फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: कड़े इंतजाम के बीच PET परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर जारी, वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण आज

Sat, 28 Oct 2023 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

देश भर में आज वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण दिखाई देगा। वहीं मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में पीईटी की परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर अभर्थ्थी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:15 PM, 28-Oct-2023

गंगा किनारे जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चली गोली
 
मेरठ के हस्तिनापुर में शनिवार को गंगा किनारे जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर गोली चली। कई राउंड फायर होने से पूरा जंगल दहल उठा। उधर, गोली लगने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जिसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ के किसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

मामला गंगा के पार का है। जहां पर मवाना तहसील की राजस्व भूमि मौजूद है। ग्रामीण पिछले लंबे समय से इस भूमि की पैमाइस कराने की मांग कर रहे थे लेकिन, तहसील प्रशासन द्वारा अभियान तो चलाया गया पर अभी तक इन भूमि की पैमाइस नहीं हो सकी।

11:43 AM, 28-Oct-2023

वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण

इस साल मंदिरों और घरों में 28 अक्टूबर की जगह एक दिन पूर्व आज शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी, लेकिन इस दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण होने से इस दिन सूतक काल रहेगा। इसलिए ठाकुरजी के खीर का भोग एक दिन पहले लगा दिया गया। इस वर्ष शनिवार को पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण रात्रि 01:05 से आरंभ होगा लेकिन इसका सूतक सांय 04.00 बजे से ही आरंभ हो जाएगा, सूतक काल में मंदिर कपाट भी बंद रहेंगे।

11:41 AM, 28-Oct-2023

सहारनपुर में 36 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा जारी

सहारनपुर जनपद में 36 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आयोजित की जा रही है। दो दिन चलने वाली परीक्षा के लिए जनपद में 72,768 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी, सुबह दस बजे  से शुरू होकर अपराहन तीन बजे से होगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम  90 अतिरिक्त बसें चलाएगा। 

विज्ञापन
11:41 AM, 28-Oct-2023

मुजफ्फरनगर में 26 परीक्षा केंद्रों पर 53184 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे 
शनिवार को  शहर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, डीएस पब्लिक स्कूल, दीप चंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज, गांधी पॉलीटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग, होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, नवाब अजमत अली खां गल्र्स इंटर कॉलेज, न्यू होरिजन स्कूल, एसवीएम योग एंड हेल्थ साइंसेस कॉलेज, एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए, एसडी पब्लिक स्कूल, एसडी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल, द एसडी पब्लिक स्कूल और वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज  में परीक्षा शुरू हुई।  जिले में नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जबकि 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
 
कहां से आएंगे कितने अभ्यर्थी
जिला अभ्यर्थी
बिजनौर 13040
गौतमबुद्ध नगर 3454
अमरोहा 20962
गाजियाबाद 15324
मुजफ्फरनगर 404

11:29 AM, 28-Oct-2023

West UP News Live: कड़े इंतजाम के बीच PET परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर जारी, वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण आज

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शुरू हुई। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। दो दिनों तक चलनी वाली  UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता (पीईटी)परीक्षा में आज और कल दो दिन दो-दो पालियों में होगी। मेरठ में इसके लिए 56 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें