फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024 Live: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं का 89.55% और 12वीं का 82.60% परिणाम रहा

Sat, 20 Apr 2024 04:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

UPMSP UP Board Class 10th 12th Results 2024 Live Updates: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। 

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

अमर उजाला पर सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक करें। पढ़ें रिजल्ट से जुड़ा पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:13 PM, 20-Apr-2024

हाईस्कूल में कशिश और इंटरमीडिएट में हरिदत्त ने किया झांसी जिला टॉप

झांसी में हाईस्कूल में कशिश और इंटरमीडिएट में हरिदत्त ने जिला टॉप किया है। हाईस्कूल के उत्तीर्ण प्रतिशत में जिले का 44वां और इंटरमीडिएट में 72वां स्थान आया है। 

सरस्वती बाल विद्या मंदिर की कशिश पाल 96 फीसदी अंक लाकर हाईस्कूल की जिला टॉपर बनी हैं। वहीं, 95.83 प्रतिशत अंक पाकर ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के आशीष कुमार और सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज केकेपूरी की प्रतिभा कुशवाहा दूसरे, 95.67 प्रतिशत अंक पाकर सरस्वती बाल विद्या मंदिर की अश्का साहू तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के हरिदत्त राजपूत ने 94.80 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। इसी तरह श्री लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के कपिल और आलोक नायक ज्योतिबा राव फुले इंटर कॉलेज बामनुआ की शिवानी 94.20 फीसदी अंक लाकर दूसरे, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के अभय प्रताप सिंह और जय बजरंग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सकरार के विशाल सिंह चौहान 94 फीसदी अंक पाकर तीसरे पायदान पर हैं।

04:06 PM, 20-Apr-2024

सीएम योगी ने छात्रों को बधाई

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, 'माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। माँ शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे!'

03:50 PM, 20-Apr-2024

बेटियां हाईस्कूल में अव्वल

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में बेटियों ने प्रदेश में नाम रोशन किया है। गोपालपुर निवासी दीपका सोनकर पिता शिवकुमार ने 98.33 प्रतिशत अंक अर्जित करके प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं तनुश्री पिता धीरेंद्र प्रकाश ने 97.5 प्रतिशत अंक अर्जित छठवीं, हुसैनगंज निवासी अर्पिता साहू पिता सुभाष साहू ने सातवीं और गांव मानपुर निवासी तनु देवी विश्वकर्मा पिता रामबाबू ने प्रदेश में 583 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टाप टेन सूची में आठवीं रैंक बनाई है। ये सभी छात्राएं मुस्तफापुर के एसएस इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं।

विज्ञापन
03:47 PM, 20-Apr-2024

टॉप 10 मेरिट में अलीगढ़ जिले से दो विद्यार्थी

टॉप 10 मेरिट लिस्ट में अलीगढ़ जिले से दो विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है। उतीर्ण होने वाले छात्र और छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार अलीगढ़ जिले से दो विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है।

03:28 PM, 20-Apr-2024

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में सीतापुर के बने टॉपर

विज्ञापन
03:26 PM, 20-Apr-2024

अन्य स्थानों पर सीतापुर ने जमाया कब्जा

हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप टेन सूची में सीतापुर का जलवा दिया। केवल दूसरे स्थान को छोड़कर अन्य एक से 10वें स्थान तक सीतापुर के विद्यार्थियों ने अपना कब्जा जमाया है। प्रार्ची निगम 591 अंकों के साथ प्रदेश में टॉपर बनी। नव्या सिंह 98 फीसद के तीसरे स्थान पर रहीं। वैष्णवी 97.83 फीसद के साथ चौथे नंबर पर रहीं। अंशिका वर्मा और सोनम पाठक 586 के साथ पांचवें नंबर पर रहीं। वर्तिका सोनी और मांशी पोरवाल 585 के साथ छठे नंबर, अंशी मौर्या, कुलसुमा जहां और गौरी सिंह 584 के साथ सातवें नंबर पर रहीं। अग्रमय मौर्या, लकी राज, रिया वर्मा, हर्षित वर्मा, संजय, शिखा वर्मा 583 अंकों के साथ आठवें नंबर पर रहीं। 582 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हेमंत वर्मा, मंजू वर्मा, गोल्डी वर्मा रहे। 10वें नंबर पर अर्पणा गुप्ता, अभिषेक कुमार, लवलेश कुमार, सगुन पटेल, नंदनी कुमारी ने 581 अंक अर्जित किए।

03:21 PM, 20-Apr-2024

UP Board 10th Result 2024: 10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी 

हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है। 29 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

03:20 PM, 20-Apr-2024

यूपी की टॉप 10 सूची में प्रयागराज के 27 विद्यार्थी

यूपी की टॉप 10 सूची में प्रयागराज के 27 विद्यार्थी हैं। इसमें 13 विद्यार्थी हाईस्कूल के और 14 इंटरमीडिएट के हैं।

03:19 PM, 20-Apr-2024

काजल सिंह के पिता हैं शिक्षक

काजल सिंह के पिता राम बहादुर सिंह शिक्षक हैं। नौगांवा सादात क्षेत्र के जब्दा इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं। हाईस्कूल में काजल सिंह का जिले में पांचवां स्थान रहा था। 

03:13 PM, 20-Apr-2024

इंजीनियर बनना चाहती हैं प्राची

प्राची इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती हैं। सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। प्रतिदिन नियम से पढ़ाई की। इनका सक्सेस मन्त्रा है कि नियमित पढ़ें, तनाव न लें। रिवीजन जरूर करें। शिक्षकों की टिप्स फॉलो करें।

03:02 PM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024: हाईस्कूल के टॉपर

प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर
दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर
नव्या सिंह- 98%, सीतापुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर

03:01 PM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Toppers: कक्षा 12वीं में शुभम के सर बंधा टॉपर का ताज

शुभम वर्मा- 97.80%,सीतापुर
विशु चौधरी- 97.60% बागपत
काजल सिंह- 97.60%,अमरोहा

02:54 PM, 20-Apr-2024

इंटर के टॉपर की लिस्ट

02:42 PM, 20-Apr-2024

भाजपा नेता की बेटी ने किया टॉप

वर्ष 2023 की तुलना में इंटर के कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 190173 की कमी हुई है। प्राची निगम के पिता चन्द्रप्रकाश निगम भाजपा नेता हैं।

02:41 PM, 20-Apr-2024

जेल में बंद हाईस्कूल के 89 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

हाईस्कूल परीक्षा में जेल में बंद 115 में से 91 अभ्यर्थी शामिल हुए, उसमें से 89 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

02:40 PM, 20-Apr-2024

जेल में बंद 87 अभ्यर्थी हुए पास

इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल 135 अभ्यर्थी ऐसे रहे जो जेल में बंद थे उसमें से 105 ने परीक्षा दी और 87 उत्तीर्ण हुए

02:28 PM, 20-Apr-2024

श्रेया मिश्रा के 96.80 फीसदी अंक

श्रेया मिश्रा - छठवीं रैंक - 96.80% - एसपी इंटर कॉलेज, सिकरो, कोरांव
आशिका सिंह - छठवीं रैंक - 96.80 - विकास इंटर कॉलेज, पालनगर, सहसों
रिमझिम पटेल - छतवीं रैंक - 96.80 - बच्चा राम यादव कॉलेज, भुलाई का पुरा

02:27 PM, 20-Apr-2024

सीतापुर के शुभम बने टॉपर, हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। प्रदेश में हाईस्कूल की परीक्षा में महमूदाबाद के सीता बाल विद्या मंदिर के छात्र शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अको के साथ प्रदेश में परचम लहराया है।

02:19 PM, 20-Apr-2024

प्राची ने हाईस्कूल में टॉप किया

सीतापुर की ही रहने वाली प्राची निगम ने हाईस्कूल में टॉप किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में सीतापुर के बने टॉपर हैं। प्राची के 600 में से 591 नंबर आए हैं। उनके 98.50 प्रतिशत अंक आए हैं। इंटर में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। 97.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

02:08 PM, 20-Apr-2024

12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया

12वीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। बागपत बड़ौत के ⁠विष्णु चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। अमरोहा की काजल सिंह ने दूसरे स्थान पर रही हैं। सीतापुर की कशिश मौर्य भी दूसरे नंबर पर हैं।

02:03 PM, 20-Apr-2024

हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60%

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी अधिकारियों और छायाकार मित्रों का स्वागत। यह रिजल्ट कई मायनों में महत्वपूर्ण है। 12 दिन में मूल्यांकन हुआ है और 19 दिन में रिजल्ट दिया जा रहा है। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% है। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

02:01 PM, 20-Apr-2024

दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। 

01:39 PM, 20-Apr-2024

प्रयागराज में प्रेसवार्ता की तैयारियां पूरी

प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। अब अधिकारियों के मंच पर आने का इंतजार किया जा रहा है।

01:36 PM, 20-Apr-2024

UP Boards Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के आंकड़े

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 के साथ आंकड़े जारी करता है। परिणाम तिथि में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है जैसे उत्तीर्ण प्रतिशत, उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण होने वाले छात्र, टॉपर्स सूची, आदि।
 

01:26 PM, 20-Apr-2024

Up Board Result: कुल 55 लाख से अधिक छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में इस वर्ष 29 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं 12वीं की परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत थे। कुल मिलाकर इस वर्ष 55 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।
 

01:15 PM, 20-Apr-2024

UPMSP Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्र

छात्रों को अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे लिखे विवरणों की आवश्यकता होगी:

  • रोल नंबर
  • स्कूल कोड

01:05 PM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Class 10: कुछ देर में घोषित होगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। बोर्ड ने परिणाम घोषित करने का दिन निर्धारित कर लिया है। अब से कुछ ही देर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, दिब्यकांत शुक्ला यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे।

12:43 PM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Class 10: अमर उजाला पर सबसे पहले देखें नतीजे

अक्सर रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिसके कारण छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है। ऐसे में छात्रों के पास अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।

12:42 PM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024: दोपहर 2 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

यूपी बोर्ड के अध्यक्ष आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अनंतिम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

11:57 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result: इंटर परीक्षा के टॉपर्स

रैंक 1- महोबा से शुभ छपरा 97.80 प्रतिशत के साथ टॉप किया।
रैंक 2- पीलीभीत से सौरभ गंगवार और इटावा से अनामिका 97.20 प्रतिशत के साथ टॉप किया।
रैंक 3- फतेहपुर से प्रियांशु उपाध्याय और खुशी और सिद्धार्थ नगर से सुप्रिया ने 97 प्रतिशत के साथ किया।
रैंक 4- 96.80 प्रतिशत के साथ इटावा से शिव, कन्नौज से पीयूष तोमर, प्रयागराज से सुभाषना, बिक्रम सिंह और फतेहपुर से निखिल तिवारी ने टॉप किया

11:38 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024: पिछले साल टॉपर्स ने कितने अंक प्राप्त किए?

2023 में प्रियांशी सोनी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 590/600 अंक हासिल कर टॉप किया। शुभ ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 489/500 अंक हासिल कर पहली रैंक हासिल की।

11:14 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024: परिणाम देखने से पहले एडमिट कार्ड संभाल कर रखें

छात्रों को अपना परिणाम देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट संभाल कर रखना होगा। परिणाम केवल प्रवेश पत्र पर उल्लिखित आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरने के बाद ही उपलब्ध होंगे।     

10:53 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024: एसएमएस के माध्यम से कैसे जांचें?

आधिकारिक वेबसाइटों पर परिणाम देखने के अलावा, छात्र 56263 पर संदेश भेजकर एसएमएस के माध्यम से अपने यूपी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। उन्हें अपने 10 अंकों के रोल नंबर के साथ "UP10" या "UP12" टाइप करना होगा। संदेश 56263 इस नंबर पर भेजें। एक बार भेजने के बाद, परिणाम उनके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा।

10:36 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Class 10: एसएमएस के माध्यम से यूपी बोर्ड परिणाम 2024 कैसे देखें?

जब कोई परिणाम घोषित किया जाता है, तो भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट आमतौर पर क्रैश हो जाती है। इस स्थिति में, छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए एसएमएस सुविधा (UP Board Result by SMS on Mobile) का लाभ उठा सकते हैं। एसएमएस द्वारा रिजल्ट प्राप्त करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करें:
मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
अब, UP12 स्पेस> रोल_नंबर टाइप करें।
इसे 56263 पर भेजें।
यूपी बोर्ड परिणाम 2024 12वीं आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

10:25 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Class 12: बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से की यह अपील

10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को ठगी की घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए, इनसे सावधान रहने की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि साइबर ठगों के फोन कॉल का संज्ञान न लें और प्रलोभन में न आएं। अगर आपको ऐसा कोई कॉल आता है तो तुरंत इसकी सूचना अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।

10:08 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live: परिणाम देखने के लिए आवश्यक दस्तावेज

छात्रों को अपना परिणाम देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट संभाल कर रखना होगा। परिणाम केवल प्रवेश पत्र पर उल्लिखित आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरने के बाद ही उपलब्ध होंगे।

09:53 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024: डिजिलॉकर के माध्यम कैसे जांचें?

डिजिलॉकर एप्लिकेशन के माध्यम से भी मार्कशीट तक पहुंचने के लिए उम्मीवाद नीचे उल्लिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले उम्मीदार आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके साइन अप करें।
डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करें।
मार्कशीट प्राप्त करने के लिए 12वीं कक्षा में से चुनें।
उत्तर प्रदेश राज्य हाई स्कूल परीक्षा बोर्ड चुनें।
रोल नंबर दर्ज करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण होने का वर्ष चुनें


 

09:42 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Class 12: एसएमएस के द्वारा देखें अपना रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस सुविधा के अलावा, छात्र डिजिलॉकर एप्लिकेशन के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं।
छात्र तीसरे पक्ष की वेबसाइटों के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपना नाम दर्ज करना होगा। नीचे उल्लिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
इसके बाद कक्षा10वीं और 12वीं के लिए टाइप करें: UP10स्पेस>रोल_नंबर
इसे 56263 पर भेजें।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
 

09:31 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024: अमर उजाला पर चेक करें रिजल्ट

जैसे ही दो बजे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का एलान होगा, उसके तुरंत बाद आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र रोल नंबर डालकर नतीजे देख सकेंगे, साथ ही अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

09:23 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024: अमर उजाला पर भी ऐसे देख पाएंगे अपना परीक्षाफल

09:18 AM, 20-Apr-2024

UPMSP Result 2024: आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
छात्र अब मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें।
बाद में छात्र स्कूल मार्केट में अपना मार्कशीट डालें।
 

09:09 AM, 20-Apr-2024

UP class 12th result: बिहार के बाद यूपी का परिणाम

देशभर में सबसे पहले बिहार बोर्ड का परिणाम 23 और 31 मार्च को आया था। उसके बाद अब यूपी बोर्ड का परिणाम अब शनिवार को आ रहा है। अन्य प्रदेशों के बोर्ड का परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी होगा। सीबीएसई का परिणाम मई के पहले हफ्ते में आएगा

08:51 AM, 20-Apr-2024

UP Board Exam 2024: पूर्व में कब-कब जारी हुआ परिणाम

सत्र 2022-23 का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया था। उससे पहले 2022 में 18 जून, 2021 में 31 जुलाई, 2020 में 27 जून, 2019 में 27 अप्रैल और 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम आया था।
 

08:38 AM, 20-Apr-2024

Upmsp result 2024: चुनौतीपूर्ण था इतने कम समय में मूल्यांकन करना

ऐसे ही मूल्यांकन की निगरानी के लिए कई अफसरों को लगाया गया था। कंट्रोल रूम से उसकी भी निगरानी की गई। लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई भी की गई थी। इतने कम समय में मूल्यांकन करना चुनौतीपूर्ण था।

08:28 AM, 20-Apr-2024

up board result 2024 class 12: बेदाग रही इस बार की परीक्षा

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक केंद्र की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही थी। किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर वहां तत्काल सुधार किया गया। इसलिए इस बार की परीक्षा बेदाग रही।

08:18 AM, 20-Apr-2024

up board result 2024 class 10: परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में हुआ था पूरा

 परीक्षा कराने से लेकर कॉपियों के मूल्यांकन में पहले ही रिकार्ड बनाया गया। परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में पूरा करा लिया गया था। निर्धारित अवधि में यह प्रक्रिया कराने के लिए बोर्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

08:07 AM, 20-Apr-2024

Up Board exam result; पिछले साल 25 अप्रैल को आया था रिजल्ट

पिछले कुछ वर्षों से परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। सत्र 2022- 23 का परिणाम 25 अप्रैल को आया था। वह परिणाम भी अपने- आप में रिकॉर्ड ही था। लेकिन उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने के लिए बोर्ड ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। 

07:55 AM, 20-Apr-2024

UP Board Exam 2024: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में नतीजे देकर यूपी बोर्ड आज रचेगा इतिहास

आपको बता दें कि परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। शनिवार की दोपहर दो बजे परिणाम इसकी घोषणा होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे देखा जा सकेगा।

07:45 AM, 20-Apr-2024

Up result 2024: 55 लाख विद्यार्थी शामिल

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55,23,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10वीं के 29,47,311 और 12वीं के 25,77,997 छात्र शामिल थे। परीक्षा के दौरान 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है।

07:31 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th 12th Result Live: दो सप्ताह में परिणाम हुआ तैयार

इसके बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं रुकी। निर्धारित समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम तैयार होने लगा। दो सप्ताह में परिणाम तैयार करने के बाद टाॅपर्स के अंकों को फिर से चेक किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी बोर्ड के सचिव ने शासन को इसकी जानकारी दी। शासन से सहमति मिलते ही आज परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी गई।

07:23 AM, 20-Apr-2024

UP Board 10th 12th Result: 16 से 31 मार्च तक चला था कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य

यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चली थी। पूरी परीक्षा 12 दिन में करवा ली गई थी। उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था। मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक की मौत से कुछ व्यवधान भी आया था। 

07:15 AM, 20-Apr-2024

UP Board Result 2024 Live: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं का 89.55% और 12वीं का 82.60% परिणाम रहा

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम शनिवार को जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड इस बार फिर रिकाॅर्ड बनाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें