10:37 AM, 24-Dec-2023
बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
कांधला में शनिवार को देर रात्रि गांव खंद्रावली के समीप बाइक अनियंत्रित होने होकर खाई में जा गिरी जिससे दो चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में हेयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी नितिन व अमित दोनों चचेरे भाई दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार रात दोनों भाई बाइक द्वारा दिल्ली से अपने गांव के लिए रवाना हुए ।गांव पंजोखरा से निकलने पर खंद्रावली के समीप पहुंचे तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया ,जहां पर चिकित्सक ने अमित 35 वर्ष पुत्र जसवीर को मृत घोषित कर दिया व गंभीर अवस्था में नितिन (28) को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।परिजनों को सूचना दी गई ।पुलिस ने अमित के शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से परिवार के लोगों का रो रो बुरा हाल है ।