फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: सहारनपुर में हादसे में दो की मौत, शामली में 50 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क को दबोचा

Fri, 10 Nov 2023 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए, जबकि सहारनपुर में हुए एक सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:51 PM, 10-Nov-2023

राजमिस्त्री ने चार युवकों पर लगाया मुंह पर पेशाब करने का आरोप
भोपा थाना के गांव वजीराबाद निवासी राज मिस्त्री ने अपने ही गांव के युवक पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने व मुंह पर पेशाब करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

राज मिस्त्री ने शुक्रवार को थाने पर  प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार शाम पड़ोस का एक युवक उसे अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गया। युवक उससे रंजिश रखता है। जैसे ही वह उसके साथ वापस लौट रहा था, तो उसने उसे भोपा के निकट रोक लिया और उसने अपने तीन और साथियों को बुलाकर साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।

इतना ही नही यह भी आरोप है कि जब वह पिटाई के चलते जमीन पर गिर गया तो आरोपी युवक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। पीड़ित ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।  मामले की पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

03:51 PM, 10-Nov-2023

फर्जी चेक के आधार पर बैंकों से भुगतान प्राप्त करने वाले तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बैंकों से चेक चोरी कर फर्जी (क्लोन) चेक तैयार कर भुगतान प्राप्त करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे ढाई लाख नगद रुपये,आधार कार्ड, मास्टर चॉबी व कई बैंकों की पासबुक व चेक बुक बरामद हुई है।

एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस लाइन ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने बल्लभगढ़ फरीदाबाद निवासी दीपक सैनी, जिला कासगंज के थाना पटियाली के के गांव नंगल खिन्नी निवासी हरिओम व गांव परतापुर जिला कासगंज निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार है। इस गिरोह ने मुजफ्फरनगर जनपद में कई बैंकों से फर्जी चेक के आधार पर सवा चार लाख रुपये भुगतान लिया है। ढाई लाख बरामद किए है। बाकी की रकम बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

03:50 PM, 10-Nov-2023

शामली में जब्त होगी कुख्यात संजीव जीवा की संपत्ति

लखनऊ में पेशी के दौरान मारे जा चुके कुख्यात गैंगस्टर अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की करोड़ों रुपये की संपत्तियां पुलिस कुर्क करेगी। इनमें अधिकतर संपत्तियां शामली जनपद में है। अपराध से अवैध धन अर्जित कर जीवा ने अपनी पत्नी, पुत्र, पिता, भांजे व भाई के नाम से 10 करोड़  20 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की थी।  

धारा 14(1) के तहत  कुर्क होगी। माहेश्वरी उर्फ जीवा पर 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। आईएस -1 गैंग पंजीकृत है, जिसमें 36 सदस्य जुड़े हुए हैं। जीवा मूल रूप से शामली के आदमपुर गांव का रहने वाला था। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति कुर्क होगी।

विज्ञापन
03:49 PM, 10-Nov-2023

50 हजार की रिश्वत के साथ एंटी करप्शन की टीम ने पालिका के क्लर्क को दबोचा 

शामली के कांधना में नगर पालिका कार्यालय में तैनात बाबू को गाजियाबाद से आई एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। बाबू ने ठेकेदार से लंबित भुगतान निकालने के एवज में 50 रुपये की घूस मांगी थी। एंटी करप्शन टीम कार्यवाही में जुटी है।

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में गाजियाबाद एंटी करप्शन की टीम में 50000 की रिश्वत लेने के आरोप में चर्चित बाबू अकरम अंसारी को गिरफ्तार किया है। बता दे कि जनपद मुजफ्फरनगर के गांव राजपुर छाजपुर निवासी ठेकेदार कपिल कुमार द्वारा वर्ष 2022 में वार्ड 05 में सीसी सड़क निर्माण का ठेका लिया था।

9 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया था। 2023 को सड़क निर्माण पूरा होने पर 4 लाख की धनराशि ठेकेदार को दी गई थी। उसके बाद से ठेकेदार अपने कार्य के भुगतान के लिए नगर पालिका परिषद के चक्कर काट रहा था। जब अधिशासी अधिकारी को ठेकेदार ने मिलकर उक्त भुगतान कराए जाने की मांग की।

आरोप है कि नगरपालिका परिषद में तैनात लिपिक अकरम अंसारी द्वारा भुगतान करने के लिए 50000 की रकम मांगी गई थी। इस संबंध में पीड़ित ठेकेदार ने एंटी करप्शन टीम गाजियाबाद को मामले की सूचना दी। शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। और कुछ ही क्षणों के पश्चात एंटी करप्शन की टीम ने ठेकेदार से 50000 की रकम लेते हुए लिपिक को गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन की टीम आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। एंटी करप्शन की टीम की जांच में जो सहित अन्य एक और व्यक्ति भी घेरे में है। जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन की टीम की कार्रवाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन में खलबली मची है।

03:48 PM, 10-Nov-2023

बिजनौर में अपनी मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट में गरजे किसान

बिजनौर जनपद में गन्ना क्रय केंद्र बदलने, गन्ना मूल्य 450 सौ रुपये घोषित करने आदि मांगों को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि सरकार स्वामीनाथन की रिपोर्ट के आधार पर गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करें।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले अनेक किस जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया।जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मैं कहा कि जब किसान बिलाई मिल को गन्ना नहीं देना चाहता, तो सरकार उनके क्या केंद्र बदलकर अन्य मिल को दें। किस को अपना गाना कहीं भी बेचने का अधिकार मिले। कहां की महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और फसलों का दाम कम है।

सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कर फसलों का दाम घोषित करें। संगठन के पश्चिम  उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि संगठन लड़ाई लड़ रहा है और लड़ता रहेगा। उन्होंने शासन और प्रशासन से किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने की बात कही। धरने पर अनेक किसान उपस्थित रहे

विज्ञापन
03:44 PM, 10-Nov-2023

West UP News Live: सहारनपुर में हादसे में दो की मौत, शामली में 50 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क को दबोचा

सहारनपुर जनपद में कोतवाली मिर्जापुर के गांव खुशहालपुर के पास सहारनपुर-विकासनगर  हाइवे पर तेज गति से सामने से आ रही एक बाइक ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति को  सामने से टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार युवक एवम वृद्ध व्यक्ति नीचे गिरे पड़े। दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। टक्कर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनाक्रम के अनुसार गांव खुशहालपुर निवासी अब्दुल रहमान पुत्र सगीर(60) सड़क पार कर रहा था तभी विकासनगर की तरफ से तेज गति से आ रही केटीएम बाइक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी और दोनो नीचे गिर पड़े।

नीचे गिरते ही अब्दुरहमान एवम बाइक सवार युवक शाहबाज पुत्र इरफान(25) निवासी ग्राम कुंजाग्रंट थाना विकासनगर जनपद देहरादून (उत्तराखंड) की तत्काल मौके पर ही मौत  हो गई।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजेंद्र राजेंद्र वशिष्ठ एवम उपनिरीक्षक भूपेश शर्मा मौके पर पहुंचे और शवो का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भिजवाया।
 
मृतक अब्दुल रहमान गांव में फेरी करके परचून का सामान बेचने का कार्य करता था इसके चार बच्चे हैं। जिनमें से दो बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटा अभी अविवाहित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें