फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By Election Results : रामपुर में खत्म हुआ भाजपा का इंतजार, डिंपल यादव ने मैनपुरी में रचा इतिहास

Thu, 08 Dec 2022 09:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव  के  लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है। मैनपुरी और खतौली में सपा तो वहीं रामपुर में भाजपा को जीत मिली है। मतणना से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना आज होगी। चुनाव परिणाम के रुझान सुबह 12 बजे तक सामने आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा, सपा और रालोद ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है।
विज्ञापन

 

यहां होगी मतगणना

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल, मैनपुरी, भोगांव और किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथों की मतगणना मैनपुरी में होगी। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना इटावा में होगी। खतौली की मतगणना मुजफ्फरनगर और रामपुर की मतगणना रामपुर में होगी। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। मतगणना परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

भाजपा ने किया बड़े अंतर से जीत का दावा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दावा किया है कि तीनों सीटों पर हुए उप चुनाव में पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी। चौधरी ने कहा कि जनता ने मोदी-योगी सरकार की नीतियों और सुशासन के समर्थन में मतदान किया है। जातिवादी और परिवारवादी लोगों का चुनाव में सफाया होगा।

सुबह 8 से शुरू होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह 8 से मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल, मैनपुरी, भोगांव और किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथों की मतगणना मैनपुरी में होगी। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना इटावा में होगी।

मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी

खतौली की मतगणना मुजफ्फरनगर और रामपुर की मतगणना रामपुर में होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ सीएपीएफ  की भी तैनाती की है। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए है। मतगणना परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना कुछ देर में शुरू हो जाएगी। चुनाव परिणाम का रुझान सुबह 12 बजे तक सामने आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा, सपा और रालोद ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है।

ईवीएम की सुरक्षा में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती

उधर, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लोकसभा की मैनपुरी सीट और विधानसभा की रामपुर जिले में रामपुर सीट और मुजफ्फरनगर में खतौली सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज होनी है। मतगणना स्थलों पर व्यापक सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ईवीएम को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में रखा गया है।

उप चुनाव की मतगणना शुरू

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम के रुझान 12 बजे तक आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा, सपा और रालोद ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है।

रामपुर उपचुनाव:  8 बजे से मतगणना शुरू

मंडी समिति में मतगणना की तैयारी पूरी। 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल वोट की गिनती शुरू होगी इसके बाद रुझान आना शुरू हो जाएंगे।

मैनपुरी मतगणना शुरू, जिलाधिकारी मौके पर

मतगणना स्थल पर एजेंट काउंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व एडीएम रामजी मिश्र।



 

मैनपुरी में शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे, रामपुर में उलटफेर

मैनपुरी में शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। सपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी है और मुकाबला कड़ा है। रामपुर में उलटफेर शुरू हो गई है, भाजपा आगे बताई जा रही है।

रामपुर : पोस्टल बैलेट को लेकर रामपुर में पहला रुझान

रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना आगे। पोस्टल बैलेट की गिनती में वह आगे चल रहे हैं।

रामपुर में चल रही है कांटे की टक्कर

रामपुर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां पहले भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे थे लेकिन कुछ समय बाद उनके पीछे होने की सूचना आ रही है।
 

 

रामपुर : सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एडीजी

मंडी समिति परिसर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एडीजी जोन बरेली राजकुमार।

डिंपल यादव 1600 वोटों से आगे चल रहीं

जसवंत नगर विधानसभा में 1600 वोटों से डिंपल यादव आगे चल रही हैं। खतौली में भाजपा की राजकुमारी सैनी आगे चल रही हैं। 

तीन उपचुनावों में दो पर बीजेपी आगे

रामपुर और खतौली में  बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। तीन उपचुनावों में दो पर बीजेपी आगे चल रही है। 

समाजवादी पार्टी चल रही है आगे

मैनपुरी सदर और जसवंत नगर में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। 

आजम खां के गढ़ में भाजपा चल रही आगे

रामपुर में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी आगे हो गए है। आसिम रजा पीछे चल रहे हैं। रामपुर सदर में 45 साल से समाजवादी पार्टी और आजम खां जीतते आ रहे हैं लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा है। 

5536 वोटों से डिंपल यादव आगे, करहल में पहले राउंड की मतगणना पूरी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव मैनपुरी से 5536 वोटों से आगे चल रही हैं। करहल में पहले राउंड की मतगणना पूरी, डिंपल आगे। 

खतौली विधानसभा उपचुनाव मतगणना

प्रथम चरण
  •  मदन भैया (गठबंधन)- 3808
  •  राजकुमारी (भाजपा)- 2416

रामपुर में एक बार फिर पलटी बाजी

रामपुर में एक बार फिर बाजी पलट गई है, इस समय समाजवादी के प्रत्याशी 100 से अधिक मतों से आगे हो गए हैं।

तीसरा राउंड : इटावा में डिंपल यादव अब 10370 वोटों से आगे

  • डिंपल यादव- 15134 रघुराज- 4764
  • सपा की डिंपल यादव 10370 वोट से आगे।

डिंपल को मिला मुलायम सिंह यादव की सीट पर जनता का आशीर्वाद 

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने अब करीब पंद्रह हजार वोटों से बढ़त बना ली है।  

रामपुर : दूसरे राउंड तक की जानकारी

सपा - 3040
भाजपा - 1680

दूसरा राउंड: खतौली विधानसभा उपचुनाव मतगणना

 मदन भैया (गठबंधन) -4085*
 राजकुमारी (भाजपा)- 6442

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 15 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। सुबह 9.45 तक मिले आंकड़ों के अनुसार डिंपल को 24969 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 9563 वोट मिले हैं।

शिवपाल के गढ़ में डिंपल यादव को बढ़त

डिंपल यादव को शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में बड़ी बढ़त मिली है।

डिंपल ने बनाई 20 हजार वोटों से आगे की बढ़त

मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। डिंपल को अब तक 31151 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में अभी 10911 वोट भी आए हैं। 266 नोटा वोट मिले हैं।

इटावा: छठवां राउंड 

  • डिंपल यादव- 27862 रघुराज- 10932
  • सपा की डिंपल यादव 16930 वोटों से आगे।

इटावा: आठवां राउंड
  • डिंपल यादव- 36664 रघुराज- 15175 
  • सपा की डिंपल यादव 21489 वोटों से आगे।

शिवपाल के साथ से सपा को हुआ फायदा, डिंपल की बढ़त जारी

शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में सपा को बड़ी बढ़त मिली है। यहां आठवें राउंड के बाद डिंपल यादव 21 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। डिंपल को 36664 और भाजपा के रघुराज सिंह को 15175 वोट मिले हैं।

रामपुर में सपा के आसिम रजा हुए आगे

रामपुर में तीसरे राउंड में सपा के आसिम राजा 3224 वोटों से आगे।

रामपुर: तीसरे राउंड तक 

  • सपा- 5767 
  • भाजपा- 2543
  • सपा 3224 वोटों से आगे

तीनों उपचुनाव सीटों पर सपा ने बढ़त हासिल

Mainpuri By Election Results Live - फोटो : अमर उजाला

डिंपल यादव ने बनाई 50 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। इसके साथ तीनों उपचुनाव सीटों पर सपा ने बढ़त हासिल कर ली है। वहीं डिंपल यादव अब तक 70 प्रतिशत वोट हासिल कर चुकी हैं।

खतौली सीट पर तीसरे राउंड के बाद

  • रालोद प्रत्याशी मदन भैया 4883 वोट से आगे
  • मदन भैया  11099
  • राजकुमारी 6216

खतौली में मदन भैया ने बढ़ाई बढ़त 

रालौद और सपा के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैया ने बढ़त बना ली है। 
  • मदन भैया - 7888
  • राजकुमारी सैनी- 3858

डिंपल यादव निर्णायक बढ़त की ओर

जसवंत नगर में डिंपल यादव 42000 वोटों से आगे चल रही हैं। 

रामपुर में सपा ने बनाई बढ़त, भाजपा के आकाश सक्सेना पीछे

रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना ने 3903 वोट हासिल किए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के आसिम रजा 7778 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

उपचुनाव की तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने बढ़त हासिल कर ली है। एक तरफ जहां डिंपल बहुत बड़े अंतर के साथ आगे बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर खतौली और रामपुर में भी सपा प्रत्याशी आगे निकल गए हैं।

डिंपल यादव 80 हजार वोट से आगे 

मैनपुरी से डिंपल यादव तेजी से जीत की ओर बढ़ रही है। 80 हजार वोट की बढ़त को निर्णायक माना जा रहा है। हालांकि अभी परिणाम आना बाकी है।

रामपुर में आसिम रजा की बढ़त जारी

रामपुर में छठे राउंड में आसिम रजा को बढ़त हासिल हुई है।
रामपुर मतगणना अपडेट
राउंड-6
आकाश सक्सेना, 
भाजपा-5915
आसिम राजा, सपा-10459
मतों का अंतर-4544

रामपुर मतगणना अपडेट : राउंड-7

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-6242
  • आसिम राजा, सपा-11361
  • मतों का अंतर-5119

खतौली : पांचवे राउंड के बाद कुल वोट

मदन भैया (रालोद) 19317
राजकुमारी (बीजेपी) 11470
रालोद 7847 से आगे
 

रामपुर : 8 राउंड तक

  • भाजपा- 6903
  • सपा - 13080

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-8

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-6903
  • आसिम राजा, सपा-13080
  • मतों का अंतर-6177

मैनपुरी: अपनी बूथ से हारे रघुराज सिंह शाक्य

मैनपुरी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के अपने बूथ से हार गए हैं।

सपा नेता का दावा  डिंपल यादव ढाई लाख के अंतर से जीतेंगीं

सपा नेता और इटावा से जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने उपचुनाव में डिंपल यादव की भारी बढ़त को लेकर दी प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव ढाई लाख का आंकड़ा पार करने वाली हैं।

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-10

आकाश सक्सेना, भाजपा-11665
आसिम राजा, सपा-15909
मतों का अंतर-4244

शिवपाल यादव ने किया मैनपुरी की जनता का धन्यवाद

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।
 

शिवपाल ने कहा, मैंने कहा था हमारा रिकॉर्ड हम ही तोड़ेंगे

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हमारा रिकॉर्ड सिर्फ हम ही तोड़ेंगे।

डिंपल यादव को 12 बजे तक 190167 वोट मिले

मैनपुरी की मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दो लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी हैं। 12 बजे तक उन्हें 190167 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 103590 वोट आए हैं। डिंपल 86 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-11

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-13876
  • आसिम राजा, सपा-17372
  • मतों का अंतर-3496

खतौली : 9वें राउंड के बाद कुल वोट

  • मदन भैया  32915
  • राजकुमारी 24831
  • रालोद 8534 से आगे

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-12

आकाश सक्सेना, भाजपा-14476
आसिम राजा, सपा-19213
मतों का अंतर-4737

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-13

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-15445
  • आसिम राजा, सपा-20954
  • मतों का अंतर-5499

खतौली : 10वे राउंड के बाद कुल वोट

  • मदन भैया  36726
  • राजकुमारी 26799
  • रालोद 9927 वोट से आगे

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-14

आकाश सक्सेना, भाजपा-16808
आसिम राजा, सपा-21908
मतों का अंतर-5100

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-15

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-18594
  • आसिम राजा, सपा-23847
  • मतों का अंतर-5253

डिंपल यादव 110245 वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 258498
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 148253

डिंपल यादव 118906 वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 277134
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 158228

डिंपल यादव 125782 वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 292380
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 166598

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-16

  • आकाश सक्सेना, भाजपा- 19229
  • आसिम राजा, सपा- 25604
  • मतों का अंतर- 6375

खतौली : 12वे राउंड के बाद कुल वोट

  • मदन भैया  - 44388
  • राजकुमारी - 32248
  • रालोद 12140 वोट से आगे

रामपुर मतगणना अपडेट : राउंड-17

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-19639
  • आसिम राजा, सपा-27266
  • मतों का अंतर-7627

डिंपल यादव 136054 वोटों से आगे

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 312139
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 176085

जसवंतनगर में 35 राउंड की गणना पूरी 

जसवंतनगर में 35 राउंड की गणना पूरी हो गई है। यहां डिंपल यादव ने अपने विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार को एक लाख से अधिक वोटों से पीछे रखा।

डिंपल यादव 161794   वोटों से आगे

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 364230
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 194982

खतौली : 13वें राउंड के बाद कुल वोट

  • मदन भैया  47507
  • राजकुमारी 36120
  • रालोद  11387 वोट से आगे

खतौली : 14वे राउंड के बाद कुल वोट

  • मदन भैया  50782
  • राजकुमारी 40995
  • रालोद  9787 वोट से आगे

तेजप्रताप यादव सपा कार्यालय पहुंचे

मैनपुरी में पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव सपा कार्यालय पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं में डिंपल यादव की जीत को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है।

 

अखिलेश यादव ने लिया चाचा शिवपाल का आशीर्वाद

सपा नेता सैफई में एकत्र हुए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

गणना चक्र 35 : जसवंतनगर विधान सभा

डिंपल यादव- 164659
रघुराज सिंह शाक्य- 58211
अंतिम चरण के बाद डिंपल यादव ने 106448 मतों से जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी को हराया। 

डिंपल यादव दो लाख से अधिक वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 410751
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 210063

समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील पार्टी का हुआ विलय

सैफई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने अपनी पार्टी का विलय करने का निर्णय लिया है।  

संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को मिले अपार जनसमर्थन के बाद समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की।

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-20

आकाश सक्सेना, भाजपा-29672
आसिम राजा, सपा-31106
मतों का अंतर-1434

डिंपल यादव 217854 से अधिक वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 445462
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 227608

शिवपाल ने की अखिलेश के साथ अपनी तस्वीर शेयर

अपनी पार्टी के विलय के बाद शिवपाल यादव ने एक तस्वीर को पोस्ट किया है। हालांकि उन्होंने इस पर कोई संदेश नहीं लिखा लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे एक बड़ा कदम बता रहे हैं। 
 

लखनऊ में सपा दफ्तर में हो रहा है जश्न 

प्रसपा के सपा में विलय होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। लखनऊ में कार्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए।

डिंपल यादव 229129 से अधिक वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 468810
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 239681

खतौली : 18वें राउंड के बाद कुल वोट

मदन भैया  65186
राजकुमारी 51733
रालोद  13453 वोट से आगे

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-21

आकाश सक्सेना, भाजपा-35091
आसिम राजा, सपा-31903
मतों का अंतर-3188

भाजपा ने 9,065 वोटों से बढ़त बनाई

रामपुर में 25वें राउंड में भाजपा के आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा पर 9,065 वोटों से बढ़त बना ली है। जहां इस सीट पर लगातार सपा आगे चल रही थी, वहीं अब भाजपा ने पकड़ बना ली है।

रामपुर में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी आगे

रामपुर में 21 वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने बढ़त बनाई। 20 राउंड तक सपा के प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे थे। 21 वें राउंड तक भाजपा को 35091 और सपा को 31930 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा ने 3188 वोटों से बढ़त बना ली है।

रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा का आसिम रजा से अंतर बढ़ा लिया है। आसिम रजा आकाश से 14,198 मतों से आगे चल रहे हैं।

सपा प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप

सपा प्रत्याशी आसिम राजा मतगणना स्थल से चले गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। शहर में लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया गया। उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

खतौली : 21वे राउंड के बाद कुल वोट

मदन भैया  74285
राजकुमारी 60814
रालोद  13471 वोट से आगे

डिंपल यादव 251691 वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 538259
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 286568

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-29

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-62114
  • आसिम राजा, सपा-43355
  • मतों का अंतर-18759

खतौली : 22वे राउंड के बाद कुल वोट

  • मदन भैया  77067
  • राजकुमारी 64631
  • रालोद  12436 वोट से आगे

23वे राउंड के बाद कुल वोट
  • मदन भैया  81222
  • राजकुमारी 67533
  • रालोद  13689 वोट से आगे

24वे राउंड के बाद कुल वोट
  • मदन भैया  86478
  • राजकुमारी 69499
  • रालोद  16979 वोट से आगे

25वे राउंड के बाद कुल वोट
  • मदन भैया  90331
  • राजकुमारी 72501
  • रालोद  17830 वोट से आगे

रामपुर मतगणना अपडेट: राउंड-30

  • आकाश सक्सेना, भाजपा-66382
  • आसिम राजा, सपा-45063
  • मतों का अंतर-21319

रामपुर में 32 राउंड तक 
  • भाजपा- 80964
  • सपा - 45262। 
  • भाजपा की बढ़त 31158.

डिंपल यादव 286812 वोटों से आगे

  • सपा प्रत्याशी डिंपल यादव- 615798
  • भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य- 328986

आजम खां का किला ढहा

रामपुर से समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। डिंपल की अजेय बढ़त के बाद लग रहा था कि रामपुर में भी सपा प्रत्याशी शानदार प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। आजम खां और सपा के लिए यह काफी बढ़ा झटका है।

आजम खां के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की

आजम खां के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने 33000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इस सीट से आजम खां 10 बार विधायक रहे हैं। यह नतीजा उनके लिए काफी निराशाजनक है।

रामपुर में भाजपा की एतिहासिक जीत

आकाश सक्सेना को प्रमाणपत्र देकर उन्हें आधिकारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया गया है।


 

करीब 288461 वोट से जीतीं डिंपल यादव

डिंपल यादव करीब 288461 वोट से जीत हासिल कर चुकी हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है। अखिलेश यादव और डिंपल मंडी परिसर में प्रमाणपत्र लेने पहुंचेंगे। जीत का आंकड़ा बदल सकता है। 
 

रामपुर में 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की

अब तक रामपुर विधानसभा सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर अब 18 बार चुनाव और दो बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार आजम खां ने और एक उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल की है। इस सीट पर हुए 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है।

शिवपाल ने किया अपना ट्वीटर अकाउंट अपडेट 

शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल की पहचान में फिर लिखा ‘नेता समाजवादी पार्टी’।

 बसपा वोट बैंक ने साइकिल को दी रफ्तार

मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बसपा ने इस बार भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। ऐसे में सपा और भाजपा दोनों ही दल बसपा वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की जुगत में थे। बृहस्पतिवार को आए उपचुनाव के परिणामों ने ये साफ कर दिया कि बसपा वोट बैंक ने साइकिल को ही रफ़्तार देने का काम किया।

डिंपल यादव ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नवीन मंडी स्थित मतगणना पंडाल में प्रमाण पत्र प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव इस दौरान मौजूद रहे। मैनपुरी से डिंपल यादव को जीत हासिल हुई है।

अखिलेश ने डिंपल के साथ की प्रेसवार्ता, दिया धन्यवाद

मैं सबसे पहले आप लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं। जसवंतनगर ने रिकॉर्ड तोड़ा मुझे इस बात की खुशी है। एतिहासिक जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रति सम्मान रखते हैं और सभी का आदर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान वोट न डालने देने की बात को उठाया। उन्होंने कहा कि यह भीमराव साहब के संविधान से चलने वाला देश है।
 

रामपुर के अब तक के विधायक का सफर
  • 1952 फजलुल हक -कांग्रेस
  • 1957 असलम खां - निर्दलीय
  • 1962 बेगम किश्वर आरा कांग्रेस
  • 1967 अख्तर अली खां -स्वतंत्र पार्टी
  • 1969 एम अली खां कांग्रेस
  • 1974 मंजूर अली खां कांग्रेस
  • 1977 मंजूर अली खां कांग्रेस
  • 1980 आजम खां जनता पार्टी (एस)
  • 1985 आजम खां लोकदल
  • 1989 आजम खां जनता दल
  • 1991 आजम खां जनता पार्टी
  • 1993 आजम खां सपा
  • 1996 अफरोज अली खां कांग्रेस
  • 2002 आजम खां सपा
  • 2007 आजम खां सपा
  • 2012 आजम खां सपा
  • 2017 आजम खां सपा
  • 2019 तजीन फात्मा सपा (उपचुनाव)
  • 2022 आजम खां सपा
  • 2022 आकाश सक्सेना भाजपा (उपचुनाव)

खतौली में गठबंधन की जीत, हैट्रिक नहीं बना पाई भाजपा

मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव में सपा-रालोद और आसपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया की जीत। 
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 74906 वोट मिले

रालोद-सपा-आसपा गठबंधन ने खतौली उप चुनाव में भाजपा को हराकर विजय हासिल की। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22160 मतों से शिकस्त दी। बताया गया कि मदन भैया को 97071 तो भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 74906 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें