कन्नौज सीट से हाल ही में वीआरएस लेने वाले आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को भाजपा ने टिकट दिया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 85 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह, सपा के विधायक रहे नितिन अग्रवाल को भी टिकट मिला है। अदिति रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। नितिन को हरदोई से टिकट दिया गया है। इससे पहले पहली सूची में 107, दूसरी सूची में दो और तीसरी सूची में एक उम्मीदवार की घोषणा की गई थी।
शामली में कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन ने भी शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी से पर्चा भर दिया। हालांकि नामांकन के बाद भी उन्होंने इसे एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि भाई नाहिद हसन ही पार्टी के उम्मीदवार रहेंगे। यदि किसी वजह से नाहिद हसन का नामांकन निरस्त होता है तो वह चुनाव में उतरेंगी। भाई के जेल जाने के अगले ही दिन से इकरा हसन लगातार प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। नाहिद हसन का टिकट कटने को भी उन्होंने अफवाह करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हमें भयमुक्त वातावरण देने में सफलता हासिल हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकें कभी पलायन के लिए कुख्यात थे। 5 साल में इन इलाकों में लोगों ने देखा होगा कि वहां पर आज के दिन पलायन नहीं होता है।
शुक्रवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए नया कैम्पेन सॉन्ग लॉन्च किया। इसमें 'यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार...' का नारा दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मतदान के पहले चरण के लिए नामांकन का कार्यक्रम संपन्न होकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री के शुभारंभ के साथ चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग को भी आज लॉन्च किया है। उन्होंने दावा किया हि उनकी सरकार ने 43 लाख गरीबों को मकान दिया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को घरों में शौचालय दिए। 1 करोड़ 56 लाख परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 9 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया।
मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली। उनका कहना है कि सपा में यादव जाति के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद उत्तर प्रदेश में अपने पहले राजनीतिक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शाह शनिवार को शामली और बागपत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मतदान के पहले चरण के लिए नामांकन का कार्यक्रम संपन्न होकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री के शुभारंभ के साथ चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग को भी आज लॉन्च किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 22 जनवरी को कैराना, शामली में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। वे शामली और बागपत के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान वे मेरठ में जनसभा करेंगे।
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में एक पूर्व आईएएस, दो PhD, नौ पोस्ट ग्रेजुएट और 13 ग्रेजुएट शामिल हैं। पार्टी अब तक 203 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 150 और दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों का एलान हुआ था।
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र से पूर्व ब्लाक प्रमुख और लोकदल के प्रत्याशी रहे सलमान जैदी और उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख चरथावल फातिमा खुर्शीद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेई ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
जेपी नड्डा ने की आगरा में पूजा-अर्चना
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के लिए आगरा पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने स्थानीय राजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। कोहरे के कारण नड्डा को आगरा पहुंचने में देरी हुई। उन्हें आगरा के बाद बरेली भी चुनाव प्रचार के लिए जाना है।
प्रियंका गांधी से जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो तो उन्होंने कहा कि क्या आपको कोई दूसरा चेहरा दिखाई देता है। चुनाव के बाद क्या किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देंगी। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिती आई तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे उसमें हम चाहेंगे कि हमारे जो महिलाओं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडा में शामिल हो।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं। रोजगार बड़े-बड़े व्यवसाय से कम आता है। भाजपा की नीति छोटे व्यापारियों को खत्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है।
प्रियंका ने बताई चुनाव बाद गठबंधन करने की शर्त
चुनाव के बाद क्या किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देंगी। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि अगर ऐसी परिस्थिती आई तो हम जिस गठबंधन में शामिल होंगे उसमें हम चाहेंगे कि हमारे जो महिलाओं और युवाओं के लिए वादे हैं वो सरकार के एजेंडा में शामिल हो।
प्रियंका ने बताया कैसे पूरा करेंगी 20 लाख नौकरियों का वादा
वादे कैसे पूरे होंगे इस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 लाख नौकरियों में से 12 लाख नौकरियां ऐसी हैं जिनके सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसका बजट भी सरकार के पास है। आठ लाख अन्य नौकरियों को स्वरोजगार के जरिए अवसर पैदा करेंगे।
कांग्रेस का वादा- 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, इनमें से आठ लाख महिलाओं के लिए
घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने इसमें शामिल अहम बिंदुओं के बारे में बताया। प्रियंका ने कहा...
इस घोषणा पत्र में 20 लाख सरकारी भर्तियों का वादा किया गया है। इनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।
प्रथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्च शिक्षा में आठ हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इन्हें भरा जाएगा।
डॉक्टरों के छह हजार, पुलिस विभाग के एक लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा।
20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 27 हजार आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति होगी।
संस्कृत विद्यालयों में दो हजार, फिजिकल एजुकेशन और उर्दू शिक्षकों की भी भर्ती होगी।
भर्ती प्रक्रिया के फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा देने जाने के लिए बस और ट्रेन का किराया नहीं लगेगा।
एक जॉब कैलेंडर बनेगा, जिसमें फॉर्म भरने से लेकर नियुक्ति तक की तारीख पहले से दी जाएगी।
प्रियंका ने कहा उत्तर प्रदेश में भर्ती युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या
कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भर्ती विधान को बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले जाकर युवाओं से बात की। उन चर्चाओं जो निकला उसी से ये भर्ती विधान बना है। इस घोषणा पत्र का नाम भर्ती विधान इसलिए दिया गया है क्योंकि इस वक्त उत्तर प्रदेश के युवाओं में भर्ती सबसे बड़ी समस्या है।
कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने युवा घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस घोषणा पत्र को जारी किया। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात करके ये घोषणा पत्र बनाया गया है। हम एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।
कांग्रेस का युवा घोषणा
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए युवा घोषणा पत्र जारी कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इस घोषणा पत्र को ऐतिहासिक बताया।
योगी ने सपा को बताया तमंचावादी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके सपा पर हमला बोला है। योगी ने ट्वीट किया कि जिनका मूल चरित्र ही अलोकतांत्रिक, आपराधिक वंशवादी हो, उनके मुंह से लोकतंत्र और विकास की बात हास्यास्पद है। विधान सभा चुनाव प्रत्याशियों की सूची सपा के 'दंगाई प्रेमी' और 'तमंचावादी' होने की पुष्टि करती है। 'नए उत्तर प्रदेश' की जनता पलायन नहीं, प्रगति चाहती है और 'दंगा मुक्त प्रदेश' 'सपा मुक्त प्रदेश' जनता का संकल्प है।
अपर्णा ने लिया मुलायम से आशीर्वाद
भाजपा में शामिल होने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अपर्णा मुलायम सिंह से आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं।
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाने हैं। इस चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभाओं में वोटिंग होगी।
जेपी नड्डा आज घर-घर जाकर करेंगे प्रचार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। नड्डा आगरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद उनका बरेली में घर-घर जाकर प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का कार्यक्रम है।
शाह और बंसल की जोड़ी ने संभाली कमान
यूपी में लगातार चौथी बार गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल की जोड़ी ने चुनाव प्रचार और रणनीति की कमान अपने हाथों में ले ली है। इस क्रम में शाह शनिवार से कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान की शुरुआत करने से पहले शाह ने गुरूवार को राज्य में दोनों सहयोगियों के मुखिया अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद से चुनावी रणनीति पर लंबी मंत्रणा की है।
कांग्रेस का युवा घोषणापत्र आज जारी होगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश करेगी।