फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: 36 डिग्री पर पहुंचा पारा, दिन में गर्म रहा मौसम, आज कई क्षेत्रों में गायब रहेगी बिजली

Mon, 09 Oct 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तापमान के बढ़ने से मौसम गर्म हो रहा है।पीवीवीएनएल की ओर से बिजली उपकरणों की मरम्मत के चलते मेरठ के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। 
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:08 PM, 09-Oct-2023
अनीता राणा मलिक - फोटो : Amar Ujala

अनीता राणा मलिक बनीं स्थायी लोक अदालत मेरठ की सदस्य

अनीता राणा मलिक का स्थायी लोक अदालत मेरठ में सदस्य के रूप में चयन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया है। अनीता राणा मलिक पिछले 25 वर्षों से जनहित फाउंडेशन एनजीओ के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण, महिला एवं बाल अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए समाज सेवा का कार्य कर रही हैं। इससे पहले वह साढ़े चार साल वर्ष तक बाल कल्याण समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

12:08 PM, 09-Oct-2023

आज से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण

विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष- 5.0 का तीसरा चरण सोमवार से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू होगा। तीन चरणों में आयोजित होने वाले अभियान के दो चरण पूरे हो चुके हैं। इसमें टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच साल तक के बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण किया जा रहा है।

11:47 AM, 09-Oct-2023

ओलंपिक में तिरंगा फहराना ही लक्ष्य : किरण बालियान

एशियन गेम्स में शॉट पुट में कांस्य पदक जीतने वाली किरण बालियान का शास्त्रीनगर में जाट समाज ने सम्मान किया। किरण बालियान अपने पिता के सतीश बालियान के साथ शास्त्रीनगर पहुंचीं। जहां पर जाट समाज मेरठ के अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह, महामंत्री गजेेंद्र पाल सिंह पायल, कमलेश चौधरी ने किरण बालियान और उनके पिता का सम्मान किया। 

उन्होंने कहा कि किरण बालियान ने कनाडा में वर्ल्ड पुलिस गेम्स भी रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। अब एशियन गेम्स में शाटपुट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा दिया है। उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित कर अपने परिवार, मेरठ और देश का नाम रोशन किया है। किरण ने इस उपलब्धि से जाट समाज को गौरवान्वित करने का मौका दिया है।
 
इस मौके पर किरण बालियान से कहा कि अब मेरा लक्ष्य पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने पर है। कहा, मेरे माता-पिता ने हर मौके पर मेरा साथ दिया। उन्होंने चौधरी कल्याण सिंह का भी आभार जताया। वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल एकता नगर काॅलोनी निवासी किरण के घर पहुंचे। सांसद ने पदक लाने पर उनका भी सम्मान किया। 

विज्ञापन
11:37 AM, 09-Oct-2023

मेरठ के कई क्षेत्रों में आज गुल रहेगी बिजल

पीवीवीएनएल की ओर से शहरभर में बिजली उपकरणों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। आज भी सिविल लाइन, सदर आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 बजे से पहले ही सभी कार्य निपटा लें। रविवार को नौचंदी बिजलीघर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 4 घंटे तक मरम्मत कार्यों के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

घंटाघर बिजलीघर क्षेत्र में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक 3 घंटे बिजली नहीं रही। कंकरखेड़ा क्षेत्र में भी केबल डाले जाने का कार्य किया गया, इस कारण क्षेत्र में सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक बिजली कटौती हुई। लालकुर्ती, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। 

11:21 AM, 09-Oct-2023

West UP News Live: 36 डिग्री पर पहुंचा पारा, दिन में गर्म रहा मौसम, आज कई क्षेत्रों में गायब रहेगी बिजली

दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तापमान के बढ़ने से मौसम गर्म हो रहा है। दिन में तेज धूप के चलते मौसम बदला हुआ है। हवा के चलने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट आई है। एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। दो दिन में तराई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 257 से घटकर 170 पर आ गया है। एनसीआर में हवा के चलने से एक्यूआई 200 से नीचे आ गए। जबकि, तीन दिन से मेरठ सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें