08:42 AM, 06-Feb-2024
West UP News Live: यूपी टीम 372 रन बनाकर ऑल आउट, संयुक्त किसान संगठन के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
मथुरा में रेल लाइन पर काम के चलते ब्लाक के कारण एक सप्ताह से रद्द आठ ट्रेनें आज से बहाल हो जाएगी। इसके साथ ही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस भी पहले की भांति मेरठ, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन को होकर जाएगी। उत्कल एक्सप्रेस भी मेरठ से गाजियाबाद होकर जाएगी।
मथुरा में रेल लाइन पर काम के चलते छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ सुपर फास्ट, मदुरै एक्सप्रेस, एलटीटी हरिद्वार एसी स्पेशल, इंदौर-चंडीगढ़, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस आदि ट्रेन एक सप्ताह से रद्द थी।
गोल्डन टेंपल को भी अंबाला से सवाई माधोपुर के बीच अन्य मार्ग से चलाया जा रहा था। जिस कारण एक सप्ताह से गोल्डन टेंपल भी मेरठ, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन नहीं आ रही थी। ये सभी ट्रेन मंगलवार यानि आज से बहाल हो जाएगी। उत्कल एक्सप्रेस भी हापुड़ के बजाए गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन से होकर जाएगी। सभी ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।