गुलदार के हमले में छात्रा की मौत
बिजनौर में धामपुर के गांव बढ़ियोवाला में गुलदार के हमले में कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई। जिले में गुलदार के हमले में इस साल में 19वीं मौत है। बताया गया कि बच्ची अपने पिता से मिलने जंगल अकेली जा रही थी। मरने वाली बच्ची मूलरूप से झारखंड की है। उसके पिता जिले में नौकरी करते है और परिवार के साथ यहीं रहते हैं।
मेरठ के फलावदा में कब्रिस्तान में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में व्यक्ति की हत्या कर शव यहां फेंके जाने का अनुमान है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।