फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: डाकघर में सिक्योरिटी गार्ड-पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, संदीप हत्याकांड में तीन को उम्रकैद

Sat, 30 Sep 2023 10:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

सरधना गंगनहर के सरधना पुल पर गुरुवार रात गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से विवाहिता की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
बिजनौर में हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:31 PM, 30-Sep-2023

अजगर सांप देखकर घबरा गया ग्रामीण

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव छिलोरा में वीरपाल पुत्र भुल्लन शनिवार रात में साढ़े नौ बजे अपने प्लॉट पर घूमने के लिए गया। तभी अचानक उसकी नजर प्लॉट में अजगर सांप पर पड़ी। जिसे देखकर वह घबरा गया। उसने अजगर होने की जानकारी ग्राम प्रधान मनीष चौधरी को दी। इसके बाद ग्राम प्रधान अपने साथी अमरजीत संदीप गोपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वहीं सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और अजगर को कब्जे में लेकर चले गए।

10:31 PM, 30-Sep-2023

संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत

बिजनौर में थाना नूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक नहर किनारे गोबर डालने गई थी। नहर के पास बेहोश पड़ी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

थाना नूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वषी॔य युवती शनिवार शाम छह बजे गांव से बाहर नहर के पास गोबर डालने गई थी। काफी देर तक वह घर नही आई। गांव के कुछ व्यक्तियों ने उसे बेहोशी की हालत में नहर के किनारे पड़ा देख कर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। युवती बेहोश थी। उसके कपड़े भी फटे हुए थे। इतना परिजन उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने जांच की कार्रवाई की आश्वासन दिया।

07:43 PM, 30-Sep-2023

संदीप हत्याकांड में तीन को आजीवन कारावास की सजा

बिजनौर में अपर सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ला ने संदीप हत्याकांड में दोषी पाते हुए प्रताप सिंह, जरनैल सिंह और चानन सिंह को आजीवन कारावास एवं 55-55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से एक लाख रुपये वादी सतबीर सिंह को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
03:13 PM, 30-Sep-2023

सर्पदंश से युवक की मौत, कर रहा था सांप को पकड़ने की कोशिश

सहारपनपुर जनपद के गागलहेड़ी में सांप पकड़ते समय सर्पदश से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

जानकारी के अनुसार छाछरेकी गांव के ग्राम प्रधान राहुल त्यागी ने बताया की उनके यहां पर जिला बाका बिहार का रहने वाला सुरेंद्र उर्फ़ दलाल मुर्मू उम्र 40 वर्ष पुत्र हवा मुर्मू कई साल से नौकरी करता था।

देर शाम वह गांव के समीप बने मंदिर के पास टहल रहा था, तभी उसने एक सांप देखा। जिसे उसने पकड़ना चाहा तो उसी कोशिश मे सांप ने उसके हाथ मे डस लिया ओर वह बेहोश होने लगा। सुरेंद्र को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया की सांप को पकड़ने से ग्रामीणों ने बहुत मना किया लेकिन वो नहीं माना वही गांव के कुछ युवकों ने सुरेंद्र को सांप पकड़ने के दौरान वीडियो भी बनाया जो जमकर वायरल हो रहा है। 

सुरेंद्र की मौत की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर थाना पुलिस ने शव का पचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

01:46 PM, 30-Sep-2023

बिजनौर जनपद में शनिवार सुबह उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां एक  सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मौके पर हंगामा होता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि सिक्योरिटी गार्ड ने फायरिंग की है। हंगामा जारी है।

के गांव कंभोर का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी और बच्चे के संग आधार कार्ड बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचा था। कंभोर का रहने वाला है यह युवा के सिपाही है और फिलहाल पीलीभीत में तैनात है जो की छुट्टी पर अपने घर आया था।

अब आधार कार्ड बनवाने के लिए पत्नी और बच्चे के संग डाकखाने पहुंचा तो वहां सिक्योरिटी गार्ड से उसकी कहा सुनी हो गई। डाकखाने के अंदर ही उपभोक्ताओं से भरे परिसर में सिक्योरिटी गार्ड ने गोली भी चला दी। इसके बाद आपका फ्री मच गई हालांकि इसी बीच डाकखाने के कर्मचारियों ने पोस्ट ऑफिस के गेट अंदर से बंद कर लिए और आधार कार्ड बनवाने पहुंचे पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मी को अपने साथ थाने ले गई है। दोनों ही पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
01:42 PM, 30-Sep-2023

ग्वालियर की घटना के विरोध में सपाइयों का मेरठ में प्रदर्शन 

मेरठ में सपा समर्थकों ने शनिवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार के इशारे पर ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा गुर्जर समाज के लोगों पर  अत्याचार किया गया है। इसके विरोध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन और मांग पत्र एडीएम सिटी को दिया। 

01:42 PM, 30-Sep-2023

भावनपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मेरठ केभावनपुर थाना के अब्दुलापुर स्थित महौला अहमदपुरा निवासी शिवानी(35) पत्नी विकास की शनिवार को फांसी पर लटकने से मौत हो गई है।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाकारी करते हुए मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ की। इस संबंध मे भावनपुर इस्पेक्टर अतर सिंह का कहना है कि मृतक के पति ने पूछताछ में बताया कि ककरखेड़ा निवासी मोहित से प्रेम संबंधों के चलते घर मे चल रहे क्लेश के कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहनपुर इंस्पेक्टर अतर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर आने के बाद आने पर मुकदमा दर्ज करवाई की जाएगी।

01:42 PM, 30-Sep-2023

खरखौदा के गांव उलधन के जंगल में मिला अज्ञात शव
खरखौदा में  शनिवार सुबह जब क्षेत्र के गांव उलधन निवासी किसान उलधन से हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव सरावा के लिए जा रही सर्विस रोड पर अपने खेतों पर पहुंचे तो रास्ते में ही पड़ने वाले हनान पुत्र मनान निवासी उलधन के खेत में मिला करीब 26 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत हालत में शव मिला। मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष है तथा उसने काला व सफेद रंग का शर्ट व लोअर पहना हुआ है। युवक की धारदार हथियार उसे हत्या कर शव को बाद में यहां फेंका गया है। जब मृतक के चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार के सैकडो वार किए गए हैं। पुलिस को मृतक की जेब से एक डायरी भी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

12:13 PM, 30-Sep-2023

उद्योगों को अब रेट्रोफिट किट के साथ 125 केवीएस तक डीजल जेनसेट चालने की सीएक्यूएम ने अनुमति दे दी है। हालांकि यह छूट सिर्फ 31 दिसंबर 2023 तक के लिए दी गई। उद्यमियों को इस छूट का लाभ लेने के लिए 1.5 लाख रुपये खर्च करने होंगे। प्रत्येक जेनसेट में रेट्रोफिट डिवाइस लगाना होगा। कमिश्नर फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन नेशनल कैपिटल रीजन एंड एडज्वाइनिंग एरिया के सचिव अरविंद नोटियाल द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में एलपीजी, प्रोपेन या ब्यूटेन पर काम न करने के लिए और डीजल जेनसेट के प्रदूषण को रोकने के लिए ईसीडी के साथ डीजल जनरेटर को चलाने की 31 दिसंबर 2023 तक की अनुमति दी है। जनरेटर में रेट्रोफिट किट लगानी होगी। ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुुंडीर ने बताया कि उद्योगों में बीएस4 रेट्रोफिटेड जेनसेट लगे हुए हैं। 20 प्रतिशत लोगों को समस्या नहीं होगी। 80 प्रतिशत उद्योगों को यह किट लगवानी होगी।

पूर्ण रूप से मुक्त करें पाबंदी
विद्युत निगम दिसंबर से 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा है। ऐसे में उद्योगों को पूर्ण रूप से पाबंदी से मुक्त किया जाना चाहिए। बिजली के मुकाबले जनरेटर चार गुना महंगा पड़ता है। अगर बिजली आएगी तो कोई उद्यमी जनरेट नहीं चलाएगा। - राजकुमार शर्मा, संभाव अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

छूट में लाखों खर्च
उद्योगों में जेनरेटर सिर्फ बहुत कम समय के लिए चलते हैं। उद्यमी जेनसेट नहीं चलाना चाहता। उद्योग को भी आपात स्थिति में शामिल किया जाए। 24 घंटे उद्योग को बिजली मिलनी चाहिए। एक तरफ चीन को टक्कर देने की बात की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ उद्योगों पर पाबंदी लगाई जा रही है। - सुमनेश अग्रवाल, डिविजनल चेयरमैन, आईआईए

1.5 लाख रुपये होंगे अतिरिक्त खर्च

सीएक्यूएम के द्वार दिए गए आदेशानुसार तीन महीने के लिए जनसेट चलाने के लिए हमें 1.5 लाख खर्च करने होंगे। जेनसेट वर्तमान परिस्थिति में सिर्फ 30 से 60 मिनट चलेगा। किट लगाना बहुत महंगा होगा। तीन महीने के लिए क्या सरकार विश्वास दिलाएगी कि किट लगाने के बाद आने वाले समय में अन्य कोई पाबंदी नहीं होगी। - निपुन जैन, अध्यक्ष, परतापुर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन।

11:39 AM, 30-Sep-2023

यात्रा में तेज आवाज में डीजे बजाने पर चार संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट 
गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल चार डीजे संचालकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गुरुवार को तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका था। इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था।
शहर में कई स्थानों से बृहस्पतिवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई थी। इन यात्राओं में डीजे भी शामिल थे।

बच्चा पार्क पर एक शोभा यात्रा में शामिल डीजे के ऊंचा होने और तेज आवाज में गाने बजाने पर पुलिस ने रोका था। इसके बाद हंगामा हो गया। इस मामले में एसआई सुमित उपाध्याय की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व में की गई मीटिंग में शासन-प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाया गया। बार-बार आदेश देने के बाद भी संचालकों ने तेज आवाज में डीजे  बजाना जारी रखा। इससे लोगों को परेशानी हुई। वाहनों के नंबर के आधार पर चार डीजे संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 

11:19 AM, 30-Sep-2023

West UP News Live: डाकघर में सिक्योरिटी गार्ड-पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, संदीप हत्याकांड में तीन को उम्रकैद

डीजे की तेज आवाज से हालत बिगड़ी, महिला की मौत 
सरधना गंगनहर के सरधना पुल पर गुरुवार रात गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। घर लौटने पर उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। त्योहार के मौके पर परिवार में मौत से कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी ज्योति (24) पत्नी रवि कुमार की एक साल पहले शादी हुई थी। गुरुवार रात ज्योति अपने पति और पड़ोस की महिलाओं के साथ सरधना गंगनहर पुल पर गणपति विसर्जन यात्रा देखने गई थी। परिजनों ने बताया कि इस दौरान डीजे की तेज आवाज से ज्योति की हालत बिगड़ गई।

इसके बाद रवि उसे लेकर घर लौट आया। घर पहुंचने पर विवाहिता के सीने में तेज दर्द होने लगा। हार्ट अटैक आने से ज्योति की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी मामले की जानकारी से इनकार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें