06:40 PM, 02-Feb-2023
भाजपा के बाबूलाल तिवारी लगातार दूसरे राउंड में आगे
इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में जारी है। अब तक दो चक्रों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल तिवारी 4508 वोटों के साथ आगे बने हुए हैं। जबकि, निर्दलीय सुरेश कुमार त्रिपाठी 3995 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. एस. पी. पटेल 2891 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। बता दें कि मतगणना चार चक्रों में होगी।