैब का शुभारंभ किया। असपताल मे जापान से लाई गई 7.7 करोड़ की इस मशीन से अब किडनी मरीज भी बिना खतरे के हार्ट की जांच करा सकेंगे। और पढ़ें

07:23 PM, 07-Nov-2025

हिमाचल प्रदेश: खड्डापानी स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, बिना वेतन पढ़ाता था

प्राथमिक पाठशाला खड्डापानी में बच्चे की पिटाई मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। नितिश ठाकुर पर आरोप है कि उसने बच्चे के साथ मारपीट करके कान से खून निकाला। शौचालय में ले जाकर उसकी पेंट में बिच्छु बूटी डालकर प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:21 PM, 07-Nov-2025

मुरादाबाद: ताहरपुर में नमाज के बाद बवाल, लाठी-डंडों और रॉड लेकर भिड़े दो पक्ष, पथराव में 12 लोग घायल..Video

मुरादाबाद के ताहरपुर गांव में नमाज के बाद पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट हो गई। दोनों ओर से हुए पथराव में महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:09 PM, 07-Nov-2025

Baba Bageshwar: शीर्ष संतों के आशीष और हजारों सनातनियों का हाथ थाम बाबा बागेश्वर निकले हिंदू एकता पदयात्रा पर

Baba Bageshwar Padyatra: दिल्ली के कात्यायनी मंदिर से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” वृंदावन के लिए रवाना हुई। दीदी मां ऋतंभरा और संतों ने आशीर्वाद दिया। यात्रा हिंदू राष्ट्र और समरसता का संकल्प लेकर निकली है। हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। और पढ़ें

07:08 PM, 07-Nov-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- आजादी की लड़ाई को आवाज देने वाले वंदे मातरम का विरोध करना अपराध

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बात जब वंदे मातरम गीत को ज्यादा से ज्यादा जगह राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों और उत्सवों में गाने का नियम बना तो इस पर कुछ पार्टियों ने एतराज जताया। कांग्रेस सरकार जिन भी राज्यों में थी, वहां पर इसका विरोध किया गया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

06:59 PM, 07-Nov-2025

Kranti Gaud: वर्ल्ड कप जीतकर लौटी छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत, हजारों समर्थकों ने लगाए जयकारे

छतरपुर पहुंची भारतीय क्रिकेट तीन की तेज गेंदबाज क्रांति गौंड का हुआ स्वागत और पढ़ें

06:56 PM, 07-Nov-2025

संभल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, भारतीय राज्य से लड़ाई वाले बयान मामले में सुनवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान मामले में चंदाैसी की एक अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। इसे हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने दायर की थी।
  और पढ़ें

06:55 PM, 07-Nov-2025

Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर में मस्जिद निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Indore News: सुप्रीम कोर्ट ने महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के लिए तोड़ी गई तकिया मस्जिद के पुनर्निर्माण की याचिका पर फैसला दे दिया है। याचिकाकर्ताओं ने इसे वक्फ की संपत्ति बताया था लेकिन कोर्ट ने प्रशासन की कार्रवाई को सही माना है। और पढ़ें

06:49 PM, 07-Nov-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मध्य प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में रामचरित्रमानस के बाद अब गीता का पाठ होगा। इसको लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे पुलिस का भगवाकरण करने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जुड़ने वाला कदम बताया है। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें