फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election Voting Live: तीन बजे तक 50.2% मतदान, लापरवाही पर एक पुलिसकर्मी सस्पेंड

Wed, 20 Nov 2024 05:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)

खास बातें

UP By Election 2024 Voting News in Hindi: मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा के लिए बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।  क्षेत्र के 3,84,673 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जानें पल-पल के अपडेट...।
विज्ञापन
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:00 PM, 20-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन बजे तक 50.3 प्रतिशत मतदान हो चुका था। उधर, चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का पालन न करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने एक कर्मी के निलंबित और तीन को ड्यूटी को हटा दिया है। प्रशासन का कहना है कि कुछ के खिलाफ जांच चल रही है।

02:13 PM, 20-Nov-2024

02:09 PM, 20-Nov-2024

एक बजे तक 40.74% मतदान, लापरवाही पर कुछ पुलिसकर्मी हटाए गए

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में एक बजे तक 40.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद कुछ स्थानों पर लापरवाही सामने आने पर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
01:37 PM, 20-Nov-2024
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और सपा के रिजवान - फोटो : वीडियो ग्रैब

सपा प्रत्याशी रिजवान का आरोप- भाजपा को मदद कर रहा प्रशासन 

सपा के प्रत्याशी मो. रिजवान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 39 बूथों पर ताड़व मच रखा है। किसी को पर्ची नहीं दी जा रही है। एक विशेष पर्ची जो बीजेपी की है उसे लेकर ही जाने दे रहे हैं। पूरे इलाके को पुलिस ने कैंप्चर कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी के हारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर उनके (सपा) वोटरों को रोका जा रहा है। कहा कि एक गांव के लाइन में लगे लोगों पुलिस ने पीटकर भगा दिया है। एजेंट नहीं बनने देने वाले बयान पर प्रशासन के इनकार पर रिजवान ने कहा कि पुलिस और अधिकारी ही चुनाव लड़ा रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। आरोप लगाया पुलिस-प्रशासन और अधिकारियों ने पूरे इलाके को कैप्चर कर लिया है। कहा कि मुस्लिम इलाकों में वोट नहीं पड़ने दे रहे हैं। सिर्फ लाल पर्ची वालों को ही वोट देने दे रहे हैं।

01:19 PM, 20-Nov-2024
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह - फोटो : संवाद

सपा हार रही.. इसलिए लगा रही गलत आरोप: रामवीर सिंह 

कुंदरकी में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी हार रहे हैं। इसलिए वह प्रशासन और दूसरी पार्टियों पर गलत आरोप लगा रहे हैं। मतदान को रोकने जैसी बात बेबुनियाद है। सुबह से ही सभी बूथों पर मतदान चल रहा है। सपा प्रत्याशी हार रहे हैं। उनकी गलतियां ऊपर तक नहीं जाएं इसलिए वह सरकार और प्रशासन को दोषी बता रहे है। कहा कि उन्होंने सपा सरकार के दाैरान मुस्लिम समाज के लोगों पर मुकदमे दर्ज करवाए। इसका गुस्सा लोगों में था। कुछ लोग भाजपा को वोट दे रहे और कुछ बहिष्कार कर रहे हैं। अपनी गलती को छिपाने के लिए सपा प्रत्याशी अर्नगल आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश यादव से अनुरोध है कि 2012 से 17 तक के कार्यकाल के दाैरान थाना कुंदरकी और मैनाठेर में दर्ज मुकदमों का समाधान करवाएं।

विज्ञापन
01:14 PM, 20-Nov-2024

01:10 PM, 20-Nov-2024

मतदान के बीच सपा-भाजपा प्रत्याशियों की बयानबाजी से गरमाया माहौल

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बीच सियासी बयानबाजी ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। ठंड के बीच भी भाजपा और सपा प्रत्याशी एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा उम्मीदवार हाजी रिजवान पर हार की आशंका से गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। सपा उम्मीदवार ने पुलिस और प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।

11:33 AM, 20-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

up upchunav 2024:  11 बजे तक 28.24% मतदान 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 28.24% मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती घंटों में धीमी रफ्तार के बाद मतदान की गति तेज हुई है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी।

10:26 AM, 20-Nov-2024
कुंदरकी उपचुनाव - फोटो : संवाद

up upchunav 2024: विधायक जियाउर्रहमान के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट  

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क का इस्तीफा मुख्य वजह है। जियाउर्रहमान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीत दर्ज कर इस सीट पर कब्जा किया था। हाल ही में 2024 लोकसभा चुनाव में संभल संसदीय सीट से उनके दादा और सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के जीतने के बाद जियाउर्रहमान ने कुंदरकी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने दादा की संसदीय जिम्मेदारियों को संभालने के लिए यह फैसला लिया। उनके इस्तीफे से कुंदरकी सीट खाली हो गई, जिसके चलते अब यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

09:29 AM, 20-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

up by election news: सुबह नाै बजे तक 13.61% मतदान 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 13.61% मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती घंटों में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन समय के साथ मतदाताओं में उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, मतदान के दौरान विभिन्न बूथों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी सक्रिय नजर आए। सुबह के समय ठंड के कारण मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद है।  

09:21 AM, 20-Nov-2024

09:12 AM, 20-Nov-2024
कुंदरकी में सपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : वीडियो ग्रैब

सपा प्रत्याशी रिजवान की पुलिस से नोकझोंक 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस गांव के अंदर चेक पोस्ट बनाकर लोगों के आधार कार्ड चेक कर रही है। इसके अलावा मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि बूथ संख्या 275 पर सपा के पोलिंग एजेंट को तैनात नहीं होने दिया गया। उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भाजपा प्रत्याशी की पर्चियों के आधार पर वोट डलवा रही है। सपा उम्मीदवार और पुलिस के बीच इस मुद्दे को लेकर जमकर बहस हुई। कहा कि इस तरह की कार्रवाई चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती है। इस मामले में अभी प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थिति को देखते हुए कुंदरकी में माहौल गरमा गया है

07:57 AM, 20-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

up upchunav 2024: पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए उत्साह

कुंदरकी के खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर बने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह से ही वोट डालने के लिए लोग उत्साहित नजर आए। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

07:07 AM, 20-Nov-2024
कुंदरकी उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

up by election news: विधानसभा क्षेत्र को कुल चार जोनों में बांटा

निर्वाचन अधिकारी और डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कुल 225 मतदान केंद्रों पर 436 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 121 बूथ क्रिटिकल और 2 बूथ बर्नलेबुल हैं। इन बूथों पर अन्य की अपेक्षा अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का माहौल देने के लिए पुलिस ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को कुल चार जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया है।

06:47 AM, 20-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

up upchunav 2024: सबसे पहले किया गया मॉक पोल 

कुंदरकी उपचुनाव के लिए बनाएं गए पोलिंग बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बुधवार सुबह सात बजे से शाम पांच तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने मतदान के लिए 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

06:33 AM, 20-Nov-2024

Kundarki By Election Voting Live: तीन बजे तक 50.2% मतदान, लापरवाही पर एक पुलिसकर्मी सस्पेंड

मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट पर मतदान कुछ देर में शुरू हो जाएगा।  कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुईं 436 पोलिंग पार्टियां देर रात तक बूथों पर पहुंच गईं। क्षेत्र के 3,84,673 मतदाता बुधवार को 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कस्बे से लेकर गांवों तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंडी समिति के हॉल और परिसर में बूथवार पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम, वीवीपैट के बस्तों को लेकर बूथों के लिए रवाना हुए थे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें