फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 25-Oct-2025

Etawah: युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूदकर दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

Etawah News: युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। घटना भरथना रेलवे स्टेशन के पास की है। युवक भैया दूज पर पत्नी के साथ ससुराल गया था। और पढ़ें

10:58 PM, 25-Oct-2025

Kanpur: छठ में घर पहुंचने की खुशी, ट्रेनों की गैलरी में पैर रखने की भी जगह नहीं

Kanpur News: महाबोधि, संपर्क क्रांति, सीमांचल जैसी बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी जा रही हैं। और पढ़ें

10:57 PM, 25-Oct-2025

Hathras: आठ किमी तक दौड़ता रहा आग की लपटों में घिरा कंटेनर, पीछे दौड़ती रही दमकल, फिर हुआ यह

बिजली की लाइन में फॉल्ट हो गया और तार टूटकर कंटेनर पर जा गिरा।करंट व चिंगारी के कारण लोहे के कंटेनर में छेद हो गया। चिंगारी अंदर जाने से साड़ियों की गांठ ने आग पकड़ ली। कुछ ही मिनट में आग बढ़ती गई। और पढ़ें

विज्ञापन
10:54 PM, 25-Oct-2025

सिवनी हवाला लूटकांड: SDOP पूजा पांडे को कोर्ट नहीं मिली राहत, जमानत अर्जी खारिज

वकील ने महिला अफसर के बीमार बच्चे का हवाला देते हुए जमानत की मांग की, वहीं अभियोजन पक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए जमानत का विरोध किया। अब बचाव पक्ष हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करेगा। और पढ़ें

10:43 PM, 25-Oct-2025

अखिलेश यादव बोले: घोटाले का रिकॉर्ड बना रही भाजपा सरकार, अयोध्या में जमीन खरीद में हुआ फर्जीवाड़ा

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय सरकार लूट और घोटाले का रिकॉर्ड बना रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:39 PM, 25-Oct-2025

Tikamgarh News: गाड़ी सुधारने से किया मना तो भाजपा नेता ने मिस्त्री की कर दी पिटाई, वीडियो आया सामने

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और वायरल फुटेज की जांच कर रही है। घटना को लेकर शहर में आक्रोश है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें

10:32 PM, 25-Oct-2025

Jabalpur News: RSS की तीन दिवसीय कोर कमेटी की बैठक प्रारंभ, मोहन भागवत हुए शामिल

28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अग्रसेन भवन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी की मुख्य बैठक आयोजित होगी, जिसमें 46 प्रांतों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। और पढ़ें

10:31 PM, 25-Oct-2025

Hathras: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, घर से बदबू आने पर हुई जानकारी, घरवालों से पूछताछ जारी

सोनू पिछले कुछ साल से हाथरस के बालापट्टी की माहौर बस्ती में अपने ससुर मलूकचंद्र के मकान में रह रहा था। वह कपड़े की सिलाई का काम करता था। दिवाली पर सोनू को मोहल्ले में नहीं देखा। गेट के नीचे से झांककर देखा तो युवक के पैर लटके नजर आए।
  और पढ़ें

10:27 PM, 25-Oct-2025

यूपी: प्रदेश में मौसम लेगा यू-टर्न, तापमान में आएगी गिरावट; साइक्लोन की वजह से हो सकती है बारिश भी

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोन की वजह से कई जिलों में बारिश हो सकती है।  और पढ़ें

10:18 PM, 25-Oct-2025

Damoh News: शराब के पैसे न देने पर पत्नी की हत्या, आरोपी जंगल से गिरफ्तार, पांच हजार का था इनाम

उसकी गिरफ्तारी पर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर करीब 10 किमी तक सर्चिंग अभियान चलाकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। और पढ़ें

10:11 PM, 25-Oct-2025

AMU: मुरादाबाद की छात्रा ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली के अनुसार मुमताज हॉल के प्रोवोस्ट व वार्डन के जरिये शनिवार शाम 8 बजे यह खबर मिली कि एक कमरा शुक्रवार देर रात के बाद से खुला नहीं है। इस जानकारी पर जांच करते हुए कमरा प्रयास कर खोला गया तो कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे छात्रा का शव  लटका मिला।  और पढ़ें

10:03 PM, 25-Oct-2025

सिवनी हवाला लूटकांड: SIT को ‘रहस्यमय सर’ की तलाश... SDOP पूजा पांडे से होती थी बात! मेटा से मांगा कॉल का डेटा

जांच में खुलासा हुआ कि वारदात की रात सीएसपी पूजा पांडे किसी ‘सर’ से WhatsApp कॉल पर लंबी बातचीत कर रही थीं, जिसकी जानकारी CDR में नहीं मिलने पर SIT ने Meta से कॉल डेटा मांगा है। लोकेशन डेटा से भी संदेह गहरा गया है कि पूजा पांडे वारदात स्थल के आसपास ही थीं। और पढ़ें

10:00 PM, 25-Oct-2025

UP Police: बरेली के 15 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, पेन-आईडी और प्रवेशपत्र ही ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

बरेली जिले में दो दिन पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को संजय कम्युनिटी हॉल में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मंथन किया। और पढ़ें

09:58 PM, 25-Oct-2025

यूपी: छठ पूजा पर सोमवार-मंगलवार को बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर होगी नो एंट्री; जानिए डिटेल

Chhath Puja in Lucknow: छठ पूजा यूपी की राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार और मंगलवार को इस त्योहार को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।  और पढ़ें

09:49 PM, 25-Oct-2025

Kanpur Crime: एकतरफा प्रेम में मासूम की हत्या का आरोपी भेजा गया जेल, कबूली ये बातें

Kanpur News: बर्रा में मासूम की हत्या कर शव पांडु नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें

09:45 PM, 25-Oct-2025

MP के मंडला के नैनपुर में स्कूल ड्रेस में छात्राओं ने खरीदी शराब, CCTV फुटेज वायरल

MP के मंडला के नैनपुर में स्कूल ड्रेस में छात्राओं ने खरीदी शराब, CCTV फुटेज वायरल और पढ़ें

09:42 PM, 25-Oct-2025

UP News: बरेली में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर बोले- अतीक और मुख्तार जिंदा होते तो सपा बनाती स्टार प्रचारक

बिहार चुनाव में आजम खान को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जिंदा होते तो शायद उन्हें भी सपा स्टार प्रचारक बना देती।  और पढ़ें

09:40 PM, 25-Oct-2025

UP: लैंडिंग के दौरान विमान में आई खराबी, रनवे से दोबारा आसमान में भरी उड़ान, दरवाजे लॉक होने से सहमे यात्री

Kanpur News: लैंडिंग के दौरान खराबी आने से विमान ने रनवे से दोबारा आसमान उड़ान में भरी। विमान आधा घंटे आसमान में चक्कर लगाता रहा। और पढ़ें

09:32 PM, 25-Oct-2025

Indore News: 16 साल गुजरे, 1100 करोड़ खर्च, दीप जलाकर मांगा जवाब, कब जिंदा होगी कान्ह नदी

Indore News: अभ्यास मंडल द्वारा कान्हा सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए दीप महोत्सव का आयोजन किया गया, प्रबुद्धजनों ने शहर के पर्यावरण और जल स्त्रोतों के संरक्षण पर जताई चिंता।  और पढ़ें

09:18 PM, 25-Oct-2025

Kanpur: छठ पूजा घाटों को चमकाने में दिन भर लगा रहा नगर निगम, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Kanpur News: छठ पूजा घाटों पर साफ-सफाई और लाइटिंग करने में गैंग जुटा रहा। नगर आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण किया। और पढ़ें

09:14 PM, 25-Oct-2025

Indore News: होलकर स्टेडियम में दिखी 'विमेंस पावर', ऑस्ट्रेलिया की जीत पर दूर तक गूंजी तालियां

Indore News: मैच देखने के लिए युवतियों में भारी उत्साह देखा गया और स्टेडियम तालियों से गूंजता रहा। शुक्रवार रात ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद मैच के दौरान बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
  और पढ़ें

08:53 PM, 25-Oct-2025

MP News: शराब खरीदते कैमरे में कैद हुईं छात्राएं, एसडीएम ने दिए निर्देश, जांच में जुटा आबकारी विभाग

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में स्कूली छात्राओं को शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई। आबकारी विभाग ने अवयस्कों को शराब बेचने के मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

08:45 PM, 25-Oct-2025

Indore News: ऑटोमोबाइल कारोबारी के पेंट हाउस में नहीं था फायर अलार्म, बेटी की हालत में सुधार

बेटी सौम्या का कमरा पूजा घर के पास है। सबसे पहले आग पूजाघर में लगी और बेटी के कमरे तक पहुंची। बेटी हादसे से डर गई और खुद बचने के बजाए मदद के लिए चिल्लाने लगी। प्रवेश उनकी पत्नी और बेटी जिस कमरे में थे,वहां तक हादसे के बाद ज्यादा धुंआ नहीं घुसा था।  और पढ़ें

08:22 PM, 25-Oct-2025

UP:छठ के उल्लास में डूबी प्रदेश की राजधानी, खरना के बाद होगा 36 घंटे का व्रत; सोमवार को सीएम योगी देंगे अर्घ्य

Chhath Puja in UP: पूर्वांचल के साथ लखनऊ में भी छठ पूजा का उत्साह शुरू हो गया है। रविवार को खरना के बाद 36 घंटे का पवित्र व्रत शुरू हो जाएगा। 
  और पढ़ें

08:16 PM, 25-Oct-2025

Indore News: 'कटेगा खरबूजा ही', इंदौर की डॉ. रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर 'रावण' पर की नई पोस्ट

Indore News: इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें उन पर सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण से जुड़ा एक 'फेक' ऑडियो AI की मदद से बनाने का आरोप लगाया गया है। और पढ़ें

08:08 PM, 25-Oct-2025

नोएडा एयरपोर्ट: सीएम ने किया निरीक्षण, नवंबर तक काम पूरे करने के निर्देश; प्रतिदिन 150 उड़ानों की होगी क्षमता

Noida Airport:सीएम योगी ने शनिवार को नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि वह कब तक काम पूरा कर लेंगे।  और पढ़ें

08:03 PM, 25-Oct-2025

UP News: पहले हथौड़ी से सिर पर किए वार, फिर मासूम के सामने पिता ने रेत दिया मां का गला; पुलिस तलाश में जुटी

गोंडा में मासूम बच्चे के सामने पिता ने चाकू से गला रेतकर मां को मार डाला। इसके बाद बालक को मामा के घर छोड़कर फरार हो गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। और पढ़ें

08:03 PM, 25-Oct-2025

Omkareshwar News: दर्शन के दौरान श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, भीड़ में कई घंटे इंतजार के बाद बिगड़ी तबीयत

स्थानीय लोगों की मदद से केतन को सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉ. रवि वर्मा ने बताया कि वे मृत अवस्था में पहुंचे थे। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया और पार्थिव देह को गुजरात ले जाने की अनुमति मांगी, जिसे प्रशासन ने मंजूर किया। और पढ़ें

08:00 PM, 25-Oct-2025

Bhopal News: भोपाल मेट्रो के दौड़ने का इंतजार, एमडी ने सीएमआरएस के निरीक्षण से पहले तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर का प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने निरीक्षण कर CMRS के निरीक्षण से पहले तैयारियों की समीक्षा की। यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और स्टेशन कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
  और पढ़ें

07:56 PM, 25-Oct-2025

UP: पीएम से दिल्ली में मिले योगी, राज्य को लेकर चर्चाएं; सीएम ने भोजपुरी में दी प्रदेशवासियों को छठ की बधाई

Yogi met Modi: शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से औपचारिक भेंट की। उन्होंने इसके बाद उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात की।  और पढ़ें

07:53 PM, 25-Oct-2025

MP Weather: मौसम का मूड बदला भोपाल में बादल छाए, उज्जैन-सागर में हुई तेज बारिश, अगले तीन दिन तक रहेगा असर

शनिवार सुबह से राजधानी भोपाल में बादलों ने डेरा जमा लिया। हल्की धुंध के कारण दृश्यता कम रही और कई हिस्सों में रुक-रुककर फुहारें पड़ीं। हवा में नमी और ठंडक बढ़ने से सुबह का मौसम सुहाना बना रहा। सागर, उज्जैन और शाजापुर समेत कई जिलों में दोपहर के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। और पढ़ें

07:49 PM, 25-Oct-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय समुदाय की समृद्धि के लिए संकल्पित

मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय समुदाय के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए बजट को बढ़ाकर 47,295 करोड़ रुपये किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा, आजीविका और संस्कृति संरक्षण के जरिए जनजातीय समुदाय आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
  और पढ़ें

07:40 PM, 25-Oct-2025

MP News: जिनेवा में सांसद सुमेर सिंह बोले-डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध

भाजपा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिनेवा में अंतर संसदीय संघ के 151वें सम्मेलन में डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा पर भारत का दृष्टिकोण रखा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

और पढ़ें

07:39 PM, 25-Oct-2025

UP: संभल में 46 वर्षों के बाद 24 कोसी परिक्रमा फिर शुरू, 1978 के दंगों के बाद हो गई थी बंद, भक्तों में उत्साह

संभल में 46 वर्षों के बाद 24 कोसी परिक्रमा फिर से शुरू हुई। यात्रा बेनीपुर चक के श्री वंश गोपाल तीर्थ से आरंभ होकर 68 प्रमुख स्थल और 87 छोटे मंदिरों से होकर गुजरेगी। इसको लेकर भक्तों में उत्साह है।  और पढ़ें

07:31 PM, 25-Oct-2025

MP News: दिग्गी के आरोपों पर रामेश्वर का पलटवार, बोले-तथ्यहीन बातों से जनता गुमराह होने वाली नहीं

भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भ्रामक व तथ्यहीन बातों से मध्य प्रदेश की जनता गुमराह होने वाली नहीं है।  
  और पढ़ें

07:23 PM, 25-Oct-2025

यूपी: अयोध्या में दीपोत्सव के बाद अब देव दिवाली की तैयारी, काशी के घाट पर जलाए जाएंगे 25 लाख दिये

Dev Diwali: दिवाली पर हुए दीपोत्सव के बाद अब पांच नवंबर को होने वाली देव दिवाली को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन 25 लाख दिए जलाए जाने हैं।  और पढ़ें

07:22 PM, 25-Oct-2025

Khargone News: वियतनाम के नंबर से कलेक्टर के नाम पर ठगी, हैकर मांग रहे गोपनीय जानकारी, प्रशासन अलर्ट

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर का केवल एक ही अधिकृत नंबर है। संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। साइबर सेल तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश कर रहा है। और पढ़ें

07:21 PM, 25-Oct-2025

MP News: टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश, सीएम बोले-योजनाओं से किसानों का बड़ा संबल मिल रहा

मध्य प्रदेश टमाटर उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान पर है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं से किसानों को मजबूत सहारा मिल रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना और बीज अनुदान से किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
  और पढ़ें

07:20 PM, 25-Oct-2025

UP News: दिवाली पर UP-112 ने 2.47 लाख जरूरतमंदों की मदद की, पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी अधिक शिकायतें आईं

दिवाली पर यूपी-112 की टीम ने करीब 2.47 लाख जरूरतमंदों की मदद की। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी अधिक शिकायतें आईं। पीआरवी ने सभी की समय पर मदद की। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... और पढ़ें

07:18 PM, 25-Oct-2025

Amroha: चोर कहने का विरोध करने पर मारी गोली, ग्रामीण की हालत गंभीर, पुलिस को आरोपियों की तलाश

शहवाजपुर डोर गांव में विवाद के बाद लाठी-डंडे से मारपीट कर ग्रामीण के पीठ पर गोली मार दी गई। घायल को पहले निजी अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

07:12 PM, 25-Oct-2025

लखनऊ: एसडीएम के घर हुई लाखों की चोरी, जेवर-नकदी के साथ सीसीटीवी और डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर

Theft in Lucknow: फतेहपुर की एसडीएम सदर अनामिका मिश्रा के लखनऊ स्थित मकान में चोरी हो गई। साक्ष्य न मिले इसके लिए चोर सीसीटीवी कैमरा भी चुरा ले गए।  और पढ़ें

07:02 PM, 25-Oct-2025

इंदौर छेड़छाड़ कांड: सारंग बोले-शर्मनाक घटना, दोषी को मिलेगी सख्त सजा; शर्मा ने कहा NSA के तहत होगी कार्रवाई

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की घटना पर मध्य प्रदेश सरकार सख्त हैं। इसको लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी कार्रवाई और  विधायक रामेश्वर शर्मा ने NSA और सार्वजनिक जुलूस निकालने की बात कही हैं। 
  और पढ़ें

06:54 PM, 25-Oct-2025

Lakhimpur Kheri News: मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी विवाहिता, खेत में मिली लाश; गले पर कटे का निशान

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर कटे का निशान है। मृतका के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

06:52 PM, 25-Oct-2025

Ayodhya News: पुरानी रंजिश में हमलावरों ने युवक को मारी गोली... हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

अयोध्या में पुरानी रंजिश में हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... और पढ़ें

06:48 PM, 25-Oct-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने राजधानी में मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव करके प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला और सभी को ईको गार्डन भेज दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें