06:09 PM, 17-Sep-2023
शामली में वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
शामली शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्याें को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के चार सदस्य अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि शामली क्षेत्र से वाहनों को चोरी करने, बेचने वाले और काटने वालों का वालों का संगठित गिरोह चल रहा था। चोरी के वाहनों को दिल्ली में खपाया जा रहा था। । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो कार और मोबाइल बरामद किया है।