फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 27-Oct-2025

SIR Process: SIR को लेकर बोले दिग्विजय, हमारी मांगें स्पष्ट हैं, डिजिटल सत्यापन और आधार कार्ड शामिल करें

सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसआईआर के संबंध में हमारी मांग स्पष्ट है। पहली, हमें जो मतदाता सूची दी जा रही है, उसमें मशीन द्वारा पढ़ी जा सकने वाली सूची होनी चाहिए ताकि हम डिजिटल रूप से सत्यापित कर सकें कि किसी व्यक्ति का नाम दो या तीन जगहों पर है या नहीं। और पढ़ें

11:03 PM, 27-Oct-2025

Cyber Crime: इंस्टाग्राम रील में ऑनलाइन जॉब का लालच देकर महिला से ठगे 11 लाख, टास्क के नाम पर खाली किया खाता

भोपाल के कोलार क्षेत्र की महिला ऑनलाइन जॉब के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो गई। इंस्टाग्राम लिंक से जुड़े जालसाजों ने पहले छोटे टास्क के जरिए भरोसा जीता, फिर टास्क फेल बताकर पैसे जमा कराए। कुछ दिन बाद महिला के बैंक खाते से 11 लाख रुपये उड़ा लिए गए। और पढ़ें

10:46 PM, 27-Oct-2025

Indore News: इंदौर में भावांतर योजना में मिली लापरवाही, मौके पर नहीं मिला अफसर निलंबित

इंदौर जिले की गौतमपुरा मंडी में साढ़े चार सौ टन से ज्यादा की आवक हुई है। जो पूरे प्रदेश में अधिक रही है। मंडियों में अपनी उपज बेचने के लिए आ रहे किसानों की भीड़ भी ज्यादा जुट रही है। इंदौर जिले की मंडियों में ज्यादा भीड़ है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:20 PM, 27-Oct-2025

Sehore News: सीवन नदी तट पर ‘मिनी बिहार’ की छटा, डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य, गूंजे छठ के लोकगीत

सीहोर की सीवन नदी पर छठ पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। सैकड़ों व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया, लोकगीत गाए और पूजा-अर्चना की। भोजपुरी समाज ने भव्य आयोजन किया, पंडित प्रदीप मिश्रा ने आशीर्वाद दिया। रातभर भजन-संध्या चली और पर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। और पढ़ें

10:02 PM, 27-Oct-2025

Umaria News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर गाए मंगलगीत, छठ माता की जय के जयकारों से गूंज उठा सगरा तालाब

डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया गया छठ पर्व और पढ़ें

विज्ञापन
10:02 PM, 27-Oct-2025

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- अब तक हम 40 हजार करोड़ बांट चुके है लाडली बहनों को

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को पाॅवर मिल जाए तो पागल हो जाते है। कांग्रेसी यह क्यों भूल जाते है कि लाड़ली बहना योजना 2023 को योजना चालू हुई। तब से लेकर अब तक बहनों को 40 हजार करोड़ रुपये दे चुके है। हमारा इस साल का बजट चार लाख 21 हजार करोड़ का है। और पढ़ें

09:58 PM, 27-Oct-2025

यूपी: प्रदेश के पंचायत चुनावों में एसआईआर का पड़ेगा प्रभाव, अपने तय समय से चुनाव करा पाना होगा मुश्किल

Panchayat Elections in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। एसआईआर होने का असर प्रदेश के पंचायत चुनावों पर भी पड़ेगा। अभी तक अप्रैल-मई 2026 में चुनाव प्रस्तावित हैं।  और पढ़ें

09:54 PM, 27-Oct-2025

Mandla News: अवैध शराब प्रकरण में NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद ठाकुर आरोपी घोषित, तीन हजार का इनाम घोषित

मंडला पुलिस ने हिरदेनगर क्षेत्र में 125 पेटी अवैध शराब जब्त करने के मामले में एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद सिंह ठाकुर को आरोपी बनाया है। उनकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ। कांग्रेस ने कार्रवाई को राजनीतिक बताया, जबकि भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया।  और पढ़ें

09:54 PM, 27-Oct-2025

MP News: गुना की घटना पर सीएम डॉ. यादव बोले- कानून तोड़ने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में किसान रामस्वरूप धाकड़ की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों पर केस दर्ज कर हुकुम सिंह को गिरफ्तार किया।  

और पढ़ें

09:50 PM, 27-Oct-2025

Chhath Puja 2025: डूबते सूर्य को दिया श्रद्धा का अर्घ्य, बरेली मंडल में बिखरी महापर्व छठ की छटा; तस्वीरें

लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में छठ का उल्लास छाया रहा। सोमवार शाम को घाटों पर विधि-विधान से पूजा की गई। लखीमपुर खीरी में भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने छठ पूजा की है।  और पढ़ें

09:50 PM, 27-Oct-2025

Kanpur: पुलिस के हत्थे चढ़े ट्रेनों में लूट व छिनैती करने के दो आरोपी, तीन मोबाइल बरामद

हर साल बुलेट बदलने के शौक में एक युवक लूट और छिनैती करने लगा। वारदात के इरादे से अपने साथी के साथ घूम रहे लुटेरे को जीआरपी ने 14वीं बार गिरफ्तार किया। और पढ़ें

09:48 PM, 27-Oct-2025

UP: सीएम योगी ने की छठ पूजा, कहा- छठ मईया के कृपा सबके ऊपर बनल रहे; गोमती में नहीं गिरेगा कोई ड्रेनेज या सीवर

Chhath Puja in UP: सीएम योगी ने सोमवार की शाम छठ पूजा की। लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में छठ घाट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने अर्घ्य दिया।  और पढ़ें

09:42 PM, 27-Oct-2025

अखिलेश यादव बोले: प्रदेश में नफरत फैलाना चाहती है भाजपा, बीते नौ वर्षों में खत्म हुआ सामाजिक सद्भाव

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में नफरत फैलाना चाहती है। बीते नौ साल से यही कोशिश हो रही है।  और पढ़ें

09:36 PM, 27-Oct-2025

लखनऊ: प्रसूता को एक्सपायर हो चुका ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में तीन स्टाफ दोषी, मुंह से निकलने लगा था झाग

महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह 11 बजे उनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। इसके बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। ग्लूकोज की डेट एक्सपायर हो चुकी थी, जिससे रविवार सुबह चार बजे काजोल की हालत बिगड़ गई। और पढ़ें

09:33 PM, 27-Oct-2025

MP News: जिला न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा एमपी हाईकोर्ट से जवाब

मध्य प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से 61 वर्ष न करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  और पढ़ें

09:27 PM, 27-Oct-2025

बिहार : बसपा को मिला ओवैसी की पार्टी का समर्थन, मुस्लिम वोटों को लेकर बने नए समीकरण; क्या गुल खिलाएगा गठबंधन

BSP alliance with AIMIM: बिहार चुनाव में बसपा नए समीकरण बनाने के प्रयास कर रही है। औवसी की पार्टी से गठबंधन होने के बाद नए समीकरण बनने की उम्मीद जगी है।  और पढ़ें

09:23 PM, 27-Oct-2025

Indore News: एक तरफ लेट फ्लाइट से यात्री परेशान, दूसरी तरफ इंदौर एयरपोर्ट पर नए डायरेक्टर की चुपचाप एंट्री

Indore News: भारी बारिश के कारण इंदौर आने वाली फ्लाइट 3.30 घंटे लेट हो गई, जिससे बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को सुबह से इंतजार करना पड़ा। इसी बीच, सुनील मग्गीरवार ने इंदौर एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। और पढ़ें

09:18 PM, 27-Oct-2025

यूपी: मंगलवार को छठ का अवकाश, अस्पतालों में आधा दिन और संस्थानों में पूरा दिन चलेगी ओपीडी; जानिए बैंक का अवकाश

Chhath Puja Celebration: लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार को छठ का अवकाश रहेगा। अवकाश की वजह से ओपीडी 12 बजे तक चलेगी। बैंक इस दिन खुले रहेंगे।  और पढ़ें

09:15 PM, 27-Oct-2025

UP: पहली बार महोबा की पटरी पर दौड़ी वंदे भारत, जल्द ही इस ट्रेन के नियमित संचालन की संभावना

वंदे भारत ट्रेन करीब आधा घंटे तक महोबा रेलवे स्टेशन खड़ी रही। ट्रेन वाराणसी से चलकर महोबा के रास्ते खजुराहो के लिए रवाना हुई। और पढ़ें

09:12 PM, 27-Oct-2025

यूपी: खाद की कमी की खबरों के बीच बोले कृषि मंत्री, कहा- प्रदेश में 25.32 लाख मीट्रिक टन खाद मौजूद

Fertilizer crisis in UP: यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि प्रदेश में इस समय 25.32 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। यह स्टॉक पिछले साल की तुलना में ज्यादा है।  और पढ़ें

08:56 PM, 27-Oct-2025

Omkareshwar News: ओंकार पर्वत-सिद्धनाथ क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक, गोशाला पर मंडरा रहा खतरा

ओंकारेश्वर के सिद्धनाथ क्षेत्र में तेंदुओं के समूह की बढ़ती गतिविधियों से दहशत फैल गई है। पांच तेंदुए गोशाला क्षेत्र में गोवंश का शिकार कर रहे हैं। ग्रामीणों और साधु-संतों ने रात में बाहर निकलना बंद कर दिया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। 

और पढ़ें

08:43 PM, 27-Oct-2025

MP Weather: एमपी में डिप्रेशन से बदला मौसम, 10 में जिलों में हुई बारिश, श्योपुर में 2 इंच से ज्यादा गिरा पानी

सोमवार को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर जारी रहा श्योपुर में 9 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि दतिया में 1 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई। सीधी और ग्वालियर में आधा इंच से ज्यादा, शिवपुरी और टीकमगढ़ में आधा इंच गिरा पानी। और पढ़ें

08:41 PM, 27-Oct-2025

UP: 4000 एकल विद्यालयों में समायोजित होंगे और शिक्षक, बेसिक शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव

शिक्षा मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी में 81 स्कूलों में शून्य नामांकन हैं। वहीं 9508 स्कूल एकल शिक्षक वाले हैं। शिक्षकों के समायोजन के लिए जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। और पढ़ें

08:34 PM, 27-Oct-2025

Sirmour News: केंद्रीय कारागार नाहन में कैदी की अचानक मौत, सुबह करता था व्यायाम, अन्यों को भी करता था प्रेरित

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में एक ही महीने के भीतर सजा काट रहे कैदी की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। कैदी प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे उठ जाता था और व्यायाम करता था। इतना ही नहीं, अन्य कैदियों को भी व्यायाम को लेकर प्रेरित करता था। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

08:33 PM, 27-Oct-2025

Lucknow: तेज रफ्तार वैन ऑटो से टकराई, पिता-पुत्र की मौत, बाराबंकी के रेंदुवा पलरी गांव के रहने वाले थे

वैन की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। ऑटो में एक ही परिवार के पांच लोग और चालक उसके नीचे दब गए। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। और पढ़ें

08:28 PM, 27-Oct-2025

Omkareshwar News: नर्मदा घाट क्षेत्र में फिर दिखा मगरमच्छ, अफरा-तफरी मची; नाविकों ने किया रेस्क्यू

ओंकारेश्वर में सोमवार को नर्मदा घाट पर श्रद्धालुओं ने मगरमच्छ का बच्चा देखा, जिससे हड़कंप मच गया। नाविक ने उसे सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सौंपा। हाल में इस क्षेत्र में मगरमच्छों की मौजूदगी बढ़ी है। विभाग ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और तुरंत सूचना देने की अपील की है। और पढ़ें

08:25 PM, 27-Oct-2025

हिमाचल प्रदेश: धारा 118 के सरलीकरण की कवायद, विरोध में उतरी भाजपा और माकपा; जानें विस्तार से

हिमाचल प्रदेश सरकार धारा 118 के सरलीकरण की तैयारी कर रही है। उधर विपक्षी दल भाजपा और माकपा ने सरकार की इस कवायद का विरोध शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट सत्र के दौरान भी कहा था कि जहां कारोबार के लिए यह धारा दिक्कत पेश कर रही है, उन बिंदुओं को सरल किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:11 PM, 27-Oct-2025

Ayodhya: ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, 25 नवंबर को आम श्रद्धालुओं को नहीं मिलेंगे दर्शन

25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण समारोह के कारण इस दिन आम श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करने का अवसर नहीं मिलेगा। समारोह में पीएम मोदी- संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित आठ से 10 हजार मेहमान शामिल होंगे। और पढ़ें

07:59 PM, 27-Oct-2025

Solan News: शिक्षा मंत्री बोले- वर्ल्ड बैंक से आने वाली फंडिंग से होगा क्षतिग्रस्त स्कूलों का पुनर्निर्माण

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में स्कूलों को आपदा के दौरान हुए नुकसान को वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट से आने वाली फंडिंग से ठीक करवाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:59 PM, 27-Oct-2025

MP News: लोको पायलट को कार सवार गुंडों ने बेरहमी से पीटा, सोने की अंगूठी-पर्स लूटा, गला दबाकर मारने की कोशिश

सतना में लोको पायलट पर हमला कार सवार गुंडों ने की बेरहमी से पिटाई, सोने की अंगूठी व पर्स लूटा, गला दबाकर मारने की कोशिश, वीडियो आया सामने और पढ़ें

07:38 PM, 27-Oct-2025

Ujjain News: कार्तिक माह में नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, श्री मनमहेश के रूप में दिए प्रजा को दर्शन

उज्जैन में 27 अक्टूबर को भगवान श्री महाकालेश्वर की कार्तिक माह की पहली सवारी भव्य रूप से निकाली गई। भगवान श्री मनमहेश स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले। सवारी मंदिर से विभिन्न मार्गों से होकर रामघाट पहुंची। अगली सवारियां 3, 10 और 17 नवंबर को पारंपरिक विधि से निकाली जाएंगी। और पढ़ें

07:34 PM, 27-Oct-2025

MP News: मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर नेता प्रतिपक्ष का पलटवार बोले-भाजपा नेता संवेदनहीन बयानबाजी में व्यस्त

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, तब भाजपा नेता संवेदनशीलता दिखाने के बजाय हास्यास्पद बयानबाजी में व्यस्त हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी सरकार पर हमला बोला है। और पढ़ें

07:23 PM, 27-Oct-2025

UP: संदिग्ध आतंकी अदनान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, इसलिए यूपी के धर्मस्थल निशाने पर; ऐसे हुआ ब्रेनवॉश

Suspected terrorist Adnan:  कक्षा 10 तक मदरसे से शिक्षा ग्रहण करने वाले अदनान के पास तमाम लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड और जिहादी साहित्य बरामद किया गया है। और पढ़ें

07:21 PM, 27-Oct-2025

Nationwide SIR: एमपी में फिर जांची जाएगी मतदाताओं की 'हकीकत', वोटर लिस्ट फ्रीज, घर-घर आएंगे बीएलओ

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची की गहन जांच के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होगा। प्रदेश में आज रात से मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी। इसके बाद बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे, संदिग्ध मतदाताओं से दस्तावेज  मांगे जाएंगे।
  और पढ़ें

07:13 PM, 27-Oct-2025

Himachal: हिमाचल का मानव विकास सूचकांक राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, औसत आयु बढ़ी, गरीबी घटी; इस रिपोर्ट में खुलासा

हिमाचल प्रदेश मानव विकास रिपोर्ट-2025 जारी करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मानव विकास रिपोर्ट-2025 के अनुसार हिमाचल प्रदेश का औसत मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) 0.78 है, जो राष्ट्रीय औसत 0.63 से अधिक है। और पढ़ें

07:13 PM, 27-Oct-2025

MP News: भोपाल में बना प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर, सूर्य रथ पर आरूढ़ रूप में विराजीं छठ मैया, हुआ लोकार्पण

 भोपाल में बना प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर का लोकार्पण सोमवार को किया गया है। इस मंदिर को जयपुर के शिल्पियों ने बनाया है। छठ मैया का स्थायी मंदिर बन जाने से यह स्थान भोपाल में भोजपुरी आस्था का नया केंद्र बन गया है।
  और पढ़ें

07:10 PM, 27-Oct-2025

वर्जिनिटी सर्टिफिकेट विवाद: मदरसे के बारे में खुफिया एजेंसी ने जुटाई जानकारी, विदेशी फंडिंग की भी जांच होगी

मुरादाबाद के मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में आठवीं कक्षा में दाखिले से पहले छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगने का मामला शासन तक पहुंच गया है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि प्रमाणपत्र न देने पर मदरसा स्टाफ ने परिवार से अभद्रता कर उन्हें बाहर निकाल दिया। पुलिस ने एडमिशन सेल प्रभारी मो. शाहजहां को गिरफ्तार किया है। खुफिया एजेंसी ने भी मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी की है और पढ़ें

07:02 PM, 27-Oct-2025

Umaria News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ा, एक की हालत गंभीर

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। मृतक सतीश सिंह और विकास बैगा ग्राम कुमुर्द के निवासी थे। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:00 PM, 27-Oct-2025

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- बिहार का आदमी दिल का साफ और मुंह पर बेबाक होता है

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बिहार का आदमी दिल का साफ होता है और मुंह पर बेबाक बात करता है। इसका आनंद भी अलग होता है। उसमें मिठास भी होती है और ऊर्जा भी होती है। पूर्व की तरफ से आने वाली कठिनाई को झेल कर पूरे देश की समृद्धि की कामना बिहार करता है। और पढ़ें

06:59 PM, 27-Oct-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल में छुआछूत की घटनाएं अब कम, सरकार कर रही कठोर कार्रवाई

बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई तथा समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून कांग्रेस पार्टी तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदृष्टि और सामाजिक न्याय की भावना का प्रतीक है।  और पढ़ें

06:58 PM, 27-Oct-2025

यूपी: मोंथा चक्रवात की वजह से कई जिलों में बारिश की चेतावनी, चार से पांच डिग्री गिरेगा पारा; जारी हुआ अलर्ट

Weather in UP: यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मोंथा चक्रवात की वजह से बेमौसम बारिश होगी। इस वजह से पारे में गिरावट आएगी।  और पढ़ें

06:53 PM, 27-Oct-2025

MP News: तय हुईं सामूहिक विवाह की तारीखें, देवउठनी ग्यारस से गूंजेंगी शहनाइयां, हर वधू को 49 हजार रुपए

सीहोर जिले में देवउठनी ग्यारस से मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत चार तिथियों—1 नवंबर, 23 मार्च, 19 अप्रैल और 11 मई को सामूहिक विवाह होंगे। पात्र वधुओं को 49,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को सहयोग व बेटियों के विवाह को सम्मानजनक बनाना है।

और पढ़ें

06:46 PM, 27-Oct-2025

UP: बरेली बवाल पर सपा प्रवक्ता बोले- पार्टी पत्थर फेंकने वालों के पक्ष में नहीं, जो कार्रवाई हुई वह जंगलराज

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पत्थर फेंकने वालों के पक्ष में नहीं है, लेकिन बरेली में बवाल के बाद जो कार्रवाई हुई वह जंगलराज है।  और पढ़ें

06:39 PM, 27-Oct-2025

Indore News: इंदौर को मिली हाईटेक लैब, अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, सीएम ने किया 'गुलाब जामुन' का जिक्र

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के तलावली चांदा में 8.30 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी का लोकार्पण किया। यह प्रदेश की दूसरी ऐसी लैब है, जिससे खाद्य व औषधि सैंपलों की जांच अब इंदौर में ही हो सकेगी। और पढ़ें

06:38 PM, 27-Oct-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

सोलन पुलिस ने नशा तस्कर धनीराम उर्फ गलू की 6.34 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। पुलिस उसे पिछले डेढ़ साल से पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें