फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: बागपत में दर्दनाक हादसा, दो बच्चों समेत तीन की मौके पर मौत, पढ़ें ताजा खबरें

Thu, 16 May 2024 09:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बनें रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के मुख्य समाचार। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चालक को पीटा और पुलिस को सौंप दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:58 PM, 16-May-2024

बागपत में दर्दनाक हादसा, दो बच्चों समेत तीन की मौत

बागपत के सीसाना गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने जुगाड़ में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दो बच्चों व महिला समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ कर धुनाई कर दी। बाद में फिर पुलिस को सौंप दिया।

05:43 PM, 16-May-2024

चोरी व लूट के दो आरोपियों की तलाश में हरिद्वार पुलिस ने दी दबिश

चोरी व लूट के दो अलग-अलग आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने शामली में दबिश दी। आरोपियों के नहीं मिलने पर उत्तराखंड पुलिस वापस लौट गई। गुरुवार को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना पीरान कलियर के एसआई रामअवतार राही ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंच कर आमद दर्ज कराई। उत्तराखंड पुलिस को 2024 में हुई चोरी व लूट के मामले में दो आरोपियों की तलाश थी। बाद में उत्तराखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर के दो मोहल्लों में दबिश दी। आरोपियों के नही मिलने पर पुलिस वापस लौट गई।

05:25 PM, 16-May-2024

संविदाकर्मी को लगा करंट, मौके पर दम तोड़ा, परिवार में मचा कोहराम

सहारनपुर जनपद के लखनौती में एचटी लाइन पर फ्यूज लगा रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, संविदा कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
05:24 PM, 16-May-2024

चर्चित रामपुर तिराहा कांड में पीड़िता ने अदालत में दी गवाही, आरोपी भी हुए हाजिर

मुजफ्फरनगर में चर्चित रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली में पीड़िता की अदालत में गवाही कराई गई। आरोपी अदालत में हाजिर हुए। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय पॉक्सो-2 के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सुनवाई की। 

08:15 AM, 16-May-2024

कार सवार युवकों ने ट्रक चालक से की लूटपाट

मेरठ टीपीनगर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक की पिटाई कर उससे 15 हजार लूट लिए। हालांकि टीपीनगर पुलिस का कहना है कि लूट की वारदात नहीं हुई है। ट्रक व डिजायर की टक्कर हुई।

ट्रक चालक ने डिजायर सवार पर मारपीट कर 15 हजार की लूट का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जिस नंबर की डिजायर बताई गई थी, वो भी मिल गई है। जबकि जिसने लूट की सूचना दी, जब उस ट्रक चालक के नंबर पर काल कर उसे बुलाया गया तो उसने कहा कि वह बुलंदशहर के लिए निकल गया है और कल आएगा। जबकि जिस डिजायर चालक पर आरोप लगाया गया। उधर, टीपी नगर इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार का कहना हैं कि मारपीट का मामला हैं,लूट का आरोप झूठा है।

विज्ञापन
08:14 AM, 16-May-2024

नौचंदी थाने में पुलिसकर्मी ने की भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता, हंगामा

नौचंदी थाने में अपनी कार रिलीज कराने पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ हेड कांस्टेबल ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि देख लेने तक के लिए कह दिया। इसके बाद भाजपा नेता काफी संख्या में एकत्र होकर नौचंदी थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। सीओ सिविल लाइन मामले को शांत कराया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कर पहरे पर डयूटी लगा दी।
भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता नौचंदी थाने पहुंचे। अंकित चौधरी ने सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान में वार्ड 60 के अध्यक्ष गौरव गुप्ता की कुछ समय पहले कार ईको स्पोटर्स का एक्सीडेंट हो गया था। इसके चलते गाड़ी थाने में कार खड़ी हुई है। बुधवार को कोर्ट से रिलीज कराने का आर्डर लेकर गौरव गुप्ता थाने पहुंचा। आरोप है कि यहां एक हेड कांस्टेबल ने उसके साथ अभद्रता कर दी। अंकित चौधरी का आरोप है कि कार छोड़ने के नाम पर पैसों की भी मांग रखी। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने में हंगामा कर दिया। सीओ से अंकित चौधरी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

07:43 AM, 16-May-2024

West UP News Live: बागपत में दर्दनाक हादसा, दो बच्चों समेत तीन की मौके पर मौत, पढ़ें ताजा खबरें

मेरठ मेडिकल में कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मेडिकल प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जानकारी जेल प्रशासन को दी। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाही बख्श निवासी रईसुद्दीन(66) पुत्र मंगत को गैर इरादतन हत्या से जुड़े एक मामले में कुछ साल पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस की सुनवाई शुरू होने के बाद 4 दिसंबर, 2018 को जिला जज न्यायालय ने रईसुद्दीन को सात साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। तभी से रईसुद्दीन जिला कारागार में सजा काट रहा था।

जेल सुपरिटेंडेंट शशिकांत मिश्रा ने बताया कि रईसुद्दीन को टीबी की बीमारी हो गयी थी, जिसका उपचार चल रहा था। 11 मई को उसकी हालत अचानक बिगड़ गयी। जेल चिकित्सालय ने रईसुद्दीन को मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आधी रात को उसकी हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।

जेल के अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। यही से रईसुद्दीन के परिवार को जानकारी दी गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर लौट गए।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें