बीसवें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद की मिथलेश पाल को 2112 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 3370 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 109 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 627 मत प्राप्त हुए हैं।
इक्कीसवें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद की मिथलेश पाल को 4688 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 1460 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 194 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 724 मत प्राप्त हुए हैं।
बाइसवें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद की मिथलेश पाल को 4620 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 1890 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 205 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 1338 मत प्राप्त हुए हैं।
तेइसवें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद की मिथलेश पाल को 4303 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 1701 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 1002 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 1338 मत प्राप्त हुए हैं।
चाैबीसवें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद की मिथलेश पाल को 2553 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को189 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 31 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 407 मत प्राप्त हुए हैं।
चाैदहवें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद की मिथलेश पाल को 2712 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2969 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 43 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 553 मत प्राप्त हुए हैं।
छठे चरण में में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 28977 वोट मिले हैं। सपा की सुम्बुल राना को 11465 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 592 वोट मिले हैं। आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 8190 मिले हैं।
सातवें चरण में में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 2112 वोट मिले हैं। सपा की सुम्बुल राना को 3417 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 132 वोट मिले हैं। आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 1046 मिले हैं।
पांचवे चरण में में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 5702 वोट मिले हैं। सपा की सुम्बुल राना को 1078 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 176 वोट मिले हैं। आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 1561 मिले हैं।
मीरापुर विधानसभा चौथे चरण में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 5332 वोट मिले हैं। सपा की सुम्बुल राना को 2734 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी शाह नजर को 71 वोट मिले हैं। आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 977 मिले हैं।
रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल मतगणना स्थल पर ही माैजूद हैं। वह सुबह सबसे पहले मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। माथा टेका और फिर मतगणना स्थल की ओर रवाना हुईं। इस दाैरान उन्होंने अमर उजाला के साथ अपने अनुभव बांटे।
तीसरे चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड में सपा ने रफ्तार पकड़ ली है। रालोद प्रत्याशी को जहां 3597 मत मिले हैं वहीं सुम्बुल राना को 2717 वोट मिले हैं। बसपा के शाह नजर को 88 व आसपा के जाहिद हुसैन को 1332 मत प्राप्त हुए हैं। तीसरे राउंड में मुकाबले दिलचस्प हो चले हैं। रालोद और सपा के बीच कांटे की टक्कर के आसार हैं। हालांकि अभी तक रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल अब तक 7631 वोट से आगे चल रही हैं।
लोकसभा चुनाव में सपा और रालोद प्रत्याशी के बीच मोरना गांव में कांटे की टक्कर हुई थी। आठ बूथों में पहले दो पर रालोद प्रत्याशी को कम वोट मिले, लेकिन आठवें बूथ तक जाते-जाते मुकाबला कांटे का हो गया था। इस बार देखने वाली बात यह होगी कि रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल गांव में किस तरह वोट हासिल कर पाती हैं।
मीरापुर विधानसभा के पहले चरण के नतीजे आ चुके हैं। प्रथम चरण में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल 4253 वोट पाकर सबसे आगे चल रही हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 1698 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी शाहनगर को मात्र 96 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं आसपा के प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 1531 वोट मिले हैं।
साल पार्टी विधायक
1967 कांग्रेस राजेंद्र दत्त त्यागी
1969 कांग्रेस धर्मवीर त्यागी
1974 कांग्रेस नारायण सिंह
1977 जनता पार्टी नारायण सिंह
1980 जनता एस मेहंदी असगर
1985 कांग्रेस सईदुज्जमां
1989 जनता दल अमीर आलम
1991 भाजपा रामपाल सिंह
1993 भाजपा रामपाल सिंह
1996 सपा संजय सिंह
2002 बसपा राजपाल सैनी
2007 रालोद कादिर राना
2009 रालोद मिथलेश पाल
2012 बसपा मौलाना जमील
2017 भाजपा अवतार भड़ाना
2022 रालोद चंदन चौहार
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए AIMIM उम्मीदवार अरशद राणा ने मतगणना पर कहा कि माहौल बहुत अच्छा है लेकिन विपरीत दिशाओं में चुनाव हुआ है।
परिसीमन के बाद 2012 में मीरापुर विधानसभा सीट बनाई गई थी। इससे पहले मोरना के नाम से सीट थी। जानसठ सुरक्षित सीट का कुछ हिस्सा मीरापुर में शामिल किया गया, जबकि अधिकतर हिस्सा खतौली विधानसभा में शामिल हुआ।
सीकरी से साफ होगी तस्वीर, सपा प्रत्याशी मतगणना स्थल पहुंचीं
सीकरी से ही मुस्लिम मतों के रुझान की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। देखने वाली बात यह होगी कि सपा, बसपा और आसपा के बीच मुस्लिम मतों का बंटवारा हुआ है या नहीं। सीकरी में वोटों का बंटवार हुआ तो सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के लिए खतरे की घंटी बजनी शुरु हो जाएगी। फिलहाल सुम्बुल राना मतगणना स्थल पहुंच चुकी हैं। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने पहले मंदिर में माथा टेका और फिर मतगणना स्थल पहुंचीं।
मतगणना के पहले छह चक्र में भोपा तक मतों की गिनती पूरी होगी। सातवां चक्र नगला बुजुर्ग गांव से शुरु होगा। लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी दीपक सैनी ने वर्तमान रालोद सांसद चंदन चौहान को इस गांव में हराया था। लेकिन नगला बुजुर्ग के मजरे विलायतनगर में रालोद ने वापसी की और सपा प्रत्याशी को हरा दिया था।
प्रत्याशी पार्टी
मिथलेश पाल रालोद-भाजपा
सुम्बुल राना सपा-कांग्रेस
शाह नजर बसपा
जाहिद हुसैन आसपा
गुरदर्शन सिंह राष्ट्रीय समाज दल (आर)
अरशद राना एआईएमआईएम
लियाकत मजलूम समाज पार्टी
शिव कुमार पिछड़ा समाज पार्टी
अमरनाथ निर्दलीय
राजबल राना निर्दलीय
वकार अजहर निर्दलीय
मीरापुर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा चाक चाैबंद है। मतगणना के नतीजे चरणवार मिलेगें। प्रत्येक चरण में 14 बूथ के नतीजे सामने आएंगे। वहीं 11 प्रत्याशियों की धड़कने तेज हैं। सपा व रालोद के प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला है। सपा से सुम्बुल राना मैदान में है तो वहीं रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
मीरापुर में मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलट गिने जाएंगे इसके बाद ईवीएम की गिनती करीब 9:45 बजे शुरू होने का अनुमान है।
मीरापुर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के दाैरान कई स्थानों पर हंगामे भी हुए। यहां ककराैली में जहां खूब बवाल हुआ तो वहीं सीकरी में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर उन्हें मतदान करने से रोकने के आरोप लगाए। वहीं आज मतगणना के बीच मुस्लिम मतों का रुझान हार-जीत में बड़ी भूमिका अदा करेगा।
मतगणना के पहले छह चक्र में भोपा तक मतों की गिनती पूरी होगी। सातवां चक्र नगला बुजुर्ग गांव से शुरू होगा। लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी दीपक सैनी ने वर्तमान रालोद सांसद चंदन चौहान को इस गांव में हराया था। लेकिन नगला बुजुर्ग के मजरे विलायतनगर में रालोद ने वापसी की और सपा प्रत्याशी को हरा दिया था।
मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। जिला प्रशासन के अनुमति वाले कार्ड के साथ ही मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश किया जा सकेगा। बिना कार्ड एंट्री नहीं होगी। कोई भी मोबाइल लेकर नही जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी के जवानों के अलावा 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।