यूपी के अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर 25वें राउंड में भी भाजपा की बढ़त बनी हुई है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर 22,000 की लीड बना ली है।
मिर्जापुर की मझवां सीट पर 29वां राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा की बढ़त 5636 मतों की हो गई है। भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को 71476 वोट मिले हैं। सपा की डॉ. ज्योति बिंद को 65840 वोट मिले हैं। बसपा के दीपू तिवारी को 31744 मत प्राप्त हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर सीएम योगी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।
अखिलेश यादव के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी की करहल सीट पर भाजपा का दांव फेल हो गया। यहां सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया था। अनुजेश यादव को कुल 89503 वोट मिले हैं, जबकि तेज प्रताप यादव ने 1,04,207 वोट प्राप्त कर 14704 मतों के अंतर से उन्हें पीछे छोड़ दिया।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने 30426 वोटों के अंतर से सपा की सुम्बुल राणा को हरा दिया है। मिथलेश को 83,852 वोट मिले, जबकि सुम्बुल 53426 वोट ही हासिल कर सकीं। मिथलेश पाल उपचुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंची हैं। इससे पहले साल 2009 में भी वह मोरना से विधायक रही हैं। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 3181 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। आसपा के जाहिद हुसैन को 22400 वोट मिले। चौंकाने वाली बात यह रही कि एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना को 18,867 वोट मिले। सपा की हार की मुख्य वजह ओवैसी फैक्टर बन गया।
अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर 23वें राउंड के बाद भाजपा के धर्मराज 18,000 वोट से आगे चल रहे हैं। कुल 31 राउंड तक मतों की गणना होनी है।
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर हुए उपचुनाव में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष और ढंग से होता, तो समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करती। उन्होंने चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने, राशन डीलरों और ग्राम प्रधानों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि चुनाव से दो दिन पहले से ही माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। कई स्थानों पर विशेष पर्चियों के आधार पर वोटिंग की अनुमति दी गई, जबकि अन्य लोगों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने इसे संविधान के लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
मिर्जापुर की मझवां में मतगणना के 26वें राउंड में भाजपा 7107 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 65183 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 58076 वोट मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा की चारु केन को 38 हजार 251 वोटों से हरा दिया। यहां भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
मिर्जापुर की मझवां सीट पर मतगणना के 25वें राउंड में भाजपा 6759 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 62975 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 56216 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 27498 मत मिले।
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।
मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 29वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 17 हजार 984 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 97158 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 79 हजार 174 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7037 मत मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 31वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 99929 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 61678 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 13341 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 8258 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर की मझवां में मतगणना के 34वें राउंड में भाजपा 6061 मत से आगे चल रही हैं। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 60599 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 54538 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 25996 मत मिले।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 30वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 98031 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 60926 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 13259 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 8022 वोट मिले हैं।
मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट पर 28वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 19 हजार 581 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 94888 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 75 हजार 307 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 6808 मत मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पोस्टल बैलेट में भाजपा आगे और सपा पीछे रही। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 252 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 110 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 24 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 11 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर की मझवां सीट पर 16वें चरण की मतगणना के अनुसार, रालोद की मिथलेश पाल को 4645 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 1437 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 232 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 632 मत प्राप्त हुए हैं।
17वें चरण की मतगणना में रालोद की मिथलेश पाल को 907 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2825 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 102 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 784 मत प्राप्त हुए हैं।
18वें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद की मिथलेश पाल को 1919 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2885 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 45 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 495 मत प्राप्त हुए हैं। अभी तक हुई कुल मतगणना के अनुसार, रालोद की मिथलेश पाल को 62707 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 42922 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 2277 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 17867 मत प्राप्त हुए हैं। रालोद की मिथलेश पाल 19785 वोट से आगे चल रही हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 29वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 95198 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 59496 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 12841 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 7586 वोट मिले हैं।
मैनपुरी की करहल सीट पर मतगणना के 27वें राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 20 हजार 484 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 92198 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 717140 मत प्राप्त कर सके हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 28वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 92806 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 56237 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 12470 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 7488 वोट मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 27वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 90050 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 53936 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 11945 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 7304 वोट मिले हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर 19वें राउंड की गिनती के अनुसार, रामवीर सिंह को 111470 जबकि मोहम्मद रिजवान को 12933 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह सपा के मोहम्मद रिजवान से 98,537 वोट से आगे हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह की बढ़त लगातार जारी है। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए आगे चल रहे हैं। राउंड 17 में रामवीर सिंह को 102528 वोट मिले, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 11,519 वोट मिले। राउंड 18 में रामवीर ने 1,07,163 वोट प्राप्त किए, वहीं रिजवान को 12,174 वोट मिले। राउंड 19 में भी रामवीर सिंह ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 1,11,470 वोट हासिल किए, जबकि रिजवान को 12,933 वोट मिले। अब तक की गिनती में रामवीर सिंह ने सपा के रिजवान से बड़ी बढ़त बना ली है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 26वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 87044 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 52250 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 11653 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 6905 वोट मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 25वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 84061 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 50916 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 11370 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 6494 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर की मझवां सीट पर मतगणना के 22वें राउंड में भाजपा 3871 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 55181 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 51310 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 23657 मत मिले। भाजपा खेमे में उत्साह बढ़ रहा है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 24वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 80522 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 49368 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 10891 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 6248 वोट मिले हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार हाजी रिजवान को हर राउंड में पीछे छोड़ते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी है। 18वें राउंड की गिनती तक रामवीर सिंह लगातार आगे रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा जीत की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है। इसी बीच रामवीर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा और सभी कार्यकर्ता शांति बनाए रखें। रामवीर ने साथ ही कहा कि वह जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
मैनपुरी की करहल सीट पर मतगणना के 24वें राउंड पूरे हो चुके हैं। यहां तक की बात करें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 20 हजार 658 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनको 83094 वोट मिले हैं, तो वहीं अखिलेश यादव के जीजा और भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 62,526 मत प्राप्त कर सके हैं। यहां मतगणना के 32 चक्र हैं, जिसके बाद अब महज आठ चक्र बचे हैं। इसमें वोटों का ये अंतर बड़ी चुनौती है।
अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर 17वें राउंड की मतगणना जारी है। अब भाजपा ने सपा प्रत्याशी पर 7200 मतों की बढ़त बना ली है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 23वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 77650 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 46964 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 10538 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 6099 वोट मिले हैं।
मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 23वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 19 हजार 348 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 79666 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 60 हजार 318 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 5690 मत मिले हैं।
मिर्जापुर की मझवां सीट के लिए मतगणना के 12वें राउंड में भाजपा 3594 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 50796 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 47202 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 20912 मत मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 22वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 75241 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 43481 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 10390 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 5812 वोट मिले हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी उपचुनाव के 16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की लहर जारी है। इस राउंड में रामवीर सिंह ने 5,675 नए वोट जोड़े, जिससे कुल वोटों की संख्या 97,508 हो गई। वहीं, सपा के मोहम्मद रिजवान को 231 वोटों का ही इजाफा हुआ और उनकी कुल वोट संख्या 10,417 रही। बसपा के रफतुल्ला को 17 वोट और आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू को 132 वोट मिले। एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिश ने भी 544 नए वोट हासिल किए, जिससे उनकी कुल वोट संख्या 3,376 हो गई। अन्य उम्मीदवारों के वोट भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा की बढ़त स्पष्ट नजर आ रही है। कुल मिलाकर, इस राउंड में कुल 1,18,155 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर 25 राउंड पूरे हो चुके हैं। भाजपा को 62,265 वोट मिले हैं। सपा को 54,032 मत प्राप्त हुए हैं। बसपा को 15,265 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 8233 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 141500 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर 14वें चरण की मतगणना के अनुसार, रालोद की मिथलेश पाल को 2712 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2969 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 43 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 553 मत प्राप्त हुए हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर 15वें राउंड में भाजपा के रामवीर सिंह ने लगातार बढ़त बनाए हुए है। इस राउंड में रामवीर सिंह को 91,833 वोट मिले, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 10,417 वोट मिले। भाजपा ने सपा को 87,091 वोटों से पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है। इसके साथ ही कुल 1,18,155 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस राउंड में बसपा के प्रत्याशी रफतुल्ला को 542 वोट मिले, जबकि आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू को 4,865 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिश को 3,376 वोट, स्वतंत्र उम्मीदवार मस्रूर को 69 वोट, और शोकिन को 170 वोट मिले हैं।
गाजियाबाद सदर सीट पर भाजपा के संजीव शर्मा 69676 वोटों से जीत गए हैं। संजीव शर्मा को 96550 वोट मिले हैं। सपा को 27174 वोट मिले हैं। बीएसपी को 10729 वोट मिले। सपा जमानत बचाने में कामयाब रही। बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। ईवीएम की मतगणना खत्म हो गई है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 21वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 72124 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 41846 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 10148 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 5620 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर की मझवां में मतगणना के 19वें राउंड में भाजपा 2977 मत से आगे चल रही है। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 48049 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 45072 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 19614 मत मिले हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी उपचुनाव की वोटों की गिनती में भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है। 14वें राउंड में भाजपा के रामवीर सिंह 86,539 वोटों के साथ सपा के मोहम्मद रिजवान से 77,246 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। सपा को इस राउंड में 9,293 वोट मिले जबकि बसपा को 501 वोट प्राप्त हुए हैं। अब तक कुल 1,04,296 वोटों के साथ आधे मतों से ज्यादा की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बढ़त के साथ भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह का जीतने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा तानाशाही कर रही है। सत्ता शासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मुझे आधा घंटे रोके रखा गया है।
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर 22 राउंड पूरे हो चुके हैं। फूलपुर सीट पर भाजपा को 54680 वोट मिले हैं। सपा को 47,885 प्राप्त हुए हैं, जबकि बसपा को 12629 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 6795 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 123735 मतों की गिनती हो चुकी है।
मैनपुरी की करहल सीट पर 22वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव अब 18,668 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 76 हजार 71 मत मिल चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी को 57503 वोट मिले हैं। वहीं अब बसपा प्रत्याशी लड़ाई से बाहर नजर आ रहे है। उन्हें अब तक 5447 ही मत मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 20वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 68730 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 39801 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 9546 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 5398 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर की मझवां सीट पर भाजपा की बढ़त जारी है। समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर है। अंतर कम होने से भाजपा खेमे में चिंता बढ़ गई है।
मझवां विधान सभा सीट पर 18 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी 1003 वोटों से आगे चल रही है।
भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य- 44393
सपा डॉ ज्योति बिंद- 43390
बसपा दीपू तिवारी - 19005
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 19वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 65712 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 37882 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 8996 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 5204 वोट मिले हैं।
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर मतगणना के दौरान बसपा के बूथ एजेंट अनूप सिंह और भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के बीच हाथापाई हुई है। मारपीट में भाजपा और बसपा के अलावा सपा के एजेंट भी शामिल रहे हैं।
मैनपुरी की करहल सीट पर 21वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने फिर से जीत के अंतर को बढ़ा दिया है। अब वे भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव से 18 हजार 723 वोटों से आगे हैं। अनुजेश यादव को अब तक 55 हजार 20 वोट मिले हैं, तो वहीं तेज प्रताप यादव ने 73 हजार 743 मत प्राप्त कर लिए हैं। बसपा के अवनीश यादव अभी 10 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। उन्हें 5106 वोट ही मिले हैं।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर 13वें चरण की मतगणना के अनुसार, रालोद की मिथलेश पाल को 3525 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 1934 मत मिले। बसपा के शाह नजर को 61 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 894 मत प्राप्त हुए हैं। रालोद प्रत्याशी अब तक 18,847 वोट से आगे चल रही हैं।
अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर 13वें राउंड की मतगणना जारी है। अब एक बार फिर भाजपा ने वापसी की है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर 1940 मत से बढ़त बना ली है।
मैनपुरी की करहल में 20वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव अब 17 हजार 964 वोटों से सपा से पीछे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 70632 वोट मिल चुके हैं। वहीं, अनुजेश यादव ने 50 हजार का आंकड़ा पार कर 52 हजार 668 मत हासिल कर लिए हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को अब तक 4811 वोट ही मिल सके हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 18वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 60988 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 35965 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 8877 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 5133 वोट मिले हैं।
भाजपा - संजीव शर्मा - 63848
सपा - सिंह राज जाटव - 21283
बसपा - पीएन गर्ग - 8217
42565 मतों से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा आगे चल रहे हैं।
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। स्थिति मारपीट पर उतर गई। सपा कार्यकर्ताओं की भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल से भी नोकझोंक हुई। एक दूसरे पर कुर्सी फेंकी गई। मतगणना स्थल पर जबरदस्त हंगामे के चलते आधे घंटे मतगणना रुकी रही। भारी फोर्स तैनात है।
मुजफ्फनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर 10वें चरण की मतगणना के अनुसार, रालोद की मिथलेश पाल को 3153 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 1802 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 50 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 1546 मत प्राप्त हुए हैं।
11वें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद की मिथलेश पाल को 902 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 3323 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 256 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 682 मत प्राप्त हुए हैं। 11वें चरण के बाद 18,238 वोटों से रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे चल रही हैं।
12वें चरण की मतगणना के अनुसार, रालोद की मिथलेश पाल को 2009 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2991 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 459 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 595 मत प्राप्त हुए हैं।
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर मतगणना के 20 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 8629 वोटों से आगे रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 69666 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 61037 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1409 वोट हासिल किए हैं। सपा में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के जमकर नारेबाजी की।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 17वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 56629 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 34239 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 8400 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 4917 वोट मिले हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर 13वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा को भारी अंतर से पीछे छोड़ दिया है। भाजपा को कुल 82,503 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को केवल 7,935 वोट ही प्राप्त हुए। भाजपा को 74,568 वोटों के विशाल अंतर से बढ़त मिली है। इससे समर्थकों और पार्टी में खुशी है। भाजपा के पक्ष में आ रहे रुझान पार्टी के लिए राहत भरी खबर है। खासकर इस मुकाबले में जहां सपा ने लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी थी।
कानपुर की सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से जीत हासिल की है। सपा में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जमकर की नारेबाजी की।
मिर्जापुर की मझवां सीट पर मतगणना के 15वें राउंड में भाजपा 1968 मत से आगे चल रही है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 37,226 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 35258 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 16291 मत मिले हैं।
मैनपुरी की करहल मे 18वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 21 हजार 110 वोटों से सपा से पीछे हैं, जो आंकड़ा पिछले राउंड में 23 हजार 655 था। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 64991 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव को 43 हजार 881 मत मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4509 वोट ही मिले हैं।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर नाैवे चरण के बाद रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 3952 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2925 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 166 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 1122 मत प्राप्त हुए हैं। फिलहाल 19,308 वोटों से रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे चल रही हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 16वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 52572 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 33226 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 8117 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 4694 वोट मिले हैं।
अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर दसवें राउंड की गणना हो गई है। सपा की बढ़त बनी हुई है। लेकिन, अंतर काफी कम रह गया है। 10वें राउंड तक सपा को कुल 28729 मत मिले। जबकि, भाजपा को 26970 मत मिले हैं। बसपा को अब तक 15411 लोगों का समर्थन मिला है। अब सपा की कुल लीड 1759 मतों की रह गई है। भाजपा प्रत्याशी वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं।
कानपुर सीट पर 18 राउंड के बाद नसीम की जीत लगभग तय हो गई है। सपा को 13,742 वोटों की बढ़त मिल गई है। सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 18 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 13742 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 67131 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 53389 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1219 वोट हासिल किए हैं। अब तक 122489 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। सिर्फ 10 हजार वोटों की गिनती बाकी है।
मैनपुरी की करहल सीट पर 17वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 23 हजार 655 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 62844 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 39 हजार 189 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4319 वोट ही मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 15वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 49380 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 29496 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 7709 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 4488 वोट मिले हैं।
अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर आठवें राउंड की गिनती चल रही है। सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने भाजपा के धर्मराज निषाद पर करीब 5600 मतों की बढ़त बना ली है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 14वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 46465 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 26835 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 7302 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 4187 वोट मिले हैं।
गाजियाबाद शहर सीट पर 14 राउंड की मतगणना के बाद
संजीव शर्मा - भाजपा 56459
सिंह राज जाटव - सपा 15819
पीएन गर्ग बीएसपी - 6500
भाजपा के संजीव शर्मा 40640 वोट से आगे।
15 राउंड की मतगणना के बाद
संजीव शर्मा - भाजपा 57131
सिंह राज जाटव - सपा 18819
पीएन गर्ग बीएसपी - 6603
भाजपा के संजीव शर्मा 38312 वोट से आगे।
मैनपुरी के करहल में 16वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 24 हजार 277 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 59480 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 35 हजार 203 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4094 वोट ही मिले हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर 10वें राउंड की मतगणना में कुल 75,439 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 62,111 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। सपा के मोहम्मद रिजवान को 7,029 वोट मिले हैं, और रामवीर सिंह ने रिजवान पर 55,082 वोटों की भारी बढ़त बना ली है। अन्य प्रमुख प्रत्याशी चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,967, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 2,042, और रफतुल्ला (बसपा) को 366 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 29, मस्रूर को 41, मोहम्मद उबैश को 39, मोहम्मद उवैश को 70, रिजवान अली को 149, रिजवान हुसैन को 310, शौकीन को 99 और नोटा को 187 वोट मिले हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 13वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 43930 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 24288 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 6998 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 3682 वोट मिले हैं।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मुस्लिम बहुल गांवों की मतगणना शुरू होते ही सपा समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दाैड़ गई। यहां सपा प्रत्याशी ने पहले बार अधिक वोट हासिल करने में कामयाबी हासिल की हैं। हालांकि अभी रालोद की बढ़त बरकरार है। नगला बुजुर्ग और सीकरी में सपा को अधिक मत प्राप्त हुए हैं। आसपा और बसपा की बात करें तो यहां बसपा के मुकाबले आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन बढ़त बनाए हुए हैं। इसी बीच मतगणना स्थल पर सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना और रालाेद प्रत्याशी मिथलेश पाल एक साथ पोज देती नजर आईं।
पर्ची के माध्यम से होगी बूथ संख्या 112 की गिनती
मीरापुर विधानसभा के बूथ संख्या 112 की गिनती पर्ची के माध्यम से होगी। तकनीकी कारणों से ईवीएम के मत काउंट नहीं हो पाए हैं। बूथ बेहड़ा सादात गांव का है।
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में नौवें राउंड तक कुल 64,690 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 52,497 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। सपा के मोहम्मद रिजवान को 6,416 वोट मिले हैं, और रामवीर सिंह ने रिजवान पर 46,081 वोटों की विशाल बढ़त बना ली है। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,700, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 1,975, और रफतुल्ला (बसपा) को 299 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 24, मस्रूर को 31, मोहम्मद उबैश को 32, मोहम्मद उवैश को 62, रिजवान अली को 127, रिजवान हुसैन को 267, शौकीन को 87 और नोटा को 173 वोट मिले हैं।
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 17 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 14536 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 64,441 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 49,905 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1142 वोट हासिल किए हैं। अब तक 116198 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।
मैनपुरी की करहल सीट पर 15वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 20 हजार 939 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 54,436 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 33 हजार 497 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 3780 वोट ही मिले हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव की PDA फर्जी है। यह 'परिवार विकास एजेंसी' है। उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है। लोकसभा में उन्होंने जो झूठ और छल का प्रचार किया, वह अब काम नहीं करेगा। समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बनने जा रही है। 2024 का यह विधानसभा उपचुनाव सपा जैसी पार्टी के अंत का संकेत है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 12वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 40699 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 22917 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 6620 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 3324 वोट मिले हैं।
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर 13 राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। भाजपा को 33,358 वोट मिले हैं। सपा को 28,747 मत प्राप्त हुए। बसपा को 8381 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 4611 वोटों से आगे हो गए हैं। कुल 76032 मतों की गिनती हो चुकी है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 11वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 38063 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 20693 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 6383 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 3086 वोट मिले हैं।
मैनुपरी की करहल सीट पर 14वें राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा के आसपास नहीं पहुंच सके हैं। अनुजेश यादव 20 हजार 728 वोट से पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 52020 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 31 हजार 292 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 3694 वोट ही मिले हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आठवें राउंड की मतगणना के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 46,211 वोटों के साथ अपनी बढ़त को मजबूत किया है। इस राउंड तक कुल 57,366 वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें सपा के मोहम्मद रिजवान को 5,941 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह ने रिजवान पर 40,270 वोटों की बढ़त बना ली है। अन्य प्रत्याशियों में चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,341, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 1,904 और रफतुल्ला (बसपा) को 270 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 20, मस्रूर को 28, मोहम्मद उबैश को 28, मोहम्मद उवैश को 49, रिजवान अली को 109, रिजवान हुसैन को 235, शौकीन को 75 और नोटा को 155 वोट मिले हैं। इस राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की जीत की संभावना और भी मजबूत हो गई है।
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर मतगणना के 14 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 26287 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 60639 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 34352 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 966 वोट हासिल किए हैं। अब तक 96451 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 10वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 34915 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 17809 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 6148 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 2987 वोट मिले हैं।
मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट को लेकर बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना जारी है। सुबह आठ बजे से लेकर अब तक 10 राउंड पूरे हो चुके हैं। भाजपा पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए हैं। सुचिस्मिता मौर्य अब तक 26829 वोट प्राप्त कर विपक्षी से 6012 मतों से आगे हैं।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 9वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 31219 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 16781 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 5563 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 2688 वोट मिले हैं।
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा की मतगणना का 13 राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 56823 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 31940 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 915 वोट हासिल किए हैं। अब तक 90141 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 24843 वोटों से आगे चल रही है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आठवें चरण में भाजपा आगे चल रही है। सपा पीछे है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 27850 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 14862 वोट मिले हैं। बसपा की डॉ. पहल सिंह को 5056 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 2562 वोट मिले हैं।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर चौथे चरण में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 5332 वोट मिले हैं। सपा की सुम्बुल राना को 2734 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 71 वोट मिले हैं। आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 977 मिले हैं।
पांचवें चरण में भी पिछड़ी सुम्बुल राना
पांचवें चरण में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 5702 वोट मिले हैं। सपा की सुम्बुल राना को 1078 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 176 वोट मिले हैं। आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 1561 मिले हैं। अब रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल 17,512 वोट से आगे चल रही हैं
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 12 राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 51260 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 31211 वोट मिले हैं।बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 887 वोट हासिल किए हैं। अब तक 83804 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 20049 वोटों से आगे चल रही है। बैलट पेपर की गिनती में भाजपा को जीत हासिल हुई है। इसमें सुरेश अवस्थी को 113, नसीम सोलंकी को 48 और बसपा को एक वोट मिला है।
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह मतगणना स्थल पर पहुंचे। शुरुआती रुझानों में रामवीर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी में कोई नारा नहीं चला। यहां सिर्फ रामवीर बनाम रिजवान का मुकाबला हुआ। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को सबसे अधिक वोट मुस्लिम बूथों से मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी ने 'बटेंगे तो कटेंगे' और 'एक हैं तो सेफ हैं' जैसे नारों को खारिज करते हुए कहा कि यह चुनाव पूरी तरह से स्थानीय मुद्दों और उनके काम के आधार पर लड़ा गया।
कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एडीशनल सीपी हरीश चंदर ने शुक्रवार को मतगणना शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली। उन्हें ड्यूटी स्पॉट के बारे में जानकारी दी गई। एंटी सबोटाज टीम, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर के इंतजाम के निर्देश दिये गए। एडिशनल सीपी के मुताबिक हर एंट्री प्वाइंट पर लगे मेटल डिटेक्टर से गुजर कर ही कोई भी परिसर में दाखिल हो सकेगा।
मतगणना स्थल पर ये भी रहेंगे तैनात
मतगणना स्थल पर एक डीसीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की कमान रहेगी। दो एडीसीपी, 6 एसीपी, 10 इंस्पेक्टर, 41 पुरुष सब इंस्पेक्टर और 18 महिला सब इंस्पेक्टर, 76 हेड कांस्टेबल और इतने ही कांस्टेबल और 9 महिला कांस्टेबल मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त विशेष इकाइयां भी ड्यूटी पर रहेंगी, जिनमें पुलिस लाइन से सशस्त्र क्यूआरटी की 5 टीमें, 2 कंपनी पीएसी, अभिसूचना इकाई के कर्मी चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी पर, अग्निशमन विभाग के जवान और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में पुलिस बल बढ़ाया जाएगा।
मतगणना स्थल पर निम्न निर्देशों का पालन करें
- पास धारक व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।
- प्रत्याशी और उनके अधिकृत एजेंट पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थान पर रहें। किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर कार्रवाई होगी।
- मतगणना स्थल पर फोन, कैमरा या अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण का प्रयोग प्रतिबंधित है। केवल अधिकृत अधिकारियों को ही किसी उपकरण के प्रयोग की अनुमति होगी।
- उत्तेजक बयान, नारेबाजी और हंगामा करने पर विधिक कार्रवाई होगी।
- मतगणना स्थल के आसपास अधिकृत वाहनों को पार्किंग की अनुमति होगी।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दें।
कानपुर की गल्लामंडी नाैबस्ता में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से 14 मेजों पर मतगणना होगी। पहले राउंड में मतगणना की घोषणा 30 मिनट बाद होगी। गल्लामंडी में एक चबूतरे को मतगणना के लिए तैयार किया गया है। चबूतरे के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। मंडी के पहले गेट से अधिकारियों को प्रवेश मिलेगा। गल्लामंडी के दूसरे गेट से सुबह पांच बजे से मतगणना कार्मिकों को प्रवेश दिया जाएगा। हर कार्मिक की तलाशी ली जाएगी। ईवीएम की गिनती के लिए चबूतरे पर कुल 14 मेजें लगाईं गई हैं। इसी चबूतरे पर दो अतिरिक्त मेजें लगाईं गई हैं, यहां डाक मतपत्र और सर्विस मतदाता के वोटों की गिनती पहले की जाएगी। इसके बाद बूथों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। कुल 20 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। सीसीटीवी से पूरी प्रक्रिया की निगरानी होगी। एक राउंड में 14 बूथों की गिनती एक साथ होगी।
एसीएम तृतीय (आरओ) राम शंकर ने बताया कि रेंडमाइजेशन के बाद सूची लेकर मतगणना कार्मिक गल्लामंडी पहुंचेंगे। मतगणना के दौरान हर टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती रहेगी। एक टेबल पर तैनात मतगणना कार्मिक दूसरे टेबल पर नहीं जा सकेंगे। आरओ ही हर टेबल पर निरीक्षण कर सकता है।
उप्र के विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग और इंडिया गठबंधन-सपा के सभी 9 सीटों के उम्मीदवारों से ये अपील है कि शनिवार को ये सुनिश्चित करें कि नियमानुसार पोस्टल बैलेट पहले गिने जाएं और फिर ईवीएम मशीनों के वोटों की मतगणना हो। सभी पूरी तरह मुस्तैद रहें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने या उसकी आशंका होने पर चुनाव आयोग और हमें तुरंत सूचित करें। चुनाव आयोग से ये आश्वासन मिला है कि कोई भी अनियमितता नहीं होगी। जीत का प्रमाणपत्र लेने तक पूरी तरह सचेत, सजग व सावधान रहें।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव की गिनती 14 टेबल पर 24 राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक चरण में 14 बूथ के नतीजे सामने आएंगे। नन्हेड़ा से गिनती शुरू होकर घटायन में जाकर पूरी होगी। तीसरे चरण में मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले सीकरी गांव की गिनती से नतीजों की तस्वीर साफ होनी शुरू हो जाएगी।
सात महीने पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा-रालोद का गठबंधन हुआ था। बिजनौर लोकसभा की मीरापुर सीट पर वर्तमान सांसद चंदन चौहान ने सपा के दीपक सैनी को करीब आठ हजार मतों से हराया था। विधानसभा के उपचुनाव में गठबंधन वही है, लेकिन प्रत्याशी बदल गए हैं।
उपचुनाव में 57.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीन लाख 24 हजार 571 मतदाताओं में से एक लाख 85 हजार 322 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव मैदान में कुल 11 प्रत्याशी थे, लेकिन मतदान के बाद रालोद और सपा प्रत्याशी के बीच सीधे मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। बसपा और आसपा के मतों पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। असल में उपचुनाव के नतीजों को 2027 के मुख्य चुनाव के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अलीगढ़ डीएम विशाख जी ने बताया कि खैर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना आज धनीपुर मंडी में प्रातः 8 बजे से होगी। ईवीएम में डाले गए मतों से पहले डाक मत पत्रों की गणना प्रारंभ होगी। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आरओ कक्ष में स्थापित 07 टेबलों पर डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी। ईवीएम में पड़े मतों की गणना 14 टेबल पर होगी। 426 ईवीएम को 14 टेबल पर गिना जाएगा। इस प्रकार से पूरी मतगणना 31 राउंड में समाप्त होगी।
सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी अपने मजबूत किलों को बचाती दिख रही है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में यह दावा किया गया कि समाजवादी पार्टी को नुकसान हो रहा है। कई एग्जिट पोल के मुताबिक 9 सीटों में से 6 पर भाजपा, एक सीट पर रालोद और 2 सीटों पर सपा बढ़ बनाती दिख रही है। मतगणना सवेरे 8 बजे से होगी।
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर व मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी। मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर सुरक्षित, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर को होगी। सीसीटीवी से निगरानी होगी।