फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Live: रक्षामंत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी को इतिहास पढ़ना चाहिए, चीन और पाकिस्तान की ये कहानी भी बताई

Sat, 19 Feb 2022 08:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में कल यानी 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:26 PM, 19-Feb-2022

72 घंटे प्रचार नहीं कर पाएंगे भाजपा विधायक
उत्तर प्रदेश में वोटरों को धमकाने के आरोप में चुनाव आयोग ने शनिवार को तेलंगाना से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी। साथ ही, तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विधायक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए। प्रचार पर रोक शनिवार शाम 6 बजे से लागू हो गई।

चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई एक वीडियो क्लिप का संज्ञान लेते हुए की, जिसमें विधायक टी. राजा सिंह कहते दिखते हैं कि जो भाजपा को वोट नहीं करेगा, उन्हें पता होना चाहिए कि योगी जी ने हजारों बुलडोजर और जेसीबी मंगवाई हैं। इसका मतलब जानते हैं। अगर यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना है, नहीं तो यूपी छोड़ दीजिए। 

04:27 PM, 19-Feb-2022

UP Election: रक्षामंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्राचीन इतिहास नहीं पढ़ा है। कम से कम उन्हें आधुनिक इतिहास ही पढ़ लेना चाहिए। वह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान दोस्त बने। उन्हें मालूम ही नहीं है। जब अवैध रूप से कब्जा करके शाख्सगाम घाटी को पाकिस्तान ने चीन को सौंप दिया था, तब पं. जवाहर लाल नेहरू पीएम थे। जब इंदिरा गांधी पीएम थीं, तब पाकिस्तान के कब्जे वाले काराकोरम में हाईवे बना था। मोदी नहीं, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे जब सीपेक का निमार्ण हुआ। यह सुनकर दुख होता है जब देश की संसद में राहुल गांधी कहते हैं कि बड़ी संख्या में भारतीय जवान शहीद हुए, जबकि केवल तीन या चार चीनी जवान गलवान में मारे गए। रक्षामंत्री होते हुए मैं उनको जवाब देता, लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को बोलने दो। लेकिन हम हकीकत जानते हैं। राहुल गांधी के इसी बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया के अखबारों ने इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग की और बताया कि गलवान में 38 से 50 चीनी सैनिक मारे गए। 

04:14 PM, 19-Feb-2022

UP Chunav: रक्षामंत्री ने कहा- दो गैस सिलेंडर देंगे मुफ्त
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मानकपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो सभी को दो गैस सिलेंडर होली और दीवाली पर मुफ्त में देंगे। स्नातक में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी 

विज्ञापन
04:08 PM, 19-Feb-2022

UP Chunav: रायबरेली में शाम की रैली
गृहमंत्री अमित शाह ने रायबरेली में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में बाहुबली नहीं, केवल बजरंग बली हैं। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीबों को होली और दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 
 

02:09 PM, 19-Feb-2022

अखिलेश की सोच 'मुंह में राम, बगल में आतंकवादी' वाली: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अखिलेश यादव की सोच 'मुंह में राम, बगल में आतंकवादी' वाली है। भारत की ये पहली पार्टी है जिसने 2012 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह मुस्लिम युवाओं पर लगे आतंकवाद के आरोपों को हटा देंगे और उन्हें रिहा कर देंगे। सरकार बनने के बाद इन्होने अयोध्या, काशी में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के ऊपर से सारे मुकदमे वापस ले लिए थे। इसके अलावा लखनऊ, रामपुर समेत अन्य जिलों में हुए आतंकी हमलों के आरोपियों को भी इन्होंने बचाया था। ये समाजवादी नहीं समाज विरोधी हैं।'

विज्ञापन
02:08 PM, 19-Feb-2022

आतंकवादियों को उनके परिवारों को संरक्षण देने का काम करती है सपा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों को उनके परिवारों को संरक्षण देने का काम सपा करती है। सपा ने आजमगढ़ में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। 2012 के उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले सपा के घोषणा पत्र में सीधे-सीधे लिखा था कि मुस्लिम युवाओं के खिलाफ आतंकवाद के जो मामले हैं उन्हें वापस लिया जाएगा और जिन पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ चार्जिज लगाए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

02:03 PM, 19-Feb-2022

अहमदाबाद विस्फोट के तार सीधे समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ जुड़े थे: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट मामले में सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट के तार सीधे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ जुड़े थे। कोर्ट का फैसला आने के बाद भी समाजवादी पार्टी के नेता चुप हैं। ये चुप्पी एक बार फिर आतंकियों के संरक्षण की तरफ उंगली उठाती है।

01:45 PM, 19-Feb-2022

हमने जो कहा था, वो किया है: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुल्तानपुर में एक चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि भारत में अकेली भाजपा ऐसी पार्टी है, जो सीना ठोक कर जनता के सामने जाकर कह सकती है कि हमने जो कहा था, वो किया है, जो कहेंगे वो हम करके दिखाएंगे।
 

01:30 PM, 19-Feb-2022

विपक्ष शीर्षासन कर रहा है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहूंगा कि देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि इस पर सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर इसका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है। हमने एक आसन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है उस योगासन का नाम है शीर्षासन। विकास की पहली जरूरत कानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना है जिसकी सराहना हर जगह हो रही है।

01:11 PM, 19-Feb-2022

अगर काका गए हैं तो बाबा भी जरूर जाएंगे: अखिलेश

पीलीभीत में अखिलेश यादव ने एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने किसान कानून वापस लिए जाने पर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'हमें सावधान रहना पड़ेगा। हम जानते हैं कि अगर काका गए हैं तो बाबा भी चले जाएंगे। ये शॉर्टफॉर्म इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि भाजपा वाले बहुत शॉर्टफॉर्म बना रहे हैं। काका मतलब काले कानून।' योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि पैदल-पैदल तो पहले ही कर दिए गए थे, अब चुनाव लड़ने भी अपने घर पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान और व्यापारी इस बार भाजपा को साफ कर देंगे।

12:54 PM, 19-Feb-2022

राम मंदिर पर क्या बोले राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि हम कहते थे कि हम आएंगे और राम मंदिर का निर्माण करेंगे और लोग भी कहते थे कि जब भी चुनाव आता है भाजपा राम मंदिर की चर्चा करने लगती है। हमें भी लगता था कि प्रदेश की जनता का भी विश्वास नहीं है। ऐसी परिस्थितियां बनी कि राम मंदिर बन रहा है।

12:18 PM, 19-Feb-2022

सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत में जनसभा कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करता था, गरीब भूख से मरता था, जंगल राज की स्थिति थी, अपराधी सत्ता पर हावी था और कानून का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे। 2017 से पहले चारों तरफ अराजतकता का माहौल था। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद बंब धमाके में कोर्ट ने 38 आरोपियों को दोषी पाया और कुछ को फांसी की सजा सुनाई। इसमें से एक आतंकवादी का परिवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वोट मांगते हुए देखा गया है। नई हवा है, वही सपा है। यह फिर से साबित हुआ है कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ। 

11:44 AM, 19-Feb-2022

UP Election 2022: गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा आज लखनऊ में
गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को लखनऊ आएंगे। शाह शनिवार शाम लखनऊ में राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के आवास पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से बात करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।
20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। चौथे चरण से चुनाव पूरी तरह अवध और पूर्वांचल की ओर बढ़ेगा। अवध और पूर्वांचल में पार्टी की चुनाव प्रचार की रणनीति तय करने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाली बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

11:11 AM, 19-Feb-2022

UP Election: अखिलेश पर योगी के मंत्री का तंज
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने तंज कसा। सिद्धार्थ नाथ ने कहा, 'अखिलेश यादव ने कहा था कि वह करहल से पर्चा भर रहे हैं और अब सिर्फ सर्टिफिकेट लेने वापस आएंगे। अब वह करहल में अपने पिताजी के साथ जा रहे हैं क्योंकि उनको समझ आ गया है कि पहले दो चरणों के चुनाव में उनकी हार हो रही है और BJP की सरकार बन रही है।'

10:52 AM, 19-Feb-2022

UP Election 2022 : लखीमपुर खीरी में आज सपा की रैली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जीआईसी मैदान में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को धौरहरा क्षेत्र में सिसैसा चौराहा पर 11.15 बजे सपा के स्टार प्रचारक स्वामी प्रसाद मौर्या, संजय चौहान व राजपाल कश्यप जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12 बजे निघासन के महात्मा बुद्ध डिग्री कालेज और 1.15 बजे जंगबहादुरगंज के जसमंडी चारागाह में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 

10:45 AM, 19-Feb-2022

UP Chunav: अयोध्या से सपा प्रत्याशी गिरफ्तार
अयोध्या के गोसाईगंज में सपा और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस एक्शन के मूड में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने तड़के सुबह सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार की देर रात दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान पथराव और फायरिंग का आरोप है।

10:13 AM, 19-Feb-2022

UP Election 2022: नड्डा आज यूपी में तीन बड़ी जनसभा करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश में तीन बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले सुल्तानपुर में दोपहर 12:35 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद अमेठी के गौरीगंज और फिर अमेठी विधानसभा में नड्डा की रैली होगी। 

09:58 AM, 19-Feb-2022

UP Election 2022: उत्तराखंड के 80 नेता यूपी में करेंगे भाजपा के लिए प्रचार
उत्तराखंड में चुनाव खत्म होने के बाद अब प्रदेश के बड़े नेताओं ने उत्तर प्रदेश की तरफ रूख कर लिया है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राज्य के 80 बड़े नेता अब उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री भी शामिल हैं।

09:35 AM, 19-Feb-2022

UP Election: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया सपा में का बा? 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी में का बा? उन्होंने लिखा, 'सपा से संबंधित एक व्यक्ति को अहमदाबाद ब्लास्ट केस का दोषी करार करते हुए अदालत ने फांसी की सज़ा सुनाई है। साइकल का बटन दबाना कितना घातक हो सकता है इसका आप लोग अंदाज़ा लगा सकते है।'

09:32 AM, 19-Feb-2022

UP Election: सपा के सिबगतुल्लाह, बसपा के रूदल समेत 12 के पर्चे खारिज
गाजीपुर में सपा के सिबगतुल्लाह अंसारी, बसपा के रूदल कुमार के पर्चे खारिज हो गए। उनके पर्चे पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवारों को बदलने के कारण खारिज हुए हैं। इसके अलावा 10 और लोगों के पर्चे जांच के दौरान खारिज कर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर निर्दल हैं। जांच के बाद 97 लोगों के पर्चे वैध पाए गए हैं। जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार तक 109 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को जांच के दौरान कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया। अब 97 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। शनिवार और सोमवार नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।  

09:02 AM, 19-Feb-2022

UP Election 2022: प्रयागराज में 3045 बूथों पर मतदान की होगी ब्राड कॉस्टिंग
प्रयागराज के 60 फीसदी बूथों पर मतदान की प्रक्रिया पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी। इन बूथों की ब्राड कास्टिंग की जाएगी। इससे जुड़े कैमरे कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के अलावा निर्वाचन आयोग के कार्यालय से जुड़े रहेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ऑब्जर्वर तो नियुक्त किए ही गए हैं, ज्यादातर बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कुल 5076 में से 3045 बूथों पर यह व्यवस्था रहेगी, जो कंट्रेाल रूम से जुड़े रहेंगे। जिले में कुल 273 क्रिटिकल पोलिंग सेंटर चिह्नित किए गए हैं। इन पर 312 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त रहेंगे। एडीएम प्रशासन हर्षदेव सिंह ने बताया कि  जरूरत के अनुसार वीडियो कैमरे की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावाहर बूथ पर पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेगी।
 

08:36 AM, 19-Feb-2022

UP Chunav: बुंदेलखंड की ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा में सीधी टक्कर
बुंदेलखंड की 13 सीटों में से ज्यादातर पर भाजपा और सपा के बीच ही मुकाबला है। कुछ सीटों पर जरूर बसपा और कांग्रेस भी टक्कर दे रही हैं। सपा ने इस बार बुंदेलखंड  में साइकिल दौड़ाने के लिए हर संभव कोशिश की है। खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यहां दो दौरे किए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी यहां कुशवाहा वोटों में सेंधमारी के लिए सभाएं कर रहे हैं। पिछड़ा वर्ग और दलितों को अपने साथ लेने के लिए हरसंभव कोशिश की गई है। वहीं, भाजपा भी फिर से भगवा फहराने के लिए जी जान से जुटी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

08:14 AM, 19-Feb-2022

16 जिलों की 59 सीटों पर बड़ी पार्टियों ने किसे-किसे बनाया प्रत्याशी?
यूपी में 20 फरवरी को जिन 16 जिलों में मतदान होना है, उनमें हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा शामिल है। इन जिलों की 59 सीटों पर कुल 627 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रमुख मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आइये जानते हैं इन चारों अहम दलों  ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है… लिस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें...

08:02 AM, 19-Feb-2022

यूपी चुनाव: रक्षामंत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी को इतिहास पढ़ना चाहिए, चीन और पाकिस्तान की ये कहानी भी बताई

UP Election 2022 : तीसरे चरण का प्रचार थमा, 59 सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट
तीसरे चरण का प्रचार शुक्रवार शाम थम गया। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा व मुख्य विपक्षी दल सपा समेत सभी दलों के दिग्गज नेता अंतिम समय तक हवा का रुख अपनी तरफ मोड़ने के लिए चुनाव वाले क्षेत्रों में जुटे रहे। तीसरे चरण में मुख्य रूप से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, राम नरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव व रामवीर उपाध्याय की किस्मत का फैसला होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा जिले में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। तीसरे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता 627  उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इस चरण के लिए 15553 मतदान केंद्र और 25741 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीसरे चरण में सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी एटा, ललितपुर की मेहरौनी और महोबा सीट पर हैं। जबकि सबसे कम मात्र तीन प्रत्याशी मैनपुरी की करहल सीट पर हैं। यहां सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और बसपा के कुलदीप नारायण से है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें